मतगणना में निष्पक्षता की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन जामताड़ा। बुधवार को जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी रीना कुमारी की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत चुनाव की मतगणना प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ से ही सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि चुनाव प्रचार के दौरान भी रीना कुमारी के अभियान को प्रभावित करने का प्रयास किया गया, जिसकी सूचना समय-समय पर आयोग को दी जाती रही है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल ने कहा कि गंभीर आशंका है कि मतगणना के दौरान प्रशासनिक स्तर पर हेराफेरी की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना केंद्र में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों पर दबाव बनाकर रीना कुमारी के पक्ष में पड़े मतों को प्रभावित करने की सुनियोजित योजना बनाई जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आशंका जताई कि मतगणना केंद्र में रीना कुमारी की ओर से नियुक्त मतगणना अभिकर्ताओं को डराने-धमकाने एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा सकता है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। इन सभी बिंदुओं को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को ईमेल के माध्यम से भी अवगत करा दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि मतगणना तिथि पर निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आयोग के माध्यम से जामताड़ा जिला के बाहर से सक्षम एवं स्वतंत्र अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि मतगणना पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। मौके पर अभिकर्ता रंजीत यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, शंकर भंडारी, अस्तिक भंडारी सहित अन्य प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित थे।
मतगणना में निष्पक्षता की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन जामताड़ा। बुधवार को जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी रीना कुमारी की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत चुनाव की मतगणना प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ से ही सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि चुनाव प्रचार के दौरान भी रीना कुमारी के अभियान को प्रभावित करने का प्रयास किया गया, जिसकी सूचना समय-समय पर आयोग को दी जाती रही है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल ने कहा कि गंभीर आशंका है कि मतगणना के दौरान प्रशासनिक स्तर पर हेराफेरी की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना केंद्र में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों पर
दबाव बनाकर रीना कुमारी के पक्ष में पड़े मतों को प्रभावित करने की सुनियोजित योजना बनाई जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आशंका जताई कि मतगणना केंद्र में रीना कुमारी की ओर से नियुक्त मतगणना अभिकर्ताओं को डराने-धमकाने एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा सकता है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। इन सभी बिंदुओं को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को ईमेल के माध्यम से भी अवगत करा दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि मतगणना तिथि पर निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आयोग के माध्यम से जामताड़ा जिला के बाहर से सक्षम एवं स्वतंत्र अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि मतगणना पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। मौके पर अभिकर्ता रंजीत यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, शंकर भंडारी, अस्तिक भंडारी सहित अन्य प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित थे।
- Post by रियल मोशन न्यूज़1
- सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद जामताड़ा पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो में जामताड़ा जिले के स०अ०नि० सुधीर कुमार सिंह वर्दी में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन से बाजार जाते दिख रहे हैं। आरोप है कि जामताड़ा बाजार में उन्होंने बिना किसी स्पष्ट कारण एक टोटो चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। प्रशासन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता, उदंडता और मनमाने व्यवहार का मामला मानते हुए तत्काल प्रभाव से स०अ०नि० सुधीर कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, जामताड़ा निर्धारित किया गया है। इस घटना से आम लोगों के बीच पुलिस की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।1
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- बक्सर (बिहार) नयन मोदक 9852507403 ..................... बक्सर (बिहार), 24 फरवरी 2026। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोला में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस वक्त दहशत में बदल गया, जब जयमाला की रस्म के दौरान स्टेज पर चढ़े एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी। सैकड़ों मेहमानों और दूल्हे के सामने हुई इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुल्हन: आरती कुमारी (18 वर्ष), पिता – नंदजी मल्लाह आरोपी: दीनबंधु मल्लाह (पड़ोसी), कथित तौर पर एकतरफा प्रेम में आसक्त समय: रात करीब 10:30–11 बजे बारात: बलिया जिले के सुलेमनपुर/सुरेमनपुर से आई थी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन जयमाला की रस्म निभा रहे थे। इसी दौरान चेहरा नकाब/मास्क से ढके युवक ने भीड़ चीरते हुए स्टेज पर चढ़कर देसी तमंचा निकाला और दुल्हन के पेट में गोली दाग दी। गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि आरोपी ने चिल्लाते हुए कहा— “तुम मेरी नहीं तो किसी की नहीं!”— और मौके से फरार हो गया। घायल आरती को तुरंत बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनका ऑपरेशन जारी है और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। अस्पताल में होश में आने पर दुल्हन ने कथित तौर पर हमलावर का नाम लिया है। अब तक मृत्यु की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बक्सर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना एकतरफा प्रेम और अवैध हथियारों के बढ़ते खतरे को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। शादी जैसे सार्वजनिक समारोह में सुरक्षा इंतजामों की कमी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ी है। परिवार और स्थानीय लोग आरती के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।1
- ईसीएल एरिया ऑफिस पर मजदूरों का हल्लाबोल सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय के नेतृत्व में मेन गेट जाम आज यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन द्वारा ईसीएल एरिया ऑफिस के मुख्य द्वार पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय के नेतृत्व में आक्रोशित श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट को पूर्णतः बंद कर दिया। मीडिया को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने कहा, "ईसीएल प्रबंधन ने वर्षों तक इन जलकुलियों से विभिन्न कोलियरियों में जल कुली का कार्य कराया, लेकिन आज उन्हें बिना किसी भुगतान के घर बैठाया जा रहा है। यह मजदूरों के पेट पर लात मारने जैसा है। जब तक इन श्रमिकों को उनका पैसा नहीं मिलता, यह आंदोलन जारी रहेगा।यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रबंधन जल्द ही ठोस निर्णय नहीं लेता है, तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।4
- धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद एहतियातन सिविल कोर्ट की 28 कोर्ट बिल्डिंग और एमपी एमएलए कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया। बम की सूचना फैलते ही अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वादियों के बीच दहशत का माहौल बन गया।1
- सिलवासा हेमंत मिश्रा ने डेलकर परिवार के लड़की से शादी कर ली बिहार रिपोर्ट हेमंत मिश्रा रहने वाले हैं सिलवासा लड़की प्यार करके शादी किये #silvassanews #DNH #gujrat #india1
- जामताड़ा। बुधवार को जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी रीना कुमारी की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत चुनाव की मतगणना प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ से ही सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि चुनाव प्रचार के दौरान भी रीना कुमारी के अभियान को प्रभावित करने का प्रयास किया गया, जिसकी सूचना समय-समय पर आयोग को दी जाती रही है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल ने कहा कि गंभीर आशंका है कि मतगणना के दौरान प्रशासनिक स्तर पर हेराफेरी की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना केंद्र में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों पर दबाव बनाकर रीना कुमारी के पक्ष में पड़े मतों को प्रभावित करने की सुनियोजित योजना बनाई जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आशंका जताई कि मतगणना केंद्र में रीना कुमारी की ओर से नियुक्त मतगणना अभिकर्ताओं को डराने-धमकाने एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा सकता है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। इन सभी बिंदुओं को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को ईमेल के माध्यम से भी अवगत करा दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि मतगणना तिथि पर निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आयोग के माध्यम से जामताड़ा जिला के बाहर से सक्षम एवं स्वतंत्र अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि मतगणना पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। मौके पर अभिकर्ता रंजीत यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, शंकर भंडारी, अस्तिक भंडारी सहित अन्य प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित थे।2