Shuru
Apke Nagar Ki App…
डॉ नरोत्तम मिश्रा पूर्व गृह मंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं नारायण सिंह कुशवाहा रानी कमलापति से ग्वालियर जाते हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा पूर्व गृह मंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं नारायण सिंह कुशवाहा रानी कमलापति से ग्वालियर जाते हुए
GWALIOR PRAVAH NEWS
डॉ नरोत्तम मिश्रा पूर्व गृह मंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं नारायण सिंह कुशवाहा रानी कमलापति से ग्वालियर जाते हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा पूर्व गृह मंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं नारायण सिंह कुशवाहा रानी कमलापति से ग्वालियर जाते हुए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Saurabh gautam1
- दतिया। जिले के ग्राम पहाड़ी में आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी बादाम सिंह यादव (73) ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार, घटना गुरुवार की शाम जब वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके भतीजे कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव के ससुर इमरत सिंह यादव, साला राज यादव (निवासी खिरिया) तथा कन्हई यादव व आशाराम यादव (निवासी गालियां) वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान राज यादव ने बादाम सिंह के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून निकल आया। बीच-बचाव करने आए कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव को भी डंडा मारकर घायल कर दिया गया, वहीं बहू मंजू यादव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ और कंधे में चोट आई। और जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- भांडेर में अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार दोपहर 02 बजे न्यायालय के अधिवक्ता कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें नए तहसील एवं एसडीओ न्यायालय भवन में अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त स्थान न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने बताया कि नए परिसर में न तो उनके बैठने की व्यवस्था है और न ही पक्षकारों के लिए उचित स्थान उपलब्ध है, जिससे प्रकरणों की तैयारी, लिखापढ़ी और पैरवी में गंभीर असुविधा हो रही है। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि टेबल-कुर्सी लगाने पर राजस्व अधिकारियों ने रोक लगाई और सामान बाहर रखवा दिया। साथ ही कॉज लिस्ट भी नियमित जारी नहीं हो रही, जिससे पक्षकारों को जानकारी नहीं मिल पा रही है। समस्या के समाधान तक अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों में कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।1
- Post by रियल न्यूज1
- दतिया। शहर की नगर पालिका में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने जनहित योजनाओं की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि गरीबों के लिए बनाए जाने वाले शौचालयों के नाम पर लाखों रुपए का घालमेल किया गया, जबकि कई स्थानों पर शौचालयों का निर्माण धरातल पर हुआ ही नहीं। RTI से खुला मामला, विभाग ने नहीं दी जानकारी इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक अधिवक्ता द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत नगर पालिका से शौचालय निर्माण से संबंधित जानकारी मांगी गई। आरोप है कि विभाग ने जानकारी देने में टालमटोल की और स्पष्ट विवरण उपलब्ध नहीं कराया। इससे मामले में और अधिक संदेह गहरा गया। कागजों में बने शौचालय, जमीन पर नहीं सूत्रों के मुताबिक, नगर में कई ऐसे शौचालय हैं जिनका रिकॉर्ड में निर्माण दिखाया गया है, लेकिन वास्तविकता में उनका अस्तित्व ही नहीं है। यानी कागजों में निर्माण दिखाकर सरकारी राशि निकाल ली गई और उसका गबन कर लिया गया। सीएमओ बोले — होगी जांच, दोषियों पर कार्रवाई नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनहित योजनाओं पर उठे सवाल यह मामला सामने आने के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आखिर कितनी योजनाएं ऐसी होंगी, जिनमें इसी तरह से भ्रष्टाचार किया गया होगा? गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में इस तरह की लापरवाही और घोटाला प्रशासन की जवाबदेही पर भी सवाल खड़े करता है। प्रशासन से पारदर्शिता की मांग स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सभी जनहित योजनाओं की ऑडिट कराने की भी मांग उठ रही है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या सामने आता है और क्या वाकई जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।2
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- दामोदर यादव के द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर जयवीर भारद्वाज जी का बयान सामने आया........1
- दतिया जिले के प्रसिद्ध पंडोखर धाम में आयोजित 30वें श्रीराम महायज्ञ एवं महोत्सव के अंतर्गत दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुवार रात साढ़े 09 बजे पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज एवं संतों ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए पहलवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल प्रतियोगिता 27 अप्रैल तक लगातार आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के पहलवान अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खास बात यह रही कि छोटे-छोटे पहलवानों ने भी अखाड़े में उतरकर बेहतरीन कुश्ती का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शक काफी प्रभावित हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक मौजूद रहे और उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। महोत्सव के इस आयोजन से क्षेत्र में खेल और पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा मिल रहा है।1
- दतिया। जिले के उन्नाव थाना क्षेत्र अंतर्गत लमान माता रोड स्थित लमान माता मंदिर के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की भैंस से टक्कर हो गई, जिसमें एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब गुरुवार 8 बजे डायल 112 पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय दतिया पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 12 वर्षीय सत्यम सेन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आनंद सेन, अक्षय दुबे (18 वर्ष) और रज्जन यादव (40 वर्ष) निवासी उन्नाव गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में हादसे का कारण सड़क पर अचानक आए जानवर से टकराना बताया जा रहा है।1