logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

12 hrs ago
user_Alpesh Bhuriya
Alpesh Bhuriya
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
12 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ब्राइट डे स्कूल की छात्रा सुहानी जवोत का नवोदय विद्यालय में चयन हर खबर वागड़ कुआं/ डूंगरपुर। ब्राइट डे स्कूल की होनहार छात्रा सुहानी जवोत ने नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परिक्षा में 81% के साथ जिले में 45 वा स्थान प्राप्त किया हे उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता ओर विद्यालय के शिक्षक गण को दिया हे ज्ञात रहे ब्राइट डे विद्यालय द्वारा सैनिक स्कूल ,नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता हे विद्यालय के 3 विद्यार्थीयो ने सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई हुए हे जानकारी विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने दी।
    1
    ब्राइट डे स्कूल की छात्रा सुहानी जवोत का नवोदय विद्यालय में चयन
हर खबर वागड़ कुआं/ डूंगरपुर। ब्राइट डे स्कूल की होनहार छात्रा सुहानी जवोत ने नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की  प्रवेश परिक्षा में 81% के साथ जिले में 45 वा स्थान  प्राप्त किया  हे उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता ओर विद्यालय के शिक्षक गण को दिया हे ज्ञात रहे ब्राइट डे विद्यालय द्वारा सैनिक स्कूल ,नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता हे विद्यालय के 3 विद्यार्थीयो ने सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई हुए हे जानकारी विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने दी।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • धंबोला. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डूका में 27 से 28 मार्च 2026 तक आयोजित ब्लॉक स्तरीय संस्थाप्रधान वाकपीठ की दो दिवसीय संगोष्ठी का शनिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में राजकीय एवं निजी विद्यालयों के कुल 296 संस्था प्रधानों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता निमिषा भगोरा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश भोई, महेंद्र कुमार भगोरा, रूपचंद भगोरा, प्रकाश पाटीदार सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षिक विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। पीयूष जैन ने पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग, गोपाल त्रिवेदी ने खेलकूद, एसीबीईओ मनोज कुमार कलाल ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं, रामराय आचार्य ने एफएल एन 2020, अशोक डामोर ने गतिविधि आधारित शिक्षण, दिलीप सिंह चौहान ने स्काउट-गाइड तथा हितेश लबाना ने डिजिटल शिक्षण सामग्री पर जानकारी दी। मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी हमराज सिंह चौहान ने ब्लॉक की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए शेष कार्यों को समयबद्ध पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सतत प्रयासों से ब्लॉक रैंकिंग में और सुधार संभव है। कार्यक्रम में वाकपीठ की नवीन कार्यकारिणी का भी निर्विरोध गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष दिव्यकांत शाह एवं सचिव जितेंद्र पाटीदार को चुना गया। आगामी सत्र के विभिन्न शैक्षिक एवं खेलकूद आयोजन स्थलों की भी घोषणा की गई। समारोह में 15 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान पगड़ी, माला एवं उपर्णा ओढ़ाकर किया गया। स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान द्वारा विद्यालय की उपलब्धियों एवं प्रगति से अतिथियों को अवगत कराया गया। अध्यक्ष निमिषा भगोरा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है और नव निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वहीं मुख्य अतिथि ताराचंद भगोरा ने संसाधनों की कमी के बावजूद उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने पर शिक्षकों की सराहना की। ग्रामीण प्रतिनिधि कल्याण सिंह डामोर ने क्षेत्रीय समस्याओं को मंच पर रखा। कार्यक्रम का संचालन रमेशचंद्र लबाना ने किया तथा अंत में आभार मनोज कुमार कलाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    धंबोला. