Shuru
Apke Nagar Ki App…
महराजगंज में प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। व्यापारियों का आरोप है कि सर्वर समस्याओं और तकनीकी खामियों के कारण भुगतान के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो रही। उन्होंने मीटर लगाने से पहले सहमति, पारदर्शिता और बेहतर सिस्टम की मांग की है। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Maharajganj || Prepaid meter . #Maharajganj #ElectricityMeter #PrepaidMeter #maharajganjnews #dmmaharajganj
Aapan Maharajganj
महराजगंज में प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। व्यापारियों का आरोप है कि सर्वर समस्याओं और तकनीकी खामियों के कारण भुगतान के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो रही। उन्होंने मीटर लगाने से पहले सहमति, पारदर्शिता और बेहतर सिस्टम की मांग की है। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Maharajganj || Prepaid meter . #Maharajganj #ElectricityMeter #PrepaidMeter #maharajganjnews #dmmaharajganj
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़ | कैंपियरगंज, गोरखपुर 🚨 🔥 जियो टावर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप! कैंपियरगंज तहसील के पास जल निगम के बगल में लगे जियो टावर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। 👮 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। 👉 समय रहते कार्रवाई से टला बड़ा हादसा 🙏 किसी प्रकार की जनहानि नहीं स्थानीय लोगों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से एक बड़ा खतरा टल गया। ⚡ Ganesh Yadav #everyone #followers #BreakingNews #Campierganj #Gorakhpur #FireNews #UPNews1
- कैंपियरगंज में जियो टावर में लगी भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के समीप जल निगम के बगल में लगे जियो टावर में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टावर के सिस्टम में अचानक आग भड़क उठी, जिससे तेज लपटें और धुआं उठने लगा। स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- एंकर -सिद्धार्थनगर में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई। इटवा तहसील के लेखपाल अरविंद रिश्वत लेते गिरफ्तार। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा। तहसील कार्यालय के कक्ष से उनको लिया हिरासत में। एंटी करप्शन टीम लेखपाल को ले गई जोगिया कोतवाली। कोतवाली में आरोपी लेखपाल के साथी लेखपालों ने जमकर काटा बवाल। पुलिस और एंटी करप्शन टीम आगे के कानूनी कार्रवाई में जुटी। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप।1
- बड़हलगंज मेला: आस्था के संगम में 'अधर्म' का तांडव! भारी भीड़ के बीच महिलाओं से अभद्रता, मची भगदड़ और चीख-पुकार गोरखपुर (उत्तर प्रदेश): बड़हलगंज के सरयू तट पर आयोजित वार्षिक मेले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पवित्र स्नान के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की खबरें सामने आईं। देखते ही देखते आस्था का यह समागम दहशत के केंद्र में बदल गया। भीड़ इतनी अनियंत्रित थी कि लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे और स्थिति प्रशासन के हाथ से निकल गई। भीड़ का फायदा उठाकर 'दरिंदगी' वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पानी के अंदर और घाटों पर अत्यधिक भीड़ का लाभ उठाकर कुछ शरारती तत्वों ने महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और धक्का-मुक्की की। वीडियो में महिलाओं को रोते और मदद की गुहार लगाते देखा जा सकता है। अचानक बढ़ी इस हलचल से वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कई लोग चोटिल भी हुए हैं। प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल इतने बड़े आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होना पुलिस और मेला प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि घाटों पर न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग थी और न ही महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, जिससे उपद्रवियों के हौसले बुलंद हो गए। पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर गोरखपुर पुलिस हरकत में आई है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: सोख्ता चेंबर में डूबने से मासूम की मौत, खेलते हुए घर से निकला था बाहर खेलते हुए घर से बाहर निकले एक वर्षीय मासूम की मृत्यु दरवाजे पर नल के पास बने पानी के सोख्ता चेंबर (सोक पिट) में डूबने से हो गई। माता-पिता घर में मोबाइल देख रहे थे। दादी सो रही थीं।अचानक स्वजन का ध्यान जब बच्चे की ओर गया और वह घर में नहीं मिला तो तो तलाश शुरू की। इस दौरान सिर के बल कीचड़युक्त पानी में सोख्ता चेंबर उसका शव मिला तो दहाड़ मार कर रो पड़े। सेवरही थाना के धुरिया कोट के टोला चक्कर बाग में गुरुवार की सुबह हुई इस लोमहर्षक घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। टेंट व्यवसायी वैद्यनाथ गोंड का एक वर्षीय पुत्र कार्तिक घर में खेल रहा था। पत्नी मंजीता देवी भी बगल मेंं थीं तो वृद्ध मां इसरावती देवी सो रही थीं। बताया जा रहा है कि बच्चे को देखते समय दंपती मोबाइल देखने लगा और कुछ समय के लिए ध्यान भटका तो इस दौरान कार्तिक खेलते हुए दरवाजे पर आ गया।1
- नेबुआ नौरंगिया में गोवंशीय पशु की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अंतरडीहा गांव में गोवंशीय पशु की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ लोग गोवंशीय पशु को काट रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। हालांकि, मौके का फायदा उठाकर दो आरोपी फरार हो गए, जबकि एक आरोपी अयूब को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।2
- महराजगंज में प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। व्यापारियों का आरोप है कि सर्वर समस्याओं और तकनीकी खामियों के कारण भुगतान के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो रही। उन्होंने मीटर लगाने से पहले सहमति, पारदर्शिता और बेहतर सिस्टम की मांग की है। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Maharajganj || Prepaid meter . #Maharajganj #ElectricityMeter #PrepaidMeter #maharajganjnews #dmmaharajganj1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बहराइच बहराइच में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। अनुपमा जायसवाल पुतला दहन के दौरान आग की चपेट में आकर झुलस गईं। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंका जा रहा था, तभी अचानक आग भड़क गई और पूर्व मंत्री उसकी चपेट में आ गईं। 📍 घटना डीएम चौराहे पर हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 🚑 आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ⚠️ मौके पर अफरा-तफरी मच गई, प्रशासन ने स्थिति को संभाला- #Bahraich #BreakingNews #UttarPradesh #Accident #AnupamaJaiswal #everyone #followers #BJP4IND #AkhileshYadav #RahulGandhi1
- रात में प्रेमी के साथ थी बहन, होश में आने पर प्रेमी ने खोला राज महराजगंज के पनियरा थाना इलाके में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेमी के साथ देखकर नाराज भाइयों ने बृहस्पतिवार रात अपनी ही 19 वर्षीय बहन की लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गोरखपुर ले जाकर जला दिया। प्रेमी को भी बुरी तरफ पीटकर अधमरा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी के घरवालों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपी भाइयों को शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात युवती से मिलने उसका प्रेमी रवि कुमार गुप्ता उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान बाहर से लौटे भाई ने दोनों को साथ देख लिया। गुस्से में उसने अपने दो अन्य भाइयों को भी बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर दोनों को कमरे में बंद कर रॉड से ताबड़तोड़ वार किए। इस बर्बर पिटाई में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुरी तरह घायल युवक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। भाइयों ने उसका पीछा किया और उसके घर के पास जाकर उसे पीटा और मरा जानकर छोड़ भागे।1