Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीसलपुर रामलीला मेले की तारीखों का ऐलान, 6 अक्टूबर से शुरू होंगी रामलीलाएं; 21 अक्टूबर को रावण वध
Prashant mishra
बीसलपुर रामलीला मेले की तारीखों का ऐलान, 6 अक्टूबर से शुरू होंगी रामलीलाएं; 21 अक्टूबर को रावण वध
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दियोरिया जंगल से लकड़ी निकलने का वीडियो वायरल, बैरियर की निगरानी पर उठे सवाल बीसलपुर।पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज में जंगल से साइकिल पर लकड़ी ले जाते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन क्षेत्र से लकड़ी की निकासी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि जंगल के बैरियर से होकर लगातार लकड़ी लदी साइकिलें बाहर निकल रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था भी चर्चा के केंद्र में आ गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जंगल से लकड़ी बाहर निकलने का सिलसिला लंबे समय से चर्चा में है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को जंगल की सफाई के नाम पर लकड़ी ले जाने की अनुमति दी जाती है। वहीं, कुछ स्थानीय सूत्र प्रति साइकिल रकम लिए जाने का भी दावा कर रहे हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। सबसे बड़ा सवाल जंगल के बैरियर को लेकर उठ रहा है। बैरियर का उद्देश्य वन क्षेत्र से लकड़ी और अन्य वन संपदा की अनधिकृत निकासी पर निगरानी रखना है। ऐसे में यदि लकड़ी लदी साइकिलें इसी रास्ते से बाहर निकल रही हैं तो उनकी जांच, पूछताछ और रिकॉर्डिंग की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जंगल से लकड़ी निकालने की अनुमति नियमों के तहत दी जाती है तो उसके लिए बाकायदा रिकॉर्ड, अनुमति और निगरानी की व्यवस्था स्पष्ट होनी चाहिए। वहीं, यदि बिना अनुमति लकड़ी बाहर ले जाई जा रही है तो यह वन सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जंगल की सुरक्षा और हरियाली को बनाए रखने के लिए बैरियर से निकलने वाली प्रत्येक लकड़ी लदी साइकिल की जांच तथा रिकॉर्ड की समीक्षा की जानी चाहिए। अब देखना यह है कि वन विभाग वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे आरोपों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाता है या नहीं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लकड़ी की निकासी नियमों के तहत हो रही थी या फिर वन क्षेत्र से अवैध रूप से लकड़ी बाहर ले जाने का मामला है।1
- पाइप लाइन डालने के बाद जल निगम के द्वारा खोदी गई सडके छोडी। ग्रामीणों की बढी मुश्किलें। बीसलपुर। पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के गांव बकैनिया दीक्षित में जल निगम के द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सडक की लगभग छह महीने से ज्यादा बीतने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। जिससे निकलने वालों के लिए मुसीबत बनी हुई है। राहगीरों और गांव के लोगों को निकलते समय गड्ढा होने से समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने समस्या के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत प्रसाशक और अन्य कर्मचारियों कर समस्या का समाधान कराने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नही हो सका।2
- Yudh Abhyas 2026': Skystriker hits a precise target at Mahajan Range Yudh Abhyas 2026': Skystriker hits a precise target at Mahajan Range A "Skystriker" loitering munition conducted a precision strike at the Mahajan Field Firing Range in Rajasthan during the joint Indian-US military exercise "Yudh Abhyas 2026." A video shared by the Indian Army showed the advanced suicide drone identifying a target and conducting a sustained attack. This test showcases the capabilities of drones and indigenous capabilities in the modern battlefield.1
- पुलिस के मुताबिक, आंध्र प्रदेश निवासी सिद्धार्थ ने बरेली पुलिस के सीयूजी नंबर पर संपर्क कर बताया पुलिस के मुताबिक, आंध्र प्रदेश निवासी सिद्धार्थ ने बरेली पुलिस के सीयूजी नंबर पर संपर्क कर बताया कि उनके चाचा अपने बेटे की बीटेक की पढ़ाई के लिए मासिक खर्च के रूप में ऑनलाइन 20 हजार रुपये भेज रहे थे। इसी दौरान मोबाइल नंबर अथवा खाता संख्या दर्ज करते समय एक अंक गलत हो गया, जिससे धनराशि किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में स्थानांतरित हो गई। गलत खाते में रकम पहुंचने के बाद संबंधित व्यक्ति ने धनराशि प्राप्त होने से इनकार कर दिया। इसके बाद सिद्धार्थ ने ट्रूकॉलर के माध्यम से संबंधित मोबाइल नंबर के बरेली से जुड़े होने की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट से क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, बरेली का संपर्क नंबर प्राप्त कर अपनी शिकायत से अवगत कराया। तकनीकी जानकारी से संबंधित व्यक्ति को किया ट्रेस शिकायत मिलने के बाद बरेली पुलिस ने उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर आवश्यक तकनीकी जानकारी जुटाई और संबंधित व्यक्ति को ट्रेस किया। इसके बाद मलूकपुर चौकी प्रभारी ने संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर मामले में पूछताछ और जांच की। जांच के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से दी गई शिकायत की पुष्टि होने पर पुलिस ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये की पूरी धनराशि शिकायतकर्ता को वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर आंध्र प्रदेश निवासी सिद्धार्थ ने वीडियो संदेश के माध्यम से बरेली पुलिस की तत्परता, कार्यशैली और सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।1
