Shuru
Apke Nagar Ki App…
पांडु नदी की बाढ़ से सैकड़ों लोग जलमग्न एनडीआरएफ मौके पर रेस्क्यू जारी *कानपुर में पांडु नदी का कहर: निचले इलाकों में बाढ़, भौती-पनका पुल बंद; NDRF ने 60 परिवारों को बचाया* कानपुर में भारी बारिश के बाद पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गोपालपुरम, जरौली फेज-2 और पिपौरी में लोग प्रभावित हुए हैं। पिपौरी में फंसे 60 परिवारों को एनडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं भौती-पनका पुल पर पानी आने के बाद आवागमन बंद करा दिया गया। प्रशासन ने राहत शिविर और कम्युनिटी किचन शुरू कर प्रभावित लोगों के लिए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है।
Jagram singh
पांडु नदी की बाढ़ से सैकड़ों लोग जलमग्न एनडीआरएफ मौके पर रेस्क्यू जारी *कानपुर में पांडु नदी का कहर: निचले इलाकों में बाढ़, भौती-पनका पुल बंद; NDRF ने 60 परिवारों को बचाया* कानपुर में भारी बारिश के बाद पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गोपालपुरम, जरौली फेज-2 और पिपौरी में लोग प्रभावित हुए हैं। पिपौरी में फंसे 60 परिवारों को एनडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं भौती-पनका पुल पर पानी आने के बाद आवागमन बंद करा दिया गया। प्रशासन ने राहत शिविर और कम्युनिटी किचन शुरू कर प्रभावित लोगों के लिए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पांडु नदी की बाढ़ से सैकड़ों लोग जलमग्न एनडीआरएफ मौके पर रेस्क्यू जारी *कानपुर में पांडु नदी का कहर: निचले इलाकों में बाढ़, भौती-पनका पुल बंद; NDRF ने 60 परिवारों को बचाया* कानपुर में भारी बारिश के बाद पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गोपालपुरम, जरौली फेज-2 और पिपौरी में लोग प्रभावित हुए हैं। पिपौरी में फंसे 60 परिवारों को एनडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं भौती-पनका पुल पर पानी आने के बाद आवागमन बंद करा दिया गया। प्रशासन ने राहत शिविर और कम्युनिटी किचन शुरू कर प्रभावित लोगों के लिए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है।1
- घाटमपुर की नई कोतवाली में मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी घाटमपुर की नई कोतवाली में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए कोतवाली परिसर में एक दिन पहले से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिसकर्मी और स्थानीय कारीगर मिलकर पूरी कोतवाली को रंग-बिरंगी लाइटों, गुब्बारों और फूलों से सजा रहे हैं। थाना परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की झांकी सजाने का काम भी चल रहा है। इस मौके पर कोतवाली में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रात ठीक 12 बजे 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों के साथ कान्हा का जन्म कराया जाएगा। इसके बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं और पुलिस स्टाफ के बीच प्रसाद बांटा जाएगा। त्योहार को देखते हुए इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैयार है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने बताया कि नई कोतवाली में यह कार्यक्रम खास होगा। इसमें पुलिस स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल होंगे।1
- घाटमपुर में जमीनी विवाद पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई, सरकारी जमीन को कराया कर्जा मुक्त घाटमपुर में ग्रामीण इलाकों के जमीनी विवादों को निपटाने के लिए प्रशासन सख्त है। इसी कड़ी में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अबिचल प्रताप सिंह ने राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ हथेही गांव का अचानक निरीक्षण किया। एसडीएम ने मौके पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए। गांव के ही राजेंद्र नाम के एक आवेदक ने लंबे समय से चले आ रहे विवादित चकमार्ग और नाली के मामले में शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने दोनों पक्षों के सामने विवादित जमीन की पैमाइश की। एसडीएम ने साफ चेतावनी दी कि ग्रामसभा की संपत्ति, सार्वजनिक रास्ते या नाली पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने और नियमों के हिसाब से मामले का स्थायी समाधान करने का भरोसा दिया है।1
