logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विमर्श विविधा के तहत मनाई गई भारत के ‘वृद्ध पीतामह’ की जयंती हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में वर्णिता संस्था के तत्वावधान में ‘विमर्श विविधा’ के अंतर्गत ‘जिनका देश ऋणी है’ श्रृंखला में शुक्रवार को दादा भाई नौरोजी की जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि दादा भाई नौरोजी सही अर्थों में देश के समर्पित सपूत थे। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि दादा भाई नौरोजी का जन्म 4 सितंबर 1825 को मुंबई में नौरोजी पलांजी और मानेक बाई के घर हुआ था। वह गणित के प्रोफेसर होने के साथ ही अच्छे दार्शनिक और लेखक भी थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण कृतियों की रचना की। उन्होंने बहुत पहले ही स्वराज्य एवं स्वशासन की बात उठाकर देश की स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए थे। दादा भाई नौरोजी ब्रिटिश संसद के सदस्य भी रहे और इंग्लैंड में पढ़ने वाले भारतीय विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहे। 30 जून 1917 को उनका निधन हो गया। कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल प्रजापति, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, रामबिहारी, प्रेम, प्रिन्स, अमित, रामनारायन सोनकर, सतेन्द्र और अखिलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

1 hr ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

विमर्श विविधा के तहत मनाई गई भारत के ‘वृद्ध पीतामह’ की जयंती हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में वर्णिता संस्था के तत्वावधान में ‘विमर्श विविधा’ के अंतर्गत ‘जिनका देश ऋणी है’ श्रृंखला में शुक्रवार को दादा भाई नौरोजी की जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि दादा भाई नौरोजी सही अर्थों में देश के समर्पित सपूत थे। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि दादा भाई नौरोजी का जन्म 4 सितंबर 1825 को मुंबई में नौरोजी पलांजी और मानेक बाई के घर हुआ था। वह गणित के प्रोफेसर होने के साथ ही अच्छे दार्शनिक और लेखक भी थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण कृतियों की रचना की। उन्होंने बहुत पहले ही स्वराज्य एवं स्वशासन की बात उठाकर देश की स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए थे। दादा भाई नौरोजी ब्रिटिश संसद के सदस्य भी रहे और इंग्लैंड में पढ़ने वाले भारतीय विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहे। 30 जून 1917 को उनका निधन हो गया। कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल प्रजापति, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, रामबिहारी, प्रेम, प्रिन्स, अमित, रामनारायन सोनकर, सतेन्द्र और अखिलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विमर्श विविधा के तहत मनाई गई भारत के ‘वृद्ध पीतामह’ की जयंती हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में वर्णिता संस्था के तत्वावधान में ‘विमर्श विविधा’ के अंतर्गत ‘जिनका देश ऋणी है’ श्रृंखला में शुक्रवार को दादा भाई नौरोजी की जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि दादा भाई नौरोजी सही अर्थों में देश के समर्पित सपूत थे। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि दादा भाई नौरोजी का जन्म 4 सितंबर 1825 को मुंबई में नौरोजी पलांजी और मानेक बाई के घर हुआ था। वह गणित के प्रोफेसर होने के साथ ही अच्छे दार्शनिक और लेखक भी थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण कृतियों की रचना की। उन्होंने बहुत पहले ही स्वराज्य एवं स्वशासन की बात उठाकर देश की स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए थे। दादा भाई नौरोजी ब्रिटिश संसद के सदस्य भी रहे और इंग्लैंड में पढ़ने वाले भारतीय विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहे। 30 जून 1917 को उनका निधन हो गया। कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल प्रजापति, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, रामबिहारी, प्रेम, प्रिन्स, अमित, रामनारायन सोनकर, सतेन्द्र और अखिलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    विमर्श विविधा के तहत मनाई गई भारत के ‘वृद्ध पीतामह’ की जयंती
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में वर्णिता संस्था के तत्वावधान में ‘विमर्श विविधा’ के अंतर्गत ‘जिनका देश ऋणी है’ श्रृंखला में शुक्रवार को दादा भाई नौरोजी की जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि दादा भाई नौरोजी सही अर्थों में देश के समर्पित सपूत थे। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने बताया कि दादा भाई नौरोजी का जन्म 4 सितंबर 1825 को मुंबई में नौरोजी पलांजी और मानेक बाई के घर हुआ था। वह गणित के प्रोफेसर होने के साथ ही अच्छे दार्शनिक और लेखक भी थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण कृतियों की रचना की। उन्होंने बहुत पहले ही स्वराज्य एवं स्वशासन की बात उठाकर देश की स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए थे।
