थ्रेसर में बाल फंसने से किशोरी गंभीर रूप से घायल, क्षेत्र में दूसरा हादसा अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर पमारान में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन-फानन में उपचार के लिए फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी अतुल के खेत में गेहूं की फसल की खंदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव के राम सिंह अपनी 17 वर्षीय पुत्री मोहिनी के साथ खेत पर पहुंचे थे। ट्रैक्टर मालिक नन्हे पुत्र राजीव द्वारा ट्रैक्टर में लगे थ्रेसर से गेहूं निकालने का काम शुरू किया गया। बताया गया कि उसी समय थ्रेसर के पास बैठी मोहिनी के बाल मशीन की चलती पुली में उलझ गए। देखते ही देखते एक झटके में उसके सिर के बाल उखड़ गए और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद तुरंत ट्रैक्टर बंद किया गया और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से घायल किशोरी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर व थ्रेसर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इन दिनों क्षेत्र में गेहूं की खंदाई का कार्य जोरों पर है। कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव बलीपट्टी रानी गांव में भी थ्रेसर से जुड़ा हादसा हुआ था, जिसमें एक युवक के हाथ मशीन में जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं के मद्देनजर किसानों और मजदूरों से अपील की जा रही है कि थ्रेसर मशीन का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरतें। छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

- मंत्री जी नहीं पढ़ पा रहे है कि कितने पैसे लिखे है1
- Post by CITY NEWS1
- बहराइच जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की उसके ही देवर ने निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान आरती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरती के पति की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हाल ही में पति का इंश्योरेंस का पैसा आरती के बैंक खाते में आया था। आरोप है कि देवर उस पैसे को अपने कब्जे में लेना चाहता था। बताया जा रहा है कि जब आरती ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी देवर ने पहले उसके हाथ-पांव बांध दिए और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।1
- Post by Shivam Rajput1
- किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने पर भड़का आक्रोश “प्रशासन की गुंडागर्दी, लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन” — भाकियू (भानु) फर्रुखाबाद | 17 अप्रैल, 2026 भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं में उस समय भारी आक्रोश फैल गया जब गढ़मुक्तेश्वर कूच की तैयारी कर रहे किसान नेताओं को जिला प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया। संगठन ने इसे किसान विरोधी कार्रवाई बताते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर किसान नेता गढ़मुक्तेश्वर जाने के लिए तैयार थे, तभी घटिया घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नेताओं को घरों में ही नजरबंद कर दिया। इस कार्रवाई से जिले भर के किसानों में रोष व्याप्त है। प्रशासन की इस कार्रवाई में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास चंद्र अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर और जिला पंचायत प्रत्याशी उदित मिश्रा को मुख्य रूप से नजरबंद किया गया। इनके अलावा राजेंद्र सिंह (उपाध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ), मुन्ना सिंह (जिला अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ), रामदास गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष) सहित जगवीर सिंह, हरवीर सिंह, बाल किशन और अनुज तिवारी को भी पुलिस ने हिरासत में रखा। किसान नेताओं ने प्रशासन के इस कदम को दमनकारी बताते हुए कहा कि पुलिस की लाठियां और बंदिशें किसानों के हौसले को नहीं तोड़ सकतीं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसान अपने अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। नेताओं ने कहा कि किसानों को उनके घरों में कैद करना प्रशासन की हताशा को दर्शाता है। “हम जेलों से नहीं डरते, हम लड़ेंगे और जीतेंगे,” यह कहते हुए उन्होंने संघर्ष तेज करने का ऐलान किया। दरअसल, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ प्रदेश सरकार के एक पूर्व मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में किसान संगठन विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। इसी क्रम में प्रशासन ने विभिन्न जनपदों में किसान नेताओं को एहतियातन हाउस अरेस्ट कर दिया। संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि इस कार्रवाई के खिलाफ जल्द ही अगली रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश मिलते ही जिले भर के किसान सड़कों पर उतरेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।2
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- बड़ी खबर बेजुबान जानवर ने बच्चे को बालकनी से बचाया देखो पूरा वीडियो लाइक करें शेयर करें कमेंट करें1