बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की जांच के लिए पहुंची ASI टीम, मौके पर पुलिस बल तैनात बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की जांच के लिए पहुंची ASI टीम, मौके पर पुलिस बल तैनात संभल। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय पुलिस चौकी के बराबर स्थित बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की जांच के लिए मंगलवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम मौके पर पहुंची। मस्जिद के ASI संरक्षित भूमि पर बने होने की शिकायत के बाद प्रशासन की मौजूदगी में स्थलीय सत्यापन की कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक कल्कि सेना के राष्ट्रीय संयोजक एवं अधिवक्ता सुभाष त्यागी ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मस्जिद के निर्माण को लेकर सवाल उठाए थे। शिकायत में दिए गए बिंदुओं के आधार पर तथ्यों के सत्यापन के लिए ASI की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी को तैनात किया गया। एडीएम, एएसपी समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। एडीएम ने बताया कि ASI द्वारा स्थलीय मौका भ्रमण किया गया है। उन्होंने कहा कि ASI की एक सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची थी और शिकायती प्रार्थना पत्र में दिए गए बिंदुओं के आधार पर सत्यापन के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मस्जिद के मुतवल्ली ने मस्जिद के ASI संरक्षित भूमि पर बने होने के दावे को खारिज किया है। उनका कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोप सही नहीं हैं। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने शिकायत पर उठाए सवाल मामले को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता शकील अहमद ने शिकायतकर्ता अधिवक्ता सुभाष त्यागी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता अभी छोटे वकील हैं और भाजपा में जगह बनाने के लिए इस तरह के मुद्दे उठाकर अपनी पहचान बनाने का प्रयास कर रहे हैं। शकील अहमद ने शिकायत को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि संभल के शांतिप्रिय लोगों का चैन और सुकून छीनने के लिए इस तरह की शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि वकीलों के लिए हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी बराबर हैं, इसलिए अधिवक्ताओं को ऐसे मामलों में नहीं पड़ना चाहिए, जिनसे माहौल प्रभावित हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि यदि किसी शिकायत से क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है तो ऐसे मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की जांच के लिए पहुंची ASI टीम, मौके पर पुलिस बल तैनात बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की जांच के लिए पहुंची ASI टीम, मौके पर पुलिस बल तैनात संभल। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय पुलिस चौकी के बराबर स्थित बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की जांच
के लिए मंगलवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम मौके पर पहुंची। मस्जिद के ASI संरक्षित भूमि पर बने होने की शिकायत के बाद प्रशासन की मौजूदगी में स्थलीय सत्यापन की कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक कल्कि सेना के राष्ट्रीय संयोजक एवं अधिवक्ता सुभाष त्यागी ने जिलाधिकारी को शिकायती
प्रार्थना पत्र देकर मस्जिद के निर्माण को लेकर सवाल उठाए थे। शिकायत में दिए गए बिंदुओं के आधार पर तथ्यों के सत्यापन के लिए ASI की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी को तैनात किया गया। एडीएम,
एएसपी समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। एडीएम ने बताया कि ASI द्वारा स्थलीय मौका भ्रमण किया गया है। उन्होंने कहा कि ASI की एक सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची थी और शिकायती प्रार्थना पत्र में
दिए गए बिंदुओं के आधार पर सत्यापन के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मस्जिद के मुतवल्ली ने मस्जिद के ASI संरक्षित भूमि पर बने होने के दावे को खारिज किया है। उनका कहना है
कि शिकायत में लगाए गए आरोप सही नहीं हैं। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने शिकायत पर उठाए सवाल मामले को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता शकील अहमद ने शिकायतकर्ता अधिवक्ता सुभाष त्यागी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता अभी छोटे वकील हैं और भाजपा में जगह बनाने के
लिए इस तरह के मुद्दे उठाकर अपनी पहचान बनाने का प्रयास कर रहे हैं। शकील अहमद ने शिकायत को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि संभल के शांतिप्रिय लोगों का चैन और सुकून छीनने के लिए इस तरह की शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि वकीलों के लिए हिंदू,
मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी बराबर हैं, इसलिए अधिवक्ताओं को ऐसे मामलों में नहीं पड़ना चाहिए, जिनसे माहौल प्रभावित हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि यदि किसी शिकायत से क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है तो ऐसे मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
