Shuru
Apke Nagar Ki App…
,,एरिया,, {51} इस लिए. दुनिया के सभी,,इंसान,, का लास्ट, STOP है, BLCP इंडिया,, ITS ASHOK SAMRAT
SSDBIHARCOD108
,,एरिया,, {51} इस लिए. दुनिया के सभी,,इंसान,, का लास्ट, STOP है, BLCP इंडिया,, ITS ASHOK SAMRAT
More news from बिहार and nearby areas
- शेखपुरा - राज्य सरकार के आदेशानुसार सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ (Ease of living) के तहत नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम कर उनके जीवन को और आसान बनाने के लिए जिलाधिकारी, शेखपुरा द्वारा समाहरणालय में 29 लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही जिलांतर्गत विभिन्न कार्यालयों में पदाधिकारियों द्वारा आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान की कार्रवाई की गई। प्रत्येक सप्ताह के दो कार्यदिवस (सोमवार एवं शुक्रवार) को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोग अपनी शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी से उनके निर्धारित कार्य-स्थल/कार्यालय कक्ष में निर्धारित अवधि में मिल रहे हैं। अधिकारियों को सरकार के दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशों एवं उद्देश्यों के अनुरूप जिला प्रशासन, शेखपुरा द्वारा पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुदृढ़ करने के लिए समय-समय पर महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। आम जनता को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा।1
- होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से महुली थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व महुली थानाध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने किया। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे संपन्न हुआ, जिसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है, जिसे शांति और सौहार्द के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब सेवन कर उत्पात मचाने जैसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा गश्ती बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। अंत में थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।1
- ,,एरिया,, {51} इस लिए. दुनिया के सभी,,इंसान,, का लास्ट, STOP है, BLCP इंडिया,, ITS ASHOK SAMRAT1
- जनरल डिब्बे में दबंगई नहीं, नियम चलेंगे #railway #train #RPF Western Railway Railvisual #santoshpandeyjaybhaye Saurav1
- लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष किस सभागार में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में “ज्ञान भारतम् परियोजना” के तहत लखीसराय एवं चानन प्रखंड के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और दस्तावेजीकरण की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। पंचायतवार सूची तैयार कर फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी के माध्यम से अभिलेखीकरण करने तथा सामग्री को पुस्तक रूप में संकलित करने का निर्णय लिया गया। डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।1
- जिस सरकार की आप शिकायत कर रहे हैं, अभी आपने ही तो उसे चुना है!!1
- A real Time story.... 🌿Subscribe 👍Like 🌿share1
- अभ्यास विद्यालय के छात्राओं को खिलाया गया फाइलेरिया की दवा, शिक्षा पदाधिकारी भी रहे मौजूद शेखपुरा. स्टेशन रोड स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैंप लगाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा विभाग के अधिकारी तनवीर आलम और सदर अस्पताल के ऐसीएमओ डॉ अशोक कुमार ने दीप जलाकर किया. कार्यक्रम के दौरान डॉ अशोक कुमार ने गाना गाकर छात्राओं को बताया कि जीवन का क्या महत्व है. डॉ अशोक कुमार के द्वारा स्कूली छात्राओं को फाइलेरिया की दवा उनके शारीरिक ऊंचाई के मापदंड से दिया गया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 2027 तक फाइलेरिया मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य दिया गया है. जिसके लेकर शेखपुरा में बड़े पैमाने पर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को चलाया जा रहा है और घर-घर तक दवा पहुंचाई जा रही है. डॉ अशोक कुमार ने बताया है कि इस दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है बल्कि हाथी पांव जैसे बड़ी बीमारी से बचने का एकमात्र उपाय है. 2027 तक शेखपुरा में फाइलेरिया मुक्त शेखपुरा बनाए जाने की बात डॉक्टर अशोक कुमार ने कही है. वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी मोहम्मद तनवीर आलम ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग का यह कदम सराहनीय है और इसमें शिक्षा विभाग भी अपनी सहभागिता निभाएगी. शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि वह एक पत्र जारी करेंगे जो सभी स्कूलों को निर्देशित किया जाएगा की सभी स्कूलों में कैंप लगाकर फाइलेरिया उन्मूलन की दवा सभी बच्चों को खिलाई जा सके. आज आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद ज्ञापन भी दिया है.1