logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिरंगे की छांव में गूंजा राष्ट्र प्रेम भाजपा कार्यालयों पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस तिरंगे की छांव में गूंजा राष्ट्रप्रेम, भाजपा कार्यालयों में मनाया स्वतंत्रता दिवस अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने तिरंगा फहराया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता है। स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आजादी असंख्य वीरों के त्याग का परिणाम है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को योगदान देना होगा। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा देता है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के बीच सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएं। देश के प्रति जिम्मेदारी केवल पर्व तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। मौके पर जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौंधन, जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह, राम प्रीत वर्मा, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, शशि प्रताप सिंह, शिवम् शुक्ला, सुशील मिश्र, अमित मिश्र सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

13 hrs ago
user_Vipin pandey Ayodhya
Vipin pandey Ayodhya
Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
b8ec9025-4a42-4b41-acab-9d74ce3cb453

तिरंगे की छांव में गूंजा राष्ट्र प्रेम भाजपा कार्यालयों पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस तिरंगे की छांव में गूंजा राष्ट्रप्रेम, भाजपा कार्यालयों में मनाया स्वतंत्रता दिवस अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने तिरंगा फहराया। कार्यकर्ताओं

ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता है। स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आजादी असंख्य वीरों के त्याग का परिणाम है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखना हम सभी

f28a6fa5-4d8b-4a9f-a6f2-79f645ad7e8d

की जिम्मेदारी है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को योगदान देना होगा। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा देता है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष राधेश्याम

