logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशलगढ़ में भगवन्नाम संकीर्तन यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, 500 श्रद्धालु हुए शामिल संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा निकाली जा रही 8 दिवसीय 800 किमी भगवन्नाम संकीर्तन यात्रा का कुशलगढ़ नगर में भव्य स्वागत किया गया। लगभग 4 घंटे तक चली इस यात्रा में 50 से अधिक वाहनों पर सजे भगवान एवं आसारामजी के चित्र आकर्षण का केंद्र रहे। लक्ष्मी नगर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दौलपुरा आश्रम पहुंची, जहां समापन हुआ। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा व आरती से स्वागत किया। सफेद वस्त्रधारी अनुयायी व केसरिया परिधान में महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए नजर आईं। प्रदेश प्रभारी चेनाराम कुमावत, दीपांजलि कुलकर्णी व प्रभारी डॉक्टर अजीत बोस ने भक्ति, सेवा व जागरण का संदेश दिया। पूर्व पालिका अध्यक्ष राघवेश चरपोटा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी यात्रा की सराहना की। यात्रा में 500 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। अंत में दौलपुरा आश्रम में भजन-कीर्तन, सत्साहित्य, शरबत व प्रसाद वितरण हुआ, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।

3 hrs ago
user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
वागड़ न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
3 hrs ago

कुशलगढ़ में भगवन्नाम संकीर्तन यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, 500 श्रद्धालु हुए शामिल संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा निकाली जा रही 8 दिवसीय 800 किमी भगवन्नाम संकीर्तन यात्रा का कुशलगढ़ नगर में भव्य स्वागत किया गया। लगभग 4 घंटे तक चली इस यात्रा में 50 से अधिक वाहनों पर सजे भगवान एवं आसारामजी के चित्र आकर्षण का केंद्र रहे। लक्ष्मी नगर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दौलपुरा आश्रम पहुंची, जहां समापन हुआ। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा व आरती से स्वागत किया। सफेद वस्त्रधारी अनुयायी व केसरिया परिधान में महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए नजर आईं। प्रदेश प्रभारी चेनाराम कुमावत, दीपांजलि कुलकर्णी व प्रभारी डॉक्टर अजीत बोस ने भक्ति, सेवा व जागरण का संदेश दिया। पूर्व पालिका अध्यक्ष राघवेश चरपोटा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी यात्रा की सराहना की। यात्रा में 500 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। अंत में दौलपुरा आश्रम में भजन-कीर्तन, सत्साहित्य, शरबत व प्रसाद वितरण हुआ, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा निकाली जा रही 8 दिवसीय 800 किमी भगवन्नाम संकीर्तन यात्रा का कुशलगढ़ नगर में भव्य स्वागत किया गया। लगभग 4 घंटे तक चली इस यात्रा में 50 से अधिक वाहनों पर सजे भगवान एवं आसारामजी के चित्र आकर्षण का केंद्र रहे। लक्ष्मी नगर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दौलपुरा आश्रम पहुंची, जहां समापन हुआ। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा व आरती से स्वागत किया। सफेद वस्त्रधारी अनुयायी व केसरिया परिधान में महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए नजर आईं। प्रदेश प्रभारी चेनाराम कुमावत, दीपांजलि कुलकर्णी व प्रभारी डॉक्टर अजीत बोस ने भक्ति, सेवा व जागरण का संदेश दिया। पूर्व पालिका अध्यक्ष राघवेश चरपोटा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी यात्रा की सराहना की। यात्रा में 500 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। अंत में दौलपुरा आश्रम में भजन-कीर्तन, सत्साहित्य, शरबत व प्रसाद वितरण हुआ, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
    1
    संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा निकाली जा रही 8 दिवसीय 800 किमी भगवन्नाम संकीर्तन यात्रा का कुशलगढ़ नगर में भव्य स्वागत किया गया। लगभग 4 घंटे तक चली इस यात्रा में 50 से अधिक वाहनों पर सजे भगवान एवं आसारामजी के चित्र आकर्षण का केंद्र रहे।
लक्ष्मी नगर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दौलपुरा आश्रम पहुंची, जहां समापन हुआ। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा व आरती से स्वागत किया। सफेद वस्त्रधारी अनुयायी व केसरिया परिधान में महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए नजर आईं।
प्रदेश प्रभारी चेनाराम कुमावत, दीपांजलि कुलकर्णी व प्रभारी डॉक्टर अजीत बोस ने भक्ति, सेवा व जागरण का संदेश दिया। पूर्व पालिका अध्यक्ष राघवेश चरपोटा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी यात्रा की सराहना की।
यात्रा में 500 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। अंत में दौलपुरा आश्रम में भजन-कीर्तन, सत्साहित्य, शरबत व प्रसाद वितरण हुआ, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
