नवचण्डी यज्ञ की पूर्णाहुति पर उमड़ा जनसैलाब, कल्याण धाम बड़ोदिया में नौ दिन गूंजे भक्ति स्वर चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में कल्याण धाम बड़ोदिया पर नवचण्डी यज्ञ, वाड़ी विसर्जन एवं श्रीफल हवन के साथ भव्य पूर्णाहुति सम्पन्न हुई। धाम के गादीपति विट्ठलदास महाराज के सानिध्य में नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना एवं लोक देवताओं का स्तवन श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया। पंडित विनोद पानेरी, नरेश पाठक व चेतन महाराज के सानिध्य में नवचण्डी पाठ एवं यज्ञ का विधिवत आयोजन हुआ। इस दौरान दुर्गा सप्तशती के 13 अध्यायों तथा स्थापित देवताओं के मंत्रों के साथ आवाहन, पूजन एवं यज्ञ संपन्न हुआ। मुख्य यजमान कल्पेश पर्वतसिंह गोयल ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर यज्ञ में आहुतियां दीं। कार्यक्रम में डॉ स्वामी विवेकानंद महाराज, नाथजी भाई मुखिया, लक्ष्मीनारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष रणछोड़ सोलंकी, सचिव उमेश जोशी, खुमानसिंह सोलंकी, हीरालाल शर्मा, मोगा भाई, अर्जुन सोलंकी, ओमनसिंह गोयल, हिम्मतसिंह राव, प्रवीण सुथार, मोगजी सोलंकी, रणछोड़ भाई सहित अनेक श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति में घृताक्त आहुतियां अर्पित कीं। कार्यक्रम के दौरान लोक देवता कलाजी का विशेष आह्वान किया गया। गेमर पर अभिषेक के साथ वाड़ी विसर्जन सम्पन्न हुआ। कीर्ति स्तम्भ व मुख्य मंदिर पर नरेश भोई ने गाजे-बाजे के साथ ध्वजा परिवर्तन किया। इस अवसर पर लोक देवता ने वैश्विक संकट के संदर्भ में संदेश दिया कि धर्म के मार्ग पर चलने वाले देश सुरक्षित रहेंगे तथा सत्य, न्याय और नैतिकता ही मानव जीवन का आधार बनेंगे।

- संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा निकाली जा रही 8 दिवसीय 800 किमी भगवन्नाम संकीर्तन यात्रा का कुशलगढ़ नगर में भव्य स्वागत किया गया। लगभग 4 घंटे तक चली इस यात्रा में 50 से अधिक वाहनों पर सजे भगवान एवं आसारामजी के चित्र आकर्षण का केंद्र रहे। लक्ष्मी नगर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दौलपुरा आश्रम पहुंची, जहां समापन हुआ। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा व आरती से स्वागत किया। सफेद वस्त्रधारी अनुयायी व केसरिया परिधान में महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए नजर आईं। प्रदेश प्रभारी चेनाराम कुमावत, दीपांजलि कुलकर्णी व प्रभारी डॉक्टर अजीत बोस ने भक्ति, सेवा व जागरण का संदेश दिया। पूर्व पालिका अध्यक्ष राघवेश चरपोटा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी यात्रा की सराहना की। यात्रा में 500 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। अंत में दौलपुरा आश्रम में भजन-कीर्तन, सत्साहित्य, शरबत व प्रसाद वितरण हुआ, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।1
- Post by Alpesh Bhuriya1
- ब्राइट डे स्कूल की छात्रा सुहानी जवोत का नवोदय विद्यालय में चयन रिपोर्ट। राकेश कलाल कुआं डूंगरपुर हर खबर वागड़ न्यूज कुआं / डूंगरपुर। ब्राइट डे स्कूल की होनहार छात्रा सुहानी जवोत ने नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परिक्षा में 81% के साथ जिले में 45 वा स्थान प्राप्त किया हे उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता ओर विद्यालय के शिक्षक गण को दिया हे ज्ञात रहे ब्राइट डे विद्यालय द्वारा सैनिक स्कूल ,नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता हे विद्यालय के 3 विद्यार्थीयो ने सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई हुए हे जानकारी विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने दी।1
- follow my Instagram account1