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डूका में 27 से 28 मार्च 2026 तक आयोजित ब्लॉक स्तरीय संस्थाप्रधान वाकपीठ की दो दिवसीय संगोष्ठी का शनिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में राजकीय एवं निजी विद्यालयों के कुल 296 संस्था प्रधानों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता निमिषा भगोरा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश भोई, महेंद्र कुमार भगोरा, रूपचंद भगोरा, प्रकाश पाटीदार सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षिक विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। पीयूष जैन ने पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग, गोपाल त्रिवेदी ने खेलकूद, एसीबीईओ मनोज कुमार कलाल ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं, रामराय आचार्य ने एफएल एन 2020, अशोक डामोर ने गतिविधि आधारित शिक्षण, दिलीप सिंह चौहान ने स्काउट-गाइड तथा हितेश लबाना ने डिजिटल शिक्षण सामग्री पर जानकारी दी। मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी हमराज सिंह चौहान ने ब्लॉक की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए शेष कार्यों को समयबद्ध पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सतत प्रयासों से ब्लॉक रैंकिंग में और सुधार संभव है। कार्यक्रम में वाकपीठ की नवीन कार्यकारिणी का भी निर्विरोध गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष दिव्यकांत शाह एवं सचिव जितेंद्र पाटीदार को चुना गया। आगामी सत्र के विभिन्न शैक्षिक एवं खेलकूद आयोजन स्थलों की भी घोषणा की गई।
समारोह में 15 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान पगड़ी, माला एवं उपर्णा ओढ़ाकर किया गया। स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान द्वारा विद्यालय की उपलब्धियों एवं प्रगति से अतिथियों को अवगत कराया गया। अध्यक्ष निमिषा भगोरा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है और नव निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वहीं मुख्य अतिथि ताराचंद भगोरा ने संसाधनों की कमी के बावजूद उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने पर शिक्षकों की सराहना की। ग्रामीण प्रतिनिधि कल्याण सिंह डामोर ने क्षेत्रीय समस्याओं को मंच पर रखा। कार्यक्रम का संचालन रमेशचंद्र लबाना ने किया तथा अंत में आभार मनोज कुमार कलाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। पीठ कस्बे में दिगम्बर जैन समाज के लिए शनिवार का दिन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा, जब आचार्य अपर्ण सागर जी महाराज का पाडली से विहार करते हुए पीठ नगर में मंगल प्रवेश हुआ। उनके आगमन पर समूचा जैन समाज भक्ति भाव में सराबोर नजर आया और श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष राजकुमार डेचिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री के पावन सानिध्य में भगवान सुमतिनाथ का जन्म, ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक पर्व अत्यंत श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रवचन आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। आचार्य अपर्ण सागर जी महाराज ने अपने प्रवचनों में धर्म, संयम और सदाचार का संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य आत्मकल्याण और मोक्ष की प्राप्ति है। उन्होंने श्रद्धालुओं को अहिंसा, सत्य और तप के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंतर्गत आचार्य श्री की आहार चर्या भी विधिवत सम्पन्न हुई, जिसमें समाज के लोगों ने विनम्र भाव से सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला। आचार्य श्री का आगामी विहार पीठ से बड़ौदा की ओर रहेगा, जहां वे विभिन्न स्थानों पर धर्म प्रचार-प्रसार करेंगे। इस अवसर पर अशोक भूता, डॉ. देवीलाल, कोदरलाल डेचिया, हसमुख कोठारी, राकेश कोठारी, विशाल कोठारी, सुनील भूता सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
    1
    सीमलवाड़ा। पीठ कस्बे में दिगम्बर जैन समाज के लिए शनिवार का दिन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा, जब आचार्य अपर्ण सागर जी महाराज का पाडली से विहार करते हुए पीठ नगर में मंगल प्रवेश हुआ। उनके आगमन पर समूचा जैन समाज भक्ति भाव में सराबोर नजर आया और श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष राजकुमार डेचिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री के पावन सानिध्य में भगवान सुमतिनाथ का जन्म, ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक पर्व अत्यंत श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रवचन आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
आचार्य अपर्ण सागर जी महाराज ने अपने प्रवचनों में धर्म, संयम और सदाचार का संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य आत्मकल्याण और मोक्ष की प्राप्ति है। उन्होंने श्रद्धालुओं को अहिंसा, सत्य और तप के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत आचार्य श्री की आहार चर्या भी विधिवत सम्पन्न हुई, जिसमें समाज के लोगों ने विनम्र भाव से सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला।
आचार्य श्री का आगामी विहार पीठ से बड़ौदा की ओर रहेगा, जहां वे विभिन्न स्थानों पर धर्म प्रचार-प्रसार करेंगे। इस अवसर पर अशोक भूता, डॉ. देवीलाल, कोदरलाल डेचिया, हसमुख कोठारी, राकेश कोठारी, विशाल कोठारी, सुनील भूता सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Pachuram Meena
    1
