logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुमेरपुर कस्बे में तीजा मेल को लेकर प्रशासन अलर्ट तैयारियां तेज एसपी-एएसपी और सीओ ने मेला क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण 🔴 सुमेरपुर (हमीरपुर)। 14 सितंबर को होने वाले तीजा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 🔴 पशु बाजार, हरचंदन तालाब और रामलीला मैदान समेत मेला क्षेत्र का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। 🔴 सुरक्षा, बिजली, साफ-सफाई, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं परखी गईं। 🔴 नगर पंचायत, बिजली विभाग और मेला कमेटी को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश। 🔴 मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती और भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।

4 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

सुमेरपुर कस्बे में तीजा मेल को लेकर प्रशासन अलर्ट तैयारियां तेज एसपी-एएसपी और सीओ ने मेला क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण 🔴 सुमेरपुर (हमीरपुर)। 14 सितंबर को होने वाले तीजा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 🔴 पशु बाजार, हरचंदन तालाब और रामलीला मैदान समेत मेला क्षेत्र का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। 🔴 सुरक्षा, बिजली, साफ-सफाई, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं परखी गईं। 🔴 नगर पंचायत, बिजली विभाग और मेला कमेटी को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश। 🔴 मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती और भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुमेरपुर कस्बे में तीजा मेल को लेकर प्रशासन अलर्ट तैयारियां तेज एसपी-एएसपी और सीओ ने मेला क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण 🔴 सुमेरपुर (हमीरपुर)। 14 सितंबर को होने वाले तीजा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 🔴 पशु बाजार, हरचंदन तालाब और रामलीला मैदान समेत मेला क्षेत्र का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। 🔴 सुरक्षा, बिजली, साफ-सफाई, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं परखी गईं। 🔴 नगर पंचायत, बिजली विभाग और मेला कमेटी को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश। 🔴 मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती और भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।
    1
    सुमेरपुर कस्बे में तीजा मेल को लेकर प्रशासन अलर्ट तैयारियां तेज
एसपी-एएसपी और सीओ ने मेला क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण
🔴 सुमेरपुर (हमीरपुर)। 14 सितंबर को होने वाले तीजा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
🔴 पशु बाजार, हरचंदन तालाब और रामलीला मैदान समेत मेला क्षेत्र का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
🔴 सुरक्षा, बिजली, साफ-सफाई, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं परखी गईं।
🔴 नगर पंचायत, बिजली विभाग और मेला कमेटी को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश।
🔴 मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती और भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवाल मुस्करा हमीरपुर । मुस्करा ब्लॉक क्षेत्र के गरौली गांव स्थित गौशाला में लगातार गोवंश की मौतों की खबर प्रसारित होने के बाद गुरुवार को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बीडीओ राजू कुमार और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं और मौके की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी गौशाला के बाहर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान उन्हें गौशाला के अंदर जाने से रोक दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर भी आपत्ति जताई गई। इससे गौशाला के अंदर की व्यवस्थाओं और वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए। वहीं, वीडियो के माध्यम से बीडीओ से ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, “बहुत दलदल था, इंसान ही फंस जाएगा तो जानवर तो मरेगा ही।” अधिकारी के इस कथित बयान के बाद ग्रामीणों ने गौशाला की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गौशाला में इतना अधिक दलदल है कि इंसान के फंसने का खतरा है, तो वहां गोवंश को किस स्थिति में रखा जा रहा है। उनका सवाल है कि जल निकासी और गोवंश की सुरक्षित व्यवस्था समय रहते क्यों नहीं की गई। दो दिन पहले गौशाला में गोवंश की लगातार मौतों को लेकर खबर सामने आई थी। इसके बाद अधिकारियों की जांच से ग्रामीणों को कार्रवाई की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार कराने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    हमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवाल
मुस्करा हमीरपुर । मुस्करा ब्लॉक क्षेत्र के गरौली गांव स्थित गौशाला में लगातार गोवंश की मौतों की खबर प्रसारित होने के बाद गुरुवार को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बीडीओ राजू कुमार और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं और मौके की स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी गौशाला के बाहर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान उन्हें गौशाला के अंदर जाने से रोक दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर भी आपत्ति जताई गई। इससे गौशाला के अंदर की व्यवस्थाओं और वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए।
वहीं, वीडियो के माध्यम से बीडीओ से ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, “बहुत दलदल था, इंसान ही फंस जाएगा तो जानवर तो मरेगा ही।” अधिकारी के इस कथित बयान के बाद ग्रामीणों ने गौशाला की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि गौशाला में इतना अधिक दलदल है कि इंसान के फंसने का खतरा है, तो वहां गोवंश को किस स्थिति में रखा जा रहा है। उनका सवाल है कि जल निकासी और गोवंश की सुरक्षित व्यवस्था समय रहते क्यों नहीं की गई। दो दिन पहले गौशाला में गोवंश की लगातार मौतों को लेकर खबर सामने आई थी। इसके बाद अधिकारियों की जांच से ग्रामीणों को कार्रवाई की उम्मीद जगी है।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार कराने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • वर्षों से क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड की सुधरेगी दशा मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन हमीरपुर। मौदहा नगर के बलदेव स्वीट हाउस के समीप वर्षों से क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड की मरम्मत और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन आगे आया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम करन वीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि स्टेशन रोड पर कई वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। कई बार वाहन पलटने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं। संगठन ने आशंका जताई कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यहां कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। संगठन ने बताया कि यह मार्ग मौदहा-रागौल रेलवे स्टेशन के आवागमन का प्रमुख मार्ग है, जिससे दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। संगठन के जिलाध्यक्ष के अनुसार नगर पालिका मौदहा से समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन पालिकाध्यक्ष ने इसे लोक निर्माण विभाग के कार्यक्षेत्र का मामला बताते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। एसडीएम करन वीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला महासचिव आसिफ शकील, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति, वाहिद अहमद, इस्लाम उद्दीन, शाहरुख चेयरमेन, पिंटू भाई, सोनू मेडिकल, सलाहुद्दीन, सद्दाम, डॉ. सत्यहरी, आशीष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    वर्षों से क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड की सुधरेगी दशा
मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हमीरपुर। मौदहा नगर के बलदेव स्वीट हाउस के समीप वर्षों से क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड की मरम्मत और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन आगे आया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम करन वीर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि स्टेशन रोड पर कई वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। कई बार वाहन पलटने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं। संगठन ने आशंका जताई कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यहां कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
संगठन ने बताया कि यह मार्ग मौदहा-रागौल रेलवे स्टेशन के आवागमन का प्रमुख मार्ग है, जिससे दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। संगठन के जिलाध्यक्ष के अनुसार नगर पालिका मौदहा से समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन पालिकाध्यक्ष ने इसे लोक निर्माण विभाग के कार्यक्षेत्र का मामला बताते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
एसडीएम करन वीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर जिला महासचिव आसिफ शकील, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति, वाहिद अहमद, इस्लाम उद्दीन, शाहरुख चेयरमेन, पिंटू भाई, सोनू मेडिकल, सलाहुद्दीन, सद्दाम, डॉ. सत्यहरी, आशीष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज समाजवादी पार्टी का पी डी ए व्यापारी मंडली सम्मेलन चित्रकूट की पावन धरती पर एक होटल में संपन्न हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल जी रहे कार्यक्रम का शुभारंभ भामाशाह,डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी,महात्मा गांधी जी,बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और माननीय मुलायम सिंह यादव नेता जी के चित्र पर आरती वंदना कर फूलमाला चढ़iकर भव्य शुरुआत हुई कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्य व्यापारी समाज को जोड़कर 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है जब से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी माना नी अखिलेश यादव जी ने वैश्य व्यापारियों के लिए ढेर सारी योजनाएं लाने का काम किया था वर्तमान में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन योजनाओं को बंद करने का काम किया है और उत्तर प्रदेश के वैश्य व्यापारियों का शोषण करने का काम कर रही है, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र गुप्ता बाबू भईया ने बांदा से दस चार पहिया गाड़ियों अपने व्यापारी भाइयों को ले कर गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर अजय चौरसिया,संतोष जायसवाल पप्पू,राजकुमार गुप्ता,राजू,संतोष साहू,विकास गुप्ता,कार्यक्रम के प्रभारी नंदकिशोर शिवहरे,प्रमोद गुप्ता राजा,शिव शंकर यादव अनुज यादव मानसिंह पटेल,वीरेंद्र गुप्ता बाबू,वृंदावन वैश्य,हिमांशु गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,संजय यादव,गुलशन सोनी हिमांशु वैश्य,राजेंद्र गुप्ता भानु गुप्ता रवि दिवाकर बबलू श्रीवास आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे
    3
    आज समाजवादी पार्टी का पी डी ए व्यापारी मंडली सम्मेलन चित्रकूट की पावन धरती पर एक होटल में संपन्न हुआ,
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल जी रहे कार्यक्रम का शुभारंभ भामाशाह,डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी,महात्मा गांधी जी,बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और माननीय मुलायम सिंह यादव नेता जी के चित्र पर आरती वंदना कर फूलमाला चढ़iकर भव्य शुरुआत हुई कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्य व्यापारी समाज को जोड़कर 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाकर  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है जब से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी माना नी अखिलेश यादव जी ने वैश्य व्यापारियों के लिए ढेर सारी योजनाएं लाने का काम किया था वर्तमान में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन योजनाओं को बंद करने का काम किया है और उत्तर प्रदेश के वैश्य व्यापारियों का शोषण करने का काम कर रही है, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र गुप्ता बाबू भईया ने बांदा से दस चार पहिया गाड़ियों अपने व्यापारी भाइयों को ले कर गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर अजय चौरसिया,संतोष जायसवाल पप्पू,राजकुमार