- सीमलवाड़ा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बांसिया स्थित कल्याण धाम में शनिवार को विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पालकी शोभायात्रा, वाडी विसर्जन और काल भैरव हवन जैसे कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। चैत्र नवरात्रि के तहत कल्याण धाम बांसिया में शनिवार को धार्मिक आस्था और परंपरा का भव्य आयोजन किया गया। गादीपति अर्जुन सिंह एवं मुख्य सेवक मोतीलाल पटेल जेठाना के सानिध्य में दिनभर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पालकी शोभायात्रा से हुई, जिसमें भगवान की सजी-धजी पालकी को पूरे धाम परिसर में श्रद्धा के साथ भ्रमण कराया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पालकी धारण करने का लाभ दिनेश कलाल ने प्राप्त किया। इसके पश्चात वाडी विसर्जन का आयोजन किया गया, जो धाम की प्रमुख परंपराओं में से एक है। मुख्य वाडी धारण का लाभ दिनेश कलाल को मिला, वहीं हनुमान वाडी का लाभ प्रहलाद सिंह ने लिया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर वाडी विसर्जन किया। इसके साथ ही काल भैरव हवन का आयोजन भी हुआ, जिसमें सेवक जीवराम रावल के मंत्रोच्चार के बीच दिनेश कलाल एवं सीमा कलाल ने विधिपूर्वक आहुतियां दीं। हवन के दौरान पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार महसूस किया गया। धाम में लोक देवता कल्लाजी राठौड़, गातरोड चौहान, नागेश्वरी माता, कृष्णा देवी, काल भैरव और हनुमान जी की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि कल्याण धाम में प्रत्येक वर्ष दशमी के दिन वाडी विसर्जन की परंपरा निभाई जाती है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। इस अवसर पर मुख्य सेवक मोतीलाल पटेल जेठाना, गुणवंत कलाल, वरसिंग आमलिया, जीवराम रावल, भावेश पटेल, करण सिंह, राजेंद्र डामोर, शंभुलाल कलाल, योगेश कलाल, जितेंद्र दर्जी, अजय दर्जी, वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष राजकुमार डेचिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार्य अपर्ण सागर जी महाराज का पाडली से विहार करते हुए पीठ में मंगल प्रवेश किया गया जहाँ समाज जनो द्वारा स्वागत किया गया आचार्य अपर्ण सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में सुमतीनाथ भगवान का जन्म , मोक्ष एवं ज्ञान कल्याणक पर्व मनाया गया । आचार्य श्री का आहार चर्या संपन्न हुई । विहार पीठ से बड़ौदा की तरफ़ होगा ।जिसमे गोवर्धन डेचिया,प्रवीण शाह ,भंवरलाल ,महेंद्र डेचिया,ब्रजेश, रोशन,कपिल भूता उपस्थित रहे।3
- Post by Parmeshvar redash1
- जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में 24 मई को प्रस्तावित “दिल्ली चलो” अभियान को लेकर कुशलगढ़ के छात्रावास मोर में महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभियान पोस्टर का विमोचन कर जनजागरण की शुरुआत करते हुए अधिकाधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की कार्ययोजना बनाई गई। बैठक संत नर्सिंगगिरी महाराज एवं जिला संयोजक वेस्ताराम वसुनिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें 24 मई को दिल्ली में होने वाली विशाल गर्जना रैली (जनजाति सांस्कृतिक समागम) को सफल बनाने हेतु क्षेत्रवार टोलियां गठन, पंजीयन अभियान और गांव-ढाणी स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने का निर्णय लिया गया। संत नर्सिंगगिरी महाराज ने जनजाति संस्कृति और पहचान की रक्षा पर जोर देते हुए समाज को संगठित होने का आह्वान किया। वहीं वेस्ताराम वसुनिया ने जनजाति सूची से डिलिस्ट की मांग को दिल्ली में प्रभावी ढंग से उठाने की बात कही। बैठक में बहादुरसिंह डामोर, भरत कुमावत, मालजी मईड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने 24 मई को दिल्ली पहुंचने का संकल्प लिया।1