दादा भाई नौरोजी ब्रिटिश संसद के सदस्य भी रहे और इंग्लैंड में पढ़ने वाले भारतीय विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहे। 30 जून 1917 को उनका निधन हो गया।
कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल प्रजापति, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, रामबिहारी, प्रेम, प्रिन्स, अमित, रामनारायन सोनकर, सतेन्द्र और अखिलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पांडु नदी की बाढ़ से सैकड़ों लोग जलमग्न एनडीआरएफ मौके पर रेस्क्यू जारी *कानपुर में पांडु नदी का कहर: निचले इलाकों में बाढ़, भौती-पनका पुल बंद; NDRF ने 60 परिवारों को बचाया* कानपुर में भारी बारिश के बाद पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गोपालपुरम, जरौली फेज-2 और पिपौरी में लोग प्रभावित हुए हैं। पिपौरी में फंसे 60 परिवारों को एनडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं भौती-पनका पुल पर पानी आने के बाद आवागमन बंद करा दिया गया। प्रशासन ने राहत शिविर और कम्युनिटी किचन शुरू कर प्रभावित लोगों के लिए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है।
    1
    पांडु नदी की बाढ़ से सैकड़ों लोग जलमग्न एनडीआरएफ मौके पर रेस्क्यू जारी  
*कानपुर में पांडु नदी का कहर: निचले इलाकों में बाढ़, भौती-पनका पुल बंद; NDRF ने 60 परिवारों को बचाया*
कानपुर में भारी बारिश के बाद पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गोपालपुरम, जरौली फेज-2 और पिपौरी में लोग प्रभावित हुए हैं। पिपौरी में फंसे 60 परिवारों को एनडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं भौती-पनका पुल पर पानी आने के बाद आवागमन बंद करा दिया गया। प्रशासन ने राहत शिविर और कम्युनिटी किचन शुरू कर प्रभावित लोगों के लिए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • घाटमपुर की नई कोतवाली में मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी घाटमपुर की नई कोतवाली में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए कोतवाली परिसर में एक दिन पहले से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिसकर्मी और स्थानीय कारीगर मिलकर पूरी कोतवाली को रंग-बिरंगी लाइटों, गुब्बारों और फूलों से सजा रहे हैं। थाना परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की झांकी सजाने का काम भी चल रहा है। इस मौके पर कोतवाली में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रात ठीक 12 बजे 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों के साथ कान्हा का जन्म कराया जाएगा। इसके बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं और पुलिस स्टाफ के बीच प्रसाद बांटा जाएगा। त्योहार को देखते हुए इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैयार है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने बताया कि नई कोतवाली में यह कार्यक्रम खास होगा। इसमें पुलिस स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल होंगे।
    1
    घाटमपुर की नई कोतवाली में मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी
घाटमपुर की नई कोतवाली में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए कोतवाली परिसर में एक दिन पहले से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
पुलिसकर्मी और स्थानीय कारीगर मिलकर पूरी कोतवाली को रंग-बिरंगी लाइटों, गुब्बारों और फूलों से सजा रहे हैं। थाना परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की झांकी सजाने का काम भी चल रहा है।
इस मौके पर कोतवाली में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रात ठीक 12 बजे 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों के साथ कान्हा का जन्म कराया जाएगा।
इसके बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं और पुलिस स्टाफ के बीच प्रसाद बांटा जाएगा। त्योहार को देखते हुए इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैयार है।
कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने बताया कि नई कोतवाली में यह कार्यक्रम खास होगा। इसमें पुलिस स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल होंगे।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    14 hrs ago
  • घाटमपुर में जमीनी विवाद पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई, सरकारी जमीन को कराया कर्जा मुक्त घाटमपुर में ग्रामीण इलाकों के जमीनी विवादों को निपटाने के लिए प्रशासन सख्त है। इसी कड़ी में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अबिचल प्रताप सिंह ने राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ हथेही गांव का अचानक निरीक्षण किया। एसडीएम ने मौके पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए। गांव के ही राजेंद्र नाम के एक आवेदक ने लंबे समय से चले आ रहे विवादित चकमार्ग और नाली के मामले में शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने दोनों पक्षों के सामने विवादित जमीन की पैमाइश की। एसडीएम ने साफ चेतावनी दी कि ग्रामसभा की संपत्ति, सार्वजनिक रास्ते या नाली पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने और नियमों के हिसाब से मामले का स्थायी समाधान करने का भरोसा दिया है।
