logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वर्षों से क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड की सुधरेगी दशा मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन हमीरपुर। मौदहा नगर के बलदेव स्वीट हाउस के समीप वर्षों से क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड की मरम्मत और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन आगे आया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम करन वीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि स्टेशन रोड पर कई वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। कई बार वाहन पलटने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं। संगठन ने आशंका जताई कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यहां कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। संगठन ने बताया कि यह मार्ग मौदहा-रागौल रेलवे स्टेशन के आवागमन का प्रमुख मार्ग है, जिससे दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। संगठन के जिलाध्यक्ष के अनुसार नगर पालिका मौदहा से समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन पालिकाध्यक्ष ने इसे लोक निर्माण विभाग के कार्यक्षेत्र का मामला बताते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। एसडीएम करन वीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला महासचिव आसिफ शकील, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति, वाहिद अहमद, इस्लाम उद्दीन, शाहरुख चेयरमेन, पिंटू भाई, सोनू मेडिकल, सलाहुद्दीन, सद्दाम, डॉ. सत्यहरी, आशीष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

वर्षों से क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड की सुधरेगी दशा मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन हमीरपुर। मौदहा नगर के बलदेव स्वीट हाउस के समीप वर्षों से क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड की मरम्मत और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन आगे आया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम करन वीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि स्टेशन रोड पर कई वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। कई बार वाहन पलटने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं। संगठन ने आशंका जताई कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यहां कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। संगठन ने बताया कि यह मार्ग मौदहा-रागौल रेलवे स्टेशन के आवागमन का प्रमुख मार्ग है, जिससे दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। संगठन के जिलाध्यक्ष के अनुसार नगर पालिका मौदहा से समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन पालिकाध्यक्ष ने इसे लोक निर्माण विभाग के कार्यक्षेत्र का मामला बताते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। एसडीएम करन वीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला महासचिव आसिफ शकील, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति, वाहिद अहमद, इस्लाम उद्दीन, शाहरुख चेयरमेन, पिंटू भाई, सोनू मेडिकल, सलाहुद्दीन, सद्दाम, डॉ. सत्यहरी, आशीष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वर्षों से क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड की सुधरेगी दशा मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन हमीरपुर। मौदहा नगर के बलदेव स्वीट हाउस के समीप वर्षों से क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड की मरम्मत और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन आगे आया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम करन वीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि स्टेशन रोड पर कई वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। कई बार वाहन पलटने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं। संगठन ने आशंका जताई कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यहां कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। संगठन ने बताया कि यह मार्ग मौदहा-रागौल रेलवे स्टेशन के आवागमन का प्रमुख मार्ग है, जिससे दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। संगठन के जिलाध्यक्ष के अनुसार नगर पालिका मौदहा से समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन पालिकाध्यक्ष ने इसे लोक निर्माण विभाग के कार्यक्षेत्र का मामला बताते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। एसडीएम करन वीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला महासचिव आसिफ शकील, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति, वाहिद अहमद, इस्लाम उद्दीन, शाहरुख चेयरमेन, पिंटू भाई, सोनू मेडिकल, सलाहुद्दीन, सद्दाम, डॉ. सत्यहरी, आशीष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    वर्षों से क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड की सुधरेगी दशा
मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हमीरपुर। मौदहा नगर के बलदेव स्वीट हाउस के समीप वर्षों से क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड की मरम्मत और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन आगे आया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम करन वीर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि स्टेशन रोड पर कई वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। कई बार वाहन पलटने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं। संगठन ने आशंका जताई कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यहां कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
संगठन ने बताया कि यह मार्ग मौदहा-रागौल रेलवे स्टेशन के आवागमन का प्रमुख मार्ग है, जिससे दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। संगठन के जिलाध्यक्ष के अनुसार नगर पालिका मौदहा से समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन पालिकाध्यक्ष ने इसे लोक निर्माण विभाग के कार्यक्षेत्र का मामला बताते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
एसडीएम करन वीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर जिला महासचिव आसिफ शकील, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति, वाहिद अहमद, इस्लाम उद्दीन, शाहरुख चेयरमेन, पिंटू भाई, सोनू मेडिकल, सलाहुद्दीन, सद्दाम, डॉ. सत्यहरी, आशीष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • घाटमपुर की नई कोतवाली में मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी घाटमपुर की नई कोतवाली में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए कोतवाली परिसर में एक दिन पहले से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिसकर्मी और स्थानीय कारीगर मिलकर पूरी कोतवाली को रंग-बिरंगी लाइटों, गुब्बारों और फूलों से सजा रहे हैं। थाना परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की झांकी सजाने का काम भी चल रहा है। इस मौके पर कोतवाली में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रात ठीक 12 बजे 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों के साथ कान्हा का जन्म कराया जाएगा। इसके बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं और पुलिस स्टाफ के बीच प्रसाद बांटा जाएगा। त्योहार को देखते हुए इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैयार है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने बताया कि नई कोतवाली में यह कार्यक्रम खास होगा। इसमें पुलिस स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल होंगे।
    1
    घाटमपुर की नई कोतवाली में मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी
घाटमपुर की नई कोतवाली में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए कोतवाली परिसर में एक दिन पहले से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
पुलिसकर्मी और स्थानीय कारीगर मिलकर पूरी कोतवाली को रंग-बिरंगी लाइटों, गुब्बारों और फूलों से सजा रहे हैं। थाना परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की झांकी सजाने का काम भी चल रहा है।
इस मौके पर कोतवाली में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रात ठीक 12 बजे 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों के साथ कान्हा का जन्म कराया जाएगा।
इसके बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं और पुलिस स्टाफ के बीच प्रसाद बांटा जाएगा। त्योहार को देखते हुए इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैयार है।
कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने बताया कि नई कोतवाली में यह कार्यक्रम खास होगा। इसमें पुलिस स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल होंगे।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    11 hrs ago
  • घाटमपुर में जमीनी विवाद पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई, सरकारी जमीन को कराया कर्जा मुक्त घाटमपुर में ग्रामीण इलाकों के जमीनी विवादों को निपटाने के लिए प्रशासन सख्त है। इसी कड़ी में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अबिचल प्रताप सिंह ने राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ हथेही गांव का अचानक निरीक्षण किया। एसडीएम ने मौके पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए। गांव के ही राजेंद्र नाम के एक आवेदक ने लंबे समय से चले आ रहे विवादित चकमार्ग और नाली के मामले में शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने दोनों पक्षों के सामने विवादित जमीन की पैमाइश की। एसडीएम ने साफ चेतावनी दी कि ग्रामसभा की संपत्ति, सार्वजनिक रास्ते या नाली पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने और नियमों के हिसाब से मामले का स्थायी समाधान करने का भरोसा दिया है।
    1
    घाटमपुर में जमीनी विवाद पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई, सरकारी जमीन को कराया कर्जा मुक्त
