जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण। बंन्दियों से की वार्ता, जानी समस्याऐं एवं बंदियों की समस्याओं का निस्तारण करने के दिये निर्देश। पीलीभीत ।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार में बन्दियों के किशोर बैरक, अन्य बैरकों, अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करते हुये उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई और वहां उपस्थित डाॅक्टर को कडे निर्देश देते हुए कहा कि बीमार बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। जिलाधिकारी ने बैरक के निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बन्दियों से बातचीत करते हुये उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं एवं भोजन की गुणवत्ता के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप बंदियों को समस्त सुविधायें उपलब्ध कराई जाये। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व जेलर सहित अन्य उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण। बंन्दियों से की वार्ता, जानी समस्याऐं एवं बंदियों की समस्याओं का निस्तारण करने के दिये निर्देश। पीलीभीत ।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव ने जिला कारागार का औचक
निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार में बन्दियों के किशोर बैरक, अन्य बैरकों, अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करते हुये उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई और वहां उपस्थित डाॅक्टर को कडे निर्देश देते हुए कहा कि बीमार बंदियों की
स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। जिलाधिकारी ने बैरक के निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बन्दियों से बातचीत करते हुये उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं
एवं भोजन की गुणवत्ता के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप बंदियों को समस्त सुविधायें उपलब्ध कराई जाये। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व जेलर सहित अन्य उपस्थित रहे।
- बीसलपुर पहुंचे महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार, को-ऑपरेटिव बैंक का होगा उद्घाटन।1
- *जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, शिक्षकों पर गंभीर आरोप*4
- PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने उन्हें और उनकी दिवंगत मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन वह गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहते हैं।1
- शाहजहाँपुर, 30 जुलाई 2026। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं व्यापारी हृदय सम्राट श्री लोकेश अग्रवाल जी के शहीदों की नगरी शाहजहाँपुर आगमन पर आस्था बरेली न्यूज चैनल लोधीपुर स्थित होटल पार्क इन में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने श्री अग्रवाल का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास व्यक्त किया।1
- जरूरत थी- नौजवान लड़कियों को जलील करने की उनको बेरहमी से पिटवाने की उन पर आंसू गोले दागने की,? पूंछता है भारत1
- PM मोदी ने गाली देने वालों बच्चों को माफ़ किया !!......1
- संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, मचा कोहराम सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी रामस्वरूप वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र कपिल वर्मा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कपिल शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसके छोटे भाई संजीव ने तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे वह गांव के पास पातीराम 'मास्टर साहब' के खेत की ओर पहुंचा, जहां उसे कपिल का शव दिखाई दिया। संजीव ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां पार्वती समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर बरखेड़ा पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। परिजनों के मुताबिक कपिल पढ़ाई में होनहार था। उसने बी.फार्मा की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में फर्रुखाबाद से बीएससी एग्रीकल्चर के अंतिम सत्र में अध्ययनरत था। चार भाइयों में वह सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई अभिषेक और सुशील भारतीय नौसेना में सेवा दे रहे हैं, जबकि भाई संजीव खेती-किसानी संभालता है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से मोबाइल फोन और कीटनाशक की शीशी मिलने की बात सामने आई है। इन परिस्थितियों को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि युवक का शव खेत में पेड़ पर मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1