गुप्ता,राजू,संतोष साहू,विकास गुप्ता,कार्यक्रम के प्रभारी नंदकिशोर शिवहरे,प्रमोद गुप्ता राजा,शिव शंकर यादव अनुज यादव मानसिंह पटेल,वीरेंद्र गुप्ता बाबू,वृंदावन वैश्य,हिमांशु गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,संजय यादव,गुलशन सोनी हिमांशु वैश्य,राजेंद्र गुप्ता भानु गुप्ता रवि दिवाकर बबलू श्रीवास आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • यूपी एसटीएफ (UP STF) और बिसंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने ‘ऑपरेशन ईगल’ के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी में पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक और उसे एस्कॉर्ट कर रही कार को पकड़ा, जिनसे 250 पेटियों में भरी 30 हजार कोडीन सिरप की शीशियां (कुल 3,000 लीटर) जब्त की गईं। बरामद खेप की कुल बाजार कीमत ₹60,45,000 आंकी गई है। ​👥 गिरफ्तार आरोपी व वांछित ​धीरेंद्र (पुत्र भगवत प्रसाद) — निवासी: नहर पुरवा, बिसंडा ​प्रवीण उर्फ लकी (पुत्र स्व. दयाराम) — निवासी: अतर्रा ​रोहित (पुत्र कालूराम) — निवासी: अतर्रा ​शेखर (पुत्र राजकुमार) — निवासी: भैना, हापुड़ ​फरार/वांछित: प्रियांशू उर्फ किशन (पुत्र मुन्नालाल) — निवासी: अतर्रा ​🛠️ कैसे चलता था नशे का नेटवर्क? ​पुलिस पूछताछ और जांच के अनुसार, यह गिरोह दिल्ली से अवैध कोडीन सिरप की बड़ी खेप उठाता था। फर्जी बिल, जाली दस्तावेज और शीशियों के रैपर बदलकर इसे वैध दवाइयों का रूप दिया जाता था। इसके बाद इसे अतर्रा, बांदा, चित्रकूट और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती ग्रामीण व शहरी इलाकों में ऊंचे दामों पर सप्लाई किया जाता था। ​❓ तीखे सवाल: जिनके जवाब मिलना जरूरी हैं ​स्थानीय खुफिया तंत्र पर सवाल: दिल्ली से बांदा तक लगभग 600 किलोमीटर की दूरी तय करके 250 पेटियों से लदा ट्रक पहुंच गया, लेकिन स्थानीय निगरानी तंत्र और पुलिस पिकेट को पहले से भनक तक क्यों नहीं लगी? ​क्या यह पहली खेप थी? इतनी बड़ी मात्रा में सप्लाई बिना किसी स्थापित रूट और पुराने नेटवर्क के संभव नहीं है। आशंका है कि इससे पहले भी कई खेपें क्षेत्र में खपाई जा चुकी हैं। ​असली 'मगरमच्छ' कौन? पकड़े गए चार लोग महज मोहरे हैं या यही मास्टरमाइंड हैं? दिल्ली का मुख्य सप्लायर कौन है और स्थानीय स्तर पर इस अवैध कारोबार को संरक्षण देने वाले बड़े रिसीवर कौन हैं? ​📌 निष्कर्ष: एसटीएफ और बिसंडा पुलिस की यह कार्रवाई निश्चित रूप से सराहनीय है, लेकिन असली परीक्षा इस पूरे सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचने की है। यदि जांच में स्थानीय स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही या अंदरूनी मिलीभगत पाई जाती है, तो उस पर सख्त से सख्त जवाबदेही तय होनी चाहिए
    1
    यूपी एसटीएफ (UP STF) और बिसंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने ‘ऑपरेशन ईगल’ के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी में पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक और उसे एस्कॉर्ट कर रही कार को पकड़ा, जिनसे 250 पेटियों में भरी 30 हजार कोडीन सिरप की शीशियां (कुल 3,000 लीटर) जब्त की गईं। बरामद खेप की कुल बाजार कीमत ₹60,45,000 आंकी गई है।
​👥 गिरफ्तार आरोपी व वांछित
​धीरेंद्र (पुत्र भगवत प्रसाद) — निवासी: नहर पुरवा, बिसंडा
​प्रवीण उर्फ लकी (पुत्र स्व. दयाराम) — निवासी: अतर्रा
​रोहित (पुत्र कालूराम) — निवासी: अतर्रा
​शेखर (पुत्र राजकुमार) — निवासी: भैना, हापुड़
​फरार/वांछित: प्रियांशू उर्फ किशन (पुत्र मुन्नालाल) — निवासी: अतर्रा 
​🛠️ कैसे चलता था नशे का नेटवर्क?
​पुलिस पूछताछ और जांच के अनुसार, यह गिरोह दिल्ली से अवैध कोडीन सिरप की बड़ी खेप उठाता था। फर्जी बिल, जाली दस्तावेज और शीशियों के रैपर बदलकर इसे वैध दवाइयों का रूप दिया जाता था। इसके बाद इसे अतर्रा, बांदा, चित्रकूट और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती ग्रामीण व शहरी इलाकों में ऊंचे दामों पर सप्लाई किया जाता था।
​❓ तीखे सवाल: जिनके जवाब मिलना जरूरी हैं
​स्थानीय खुफिया तंत्र पर सवाल: दिल्ली से बांदा तक लगभग 600 किलोमीटर की दूरी तय करके 250 पेटियों से लदा ट्रक पहुंच गया, लेकिन स्थानीय निगरानी तंत्र और पुलिस पिकेट को पहले से भनक तक क्यों नहीं लगी?