    user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
    वागड़ न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Alpesh Bhuriya
    1
    Post by Alpesh Bhuriya
    user_Alpesh Bhuriya
    Alpesh Bhuriya
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • ब्राइट डे स्कूल की छात्रा सुहानी जवोत का नवोदय विद्यालय में चयन रिपोर्ट। राकेश कलाल कुआं डूंगरपुर हर खबर वागड़ न्यूज कुआं / डूंगरपुर। ब्राइट डे स्कूल की होनहार छात्रा सुहानी जवोत ने नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परिक्षा में 81% के साथ जिले में 45 वा स्थान प्राप्त किया हे उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता ओर विद्यालय के शिक्षक गण को दिया हे ज्ञात रहे ब्राइट डे विद्यालय द्वारा सैनिक स्कूल ,नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता हे विद्यालय के 3 विद्यार्थीयो ने सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई हुए हे जानकारी विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने दी।
    1
    ब्राइट डे स्कूल की छात्रा सुहानी जवोत का नवोदय विद्यालय में चयन
रिपोर्ट। राकेश कलाल कुआं डूंगरपुर
हर खबर वागड़ न्यूज कुआं / डूंगरपुर। ब्राइट डे स्कूल की होनहार छात्रा सुहानी जवोत ने नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की  प्रवेश परिक्षा में 81% के साथ जिले में 45 वा स्थान  प्राप्त किया  हे उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता ओर विद्यालय के शिक्षक गण को दिया हे ज्ञात रहे ब्राइट डे विद्यालय द्वारा सैनिक स्कूल ,नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता हे विद्यालय के 3 विद्यार्थीयो ने सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई हुए हे जानकारी विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने दी।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • follow my Instagram account
    1
    follow my Instagram account
    user_Buddhism_Ambedkarism
    Buddhism_Ambedkarism
    Ratlam Nagar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • सीमलवाड़ा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बांसिया स्थित कल्याण धाम में शनिवार को विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पालकी शोभायात्रा, वाडी विसर्जन और काल भैरव हवन जैसे कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। चैत्र नवरात्रि के तहत कल्याण धाम बांसिया में शनिवार को धार्मिक आस्था और परंपरा का भव्य आयोजन किया गया। गादीपति अर्जुन सिंह एवं मुख्य सेवक मोतीलाल पटेल जेठाना के सानिध्य में दिनभर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पालकी शोभायात्रा से हुई, जिसमें भगवान की सजी-धजी पालकी को पूरे धाम परिसर में श्रद्धा के साथ भ्रमण कराया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पालकी धारण करने का लाभ दिनेश कलाल ने प्राप्त किया। इसके पश्चात वाडी विसर्जन का आयोजन किया गया, जो धाम की प्रमुख परंपराओं में से एक है। मुख्य वाडी धारण का लाभ दिनेश कलाल को मिला, वहीं हनुमान वाडी का लाभ प्रहलाद सिंह ने लिया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर वाडी विसर्जन किया। इसके साथ ही काल भैरव हवन का आयोजन भी हुआ, जिसमें सेवक जीवराम रावल के मंत्रोच्चार के बीच दिनेश कलाल एवं सीमा कलाल ने विधिपूर्वक आहुतियां दीं। हवन के दौरान पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार महसूस किया गया। धाम में लोक देवता कल्लाजी राठौड़, गातरोड चौहान, नागेश्वरी माता, कृष्णा देवी, काल भैरव और हनुमान जी की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि कल्याण धाम में प्रत्येक वर्ष दशमी के दिन वाडी विसर्जन की परंपरा निभाई जाती है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। इस अवसर पर मुख्य सेवक मोतीलाल पटेल जेठाना, गुणवंत कलाल, वरसिंग आमलिया, जीवराम रावल, भावेश पटेल, करण सिंह, राजेंद्र डामोर, शंभुलाल कलाल, योगेश कलाल, जितेंद्र दर्जी, अजय दर्जी, वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    सीमलवाड़ा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बांसिया स्थित कल्याण धाम में शनिवार को विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पालकी शोभायात्रा, वाडी विसर्जन और काल भैरव हवन जैसे कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
चैत्र नवरात्रि के तहत कल्याण धाम बांसिया में शनिवार को धार्मिक आस्था और परंपरा का भव्य आयोजन किया गया। गादीपति अर्जुन सिंह एवं मुख्य सेवक मोतीलाल पटेल जेठाना के सानिध्य में दिनभर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पालकी शोभायात्रा से हुई, जिसमें भगवान की सजी-धजी पालकी को पूरे धाम परिसर में श्रद्धा के साथ भ्रमण कराया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पालकी धारण करने का लाभ दिनेश कलाल ने प्राप्त किया।
