Shuru
Apke Nagar Ki App…
वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक से मारपीट, एसआई निलंबित सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद जामताड़ा पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो में जामताड़ा जिले के स०अ०नि० सुधीर कुमार सिंह वर्दी में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन से बाजार जाते दिख रहे हैं। आरोप है कि जामताड़ा बाजार में उन्होंने बिना किसी स्पष्ट कारण एक टोटो चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। प्रशासन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता, उदंडता और मनमाने व्यवहार का मामला मानते हुए तत्काल प्रभाव से स०अ०नि० सुधीर कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, जामताड़ा निर्धारित किया गया है। इस घटना से आम लोगों के बीच पुलिस की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
Yogesh Kumar
वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक से मारपीट, एसआई निलंबित सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद जामताड़ा पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो में जामताड़ा जिले के स०अ०नि० सुधीर कुमार सिंह वर्दी में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन से बाजार जाते दिख रहे हैं। आरोप है कि जामताड़ा बाजार में उन्होंने बिना किसी स्पष्ट कारण एक टोटो चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। प्रशासन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता, उदंडता और मनमाने व्यवहार का मामला मानते हुए तत्काल प्रभाव से स०अ०नि० सुधीर कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, जामताड़ा निर्धारित किया गया है। इस घटना से आम लोगों के बीच पुलिस की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by रियल मोशन न्यूज़1
- सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद जामताड़ा पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो में जामताड़ा जिले के स०अ०नि० सुधीर कुमार सिंह वर्दी में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन से बाजार जाते दिख रहे हैं। आरोप है कि जामताड़ा बाजार में उन्होंने बिना किसी स्पष्ट कारण एक टोटो चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। प्रशासन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता, उदंडता और मनमाने व्यवहार का मामला मानते हुए तत्काल प्रभाव से स०अ०नि० सुधीर कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, जामताड़ा निर्धारित किया गया है। इस घटना से आम लोगों के बीच पुलिस की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।1
- ईसीएल एरिया ऑफिस पर मजदूरों का हल्लाबोल सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय के नेतृत्व में मेन गेट जाम आज यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन द्वारा ईसीएल एरिया ऑफिस के मुख्य द्वार पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय के नेतृत्व में आक्रोशित श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट को पूर्णतः बंद कर दिया। मीडिया को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने कहा, "ईसीएल प्रबंधन ने वर्षों तक इन जलकुलियों से विभिन्न कोलियरियों में जल कुली का कार्य कराया, लेकिन आज उन्हें बिना किसी भुगतान के घर बैठाया जा रहा है। यह मजदूरों के पेट पर लात मारने जैसा है। जब तक इन श्रमिकों को उनका पैसा नहीं मिलता, यह आंदोलन जारी रहेगा।यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रबंधन जल्द ही ठोस निर्णय नहीं लेता है, तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।4
- धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद एहतियातन सिविल कोर्ट की 28 कोर्ट बिल्डिंग और एमपी एमएलए कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया। बम की सूचना फैलते ही अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वादियों के बीच दहशत का माहौल बन गया।1
- सिलवासा हेमंत मिश्रा ने डेलकर परिवार के लड़की से शादी कर ली बिहार रिपोर्ट हेमंत मिश्रा रहने वाले हैं सिलवासा लड़की प्यार करके शादी किये #silvassanews #DNH #gujrat #india1
- धनबाद। (रिपोर्ट प्रेम कुमार). होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर बुधवार को धनबाद टाउन हॉल में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आदित्य रंजन ने की. बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जिस तरह नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, उसी तरह होली का त्योहार भी शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। जरूरत पड़ने पर धारा 160 का उपयोग भी किया जाएगा। उपायुक्त ने जिलेवासियों को होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं और सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बैठक में समिति के सदस्यों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।1
- video viral1
- जामताड़ा। बुधवार को जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी रीना कुमारी की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत चुनाव की मतगणना प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ से ही सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि चुनाव प्रचार के दौरान भी रीना कुमारी के अभियान को प्रभावित करने का प्रयास किया गया, जिसकी सूचना समय-समय पर आयोग को दी जाती रही है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल ने कहा कि गंभीर आशंका है कि मतगणना के दौरान प्रशासनिक स्तर पर हेराफेरी की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना केंद्र में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों पर दबाव बनाकर रीना कुमारी के पक्ष में पड़े मतों को प्रभावित करने की सुनियोजित योजना बनाई जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आशंका जताई कि मतगणना केंद्र में रीना कुमारी की ओर से नियुक्त मतगणना अभिकर्ताओं को डराने-धमकाने एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा सकता है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। इन सभी बिंदुओं को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को ईमेल के माध्यम से भी अवगत करा दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि मतगणना तिथि पर निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आयोग के माध्यम से जामताड़ा जिला के बाहर से सक्षम एवं स्वतंत्र अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि मतगणना पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। मौके पर अभिकर्ता रंजीत यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, शंकर भंडारी, अस्तिक भंडारी सहित अन्य प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित थे।2