    Post by Pachuram Meena
    user_Pachuram Meena
    Pachuram Meena
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • प्रतापगढ़ दरगाह बस्ती वार्ड नंबर 3 ब द हा ल सड़क पूरे कार्यकाल शुद्ध नहीं
    1
    प्रतापगढ़ दरगाह बस्ती वार्ड नंबर 3 ब द हा ल सड़क पूरे कार्यकाल शुद्ध नहीं
    user_रामचंद्र राणा
    रामचंद्र राणा
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Parmeshvar redash
    1
    Post by Parmeshvar redash
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में कल्याण धाम बड़ोदिया पर नवचण्डी यज्ञ, वाड़ी विसर्जन एवं श्रीफल हवन के साथ भव्य पूर्णाहुति सम्पन्न हुई। धाम के गादीपति विट्ठलदास महाराज के सानिध्य में नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना एवं लोक देवताओं का स्तवन श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया। पंडित विनोद पानेरी, नरेश पाठक व चेतन महाराज के सानिध्य में नवचण्डी पाठ एवं यज्ञ का विधिवत आयोजन हुआ। इस दौरान दुर्गा सप्तशती के 13 अध्यायों तथा स्थापित देवताओं के मंत्रों के साथ आवाहन, पूजन एवं यज्ञ संपन्न हुआ। मुख्य यजमान कल्पेश पर्वतसिंह गोयल ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर यज्ञ में आहुतियां दीं। कार्यक्रम में डॉ स्वामी विवेकानंद महाराज, नाथजी भाई मुखिया, लक्ष्मीनारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष रणछोड़ सोलंकी, सचिव उमेश जोशी, खुमानसिंह सोलंकी, हीरालाल शर्मा, मोगा भाई, अर्जुन सोलंकी, ओमनसिंह गोयल, हिम्मतसिंह राव, प्रवीण सुथार, मोगजी सोलंकी, रणछोड़ भाई सहित अनेक श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति में घृताक्त आहुतियां अर्पित कीं। कार्यक्रम के दौरान लोक देवता कलाजी का विशेष आह्वान किया गया। गेमर पर अभिषेक के साथ वाड़ी विसर्जन सम्पन्न हुआ। कीर्ति स्तम्भ व मुख्य मंदिर पर नरेश भोई ने गाजे-बाजे के साथ ध्वजा परिवर्तन किया। इस अवसर पर लोक देवता ने वैश्विक संकट के संदर्भ में संदेश दिया कि धर्म के मार्ग पर चलने वाले देश सुरक्षित रहेंगे तथा सत्य, न्याय और नैतिकता ही मानव जीवन का आधार बनेंगे।
    1
    चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में कल्याण धाम बड़ोदिया पर नवचण्डी यज्ञ, वाड़ी विसर्जन एवं श्रीफल हवन के साथ भव्य पूर्णाहुति सम्पन्न हुई। धाम के गादीपति विट्ठलदास महाराज के सानिध्य में नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना एवं लोक देवताओं का स्तवन श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया।
पंडित विनोद पानेरी, नरेश पाठक व चेतन महाराज के सानिध्य में नवचण्डी पाठ एवं यज्ञ का विधिवत आयोजन हुआ। इस दौरान दुर्गा सप्तशती के 13 अध्यायों तथा स्थापित देवताओं के मंत्रों के साथ आवाहन, पूजन एवं यज्ञ संपन्न हुआ।
मुख्य यजमान कल्पेश पर्वतसिंह गोयल ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर यज्ञ में आहुतियां दीं। कार्यक्रम में डॉ स्वामी विवेकानंद महाराज, नाथजी भाई मुखिया, लक्ष्मीनारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष रणछोड़ सोलंकी, सचिव उमेश जोशी, खुमानसिंह सोलंकी, हीरालाल शर्मा, मोगा भाई, अर्जुन सोलंकी, ओमनसिंह गोयल, हिम्मतसिंह राव, प्रवीण सुथार, मोगजी सोलंकी, रणछोड़ भाई सहित अनेक श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति में घृताक्त आहुतियां अर्पित कीं।
कार्यक्रम के दौरान लोक देवता कलाजी का विशेष आह्वान किया गया। गेमर पर अभिषेक के साथ वाड़ी विसर्जन सम्पन्न हुआ। कीर्ति स्तम्भ व मुख्य मंदिर पर नरेश भोई ने गाजे-बाजे के साथ ध्वजा परिवर्तन किया।
इस अवसर पर लोक देवता ने वैश्विक संकट के संदर्भ में संदेश दिया कि धर्म के मार्ग पर चलने वाले देश सुरक्षित रहेंगे तथा सत्य, न्याय और नैतिकता ही मानव जीवन का आधार बनेंगे।
    user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
    वागड़ न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा में क्रिटिकल केयर विंग डूंगरपुर जिले के लिए बड़ी सौगात, जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का हमारा प्रयास : चिकित्सा मंत्री नमस्कार आप देख रहे है हर खबर वागड़ न्यूज से राकेश कुमार कलाल कुआं डूंगरपुर की रिपोर्ट हर खबर वागड़ डूंगरपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ मंत्री आज आज रहे डूंगरपुर जिले के दौरे पर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में क्रिटिकल केयर विंग डूंगरपुर जिले के लिए बहुत बड़ी सौगात है तथा हमारा प्रयास है कि इसका कार्य जल्द से जल्द पूरा हो ताकि इसकी सेवाओं का लाभ आमजन को मिल सकें। यह बात शनिवार को डूंगरपुर जिले के दौरे पर पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जिला अस्पताल के अंदर निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर विंग के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर विंग भवन का निरीक्षण किया तथा