logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिवपुरी जिले के नरवर की अनाज मंडी से 389 क्विंटल गेहूं से भरा एक ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। ट्रक के साथ उसके चालक का भी कोई पता नहीं चल पा रहा है, जिसके बाद व्यापारी ने नरवर थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, नरवर स्थित मैसर्स हरीशंकर नीरज कुमार फर्म के प्रोपराइटर हरीशंकर अग्रवाल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी फर्म का 389 क्विंटल गेहूं ट्रक क्रमांक RJ11GD4058 में लोड कर 16 जून की रात 9:40 बजे नरवर से उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित कंसल फूड इंडस्ट्रीज के लिए रवाना किया गया था। यह ट्रक अजय रामेश्वरपुरी गोस्वामी के नाम पर पंजीकृत है और स्वयं अजय गोस्वामी ही वाहन चला रहा था। चालक से 17 जून की शाम तक संपर्क बना रहा, लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और ट्रक भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा। व्यापारी को 19 जून को जानकारी मिली कि ट्रक का अंतिम टोल मालनपुर, मुरैना में कटा था। इसके बाद से ट्रक और चालक के संबंध में कोई सूचना नहीं मिल सकी है। ट्रक में भरे गेहूं की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। फर्म संचालक हरीशंकर अग्रवाल ने पुलिस से मामले की जांच कर ट्रक और उसमें भरे गेहूं की बरामदगी कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

1 hr ago
user_Insideshivpuri
Insideshivpuri
Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

शिवपुरी जिले के नरवर की अनाज मंडी से 389 क्विंटल गेहूं से भरा एक ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। ट्रक के साथ उसके चालक का भी कोई पता नहीं चल पा रहा है, जिसके बाद व्यापारी ने नरवर थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, नरवर स्थित मैसर्स हरीशंकर नीरज कुमार फर्म के प्रोपराइटर हरीशंकर अग्रवाल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी फर्म का 389 क्विंटल गेहूं ट्रक क्रमांक RJ11GD4058 में लोड कर 16 जून की रात 9:40 बजे नरवर से उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित कंसल फूड इंडस्ट्रीज के लिए रवाना किया गया था। यह ट्रक अजय रामेश्वरपुरी गोस्वामी के नाम पर पंजीकृत है और स्वयं अजय गोस्वामी ही वाहन चला रहा था। चालक से 17 जून की शाम तक संपर्क बना रहा, लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और ट्रक भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा। व्यापारी को 19 जून को जानकारी मिली कि ट्रक का अंतिम टोल मालनपुर, मुरैना में कटा था। इसके बाद से ट्रक और चालक के संबंध में कोई सूचना नहीं मिल सकी है। ट्रक में भरे गेहूं की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। फर्म संचालक हरीशंकर अग्रवाल ने पुलिस से मामले की जांच कर ट्रक और उसमें भरे गेहूं की बरामदगी कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शिवपुरी जिले के नरवर की अनाज मंडी से 389 क्विंटल गेहूं से भरा एक ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। ट्रक के साथ उसके चालक का भी कोई पता नहीं चल पा रहा है, जिसके बाद व्यापारी ने नरवर थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, नरवर स्थित मैसर्स हरीशंकर नीरज कुमार फर्म के प्रोपराइटर हरीशंकर अग्रवाल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी फर्म का 389 क्विंटल गेहूं ट्रक क्रमांक RJ11GD4058 में लोड कर 16 जून की रात 9:40 बजे नरवर से उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित कंसल फूड इंडस्ट्रीज के लिए रवाना किया गया था। यह ट्रक अजय रामेश्वरपुरी गोस्वामी के नाम पर पंजीकृत है और स्वयं अजय गोस्वामी ही वाहन चला रहा था। चालक से 17 जून की शाम तक संपर्क बना रहा, लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और ट्रक भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा। व्यापारी को 19 जून को जानकारी मिली कि ट्रक का अंतिम टोल मालनपुर, मुरैना में कटा था। इसके बाद से ट्रक और चालक के संबंध में कोई सूचना नहीं मिल सकी है। ट्रक में भरे गेहूं की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। फर्म संचालक हरीशंकर अग्रवाल ने पुलिस से मामले की जांच कर ट्रक और उसमें भरे गेहूं की बरामदगी कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    शिवपुरी जिले के नरवर की अनाज मंडी से 389 क्विंटल गेहूं से भरा एक ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। ट्रक के साथ उसके चालक का भी कोई पता नहीं चल पा रहा है, जिसके बाद व्यापारी ने नरवर थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, नरवर स्थित मैसर्स हरीशंकर नीरज कुमार फर्म के प्रोपराइटर हरीशंकर अग्रवाल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी फर्म का 389 क्विंटल गेहूं ट्रक क्रमांक RJ11GD4058 में लोड कर 16 जून की रात 9:40 बजे नरवर से उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित कंसल फूड इंडस्ट्रीज के लिए रवाना किया गया था। यह ट्रक अजय रामेश्वरपुरी गोस्वामी के नाम पर पंजीकृत है और स्वयं अजय गोस्वामी ही वाहन चला रहा था। चालक से 17 जून की शाम तक संपर्क बना रहा, लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और ट्रक भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा।