- विमर्श विविधा के तहत मनाई गई भारत के ‘वृद्ध पीतामह’ की जयंती हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में वर्णिता संस्था के तत्वावधान में ‘विमर्श विविधा’ के अंतर्गत ‘जिनका देश ऋणी है’ श्रृंखला में शुक्रवार को दादा भाई नौरोजी की जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि दादा भाई नौरोजी सही अर्थों में देश के समर्पित सपूत थे। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि दादा भाई नौरोजी का जन्म 4 सितंबर 1825 को मुंबई में नौरोजी पलांजी और मानेक बाई के घर हुआ था। वह गणित के प्रोफेसर होने के साथ ही अच्छे दार्शनिक और लेखक भी थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण कृतियों की रचना की। उन्होंने बहुत पहले ही स्वराज्य एवं स्वशासन की बात उठाकर देश की स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए थे। दादा भाई नौरोजी ब्रिटिश संसद के सदस्य भी रहे और इंग्लैंड में पढ़ने वाले भारतीय विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहे। 30 जून 1917 को उनका निधन हो गया। कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल प्रजापति, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, रामबिहारी, प्रेम, प्रिन्स, अमित, रामनारायन सोनकर, सतेन्द्र और अखिलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- आज यहां पनकी गंगागंज भाग 2 में श्री कृष्ण जन्म उत्सव की तैयारी में कृष्ण भक्त लोग श्री कृष्ण के जन्मदिन उत्सव के लिए सामान की खरीदारी करते हुए शेरू ऐप से अनूप मिश्रा आज यहां पनकी गंगागंज भाग 2 में श्री कृष्ण जन्म उत्सव की तैयारी में कृष्ण भक्त लोग श्री कृष्ण के जन्मदिन उत्सव के लिए सामान की खरीदारी करते हुए शेरू ऐप से अनूप मिश्रा1
- दिल्ली CM रेखा गुप्ता से सवाल पूछने पहुंचीं 4PM की पत्रकार शाहीन ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता से सवाल पूछने पहुंचीं 4PM की पत्रकार शाहीन ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शाहीन का दावा है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले जाते वक्त मारपीट की और नाम में ‘खान’ होने के कारण कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। मामला पत्रकार की सुरक्षा, सवाल पूछने की आजादी और पुलिस की जवाबदेही से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करता है। आरोपों पर दिल्ली पुलिस और सरकार का पक्ष सामने आना बाकी है।1
- दिल्ली में 4PM की पत्रकार शाहीन के साथ दिल्ली पुलिस ने मारपीट की. शाहीन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछने की कोशिश कर रही थीं. शाहीन का आरोप है कि इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और मारते-पीटते थाने ले गई. उनका यह भी आरोप है कि जब पुलिसकर्मियों ने उनका नाम पूछा और नाम में ‘खान’ सुना, तो उनके साथ मारपीट और बढ़ गई. #delhi #breakingnews #makkitv #viralpost #viralreels1
- घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने हथेही गाँव में खुद संभाली कमान, विवादित चकमार्ग और नाली प्रकरण की मौके पर की जाँच घाटमपुर।ग्रामीण इलाकों में जमीनी विवादों के त्वरित निस्तारण और ग्रामसभा की सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित करने के लिए प्रशासन बेहद सख्त रुख अपना रहा है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अबिचल प्रताप सिंह ने राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ ग्राम हथेही में औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने मौके पर मौजूद दोनों पक्षों (पक्ष-विपक्ष) की दलीलें सुनीं और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए।गाँव के ही आवेदक राजेंद्र ने काफी समय से लंबित विवादित चकमार्ग और नाली प्रकरण को लेकर शिकायती पत्र दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह खुद पूरी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। राजस्व टीम ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में विवादित भूमि की पैमाइश की। एसडीएम ने साफ चेतावनी दी कि ग्रामसभा की संपत्ति, सार्वजनिक रास्ते या नाली पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों के तहत मामले का स्थाई समाधान करने का आश्वासन दिया है। घाटमपुर।ग्रामीण इलाकों में जमीनी विवादों के त्वरित निस्तारण और ग्रामसभा की सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित करने के लिए प्रशासन बेहद सख्त रुख अपना रहा है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अबिचल प्रताप सिंह ने राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ ग्राम हथेही में औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने मौके पर मौजूद दोनों पक्षों (पक्ष-विपक्ष) की दलीलें सुनीं और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए।गाँव के ही आवेदक राजेंद्र ने काफी समय से लंबित विवादित चकमार्ग और नाली प्रकरण को लेकर शिकायती पत्र दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह खुद पूरी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। राजस्व टीम ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में विवादित भूमि की पैमाइश की। एसडीएम ने साफ चेतावनी दी कि ग्रामसभा की संपत्ति, सार्वजनिक रास्ते या नाली पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों के तहत मामले का स्थाई समाधान करने का आश्वासन दिया है।1