ग्राम छतौना के भागवत कथा के पंडाल में संदिग्ध आग, कथावाचक की गद्दी समेत सब कुछ जलकर राख चकरभाठा थाना मे मामला दर्ज आज मंगलवार की साम छतौना आवास पारा गांव के इंदु इमेजिका कॉलोनी के समीप स्थित शिव घाट में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। इस पावन आयोजन में कथावाचक पंडित श्री वरुण आचार्य के द्वारा भक्तों को भागवत रस का पान कराया जा रहा था। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामवासी कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे थे।कल सौमवार की रात्रि लगभग 1:00 बजे तक भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसके पश्चात अखंड ज्योत के रक्षक अपने-अपने स्थान पर विश्राम हेतु चले गए। देर रात अचानक ग्रामीणों ने देखा कि भागवत कथा का पूरा पंडाल आग की लपटों में घिर चुका है। देखते ही देखते कथावाचक की गद्दी सहित पूरा पंडाल धू-धू कर जलने लगा। ग्रामीणों के अनुसार पंडाल में शॉर्ट सर्किट के कोई भी निशान नहीं पाए गए। इसी कारण गांव में आगजनी को लेकर गंभीर संदेह जताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस शांतिपूर्ण धार्मिक आयोजन को दूषित करने के उद्देश्य से कुछ असामाजिक एवं जलन रखने वाले तत्वों द्वारा आगजनी का प्रयास किया गया है। घटना की खबर मिलते ही आज चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और हालत का जायजा लिया फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। गांव में घटना के बाद से आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। 👉 धार्मिक स्थल पर आगजनी — आस्था पर हमला या साजिश? 👉 पुलिस जांच के बाद होंगे खुलासे एवं इस घटना की थाना चकरभाठा मे रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई हैं सूचक शुकदेव प्रसाद साहू पिता स्व श्री अवध राम साहू उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम छतौना गांधी नगर थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर का हमराह उप सरपंच रामेश्वर दास, पंच रामेश्वर कौशिक के साथ आज मंगलवार की सुबह 11 बजे चकरभाठा थाना मे उपस्थित आकर जबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13/12/2025 से दिनांक 20/12/2025 तक का ग्राम गांधी नगर छतौना शिव घाट गायत्री मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था दिनांक 16/12/2025 को रात्रि 01/00 बजे तक हरि कीर्तन पंडाल में चल रहा था कार्यक्रम खतम होने के बाद चार पांच लोग पंडाल में सोये थे बाकी लोग अपने अपने घर चले गये थे रात्रि लगभग 02/15 बजे पंडाल में किसी कारण से आग लगने के कारण पंडाल पूरी तरह से जल गया है पंडाल में रखे पेटी, तबला, मजीरा, बेन्जो, झुमका, पर्दा, चांदनी, बेनर, गद्दा, रजायी, ताकिया, दर्री, कारपेट, टाटपट्टी, प्लास्टिक की कुर्सी भी जलकर नष्ट हो गया है पंडाल में सो रहे लोगों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है मेरे ताकिया के पास आग पहुंचने पर गरमाहट महसूस होने के कारण उठकर देखा तो पंडाल जल रहा था जिसे साथ में सोये लोगो के साथ मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया आगजनी से कितना नुकसान हुआ है अभी नही बता पाऊंगा रिपोर्ट करता हु आगजनी कारणो की जांच की जाये कि सूचक रिपोर्ट पर आगजनी क्रमांक 07/2025 दिनांक 16/12/2025 कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया।

- VINOD KUMAR KAUSHIKRatanpur, Bilaspurhramkhor murkho pakhandion ke sath yahi hota haion 17 December
- User7180Pandariya, Kabirdham😂on 22 December
- Nirmal MandalBhanpuri, Bastar🙏on 18 December
- Nirmal MandalBhanpuri, Bastar🙏on 18 December
- Nitai RoyaPakhanjur, Kanker👏on 18 December
- User6641Siana, Bulandshahr🙏on 17 December
- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडOkhalkanda, Nainital👏on 17 December
- बच्चा चोर अब आपके घर तक पहुंच चुका है , छत्तीसगढ़ मे 982 बच्चों की चोरी Chhattisgarh news #MissingChildren #ChildSafety #BacchaChor #ChhattisgarhNews #BreakingNews1