इसके पश्चात वाडी विसर्जन का आयोजन किया गया, जो धाम की प्रमुख परंपराओं में से एक है। मुख्य वाडी धारण का लाभ दिनेश कलाल को मिला, वहीं हनुमान वाडी का लाभ प्रहलाद सिंह ने लिया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर वाडी विसर्जन किया।
इसके साथ ही काल भैरव हवन का आयोजन भी हुआ, जिसमें सेवक जीवराम रावल के मंत्रोच्चार के बीच दिनेश कलाल एवं सीमा कलाल ने विधिपूर्वक आहुतियां दीं। हवन के दौरान पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार महसूस किया गया।
धाम में लोक देवता कल्लाजी राठौड़, गातरोड चौहान, नागेश्वरी माता, कृष्णा देवी, काल भैरव और हनुमान जी की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उल्लेखनीय है कि कल्याण धाम में प्रत्येक वर्ष दशमी के दिन वाडी विसर्जन की परंपरा निभाई जाती है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है।
इस अवसर पर मुख्य सेवक मोतीलाल पटेल जेठाना, गुणवंत कलाल, वरसिंग आमलिया, जीवराम रावल, भावेश पटेल, करण सिंह, राजेंद्र डामोर, शंभुलाल कलाल, योगेश कलाल, जितेंद्र दर्जी, अजय दर्जी, वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष राजकुमार डेचिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार्य अपर्ण सागर जी महाराज का पाडली से विहार करते हुए पीठ में मंगल प्रवेश किया गया जहाँ समाज जनो द्वारा स्वागत किया गया आचार्य अपर्ण सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में सुमतीनाथ भगवान का जन्म , मोक्ष एवं ज्ञान कल्याणक पर्व मनाया गया । आचार्य श्री का आहार चर्या संपन्न हुई । विहार पीठ से बड़ौदा की तरफ़ होगा ।जिसमे गोवर्धन डेचिया,प्रवीण शाह ,भंवरलाल ,महेंद्र डेचिया,ब्रजेश, रोशन,कपिल भूता उपस्थित रहे।
    3
    दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष राजकुमार डेचिया  से प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार्य अपर्ण सागर जी महाराज का पाडली से विहार करते हुए पीठ में मंगल प्रवेश किया गया जहाँ समाज जनो द्वारा स्वागत किया गया आचार्य अपर्ण सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में  सुमतीनाथ भगवान का जन्म , मोक्ष एवं ज्ञान कल्याणक पर्व मनाया गया । आचार्य श्री का आहार चर्या संपन्न हुई । विहार पीठ से बड़ौदा की तरफ़ होगा ।जिसमे  गोवर्धन डेचिया,प्रवीण शाह ,भंवरलाल ,महेंद्र डेचिया,ब्रजेश, रोशन,कपिल भूता  उपस्थित रहे।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Parmeshvar redash
    1
    Post by Parmeshvar redash
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में 24 मई को प्रस्तावित “दिल्ली चलो” अभियान को लेकर कुशलगढ़ के छात्रावास मोर में महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभियान पोस्टर का विमोचन कर जनजागरण की शुरुआत करते हुए अधिकाधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की कार्ययोजना बनाई गई। बैठक संत नर्सिंगगिरी महाराज एवं जिला संयोजक वेस्ताराम वसुनिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें 24 मई को दिल्ली में होने वाली विशाल गर्जना रैली (जनजाति सांस्कृतिक समागम) को सफल बनाने हेतु क्षेत्रवार टोलियां गठन, पंजीयन अभियान और गांव-ढाणी स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने का निर्णय लिया गया। संत नर्सिंगगिरी महाराज ने जनजाति संस्कृति और पहचान की रक्षा पर जोर देते हुए समाज को संगठित होने का आह्वान किया। वहीं वेस्ताराम वसुनिया ने जनजाति सूची से डिलिस्ट की मांग को दिल्ली में प्रभावी ढंग से उठाने की बात कही। बैठक में बहादुरसिंह डामोर, भरत कुमावत, मालजी मईड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने 24 मई को दिल्ली पहुंचने का संकल्प लिया।
    1
    जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में 24 मई को प्रस्तावित “दिल्ली चलो” अभियान को लेकर कुशलगढ़ के छात्रावास मोर में महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभियान पोस्टर का विमोचन कर जनजागरण की शुरुआत करते हुए अधिकाधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की कार्ययोजना बनाई गई।
बैठक संत नर्सिंगगिरी महाराज एवं जिला संयोजक वेस्ताराम वसुनिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें 24 मई को दिल्ली में होने वाली विशाल गर्जना रैली (जनजाति सांस्कृतिक समागम) को सफल बनाने हेतु क्षेत्रवार टोलियां गठन, पंजीयन अभियान और गांव-ढाणी स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
संत नर्सिंगगिरी महाराज ने जनजाति संस्कृति और पहचान की रक्षा पर जोर देते हुए समाज को संगठित होने का आह्वान किया। वहीं वेस्ताराम वसुनिया ने जनजाति सूची से डिलिस्ट की मांग को दिल्ली में प्रभावी ढंग से उठाने की बात कही।
बैठक में बहादुरसिंह डामोर, भरत कुमावत, मालजी मईड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने 24 मई को दिल्ली पहुंचने का संकल्प लिया।
    user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
    वागड़ न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.