व्यापारी को 19 जून को जानकारी मिली कि ट्रक का अंतिम टोल मालनपुर, मुरैना में कटा था। इसके बाद से ट्रक और चालक के संबंध में कोई सूचना नहीं मिल सकी है। ट्रक में भरे गेहूं की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। फर्म संचालक हरीशंकर अग्रवाल ने पुलिस से मामले की जांच कर ट्रक और उसमें भरे गेहूं की बरामदगी कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Insideshivpuri
    Insideshivpuri
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश में आयोजित री नीट परीक्षा के दौरान समय की अत्यधिक सख्ती ने एक गंभीर मुद्दा खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे विदिशा का बताया जा रहा है, जिसमें छात्राओं को परीक्षा देने के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ी। यह समस्या इसलिए उत्पन्न हुई क्योंकि वे निर्धारित समय से मात्र दो मिनट अधिक हो गई थीं। यह घटना हर छात्र के लिए एक बेहद गंभीर विषय है, और ऐसी परिस्थितियों में छात्रों की स्थिति तथा चुनौतियों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
    1
    मध्य प्रदेश में आयोजित री नीट परीक्षा के दौरान समय की अत्यधिक सख्ती ने एक गंभीर मुद्दा खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे विदिशा का बताया जा रहा है, जिसमें छात्राओं को परीक्षा देने के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ी। यह समस्या इसलिए उत्पन्न हुई क्योंकि वे निर्धारित समय से मात्र दो मिनट अधिक हो गई थीं। यह घटना हर छात्र के लिए एक बेहद गंभीर विषय है, और ऐसी परिस्थितियों में छात्रों की स्थिति तथा चुनौतियों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
    user_अशोक पत्रकार शिवपुरी न्यूज़ 🙏
    अशोक पत्रकार शिवपुरी न्यूज़ 🙏
    शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के शिवपुरी में खाकी को दागदार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ एक अनजान शहर में रास्ता पूछना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने उससे ₹8000 की रिश्वत की मांग की। रिश्वत न देने पर पुलिसकर्मियों ने उसे जेल भेजने की धमकी भी दी, जिससे पुलिस की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के शिवपुरी में खाकी को दागदार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ एक अनजान शहर में रास्ता पूछना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने उससे ₹8000 की रिश्वत की मांग की। रिश्वत न देने पर पुलिसकर्मियों ने उसे जेल भेजने की धमकी भी दी, जिससे पुलिस की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_उमाशंकर कुशवाहा
    उमाशंकर कुशवाहा
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शिवपुरी जिले में करैरा पुलिस ने अवैध शराब से भरी एक स्विफ्ट डिजायर कार पकड़ी है। इस कार में कुल 11 पेटी अवैध शराब मिली। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कार का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन मालिक की पहचान झांसी के रक्सा निवासी हृदेश राजपूत के नाम से हुई है।
    1
    शिवपुरी जिले में करैरा पुलिस ने अवैध शराब से भरी एक स्विफ्ट डिजायर कार पकड़ी है। इस कार में कुल 11 पेटी अवैध शराब मिली। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कार का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन मालिक की पहचान झांसी के रक्सा निवासी हृदेश राजपूत के नाम से हुई है।
    user_Patarkar Shailendra dhakad
    Patarkar Shailendra dhakad
    शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया जी के निर्देशों का पालन करते हुए, शिवपुरी जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन-परिवहन और अवैध शराब की धरपकड़ के तहत जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में, 21.06.2026 को करैरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक UP15DD4002 में अवैध शराब भरकर झांसी से शिवपुरी की ओर जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए टीला रोड तिराहे पर पुलिस बल के साथ चेकिंग लगाई गई। झांसी की तरफ से आती मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर कार को गलत दिशा में तेजी से भगाया और शिवपुरी की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने कार का पीछा किया, जिसके बाद चालक उसे आईटीबीपी बाउंड्री के पीछे कलोथरा पथरीले क्षेत्र में ले गया। वहाँ कार पत्थर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और आगे रास्ता बंद होने के कारण चालक कार को मौके पर छोड़कर चाबी लेकर भाग गया। कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर उसमें 11 पेटी देशी प्लेन मदिरा मिली। प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर थे, कुल 550 क्वाटर देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 99 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत ₹55,000 है। आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत दंडनीय पाया गया। इसके आधार पर, आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 415/26 के तहत धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक UP15DD4002 का पंजीकरण हृदेश राजपूत निवासी रक्सा, झांसी के नाम पर दर्ज है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
    1
    पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया जी के निर्देशों का पालन करते हुए, शिवपुरी जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन-परिवहन और अवैध शराब की धरपकड़ के तहत जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में, 21.06.2026 को करैरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक UP15DD4002 में अवैध शराब भरकर झांसी से शिवपुरी की ओर जा रहा है।