53bcce86-2cbf-4bed-ab4e-2ccf0ee3d8b8

त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के बीच सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएं। देश के प्रति जिम्मेदारी केवल पर्व तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। मौके पर जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौंधन, जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह, राम प्रीत वर्मा, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, शशि प्रताप सिंह, शिवम् शुक्ला, सुशील मिश्र, अमित मिश्र सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगा आधुनिक रीडिंग हॉल। मोनू अयोध्या रामनगरी में विरासत को संवारने की मुहिम के तहत सिविल लाइन स्थित ऐतिहासिक राजकीय पुस्तकालय का कायाकल्प होने जा रहा है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गैलरी निर्माण और उच्चीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। अयोध्या विकास प्राधिकरण 3.23 करोड़ रुपये से इस प्रोजेक्ट को पूरा कराएगा। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने बजट दिया है, जबकि निर्माण मेसर्स प्रिज्म कंस्ट्रक्शन करेगी। 9 महीने में काम पूरा होना है।विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस पुस्तकालय में करीब 60 हजार किताबें हैं, जिसमें कई दुर्लभ किताबें भी शामिल हैं जो बाजार में नहीं मिलतीं।उन्होंने कहा कि "योगी सरकार में उपेक्षित पड़ी धरोहरों को सहेजा जा रहा है। इस नए हॉल से प्रतियोगी छात्रों को आधुनिक और शांत माहौल मिलेगा।
    4
    100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगा आधुनिक रीडिंग हॉल।
मोनू 
अयोध्या 
रामनगरी में विरासत को संवारने की मुहिम के तहत सिविल लाइन स्थित ऐतिहासिक राजकीय पुस्तकालय का कायाकल्प होने जा रहा है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गैलरी निर्माण और उच्चीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। अयोध्या विकास प्राधिकरण 3.23 करोड़ रुपये से इस प्रोजेक्ट को पूरा कराएगा। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने बजट दिया है, जबकि निर्माण मेसर्स प्रिज्म कंस्ट्रक्शन करेगी। 9 महीने में काम पूरा होना है।विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस पुस्तकालय में करीब 60 हजार किताबें हैं, जिसमें कई दुर्लभ किताबें भी शामिल हैं जो बाजार में नहीं मिलतीं।उन्होंने कहा कि "योगी सरकार में उपेक्षित पड़ी धरोहरों को सहेजा जा रहा है। इस नए हॉल से प्रतियोगी छात्रों को आधुनिक और शांत माहौल मिलेगा।
    user_Tvnews Media
    Tvnews Media
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • नागपंचमी पर गहनाग बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु मिल्कीपुर, अयोध्या। नागपंचमी के पावन पर्व पर मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गहनाग बाबा के स्थान पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दूर-दराज के गांवों से महिला, पुरुष और बच्चों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा-अर्चना कर दूध, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और सर्प भय से मुक्ति की कामना की। गहनाग बाबा के स्थान पर नागपंचमी के अवसर पर विशेष धार्मिक आस्था देखने को मिली। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने श्रद्धा के साथ नाग देवता का पूजन किया और विधि-विधान से दूध एवं पुष्प अर्पित किए। भक्तों का मानना है कि नागपंचमी के दिन गहनाग बाबा के दरबार में पूजा करने से नाग देवता की कृपा प्राप्त होती है और परिवार पर आने वाली विपत्तियां दूर होती हैं। इस स्थान की एक खास मान्यता भी लोगों के बीच लंबे समय से प्रचलित है। श्रद्धालुओं के अनुसार यहां नागपंचमी के दिन सरसों को झाड़कर दिया जाता है, जिसे वे अपने घर ले जाकर रखते अथवा घर में डालते हैं। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सर्प दिखाई नहीं देते और नाग देवता की कृपा बनी रहती है। हालांकि यह स्थानीय धार्मिक परंपरा और आस्था से जुड़ी मान्यता है, नागपंचमी के पर्व को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी और अन्य सुरक्षाकर्मी लगातार व्यवस्था संभालते नजर आए। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही मंदिर परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी गई। पुलिस की मुस्तैदी के चलते श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए गए। गहनाग बाबा के स्थान पर सुबह से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। भक्ति और आस्था के माहौल के बीच परिसर में नाग देवता के जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं ने परिवार की खुशहाली तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए पूजा की, वहीं युवाओं और बुजुर्गों ने भी श्रद्धापूर्वक बाबा के दरबार में माथा टेका। नागपंचमी के पर्व ने एक बार फिर गहनाग बाबा के स्थान की धार्मिक और लोक आस्था को सामने ला दिया। श्रद्धालुओं के लिए यह स्थान केवल पूजा का केंद्र ही नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं और विश्वास का महत्वपूर्ण प्रतीक बना हुआ है।
    3
    नागपंचमी पर गहनाग बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु
मिल्कीपुर, अयोध्या। नागपंचमी के पावन पर्व पर मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गहनाग बाबा के स्थान पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दूर-दराज के गांवों से महिला, पुरुष और बच्चों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा-अर्चना कर दूध, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और सर्प भय से मुक्ति की कामना की।
गहनाग बाबा के स्थान पर नागपंचमी के अवसर पर विशेष धार्मिक आस्था देखने को मिली। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने श्रद्धा के साथ नाग देवता का पूजन किया और विधि-विधान से दूध एवं पुष्प अर्पित किए। भक्तों का मानना है कि नागपंचमी के दिन गहनाग बाबा के दरबार में पूजा करने से नाग देवता की कृपा प्राप्त होती है और परिवार पर आने वाली विपत्तियां दूर होती हैं।
इस स्थान की एक खास मान्यता भी लोगों के बीच लंबे समय से प्रचलित है। श्रद्धालुओं के अनुसार यहां नागपंचमी के दिन सरसों को झाड़कर दिया जाता है, जिसे वे अपने घर ले जाकर रखते अथवा घर में डालते हैं। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सर्प दिखाई नहीं देते और नाग देवता की कृपा बनी रहती है। हालांकि यह स्थानीय धार्मिक परंपरा और आस्था से जुड़ी मान्यता है,
नागपंचमी के पर्व को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी और अन्य सुरक्षाकर्मी लगातार व्यवस्था संभालते नजर आए। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही मंदिर परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी गई। पुलिस की मुस्तैदी के चलते श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए गए।
गहनाग बाबा के स्थान पर सुबह से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। भक्ति और आस्था के माहौल के बीच परिसर में नाग देवता के जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं ने परिवार की खुशहाली तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए पूजा की, वहीं युवाओं और बुजुर्गों ने भी श्रद्धापूर्वक बाबा के दरबार में माथा टेका।
