Shuru
Apke Nagar Ki App…
Abhi sans Lene ki ❤️... A real Time story.... 🌿Subscribe 👍Like 🌿share
Shyam sundar kumar
Abhi sans Lene ki ❤️... A real Time story.... 🌿Subscribe 👍Like 🌿share
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Rajiv Ranjan1
- Post by Rakesh Kumar1
- अभ्यास विद्यालय के छात्राओं को खिलाया गया फाइलेरिया की दवा, शिक्षा पदाधिकारी भी रहे मौजूद शेखपुरा. स्टेशन रोड स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैंप लगाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा विभाग के अधिकारी तनवीर आलम और सदर अस्पताल के ऐसीएमओ डॉ अशोक कुमार ने दीप जलाकर किया. कार्यक्रम के दौरान डॉ अशोक कुमार ने गाना गाकर छात्राओं को बताया कि जीवन का क्या महत्व है. डॉ अशोक कुमार के द्वारा स्कूली छात्राओं को फाइलेरिया की दवा उनके शारीरिक ऊंचाई के मापदंड से दिया गया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 2027 तक फाइलेरिया मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य दिया गया है. जिसके लेकर शेखपुरा में बड़े पैमाने पर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को चलाया जा रहा है और घर-घर तक दवा पहुंचाई जा रही है. डॉ अशोक कुमार ने बताया है कि इस दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है बल्कि हाथी पांव जैसे बड़ी बीमारी से बचने का एकमात्र उपाय है. 2027 तक शेखपुरा में फाइलेरिया मुक्त शेखपुरा बनाए जाने की बात डॉक्टर अशोक कुमार ने कही है. वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी मोहम्मद तनवीर आलम ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग का यह कदम सराहनीय है और इसमें शिक्षा विभाग भी अपनी सहभागिता निभाएगी. शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि वह एक पत्र जारी करेंगे जो सभी स्कूलों को निर्देशित किया जाएगा की सभी स्कूलों में कैंप लगाकर फाइलेरिया उन्मूलन की दवा सभी बच्चों को खिलाई जा सके. आज आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद ज्ञापन भी दिया है.1
- होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से महुली थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व महुली थानाध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने किया। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे संपन्न हुआ, जिसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है, जिसे शांति और सौहार्द के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब सेवन कर उत्पात मचाने जैसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा गश्ती बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। अंत में थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।1
- 51 हजार में 11 समान माँ-बाप खुश और बेटी भी खुश। जमुई में पहली बार।1
- ,,एरिया,, {51} इस लिए. दुनिया के सभी,,इंसान,, का लास्ट, STOP है, BLCP इंडिया,, ITS ASHOK SAMRAT1
- लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित गौशाला गली से मारवाड़ी समुदाय के लोगों द्वारा दो दिवसीय फागुन महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिला, पुरुष एवं सभी वर्गों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। भक्ति गीतों की गूंज और ढोल-नगाड़ों की ताल पर श्रद्धालु झूमते, नाचते और गाते हुए नया बाजार मुख्य मार्ग से होकर पुरानी बाजार स्थित श्याम मंदिर तक पहुंचे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निशान अर्पित कर शोभायात्रा का समापन किया गया।आयोजकों ने बताया कि यह पावन निशान राजस्थान के सूरजगढ़ से लाया गया है, जिसकी महिमा निराली मानी जाती है। यह निशान भगवान खाटू श्याम को अर्पित किया जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मुराद मांगते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं।1
- शेखपुरा - संगठन सृजन अभियान के तहत शेखपुरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी कार्यालय में एक अहम बैठक | #sheikhpuranews #bihar #sheikhupura #Congress1
- बिहार सरकार का संकल्प , बने बच्चे का आधार कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक ने कहा - हमारे स्कूल में कक्षा 8 तक होने के बावजूद भी 6/8 तक का एक भी शिक्षक शिक्षिका नहीं ! आदर्श पी डी मध्य विद्यालय जमुई1