    1
    घाटमपुर में जमीनी विवाद पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई, सरकारी जमीन को कराया कर्जा मुक्त
घाटमपुर में ग्रामीण इलाकों के जमीनी विवादों को निपटाने के लिए प्रशासन सख्त है। इसी कड़ी में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अबिचल प्रताप सिंह ने राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ हथेही गांव का अचानक निरीक्षण किया। एसडीएम ने मौके पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए।
गांव के ही राजेंद्र नाम के एक आवेदक ने लंबे समय से चले आ रहे विवादित चकमार्ग और नाली के मामले में शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
राजस्व टीम ने दोनों पक्षों के सामने विवादित जमीन की पैमाइश की। एसडीएम ने साफ चेतावनी दी कि ग्रामसभा की संपत्ति, सार्वजनिक रास्ते या नाली पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने और नियमों के हिसाब से मामले का स्थायी समाधान करने का भरोसा दिया है।
    user_रोहित कुमार
    रोहित कुमार
    Photographer घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सुमेरपुर कस्बे में तीजा मेल को लेकर प्रशासन अलर्ट तैयारियां तेज एसपी-एएसपी और सीओ ने मेला क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण 🔴 सुमेरपुर (हमीरपुर)। 14 सितंबर को होने वाले तीजा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 🔴 पशु बाजार, हरचंदन तालाब और रामलीला मैदान समेत मेला क्षेत्र का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। 🔴 सुरक्षा, बिजली, साफ-सफाई, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं परखी गईं। 🔴 नगर पंचायत, बिजली विभाग और मेला कमेटी को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश। 🔴 मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती और भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।
    1
    सुमेरपुर कस्बे में तीजा मेल को लेकर प्रशासन अलर्ट तैयारियां तेज
एसपी-एएसपी और सीओ ने मेला क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण
🔴 सुमेरपुर (हमीरपुर)। 14 सितंबर को होने वाले तीजा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
🔴 पशु बाजार, हरचंदन तालाब और रामलीला मैदान समेत मेला क्षेत्र का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
🔴 सुरक्षा, बिजली, साफ-सफाई, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं परखी गईं।
🔴 नगर पंचायत, बिजली विभाग और मेला कमेटी को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश।
🔴 मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती और भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवाल मुस्करा हमीरपुर । मुस्करा ब्लॉक क्षेत्र के गरौली गांव स्थित गौशाला में लगातार गोवंश की मौतों की खबर प्रसारित होने के बाद गुरुवार को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बीडीओ राजू कुमार और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं और मौके की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी गौशाला के बाहर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान उन्हें गौशाला के अंदर जाने से रोक दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर भी आपत्ति जताई गई। इससे गौशाला के अंदर की व्यवस्थाओं और वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए। वहीं, वीडियो के माध्यम से बीडीओ से ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, “बहुत दलदल था, इंसान ही फंस जाएगा तो जानवर तो मरेगा ही।” अधिकारी के इस कथित बयान के बाद ग्रामीणों ने गौशाला की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गौशाला में इतना अधिक दलदल है कि इंसान के फंसने का खतरा है, तो वहां गोवंश को किस स्थिति में रखा जा रहा है। उनका सवाल है कि जल निकासी और गोवंश की सुरक्षित व्यवस्था समय रहते क्यों नहीं की गई। दो दिन पहले गौशाला में गोवंश की लगातार मौतों को लेकर खबर सामने आई थी। इसके बाद अधिकारियों की जांच से ग्रामीणों को कार्रवाई की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार कराने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    हमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवाल
मुस्करा हमीरपुर । मुस्करा ब्लॉक क्षेत्र के गरौली गांव स्थित गौशाला में लगातार गोवंश की मौतों की खबर प्रसारित होने के बाद गुरुवार को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बीडीओ राजू कुमार और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं और मौके की स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी गौशाला के बाहर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान उन्हें गौशाला के अंदर जाने से रोक दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर भी आपत्ति जताई गई। इससे गौशाला के अंदर की व्यवस्थाओं और वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए।