सूचना की पुष्टि के लिए टीला रोड तिराहे पर पुलिस बल के साथ चेकिंग लगाई गई। झांसी की तरफ से आती मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर कार को गलत दिशा में तेजी से भगाया और शिवपुरी की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने कार का पीछा किया, जिसके बाद चालक उसे आईटीबीपी बाउंड्री के पीछे कलोथरा पथरीले क्षेत्र में ले गया। वहाँ कार पत्थर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और आगे रास्ता बंद होने के कारण चालक कार को मौके पर छोड़कर चाबी लेकर भाग गया। कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर उसमें 11 पेटी देशी प्लेन मदिरा मिली। प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर थे, कुल 550 क्वाटर देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 99 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत ₹55,000 है।

आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत दंडनीय पाया गया। इसके आधार पर, आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 415/26 के तहत धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक UP15DD4002 का पंजीकरण हृदेश राजपूत निवासी रक्सा, झांसी के नाम पर दर्ज है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शिवपुरी जिले के नरवर स्थित पोस्ट ऑफिस में कांग्रेस नेत्री संध्या तोमर ने एक बाबू पर डाक नहीं डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
    1
    शिवपुरी जिले के नरवर स्थित पोस्ट ऑफिस में कांग्रेस नेत्री संध्या तोमर ने एक बाबू पर डाक नहीं डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर रविवार रात भरत भूषण तिवारी के कथित सरेंडर के बाद बिहार में हुए एनकाउंटर के विरोध में एक कैंडल मार्च निकाला गया। राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने न्याय की मांग को लेकर यह शांतिपूर्ण मार्च आयोजित किया, जिसमें उपस्थित लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदर्शनकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि यदि भरत भूषण तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, तो उसके बाद की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले में न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की अपील की। मार्च के दौरान न्याय की मांग से जुड़े नारे लगाए गए और प्रशासन से पूरी घटना की पारदर्शी जांच कराने का आग्रह किया गया। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद खड़ा करना नहीं, बल्कि घटना की सच्चाई को सामने लाना और न्याय सुनिश्चित करना है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग, युवा और नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने दो मिनट का मौन रखकर भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि दी और एक बार फिर निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।
    2
    शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर रविवार रात भरत भूषण तिवारी के कथित सरेंडर के बाद बिहार में हुए एनकाउंटर के विरोध में एक कैंडल मार्च निकाला गया। राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने न्याय की मांग को लेकर यह शांतिपूर्ण मार्च आयोजित किया, जिसमें उपस्थित लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदर्शनकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि यदि भरत भूषण तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, तो उसके बाद की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले में न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की अपील की। मार्च के दौरान न्याय की मांग से जुड़े नारे लगाए गए और प्रशासन से पूरी घटना की पारदर्शी जांच कराने का आग्रह किया गया। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद खड़ा करना नहीं, बल्कि घटना की सच्चाई को सामने लाना और न्याय सुनिश्चित करना है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग, युवा और नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने दो मिनट का मौन रखकर भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि दी और एक बार फिर निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, जनपद पंचायत पिछोर की ग्राम पंचायत खोड़ स्थित धार महादेव मंदिर परिसर में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम के साथ एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया, जिसके बाद सामूहिक योगाभ्यास का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव और शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री तोमर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है, जो हमें निरोगी काया और मानसिक शांति प्रदान करती है। उन्होंने इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ पर जोर देते हुए बताया कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना अत्यंत आवश्यक है। मंत्री तोमर ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे योग को अपनाकर न केवल स्वयं को स्वस्थ रखें, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी फैलाएं। इस योगाभ्यास सत्र के दौरान नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिसके साथ 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पिछोर के ग्राम खोड़ में बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया।
    2
    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, जनपद पंचायत पिछोर की ग्राम पंचायत खोड़ स्थित धार महादेव मंदिर परिसर में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम के साथ एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया, जिसके बाद सामूहिक योगाभ्यास का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव और शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री तोमर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है, जो हमें निरोगी काया और मानसिक शांति प्रदान करती है। उन्होंने इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ पर जोर देते हुए बताया कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना अत्यंत आवश्यक है।

मंत्री तोमर ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे योग को अपनाकर न केवल स्वयं को स्वस्थ रखें, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी फैलाएं। इस योगाभ्यास सत्र के दौरान नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिसके साथ 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पिछोर के ग्राम खोड़ में बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.