अब तक हुए कार्य, कार्य पूर्ण होने की समयावधि, आवश्यक चिकित्सा संसाधनों के लिए टेंडर, वर्क आर्डर एवं प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि चिकित्सा सेवाओं का बेहतर लाभ मरीजों को मिल सकें। डूंगरपुर जिला चिकित्सालय में 18700 लाख की लागत से क्रिटिकल केयर विंग का भवन का निर्माण हो रहा है। *ओपीडी के नए भवन हेतु भी प्रस्ताव मांगा* इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री खींवसर ने कहा कि डूंगरपुर जिले में ओपीडी लेवल बहुत ज्यादा है तथा मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकें इस हेतु प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को नये भवन हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने निर्देश दिए हैं, जिससे ओपीडी हेतु नए भवन एवं उसके साथ पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर को चिकित्सा सेवा क्षेत्र में अव्वल बनाने का हमारा प्रयास है ताकि यहां के निवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकें। *फूड कॉर्नर की सराहा* इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके साथ आए परिवारजन को उचित मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए की गई फूड कॉर्नर का निरीक्षण करते हुए उसकी सराहना की। उन्होंने इस दौरान वहां पर भोजन कर रहें लोगों से संवाद कर जानकारी भी ली। *युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध* उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने की प्रतिबद्धता को निभाते हुए चिकित्सकों एवं नर्सिंग कर्मियों की भर्ती के बाद तथा सबसे ज्यादा नियुक्तियां जनजाति क्षेत्र में ही दी गई ताकि चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर किया जा सकें। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के आगे पढ़ाई हेतु जाने पर रिक्त पदों पर भी पुनः भर्ती होने पर नियुक्तियां की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने युवाओं को रोजगार देने के क्षेत्र में सबसे अधिक पहल करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में पचास हजार से अधिक भर्तियां की गई है, जिसमें से लगभग तीस हजार की नियुक्तियां की गई है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवायें। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ महेंद्र डामोर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अलंकार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विपिन मीणा सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहें। इससे पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर के जिला चिकित्सालय में पहुंचने पर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ महेंद्र डामोर एवं अन्य चिकित्सा अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
    1
    चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा में क्रिटिकल केयर विंग डूंगरपुर जिले के लिए बड़ी सौगात, जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का हमारा प्रयास : चिकित्सा मंत्री
नमस्कार आप देख रहे है हर खबर वागड़ न्यूज से राकेश कुमार कलाल कुआं डूंगरपुर की रिपोर्ट
हर खबर वागड़ डूंगरपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ मंत्री आज आज रहे डूंगरपुर जिले के दौरे पर
चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में क्रिटिकल केयर विंग डूंगरपुर जिले के लिए बहुत बड़ी सौगात है तथा हमारा प्रयास है कि इसका कार्य जल्द से जल्द पूरा हो ताकि इसकी सेवाओं का लाभ आमजन को मिल सकें।
यह बात शनिवार को डूंगरपुर जिले के दौरे पर पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जिला अस्पताल के अंदर निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर विंग के निरीक्षण के दौरान कही।
उन्होंने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर विंग भवन का निरीक्षण किया तथा अब तक हुए कार्य, कार्य पूर्ण होने की समयावधि, आवश्यक चिकित्सा संसाधनों के लिए टेंडर, वर्क आर्डर एवं प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि चिकित्सा सेवाओं का बेहतर लाभ मरीजों को मिल सकें।
डूंगरपुर जिला चिकित्सालय में 18700 लाख की लागत से क्रिटिकल केयर विंग का भवन का निर्माण हो रहा है। 
*ओपीडी के नए भवन हेतु भी प्रस्ताव मांगा*
इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री खींवसर ने कहा कि डूंगरपुर जिले में ओपीडी लेवल बहुत ज्यादा है तथा मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकें इस हेतु प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को नये भवन हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने निर्देश दिए हैं, जिससे ओपीडी हेतु नए भवन एवं उसके साथ पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर को चिकित्सा सेवा क्षेत्र में अव्वल बनाने का हमारा प्रयास है ताकि यहां के निवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकें।