वहीं, वीडियो के माध्यम से बीडीओ से ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, “बहुत दलदल था, इंसान ही फंस जाएगा तो जानवर तो मरेगा ही।” अधिकारी के इस कथित बयान के बाद ग्रामीणों ने गौशाला की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि गौशाला में इतना अधिक दलदल है कि इंसान के फंसने का खतरा है, तो वहां गोवंश को किस स्थिति में रखा जा रहा है। उनका सवाल है कि जल निकासी और गोवंश की सुरक्षित व्यवस्था समय रहते क्यों नहीं की गई। दो दिन पहले गौशाला में गोवंश की लगातार मौतों को लेकर खबर सामने आई थी। इसके बाद अधिकारियों की जांच से ग्रामीणों को कार्रवाई की उम्मीद जगी है।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार कराने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • वर्षों से क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड की सुधरेगी दशा मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन हमीरपुर। मौदहा नगर के बलदेव स्वीट हाउस के समीप वर्षों से क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड की मरम्मत और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन आगे आया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम करन वीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि स्टेशन रोड पर कई वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। कई बार वाहन पलटने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं। संगठन ने आशंका जताई कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यहां कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। संगठन ने बताया कि यह मार्ग मौदहा-रागौल रेलवे स्टेशन के आवागमन का प्रमुख मार्ग है, जिससे दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। संगठन के जिलाध्यक्ष के अनुसार नगर पालिका मौदहा से समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन पालिकाध्यक्ष ने इसे लोक निर्माण विभाग के कार्यक्षेत्र का मामला बताते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। एसडीएम करन वीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला महासचिव आसिफ शकील, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति, वाहिद अहमद, इस्लाम उद्दीन, शाहरुख चेयरमेन, पिंटू भाई, सोनू मेडिकल, सलाहुद्दीन, सद्दाम, डॉ. सत्यहरी, आशीष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    वर्षों से क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड की सुधरेगी दशा
मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हमीरपुर। मौदहा नगर के बलदेव स्वीट हाउस के समीप वर्षों से क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड की मरम्मत और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन आगे आया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम करन वीर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि स्टेशन रोड पर कई वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। कई बार वाहन पलटने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं। संगठन ने आशंका जताई कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यहां कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
संगठन ने बताया कि यह मार्ग मौदहा-रागौल रेलवे स्टेशन के आवागमन का प्रमुख मार्ग है, जिससे दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। संगठन के जिलाध्यक्ष के अनुसार नगर पालिका मौदहा से समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन पालिकाध्यक्ष ने इसे लोक निर्माण विभाग के कार्यक्षेत्र का मामला बताते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
एसडीएम करन वीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर जिला महासचिव आसिफ शकील, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति, वाहिद अहमद, इस्लाम उद्दीन, शाहरुख चेयरमेन, पिंटू भाई, सोनू मेडिकल, सलाहुद्दीन, सद्दाम, डॉ. सत्यहरी, आशीष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • माती कोर्ट ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त 20 को वर्ष सश्रम कारावास की सजा और ₹28,000 अर्थदंड से किया दंडित नाबालिग लड़की बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म की घटना कारित करने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-15 ने अभियुक्त सुन्दरनाथ पुत्र स्व0 विनोदनाथ निवासी सिकंदरपुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 28,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।
    1
    माती कोर्ट ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त 20 को वर्ष सश्रम कारावास की सजा और ₹28,000 अर्थदंड से किया दंडित
नाबालिग लड़की बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म की घटना कारित करने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-15 ने अभियुक्त सुन्दरनाथ पुत्र स्व0 विनोदनाथ निवासी सिकंदरपुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 28,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.