लखीसराय नया बाजार गौशाला गली से निकाली गई निशान शोभायात्रा। लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित गौशाला गली से मारवाड़ी समुदाय के लोगों द्वारा दो दिवसीय फागुन महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिला, पुरुष एवं सभी वर्गों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। भक्ति गीतों की गूंज और ढोल-नगाड़ों की ताल पर श्रद्धालु झूमते, नाचते और गाते हुए नया बाजार मुख्य मार्ग से होकर पुरानी बाजार स्थित श्याम मंदिर तक पहुंचे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निशान अर्पित कर शोभायात्रा का समापन किया गया।आयोजकों ने बताया कि यह पावन निशान राजस्थान के सूरजगढ़ से लाया गया है, जिसकी महिमा निराली मानी जाती है। यह निशान भगवान खाटू श्याम को अर्पित किया जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मुराद मांगते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं।

- लखीसराय जिले के मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 30 में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। यह पोशाक ‘जीविका’ के सहयोग से विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए तैयार कराई गई थी। इस अवसर पर कुल 40 बच्चों को नई, आकर्षक एवं गुणवत्तापूर्ण पोशाकें प्रदान की गईं। पोशाक प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिला पदाधिकारी ने स्नेहपूर्वक बच्चों को पोशाक वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास की आधारशिला होती है। इस अवस्था में पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पोशाक वितरण जैसी पहल से बच्चों में आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है और वे अधिक उत्साह के साथ आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ते हैं।जिला पदाधिकारी ने ‘जीविका’ की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए पोशाक निर्माण एवं वितरण का यह प्रयास सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।1
- Post by Kanchan Kumar2
- #बिहार में शराबबंदी हटने पर सुनिए #प्रशांतकिशोर ने क्या कुछ कहा । #news #prashantkishor #viralpost #jansuraj1
- A real Time story.... 🌿Subscribe 👍Like 🌿share1
- जनरल डिब्बे में दबंगई नहीं, नियम चलेंगे #railway #train #RPF Western Railway Railvisual #santoshpandeyjaybhaye Saurav1
- बरबीघा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शराबी तथा एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमित गश्ती एवं छापेमारी के दौरान यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शेरपर निवासी शंकर कुमार उर्फ शंकर सिंह को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा गया। चिकित्सीय जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में नर्सरी नारायणपुर निवासी महेंद्र मांझी को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह इलाके में अवैध रूप से देसी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई, जिसमें उसके पास से 5 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।1
- खाटू श्याम बाबा का राजधानी कहे जाने वाला जमुई जिला मंदिर का उत्सव मे मारवाड़ी समाज के 251 महिलाएं हाथों में निशान और ललाट पर चंदन और जुवां पर बस एक ही नाम जय श्रीश्याम1
- लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष किस सभागार में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में “ज्ञान भारतम् परियोजना” के तहत लखीसराय एवं चानन प्रखंड के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और दस्तावेजीकरण की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। पंचायतवार सूची तैयार कर फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी के माध्यम से अभिलेखीकरण करने तथा सामग्री को पुस्तक रूप में संकलित करने का निर्णय लिया गया। डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।1