घाटमपुर में ग्रामीण इलाकों के जमीनी विवादों को निपटाने के लिए प्रशासन सख्त है। इसी कड़ी में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अबिचल प्रताप सिंह ने राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ हथेही गांव का अचानक निरीक्षण किया। एसडीएम ने मौके पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए।
गांव के ही राजेंद्र नाम के एक आवेदक ने लंबे समय से चले आ रहे विवादित चकमार्ग और नाली के मामले में शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
राजस्व टीम ने दोनों पक्षों के सामने विवादित जमीन की पैमाइश की। एसडीएम ने साफ चेतावनी दी कि ग्रामसभा की संपत्ति, सार्वजनिक रास्ते या नाली पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने और नियमों के हिसाब से मामले का स्थायी समाधान करने का भरोसा दिया है।
    user_रोहित कुमार
    रोहित कुमार
    Photographer घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सुमेरपुर कस्बे में तीजा मेल को लेकर प्रशासन अलर्ट तैयारियां तेज एसपी-एएसपी और सीओ ने मेला क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण 🔴 सुमेरपुर (हमीरपुर)। 14 सितंबर को होने वाले तीजा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 🔴 पशु बाजार, हरचंदन तालाब और रामलीला मैदान समेत मेला क्षेत्र का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। 🔴 सुरक्षा, बिजली, साफ-सफाई, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं परखी गईं। 🔴 नगर पंचायत, बिजली विभाग और मेला कमेटी को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश। 🔴 मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती और भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।
    1
    सुमेरपुर कस्बे में तीजा मेल को लेकर प्रशासन अलर्ट तैयारियां तेज
एसपी-एएसपी और सीओ ने मेला क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण
🔴 सुमेरपुर (हमीरपुर)। 14 सितंबर को होने वाले तीजा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
🔴 पशु बाजार, हरचंदन तालाब और रामलीला मैदान समेत मेला क्षेत्र का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
🔴 सुरक्षा, बिजली, साफ-सफाई, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं परखी गईं।
🔴 नगर पंचायत, बिजली विभाग और मेला कमेटी को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश।
🔴 मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती और भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवाल मुस्करा हमीरपुर । मुस्करा ब्लॉक क्षेत्र के गरौली गांव स्थित गौशाला में लगातार गोवंश की मौतों की खबर प्रसारित होने के बाद गुरुवार को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बीडीओ राजू कुमार और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं और मौके की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी गौशाला के बाहर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान उन्हें गौशाला के अंदर जाने से रोक दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर भी आपत्ति जताई गई। इससे गौशाला के अंदर की व्यवस्थाओं और वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए। वहीं, वीडियो के माध्यम से बीडीओ से ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, “बहुत दलदल था, इंसान ही फंस जाएगा तो जानवर तो मरेगा ही।” अधिकारी के इस कथित बयान के बाद ग्रामीणों ने गौशाला की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गौशाला में इतना अधिक दलदल है कि इंसान के फंसने का खतरा है, तो वहां गोवंश को किस स्थिति में रखा जा रहा है। उनका सवाल है कि जल निकासी और गोवंश की सुरक्षित व्यवस्था समय रहते क्यों नहीं की गई। दो दिन पहले गौशाला में गोवंश की लगातार मौतों को लेकर खबर सामने आई थी। इसके बाद अधिकारियों की जांच से ग्रामीणों को कार्रवाई की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार कराने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    हमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवाल
मुस्करा हमीरपुर । मुस्करा ब्लॉक क्षेत्र के गरौली गांव स्थित गौशाला में लगातार गोवंश की मौतों की खबर प्रसारित होने के बाद गुरुवार को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बीडीओ राजू कुमार और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं और मौके की स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी गौशाला के बाहर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान उन्हें गौशाला के अंदर जाने से रोक दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर भी आपत्ति जताई गई। इससे गौशाला के अंदर की व्यवस्थाओं और वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए।