*फूड कॉर्नर की सराहा*
इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके साथ आए परिवारजन को उचित मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए की गई फूड कॉर्नर का निरीक्षण करते हुए उसकी सराहना की। उन्होंने इस दौरान वहां पर भोजन कर रहें लोगों से संवाद कर जानकारी भी ली।
*युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध*
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने की प्रतिबद्धता को निभाते हुए चिकित्सकों एवं नर्सिंग कर्मियों की भर्ती के बाद तथा सबसे ज्यादा नियुक्तियां जनजाति क्षेत्र में ही दी गई ताकि चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर किया जा सकें। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के आगे पढ़ाई हेतु जाने पर रिक्त पदों पर भी पुनः भर्ती होने पर नियुक्तियां की जाएगी। 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने युवाओं को रोजगार देने के क्षेत्र में सबसे अधिक पहल करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में पचास हजार से अधिक भर्तियां की गई है, जिसमें से लगभग तीस हजार की नियुक्तियां की गई है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवायें।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ महेंद्र डामोर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अलंकार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विपिन मीणा सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहें।
इससे पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर के जिला चिकित्सालय में पहुंचने पर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ महेंद्र डामोर एवं अन्य चिकित्सा अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • धंबोला.?शिक्षा के मंदिर में जब ज्ञान देने वाले ही कम पड़ जाएं, तो विद्यार्थियों की चिंता स्वाभाविक है। ऐसा ही दृश्य शनिवार को सीमलवाड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में देखने को मिला, जहां फैकल्टी की भारी कमी और अन्य समस्याओं को लेकर छात्रों ने आवाज बुलंद की। भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के नेतृत्व में, ब्लॉक संयोजक विनेश डेंडोर के सान्निध्य में विद्यार्थियों ने एकत्रित होकर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में छात्रों ने स्पष्ट रूप से बताया कि कॉलेज के कई विषयों में व्याख्याताओं की भारी कमी बनी हुई है, जिससे नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं। परिणामस्वरूप विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उनका शैक्षणिक भविष्य दांव पर लगा हुआ है। छात्र संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि महाविद्यालय में अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है, जिस पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश डेंडोर, युवा मोर्चा ब्लॉक संयोजक कांतिलाल डामोर, कॉलेज इकाई अध्यक्ष जयेश डामोर, उपाध्यक्ष बादल खराड़ी, वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंद्र आमलिया, प्रवक्ता नीलेश हाडात, मीडिया प्रभारी अजय रोत, राहुल रोत, महासचिव शीतल ननोमा, सचिव रवीना हिरात, सह सचिव चंदा सरपोटा, सीमा अहारी, पायल भमात सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    धंबोला.?शिक्षा के मंदिर में जब ज्ञान देने वाले ही कम पड़ जाएं, तो विद्यार्थियों की चिंता स्वाभाविक है। ऐसा ही दृश्य शनिवार को सीमलवाड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में देखने को मिला, जहां फैकल्टी की भारी कमी और अन्य समस्याओं को लेकर छात्रों ने आवाज बुलंद की। भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के नेतृत्व में, ब्लॉक संयोजक विनेश डेंडोर के सान्निध्य में विद्यार्थियों ने एकत्रित होकर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में छात्रों ने स्पष्ट रूप से बताया कि कॉलेज के कई विषयों में व्याख्याताओं की भारी कमी बनी हुई है, जिससे नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं। परिणामस्वरूप विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उनका शैक्षणिक भविष्य दांव पर लगा हुआ है। छात्र संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि महाविद्यालय में अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है, जिस पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश डेंडोर, युवा मोर्चा ब्लॉक संयोजक कांतिलाल डामोर, कॉलेज इकाई अध्यक्ष जयेश डामोर, उपाध्यक्ष बादल खराड़ी, वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंद्र आमलिया, प्रवक्ता नीलेश हाडात, मीडिया प्रभारी अजय रोत, राहुल रोत, महासचिव शीतल ननोमा, सचिव रवीना हिरात, सह सचिव चंदा सरपोटा, सीमा अहारी, पायल भमात सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.