​क्या यह पहली खेप थी? इतनी बड़ी मात्रा में सप्लाई बिना किसी स्थापित रूट और पुराने नेटवर्क के संभव नहीं है। आशंका है कि इससे पहले भी कई खेपें क्षेत्र में खपाई जा चुकी हैं।
​असली 'मगरमच्छ' कौन? पकड़े गए चार लोग महज मोहरे हैं या यही मास्टरमाइंड हैं? दिल्ली का मुख्य सप्लायर कौन है और स्थानीय स्तर पर इस अवैध कारोबार को संरक्षण देने वाले बड़े रिसीवर कौन हैं?
​📌 निष्कर्ष:
एसटीएफ और बिसंडा पुलिस की यह कार्रवाई निश्चित रूप से सराहनीय है, लेकिन असली परीक्षा इस पूरे सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचने की है। यदि जांच में स्थानीय स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही या अंदरूनी मिलीभगत पाई जाती है, तो उस पर सख्त से सख्त जवाबदेही तय होनी चाहिए
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी का पी डी ए व्यापारी मंडली सम्मेलन चित्रकूट की पावन धरती पर एक होटल में संपन्न हुआ समाजवादी पार्टी का पी डी ए व्यापारी मंडली सम्मेलन चित्रकूट की पावन धरती पर एक होटल में संपन्न हुआ समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल जी रहे कार्यक्रम का शुभारंभ भामाशाह,डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी,महात्मा गांधी जी,बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और माननीय मुलायम सिंह यादव नेता जी के चित्र पर आरती वंदना कर फूलमाला चढ़iकर भव्य शुरुआत हुई कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्य व्यापारी समाज को जोड़कर 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है जब से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी माना नी अखिलेश यादव जी ने वैश्य व्यापारियों के लिए ढेर सारी योजनाएं लाने का काम किया था वर्तमान में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन योजनाओं को बंद करने का काम किया है और उत्तर प्रदेश के वैश्य व्यापारियों का शोषण करने का काम कर रही है, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र गुप्ता बाबू भईया ने बांदा से दस चार पहिया गाड़ियों अपने व्यापारी भाइयों को ले कर गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर अजय चौरसिया,संतोष जायसवाल पप्पू,राजकुमार गुप्ता,राजू,संतोष साहू,विकास गुप्ता,कार्यक्रम के प्रभारी नंदकिशोर शिवहरे,प्रमोद गुप्ता राजा,शिव शंकर यादव अनुज यादव मानसिंह पटेल,वीरेंद्र गुप्ता बाबू,वृंदावन वैश्य,हिमांशु गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,संजय यादव,गुलशन सोनी हिमांशु वैश्य,राजेंद्र गुप्ता भानु गुप्ता रवि दिवाकर बबलू श्रीवास आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे
    1
    समाजवादी पार्टी का पी डी ए व्यापारी मंडली सम्मेलन चित्रकूट की पावन धरती पर एक होटल में संपन्न हुआ
समाजवादी पार्टी का पी डी ए व्यापारी मंडली सम्मेलन चित्रकूट की पावन धरती पर एक होटल में संपन्न हुआ
समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल जी रहे कार्यक्रम का शुभारंभ भामाशाह,डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी,महात्मा गांधी जी,बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और माननीय मुलायम सिंह यादव नेता जी के चित्र पर आरती वंदना कर फूलमाला चढ़iकर भव्य शुरुआत हुई कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्य व्यापारी समाज को जोड़कर 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाकर  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है जब से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी माना नी अखिलेश यादव जी ने वैश्य व्यापारियों के लिए ढेर सारी योजनाएं लाने का काम किया था वर्तमान में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन योजनाओं को बंद करने का काम किया है और उत्तर प्रदेश के वैश्य व्यापारियों का शोषण करने का काम कर रही है, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र