वहीं, वीडियो के माध्यम से बीडीओ से ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, “बहुत दलदल था, इंसान ही फंस जाएगा तो जानवर तो मरेगा ही।” अधिकारी के इस कथित बयान के बाद ग्रामीणों ने गौशाला की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि गौशाला में इतना अधिक दलदल है कि इंसान के फंसने का खतरा है, तो वहां गोवंश को किस स्थिति में रखा जा रहा है। उनका सवाल है कि जल निकासी और गोवंश की सुरक्षित व्यवस्था समय रहते क्यों नहीं की गई। दो दिन पहले गौशाला में गोवंश की लगातार मौतों को लेकर खबर सामने आई थी। इसके बाद अधिकारियों की जांच से ग्रामीणों को कार्रवाई की उम्मीद जगी है।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार कराने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सुरावली में अंतिम संस्कार के लिए भी जगह नहीं? बारिश के बीच 5 किमी दूर करना पड़ा अंतिम संस्कार माधौगढ़, जालौन। ग्राम पंचायत सुरावली में 75 वर्षीय राम बटई के अंतिम संस्कार के दौरान अंत्येष्टि स्थल की व्यवस्था को लेकर सवाल उठे। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में निर्धारित अंत्येष्टि स्थल उपलब्ध न होने के कारण बारिश के बीच अंतिम संस्कार के लिए करीब 5 किलोमीटर दूर माधौगढ़ जाना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव में अंत्येष्टि स्थल की व्यवस्था होती तो अंतिम यात्रा को गांव से बाहर नहीं ले जाना पड़ता। मामले की जानकारी के बाद तहसीलदार गौरव कुमार ने ग्रामीणों से बात कर आश्वासन दिया। इसके बाद राम बटई का अंतिम संस्कार माधौगढ़ में कराया गया। अब ग्रामीणों का सवाल है—गांव में अन्य विकास कार्यों के साथ अंतिम संस्कार के लिए मूलभूत व्यवस्था कब होगी? ⚠️ यह खबर ग्रामीणों द्वारा बताई गई जानकारी और मौके से प्राप्त विवरण पर आधारित है। संबंधित विभाग/अधिकारियों का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। #Jalaun #Madhogarh #Surawali #JalaunNews #MadhogarhNews #UttarPradesh #VillageNews #GroundReport
    3
    सुरावली में अंतिम संस्कार के लिए भी जगह नहीं? बारिश के बीच 5 किमी दूर करना पड़ा अंतिम संस्कार
माधौगढ़, जालौन। ग्राम पंचायत सुरावली में 75 वर्षीय राम बटई के अंतिम संस्कार के दौरान अंत्येष्टि स्थल की व्यवस्था को लेकर सवाल उठे।
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में निर्धारित अंत्येष्टि स्थल उपलब्ध न होने के कारण बारिश के बीच अंतिम संस्कार के लिए करीब 5 किलोमीटर दूर माधौगढ़ जाना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव में अंत्येष्टि स्थल की व्यवस्था होती तो अंतिम यात्रा को गांव से बाहर नहीं ले जाना पड़ता।
मामले की जानकारी के बाद तहसीलदार गौरव कुमार ने ग्रामीणों से बात कर आश्वासन दिया। इसके बाद राम बटई का अंतिम संस्कार माधौगढ़ में कराया गया।
अब ग्रामीणों का सवाल है—गांव में अन्य विकास कार्यों के साथ अंतिम संस्कार के लिए मूलभूत व्यवस्था कब होगी?
⚠️ यह खबर ग्रामीणों द्वारा बताई गई जानकारी और मौके से प्राप्त विवरण पर आधारित है। संबंधित विभाग/अधिकारियों का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
#Jalaun #Madhogarh #Surawali #JalaunNews #MadhogarhNews #UttarPradesh #VillageNews #GroundReport
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • krishna Janamastmi today Krishna janmotsav Radhe Radhe Radhe Radhe
    1
    krishna Janamastmi  today Krishna janmotsav Radhe Radhe Radhe Radhe
    user_Kuldeep Pal
    Kuldeep Pal
    Salesperson अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • विधायक ने किया गणेश सेवा समिति कार्यालय का उद्घाटन गणेश महोत्सव को लेकर समिति ने शुरू की तैयारियां हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर पंचायत कार्यालय के समीप गणेश सेवा समिति के कार्यालय का उद्घाटन सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव के साथ गणेश प्रतिमा का पूजन कर किया। कस्बे में गणेश सेवा समिति की ओर से प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी गणेश महोत्सव धूमधाम और भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में समिति कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, श्याम लाल गुप्ता, सोनू तिवारी, बाल गोपाल गुप्ता, संजय ओमर, अनुज शिवहरे, धीरू यादव, भार्गव मिश्रा, संदीप गुप्ता, अरविंद कुमार, बाबू सोनी, आयुष पालीवाल सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष अनुभव मिश्रा ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।
    1
    विधायक ने किया गणेश सेवा समिति कार्यालय का उद्घाटन
गणेश महोत्सव को लेकर समिति ने शुरू की तैयारियां
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर पंचायत कार्यालय के समीप गणेश सेवा समिति के कार्यालय का उद्घाटन सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव के साथ गणेश प्रतिमा का पूजन कर किया।
कस्बे में गणेश सेवा समिति की ओर से प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी गणेश महोत्सव धूमधाम और भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में समिति कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, श्याम लाल गुप्ता, सोनू तिवारी, बाल गोपाल गुप्ता, संजय ओमर, अनुज शिवहरे, धीरू यादव, भार्गव मिश्रा, संदीप गुप्ता, अरविंद कुमार, बाबू सोनी, आयुष पालीवाल सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष अनुभव मिश्रा ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.