- ये क्या कर रहा है भाई इसने कोनसी दवाई पी ली है🤣 अब ये क्या करेगे मेरा दोस्त फुल फॉर्म में है पौउआ लगा करये क्या कर रहा है भाई इसने कोनसी दवाई पी ली है🤣1
- रामगंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र के गांव वीरपुर वारियर खरक और बीकानपुर में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के खेतों और निचले इलाकों में पानी फैल गया है। कई स्थानों पर ग्रामीणों की जमीन जलमग्न दिखाई दे रही है, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी लगातार बढ़ने से आवागमन और खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है।1
- स्वास्थ्य शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जीएमएस ग्रुप सम्मानित अमरोहा। स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जीएमएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस एंड हास्पिटल को श्रेष्ठ स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। देहरादून में आयोजित श्री गुरु सम्मान समारोह-2026 में संस्थान को यह सम्मान फार्मेसी, नर्सिंग तथा संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान सोसायटी की ओर से आयोजित समारोह में जीएमएस ग्रुप की ओर से ग्रुप निदेशक डा. हरीश ने सम्मान ग्रहण किया। संस्थान के अध्यक्ष शाहनवाज़ अली के नेतृत्व में स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को इस सम्मान से नई पहचान मिली है। समारोह में शिक्षा, विज्ञान, तकनीकी एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। इनमें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो. डा. दुर्गेश पंत, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. डा. राजेश उपाध्याय, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की विभागाध्यक्ष प्रो. डा. कुमुद उपाध्याय तथा उत्तराखंड भाजपा की राज्य चिकित्सा मीडिया समन्वयक प्रो. डा. दिव्या नेगी सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल रहे। जीएमएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में फार्मेसी, नर्सिंग और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान से जुड़े पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। सम्मान ग्रहण करते हुए डा. हरीश ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान सोसायटी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक परिश्रम एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।सम्मान मिलने से संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों में उत्साह है। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि नई जिम्मेदारी भी है। भविष्य में शिक्षा एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में प्रभावी योगदान देने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।1
- ujjain ke khade hanuman ji nahi hue tas se mas.mandir ko hataane ke liye lagai gye the jcb ujjain ke khade hanuman ji nahi hue tas se mas.mandir ko hataane ke liye lagai gye the jcb. ujjain m dikhaya baba ne chamatkaar. yeh log bhool gye k jinke marzi k bina patta bhi nahi hil sakta .vo murkh log jcb lekar hatane chale h. jai shree ram 🙏 jai Hanuman 🙏1
- आदरणीय सांसद श्री चौ• कंवर सिंह तंवर जी से भेंट करते हुए चन्द्रपाल खडगवंशी भाजपा #मिशन_2027 #हसनपुर_विधानसभा42 #चन्द्रपाल_खड़गवंशी #reelsvideoシ #explorepage #trendingreelsvideo #BJP4UP #hasanpur #viralreelsシ Chandrapal Khadagvanshi Ch. Kanwar Singh Tanwar Nawab Singh Nagar1
- संभल में भारी पुलिस बल तैनात, ASI टीम का इंतजार मस्जिद पर मस्जिद कमेटी और अधिवक्ता मौजूद* *संभल में भारी पुलिस बल तैनात, ASI टीम का इंतजार मस्जिद पर मस्जिद कमेटी और अधिवक्ता मौजूद* चौराहे-तिराहों पर पुलिस का पहरा दोपहर 1 बजे तक नहीं पहुंची ASI टीम, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान का बयान आया सामने संभल मे चौधरी सराय पुलिस चौकी क्षेत्र में एएसआई टीम के पहुंचने की सूचना के चलते शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मस्जिद पर मस्जिद कमेटी के सदस्य और अधिवक्ता मौजूद हैं, जबकि शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर पुलिस के साथ पीएसी की बटालियन और कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर एक बजे तक एएसआई की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। इसी बीच एएसआई टीम के आने को लेकर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान का बयान भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाइट -फिरोज खां पूर्व सपा जिला अध्यक्ष संभल1
- गाजियाबाद: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने वाला 25 हजार का इनामी हाजी सलमान चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार1
- चुनाव आते ही शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार पर बात क्यों नहीं मस्जिद मदरसे ही निशाना क्यों?- बिलाल चौधरी1
- यूपी के आगरा में विवेक ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी है। विवेक सोमवार शाम एक महीने बाद घर लौटा था, रात में किरण के सिर पर चोट मारकर घायल किया फिर चाकू से गला काट दिया और दोनों छोटे बेटों को लेकर फरार हो गया। आठ साल पहले शादी हुई थी।1