गुप्ता बाबू भईया ने बांदा से दस चार पहिया गाड़ियों अपने व्यापारी भाइयों को ले कर गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर अजय चौरसिया,संतोष जायसवाल पप्पू,राजकुमार गुप्ता,राजू,संतोष साहू,विकास गुप्ता,कार्यक्रम के प्रभारी नंदकिशोर शिवहरे,प्रमोद गुप्ता राजा,शिव शंकर यादव अनुज यादव मानसिंह पटेल,वीरेंद्र गुप्ता बाबू,वृंदावन वैश्य,हिमांशु गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,संजय यादव,गुलशन सोनी हिमांशु वैश्य,राजेंद्र गुप्ता भानु गुप्ता रवि दिवाकर बबलू श्रीवास आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • टेंपो में 133 ग्राम सोना चोरी, एफआईआर के बाद भी पुलिस के हाथ खाली ? बांदा। अतर्रा से नरैनी जा रही महिला के बैग से टेंपो में करीब 133 ग्राम सोने के आभूषण पार हो गए। घटना 11 अगस्त की बताई गई है। पीड़िता के अनुसार नरैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक जेवर बरामद नहीं हुए हैं।पीड़िता ने पुलिस उच्चाधिकारियों से गुहार लगाकर टेंपो में सवार संदिग्धों की पहचान, घटना के शीघ्र खुलासे और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी की मांग की है। सवाल यह है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी लाखों का सोना आखिर कहां गायब है और जांच की रफ्तार इतनी सुस्त क्यों है?
    1
    टेंपो में 133 ग्राम सोना चोरी, एफआईआर के बाद भी पुलिस के हाथ खाली ?
बांदा। अतर्रा से नरैनी जा रही महिला के बैग से टेंपो में करीब 133 ग्राम सोने के आभूषण पार हो गए। घटना 11 अगस्त की बताई गई है। पीड़िता के अनुसार नरैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक जेवर बरामद नहीं हुए हैं।पीड़िता ने पुलिस उच्चाधिकारियों से गुहार लगाकर टेंपो में सवार संदिग्धों की पहचान, घटना के शीघ्र खुलासे और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी की मांग की है। सवाल यह है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी लाखों का सोना आखिर कहां गायब है और जांच की रफ्तार इतनी सुस्त क्यों है?
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गौशाला में मृत गोवंशों का वीडियो वायरल भारी बारिश में ट्रैक्टर चला कर मौके पर पहुंचे SDM हमीरपुर में गौशाला के अंदर मृत गौवंशों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम अभिषेक गोयल के आदेश पर SDM करणवीर सिंह भारी बारिश के बीच मौके पर जांच करने गांव पहुंचे। बारिश के चलते रास्ते में जलभराव और कीचड़ होने के कारण SDM करणवीर सिंह खुद ट्रैक्टर चलाकर गांव की गौशाला तक पहुंचे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं और मृत गौवंशों के मामले की जानकारी ली। SDM के भारी बारिश के बीच ट्रैक्टर चलाकर गौशाला पहुंचने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर लोगों में भी चर्चा है। अब सवाल यह है कि गौशाला में गौवंशों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है? प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।
    1
    गौशाला में मृत गोवंशों का वीडियो वायरल भारी बारिश में ट्रैक्टर चला कर मौके पर पहुंचे SDM
हमीरपुर में गौशाला के अंदर मृत गौवंशों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम अभिषेक गोयल के आदेश पर SDM करणवीर सिंह भारी बारिश के बीच मौके पर जांच करने गांव पहुंचे।
बारिश के चलते रास्ते में जलभराव और कीचड़ होने के कारण SDM करणवीर सिंह खुद ट्रैक्टर चलाकर गांव की गौशाला तक पहुंचे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं और मृत गौवंशों के मामले की जानकारी ली।
SDM के भारी बारिश के बीच ट्रैक्टर चलाकर गौशाला पहुंचने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर लोगों में भी चर्चा है।
अब सवाल यह है कि गौशाला में गौवंशों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है? प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.