बरबीघा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शराबी तथा एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बरबीघा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शराबी तथा एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमित गश्ती एवं छापेमारी के दौरान यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शेरपर निवासी शंकर कुमार उर्फ शंकर सिंह को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा गया। चिकित्सीय जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में नर्सरी नारायणपुर निवासी महेंद्र मांझी को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह इलाके में अवैध रूप से देसी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई, जिसमें उसके पास से 5 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

- बरबीघा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शराबी तथा एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमित गश्ती एवं छापेमारी के दौरान यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शेरपर निवासी शंकर कुमार उर्फ शंकर सिंह को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा गया। चिकित्सीय जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में नर्सरी नारायणपुर निवासी महेंद्र मांझी को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह इलाके में अवैध रूप से देसी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई, जिसमें उसके पास से 5 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।1
- शेखपुरा - राज्य सरकार के आदेशानुसार सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ (Ease of living) के तहत नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम कर उनके जीवन को और आसान बनाने के लिए जिलाधिकारी, शेखपुरा द्वारा समाहरणालय में 29 लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही जिलांतर्गत विभिन्न कार्यालयों में पदाधिकारियों द्वारा आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान की कार्रवाई की गई। प्रत्येक सप्ताह के दो कार्यदिवस (सोमवार एवं शुक्रवार) को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोग अपनी शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी से उनके निर्धारित कार्य-स्थल/कार्यालय कक्ष में निर्धारित अवधि में मिल रहे हैं। अधिकारियों को सरकार के दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशों एवं उद्देश्यों के अनुरूप जिला प्रशासन, शेखपुरा द्वारा पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुदृढ़ करने के लिए समय-समय पर महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। आम जनता को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा।1
- ,,एरिया,, {51} इस लिए. दुनिया के सभी,,इंसान,, का लास्ट, STOP है, BLCP इंडिया,, ITS ASHOK SAMRAT1
- जनता चाहे जिस भूमिका में रखे, बिहार में बदलाव तक हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे।1
- लखीसराय जिले के मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 30 में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। यह पोशाक ‘जीविका’ के सहयोग से विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए तैयार कराई गई थी। इस अवसर पर कुल 40 बच्चों को नई, आकर्षक एवं गुणवत्तापूर्ण पोशाकें प्रदान की गईं। पोशाक प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिला पदाधिकारी ने स्नेहपूर्वक बच्चों को पोशाक वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास की आधारशिला होती है। इस अवस्था में पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पोशाक वितरण जैसी पहल से बच्चों में आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है और वे अधिक उत्साह के साथ आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ते हैं।जिला पदाधिकारी ने ‘जीविका’ की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए पोशाक निर्माण एवं वितरण का यह प्रयास सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।1
- A real Time story.... 🌿Subscribe 👍Like 🌿share1
- पकरीबरावां: पुलिस के 'कवच' पर भारी पड़ा मीडिया का 'बल्ला', मैत्रीपूर्ण मैच में मीडिया एकादश 54 रनों से विजयी1
- अभ्यास विद्यालय के छात्राओं को खिलाया गया फाइलेरिया की दवा, शिक्षा पदाधिकारी भी रहे मौजूद शेखपुरा. स्टेशन रोड स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैंप लगाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा विभाग के अधिकारी तनवीर आलम और सदर अस्पताल के ऐसीएमओ डॉ अशोक कुमार ने दीप जलाकर किया. कार्यक्रम के दौरान डॉ अशोक कुमार ने गाना गाकर छात्राओं को बताया कि जीवन का क्या महत्व है. डॉ अशोक कुमार के द्वारा स्कूली छात्राओं को फाइलेरिया की दवा उनके शारीरिक ऊंचाई के मापदंड से दिया गया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 2027 तक फाइलेरिया मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य दिया गया है. जिसके लेकर शेखपुरा में बड़े पैमाने पर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को चलाया जा रहा है और घर-घर तक दवा पहुंचाई जा रही है. डॉ अशोक कुमार ने बताया है कि इस दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है बल्कि हाथी पांव जैसे बड़ी बीमारी से बचने का एकमात्र उपाय है. 2027 तक शेखपुरा में फाइलेरिया मुक्त शेखपुरा बनाए जाने की बात डॉक्टर अशोक कुमार ने कही है. वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी मोहम्मद तनवीर आलम ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग का यह कदम सराहनीय है और इसमें शिक्षा विभाग भी अपनी सहभागिता निभाएगी. शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि वह एक पत्र जारी करेंगे जो सभी स्कूलों को निर्देशित किया जाएगा की सभी स्कूलों में कैंप लगाकर फाइलेरिया उन्मूलन की दवा सभी बच्चों को खिलाई जा सके. आज आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद ज्ञापन भी दिया है.1