- बंडा शाहजहांपुर। बंडा थाना क्षेत्र के गांव पटनी में शुक्रवार रात लगभग 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से तीन गायों की जलकर मौत बंडा शाहजहांपुर। बंडा थाना क्षेत्र के गांव पटनी में शुक्रवार रात लगभग 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से तीन गायों की जलकर मौत।शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटनी गांव में शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक दुखद हादसा हुआ। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग के कारण एक पशुशाला में बंधे पशु जल गए। आग की चपेट में आने से मवेशियों की झुलसकर मृत्यु हो गई। तस्वीर में जले हुए मवेशी और पूरी तरह नष्ट हो चुका बाड़ा दिखाई दे रहा है।प्रशासनिक कार्रवाई घटना की जानकारी मिलने पर हल्के के लेखपाल हेमंत गंगवार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित पशुपालक को नियमानुसार उचित सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।1
- बीसलपुर रामलीला मेले की तारीखों का ऐलान, 6 अक्टूबर से शुरू होंगी रामलीलाएं; 21 अक्टूबर को रावण वध1
- जंगल के बैरियर से निकल रही जंगली लकड़ी, निगरानी करने वालों पर ही उठे रहे सवाल। बीसलपुर। पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व दियोरिया रेंज का सोसल मीडिया पर जंगल से साईकिल से लकडी लाते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है जो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जंगल के बैरियर से लगातार जंगली लकड़ी बाहर निकल रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस बैरियर का काम जंगल से लकड़ी की अवैध निकासी पर रोक लगाना है, ठीक बहीं उसी रास्ते से लकड़ियां आखिर बाहर कैसे पहुंच रही हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों के दावों पर भरोसा करें तो जंगल की रखवाली करने वाले ही अपनी निगरानी में साइकिलों के बाहर निकलने दे रहे है। दियोरिया जंगल से लगातार साइकिलों पर लकड़ी निकाले जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को जंगल में सफाई के नाम पर लकड़ी ले जाने की अनुमति दी जाती है। वहीं कुछ सूत्र प्रति साइकिल रुपये वसूले जाने का भी दावा कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि लकड़ी निकालने की अनुमति नियमों के तहत है तो इसकी बाकायदा एंट्री, रिकॉर्ड और निगरानी क्यों नहीं दिखाई देती। सबसे गंभीर सवाल वन क्षेत्र के बैरियर को लेकर है। बताया जा रहा है कि लकड़ी लदी साइकिलें बैरियर से ही होकर गुजरती हैं। यदि वहां जांच और पूछताछ की व्यवस्था है तो फिर लगातार लकड़ी बाहर निकलने का सिलसिला कैसे जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो जंगल की हरियाली पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है। अब निगाहें वन विभाग के अधिकारियों पर हैं कि वे इन आरोपों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाते हैं या नहीं।2
- पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया फार्मासिस्ट डे पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया फार्मासिस्ट डे भुता, बरेली। बीसलपुर-बरेली मार्ग पर स्थित पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, पड़ौली भुता में शुक्रवार को फार्मासिस्ट डे बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन एवं आईएमए अध्यक्ष बरेली डॉ. डीपी गंगवार ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडल और आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. डीपी गंगवार ने विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट डे के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए फार्मेसी के क्षेत्र में फार्मासिस्ट की भूमिका और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, जिम्मेदारी और मानव सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापक एवं अध्यापिकाएं भी मौजूद रहे। इस दौरान बृजेश गंगवार, अहिबारन गंगवार, मुजाहिद मलिक, उपासना, सत्यपाल, अफीप खान, बबलू, प्रवेश गंगवार और शिवम गंगवार सुमित अवस्थी, हिमांशु सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला और फार्मासिस्ट डे के अवसर पर कॉलेज परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।4
- नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज बरेली। भुता पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोमपाल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर पहले से दर्ज अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई हैं। क्या है पूरा मामला - छात्रा के भाई ने 16 सितंबर को भुता थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बहन 15 सितंबर को फैजनगर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय नहीं पहुंची। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान सोमपाल पुत्र लेखराज शर्मा, निवासी लावाखेड़ा, नवाबगंज के रूप में हुई। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सब-इंस्पेक्टर ऋषि मित्र और सिपाही अजय कुमार की टीम ने उदयपुर पुलिया के पास से 24 वर्षीय आरोपी सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किशोरी उससे मिलने जयपुर आई थी, जिसके बाद वह उसके साथ रहने लगी। भुता इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि छात्रा को बरामद कर उसका बयान दर्ज किया गया। बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 64(2)(m) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(L)/6 की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।1