logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए, आइए एकता, भाईचारे और समाजसेवा के साथ अपने समाज एवं देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। शमल कुशवाहा- सिवान, बिहार जय हिंद!

4 hrs ago
user_एनामुल हक
एनामुल हक
सारण, बिहार•
4 hrs ago

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए, आइए एकता, भाईचारे और समाजसेवा के साथ अपने समाज एवं देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। शमल कुशवाहा- सिवान, बिहार जय हिंद!

More news from बिहार and nearby areas
  • स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए, आइए एकता, भाईचारे और समाजसेवा के साथ अपने समाज एवं देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। शमल कुशवाहा- सिवान, बिहार जय हिंद!
    1
    स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 
वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए, आइए एकता, भाईचारे और समाजसेवा के साथ अपने समाज एवं देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। 

शमल कुशवाहा- सिवान, बिहार

जय हिंद!
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    सारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • 400 से अधिक बच्चों के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया संदेश । सारण, 12 अगस्त 2026 ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सारण जिला मुख्यालय में बुधवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। जिला पदाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अगुवाई में आयोजित रैली में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी शामिल हुए। रैली में निजी एवं सरकारी विद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम के नारे लगाए। म्युनिसिपल चौक से शुरू हुई रैली थाना चौक होते हुए दरोगा राय चौक तक पहुंची। रैली के दौरान पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगे से रंगा नजर आया। छात्र-छात्राओं ने लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि अभियान राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों की भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा और उत्साह मिला है। रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। भव्य रैली ने शहर में देशभक्ति का उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया। #हरघर तिरंगा #HarGharTiranga #TirangaRally #Saran #Chapra
    1
    400 से अधिक बच्चों के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया संदेश ।
सारण, 12 अगस्त 2026
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सारण जिला मुख्यालय में बुधवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। जिला पदाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अगुवाई में आयोजित रैली में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी शामिल हुए।
रैली में निजी एवं सरकारी विद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम के नारे लगाए।
म्युनिसिपल चौक से शुरू हुई रैली थाना चौक होते हुए दरोगा राय चौक तक पहुंची।
रैली के दौरान पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगे से रंगा नजर आया।
छात्र-छात्राओं ने लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि अभियान राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है।
उन्होंने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
उन्होंने कहा कि बच्चों की भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा और उत्साह मिला है।
रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
भव्य रैली ने शहर में देशभक्ति का उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया।
#हरघर तिरंगा #HarGharTiranga #TirangaRally #Saran #Chapra
    user_BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    News Anchor छपरा, सारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • छपरा में लायंस क्लब बना समाजसेवा की अनूठी मिसाल नए सत्र में डॉ उज्ज्वल वर्मा बने अध्यक्ष, राकेश मिश्रा उपाध्यक्ष #Chapra #LionsClub #SamajSeva #UjjwalVerma #RakeshMishra
    1
    छपरा में लायंस क्लब बना समाजसेवा की अनूठी मिसाल नए सत्र में डॉ उज्ज्वल वर्मा बने अध्यक्ष, राकेश मिश्रा उपाध्यक्ष
#Chapra #LionsClub #SamajSeva #UjjwalVerma #RakeshMishra
    user_Raina news
    Raina news
    छपरा, सारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • NEET EXAM KE BAD KHAN SIR KA REACTION DEKHIE STUDENT KE SATH NEET EXAM KE BAD KHAN SIR KA REACTION STUDENT KE SATH MASTI
    1
    NEET EXAM KE BAD KHAN SIR KA REACTION DEKHIE STUDENT KE SATH
NEET EXAM KE BAD KHAN SIR KA REACTION STUDENT KE SATH MASTI
    user_Chhapra news
    Chhapra news
    Photographer छपरा, सारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • 🚨 बामपाली–गिरजा मोड़–पकड़ी चौक सड़क व नाला निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण आरा | 12 अगस्त 2026 भोजपुर के जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने बुधवार को बामपाली–गिरजा मोड़–पकड़ी चौक पथ एवं नाला निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। यह परियोजना शहर में आवागमन को सुगम बनाने और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी अधिकारियों एवं अभियंताओं से ली। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने निर्माण में बाधक अतिक्रमण को नियमानुसार हटाने तथा वन विभाग से संबंधित लंबित NOC और अन्य आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने को कहा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर निर्धारित समय-सीमा में परियोजना पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क और नाला निर्माण पूरा होने से शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच संपर्क बेहतर होगा, जल निकासी में सुधार, जाम से राहत और यातायात व्यवस्था सुगम होगी। 📍 जनता की आवाज आरा न्यूज़ 📰 रिपोर्टर — पंकज सिंह #Ara #Arrah #Bhojpur #BiharNews #AraNews #TanaySultania #DMBhojpur #RoadConstruction #DrainConstruction #Bampali #PakriChowk #Traffic #WaterDrainage #BiharNews #LatestNews
    1
    🚨 बामपाली–गिरजा मोड़–पकड़ी चौक सड़क व नाला निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण

आरा | 12 अगस्त 2026
भोजपुर के जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने बुधवार को बामपाली–गिरजा मोड़–पकड़ी चौक पथ एवं नाला निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। यह परियोजना शहर में आवागमन को सुगम बनाने और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी अधिकारियों एवं अभियंताओं से ली। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
डीएम ने निर्माण में बाधक अतिक्रमण को नियमानुसार हटाने तथा वन विभाग से संबंधित लंबित NOC और अन्य आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने को कहा।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर निर्धारित समय-सीमा में परियोजना पूरी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सड़क और नाला निर्माण पूरा होने से शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच संपर्क बेहतर होगा, जल निकासी में सुधार, जाम से राहत और यातायात व्यवस्था सुगम होगी।
📍 जनता की आवाज आरा न्यूज़
📰 रिपोर्टर — पंकज सिंह
#Ara #Arrah #Bhojpur #BiharNews #AraNews #TanaySultania #DMBhojpur #RoadConstruction #DrainConstruction #Bampali #PakriChowk #Traffic #WaterDrainage #BiharNews #LatestNews
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • पटना के बख्तियारपुर में हुए हत्या मामले का उद्भेदन/देखिये क्या कह रहे है ग्रामीण एसपी पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में 11 अगस्त की शाम हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना में करीब 30 वर्षीय ज्ञानदीप कुमार की मौत हो गई थी, जबकि उनकी 55 वर्षीय मां सुनीता देवी भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं और उनका इलाज पीएमसीएच, पटना में चल रहा है। मामले को लेकर मृतक के भाई दीपक कुमार की शिकायत पर बख्तियारपुर थाना में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में दो थानों के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल करते हुए एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीनानाथ पिता श्री राम के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल बख्तियारपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को मामले के उद्भेदन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
    1
    पटना के बख्तियारपुर में हुए हत्या मामले का उद्भेदन/देखिये क्या कह रहे है ग्रामीण एसपी
पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में 11 अगस्त की शाम हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना में करीब 30 वर्षीय ज्ञानदीप कुमार की मौत हो गई थी, जबकि उनकी 55 वर्षीय मां सुनीता देवी भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं और उनका इलाज पीएमसीएच, पटना में चल रहा है।
मामले को लेकर मृतक के भाई दीपक कुमार की शिकायत पर बख्तियारपुर थाना में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में दो थानों के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल करते हुए एसआईटी का गठन किया गया।
एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीनानाथ पिता श्री राम के रूप में बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
फिलहाल बख्तियारपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को मामले के उद्भेदन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
    user_रजनीश कुमार
    रजनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहिया रेलवे ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा टला, ट्रेलर ने तोड़ी बैरिकेडिंग; बाल-बाल बचीं दो जिंदगियां बिहिया रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार को उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुल की बैरिकेडिंग में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान दो लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में ओवरब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था और क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग को लेकर चिंता देखी गई। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग को जल्द दुरुस्त कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। #Bihiya #Bhojpur #Ara #BiharNews #BreakingNews #RoadAccident #RailwayOverbridge
    1
    बिहिया रेलवे ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा टला, ट्रेलर ने तोड़ी बैरिकेडिंग; बाल-बाल बचीं दो जिंदगियां

बिहिया रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार को उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुल की बैरिकेडिंग में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के दौरान दो लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में ओवरब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था और क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग को लेकर चिंता देखी गई। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग को जल्द दुरुस्त कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

#Bihiya #Bhojpur #Ara #BiharNews #BreakingNews #RoadAccident #RailwayOverbridge
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.