- हाई कोर्ट बोदरी को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी चकरभाठा पुलिस मामला दर्ज कर जांच मे जुटी सौमवार की रात 10 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सतर्क हो गई। पुलिस ने हाई कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच कराई है। इससे पहले भी हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसे देखते हुए पुलिस ने हाई कोर्ट की सरक्षा बढ़ा दी है। पहले भी मिल चुकी है धमकी इससे पहले जिला कोर्ट और हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि तब भी यह धमकी फर्जी निकली थी। सोमवार को धमकी भरा मेल मिलने के बाद पुलिस की टीम ने सतर्कता बरतते हुए एक बार फिर से जांच की। साथ ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा और आने-जाने वालों की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारिक ई-मेल में धमकी भरा मेल आया था। इसमें हाई कोर्ट परिसर प्राक्सी नेट से भेज रहे मेल पिछले दिनों हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की चमकी मिली थी। इसके अलावा देश के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की चमकी मिल चुकी है। देशभर की सुरक्षा एजेंसिया इसकी जांच कर रही है। जांच में पता चला है कि धमकी भेजने वाले प्राक्सी नेट का उपयोग करते हैं। इसमें मेल भेजने वालों की पहचान छुपी रहती है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारी और बम स्क्वायड दस्ता हाई कोर्ट पहुंच गया। पुलिस की टीम इसके बाद अधिकारियों ने राहत को सांस ली है। इस बीच हाई कोर्ट में1
- पार्षद इब्राहिम खान के नेतृत्व में सैकड़ों रोज़ेदारों ने किया इफ्तार, दिया एकता और भाईचारे का संदेश1
- गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सबका स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नही याद रखे इतिहास बदलने वाला है1
- Post by Rameshwar sahu1
- मजदूरी करने गए कोरबा के 5 युवक मेंगलुरु में लापता, एक का मिला शव, दो अभी भी लापता….1
- Post by Mukesh Awasthi1
- ग्राम उडगन नीको प्लांट के पीछे जूवा खेल रहे 3 जुवारियों को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर जु़वा एक्ट के तहत की कार्यवाही सोमवार की रात 10:30 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाम आरोपी - 01.राहुल पाटले पिता शिव पाटले उम्र 20 वर्ष साकिन किरारीगोढी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.), 02.ससेन्द्र नारंग पिता सुखेलाल नारंग उम्र 23 वर्ष साकिन संबलपुरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर, 03.भागवत बंजारे पिता मोतीलाल बंजारे उम्र 37 वर्ष साकिन किरारीगोढी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. जप्ती- - आरोपियो के फड़ एवं पास से जुमला नगदी रकम 1400/- रूपये, मोटर सायकल एसपी साईन क्रमांक सी जी 10 बी एन 5525 एवं मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक सी जी 10 ए टी 3116 तथा 52 पत्ती तास, एक नग बोरी फटटी जुमला कीमती 41400/ रूपये विवरण – सोमवार को रात 9.21 मिनट पर टाउन देहात पेट्रोलिंग के, दौरान सूचना मिला कि ग्राम उडगन नीको प्लांट के पीछे में कुछ जुआडियान रूपये पैसा का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर मुखबीर के बताये हुये स्थान पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया पुलिस को देखकर कुछ जुआडियान भाग गये, तीन जुआडियान पकडाये जिनके नाम पता पुछने पर अपना नाम पता 01.राहुल पाटले पिता शिव पाटले उम्र 20 वर्ष साकिन किरारीगोढी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.), 02.ससेन्द्र नारंग पिता सुखेलाल नारंग उम्र 23 वर्ष साकिन संबलपुरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर, 03.भागवत बंजारे पिता मोतीलाल बंजारे उम्र 37 वर्ष साकिन किरारीगोढी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग.बताया पकडे गये आरोपियो के कब्जे से 01. राहुल पाटले के फड से 230 रूपये एवं पास से 170 रूपये 02. ससेन्द्र नारंग के फड से 470 रूपये एवं पास से 100 रूपये 03. भागवत बंजारे के फड से 300 रूपये व पास से 130 रूपये जुमला नगदी रकम 1400/- रूपये एवं घटना स्थल से मोटर सायकल एसपी साईन क्रमांक सी जी 10 बी एन 5525 एवं मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक सी जी 10 ए टी 3116 तथा 52 पत्ती तास, एक नग बोरी फटटी जुमला कीमती 41400/ रूपये को मौके में गवाहन के समक्ष जप्त किया गया, जो छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध घटित होना पाये जाने से मौके पर समक्ष गवाह जप्ती कार्यवाही पश्चात सक्षम जमानतदार पेश नही करने पर जप्त संपत्ति व आरोपियो को हिरासत में लेकर थाना आया सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया, अपराध धारा सदर का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।1