नागपंचमी के पर्व ने एक बार फिर गहनाग बाबा के स्थान की धार्मिक और लोक आस्था को सामने ला दिया। श्रद्धालुओं के लिए यह स्थान केवल पूजा का केंद्र ही नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं और विश्वास का महत्वपूर्ण प्रतीक बना हुआ है।
    user_Ramdheeraj pathak
    Ramdheeraj pathak
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    2 hrs ago
  • तिरंगे की छांव में गूंजा राष्ट्र प्रेम भाजपा कार्यालयों पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस तिरंगे की छांव में गूंजा राष्ट्रप्रेम, भाजपा कार्यालयों में मनाया स्वतंत्रता दिवस अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने तिरंगा फहराया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता है। स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आजादी असंख्य वीरों के त्याग का परिणाम है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को योगदान देना होगा। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा देता है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के बीच सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएं। देश के प्रति जिम्मेदारी केवल पर्व तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। मौके पर जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौंधन, जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह, राम प्रीत वर्मा, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, शशि प्रताप सिंह, शिवम् शुक्ला, सुशील मिश्र, अमित मिश्र सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    तिरंगे की छांव में गूंजा राष्ट्र प्रेम भाजपा कार्यालयों पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
तिरंगे की छांव में गूंजा राष्ट्रप्रेम, भाजपा कार्यालयों में मनाया स्वतंत्रता दिवस
अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने तिरंगा फहराया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता है। स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आजादी असंख्य वीरों के त्याग का परिणाम है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को योगदान देना होगा। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा देता है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।  जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के बीच सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएं। देश के प्रति जिम्मेदारी केवल पर्व तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।
मौके पर जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौंधन, जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह, राम प्रीत वर्मा, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, शशि प्रताप सिंह, शिवम् शुक्ला, सुशील मिश्र, अमित मिश्र सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रभु राम सहित चारों भाइया साधु-संतों की उपस्थित में वैदिक मंत्रोच्चार के झूले में हुए विराजमान अयोध्या में झूलनोत्सव पर्व हुआ शुरू प्रभु राम सहित चारों भाइया झूले में हुए विराजमान साधु-संतों की उपस्थित में वैदिक मंत्रोच्चार के किया गया शुभारंभ अयोध्या। अयोध्या में झूलनोत्सव पर्व हुआ शुरू जिसमें प्रभु राम सहित चारों भाइयों के उत्सव विग्रहों की श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के सभी मन्दिरों की परिक्रमा के उपरान्त कुबेर टीला पर झूला उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साधू-संतों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया शुभारंभ ।
    1
    प्रभु राम सहित चारों भाइया साधु-संतों की उपस्थित में वैदिक मंत्रोच्चार के
झूले में हुए विराजमान 
अयोध्या में झूलनोत्सव पर्व हुआ शुरू
प्रभु राम  सहित चारों भाइया झूले में हुए विराजमान 
साधु-संतों की उपस्थित में वैदिक मंत्रोच्चार के किया गया शुभारंभ 
अयोध्या। 
अयोध्या में झूलनोत्सव पर्व हुआ शुरू जिसमें  प्रभु राम  सहित चारों भाइयों के उत्सव विग्रहों की श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के सभी मन्दिरों की परिक्रमा के उपरान्त कुबेर टीला पर झूला उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साधू-संतों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया शुभारंभ ।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बारिश शुरू होने से अभी को गर्मी से मिली राहत,अलर्ट की सूची में अयोध्या भी शामिल। अयोध्या जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदलने और बारिश के शुरू हो जाने से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों,पशु,पक्षियों द्वारा बारिश के बाद राहत महसूस किया है,मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है जिसमें अयोध्या जिले को भी बारिश के अलर्ट वाले जिलों में शामिल किया है।
    1
    बारिश शुरू होने से अभी को गर्मी से मिली राहत,अलर्ट की सूची में अयोध्या भी शामिल।
अयोध्या जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदलने और बारिश के शुरू हो जाने से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों,पशु,पक्षियों द्वारा बारिश के बाद राहत महसूस किया है,मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है जिसमें अयोध्या जिले को भी बारिश के अलर्ट वाले जिलों में शामिल किया है।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • वंदे मातरम् के सम्मान में मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता। अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा की अगुवाई में कार्यकर्ता रिकाबगंज चौराहे से मशाल जुलूस लेकर कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्याकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर वंदे मातरम्े के अपमान का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रगीत स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियों और देश की राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि वंदे मातरम् देश की स्वतंत्रता की संघर्ष गाथा से जुड़ा है। राष्ट्रीय भावना से जुड़े विषयों पर राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर वंदे मातरम् के प्रति कांग्रेस नेताओं का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन में लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। इसके सम्मान से जुड़ी भावनाओं को ठेस पहुंचाना उचित नहीं है। मशाल जुलूस के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, पूर्व महापौर ऋषिकश उपाध्याय, परमानंद मिश्र, राघवेन्द्र पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, शशि प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील मिश्र, आशीष तिवारी, बागीश पाठक, महानगर युवा मोर्चा के महामंत्री आकाश सोमवंशी, अमन तिवारी बिट्टूा, अनुराग त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ला, आशुतोष श्रीवास्तव, सौरभ सूर्यवंशी, अखंड सिंह, आर्दश मिश्र, आकाश यादव, अमन गुप्ता, विकास गुप्ता, सहित बडी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    वंदे मातरम् के सम्मान में मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता।

अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा की अगुवाई में कार्यकर्ता रिकाबगंज चौराहे से मशाल जुलूस लेकर कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्याकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर वंदे मातरम्े के अपमान का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रगीत स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियों और देश की राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि वंदे मातरम् देश की स्वतंत्रता की संघर्ष गाथा से जुड़ा है। राष्ट्रीय भावना से जुड़े विषयों पर राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर वंदे मातरम् के प्रति कांग्रेस नेताओं का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन में लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। इसके सम्मान से जुड़ी भावनाओं को ठेस पहुंचाना उचित नहीं है। 
मशाल जुलूस के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, पूर्व महापौर ऋषिकश उपाध्याय, परमानंद मिश्र, राघवेन्द्र पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, शशि प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील मिश्र, आशीष तिवारी, बागीश पाठक, महानगर युवा मोर्चा के महामंत्री आकाश सोमवंशी, अमन तिवारी बिट्टूा, अनुराग त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ला,  आशुतोष श्रीवास्तव, सौरभ सूर्यवंशी, अखंड सिंह, आर्दश मिश्र, आकाश यादव, अमन गुप्ता, विकास गुप्ता, सहित बडी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • श्रीराम हॉस्पिटल के सामने ठेला-रिक्शों से जाम, राहगीर परेशान अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि के पास श्रीराम हॉस्पिटल के सामने स्टेशन रोड पर सड़क किनारे खड़े ठेला-खोमचा और ई-रिक्शों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क पर वाहनों और ठेलों के अव्यवस्थित तरीके से खड़े होने से आए दिन जाम जैसी स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के किनारे ठेले और ई-रिक्शों के खड़े होने से आवागमन के लिए सड़क की जगह कम हो जाती है। पैदल राहगीरों को भी सड़क के बीच से निकलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। श्रीराम हॉस्पिटल के सामने होने के कारण अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, बुजुर्गों और उनके तीमारदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम की स्थिति में वाहनों की कतार लगने से यातायात और अधिक प्रभावित हो जाता है। **राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन रोड पर ठेला-रिक्शों के खड़े होने की व्यवस्था निर्धारित की जाए और सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया जाए। लोगों का कहना है कि नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई से ही इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है।
    1
    श्रीराम हॉस्पिटल के सामने ठेला-रिक्शों से जाम, राहगीर परेशान
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि के पास श्रीराम हॉस्पिटल के सामने स्टेशन रोड पर सड़क किनारे खड़े ठेला-खोमचा और ई-रिक्शों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क पर वाहनों और ठेलों के अव्यवस्थित तरीके से खड़े होने से आए दिन जाम जैसी स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के किनारे ठेले और ई-रिक्शों के खड़े होने से आवागमन के लिए सड़क की जगह कम हो जाती है। पैदल राहगीरों को भी सड़क के बीच से निकलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
श्रीराम हॉस्पिटल के सामने होने के कारण अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, बुजुर्गों और उनके तीमारदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम की स्थिति में वाहनों की कतार लगने से यातायात और अधिक प्रभावित हो जाता है।
**राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन रोड पर ठेला-रिक्शों के खड़े होने की व्यवस्था निर्धारित की जाए और सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया जाए। लोगों का कहना है कि नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई से ही इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है।
    user_Krishna kumar  ब्यूरो चीफ
    Krishna kumar ब्यूरो चीफ
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से आमजन को मिली राहत बीकापुर। बीकापुर पुर बाजार क्षेत्र में रविवार देर शाम तेज बारिश होने से मौसम सुहाना कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बरसात राहत की फुहार लेकर आई। खेतों में सूख रही फसलों को पानी मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और गांवों में उत्साह का माहौल बन गया। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण खेतों की नमी लगातार कम हो रही थी। धान सहित अन्य फसलों को सिंचाई की जरूरत महसूस होने लगी थी। ऐसे समय में हुई तेज बारिश ने किसानों की चिंता काफी हद तक कम कर दी। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश फसलों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी और उत्पादन को भी बेहतर करने में मदद मिलेगी। बारिश शुरू होते ही बाजार और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लोगों की आवाजाही पर भी असर पड़ा। हालांकि, गर्मी और उमस से परेशान आमजन ने बारिश का जमकर स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक मौसम में आए बदलाव से राहत महसूस करते नजर आए। लंबे समय से गर्मी से बेहाल लोगों को ठंडी हवाओं और बारिश ने सुकून दिया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और सड़क किनारे तथा खेतों में पानी जमा हो गया। किसानों ने आसमान की ओर देखकर राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही तो धान समेत खरीफ की फसलों को काफी फायदा होगा। कुल मिलाकर बीकापुर पुर बाजार क्षेत्र में हुई तेज बारिश किसानों के लिए उम्मीद और आमजन के लिए गर्मी से राहत की सौगात बनकर आई।
    1
    तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से आमजन को मिली राहत
बीकापुर। बीकापुर पुर बाजार क्षेत्र में रविवार देर शाम तेज बारिश होने से मौसम सुहाना 
कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बरसात राहत की फुहार लेकर आई। खेतों में सूख रही फसलों को पानी मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और गांवों में उत्साह का माहौल बन गया।
पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण खेतों की नमी लगातार कम हो रही थी। धान सहित अन्य फसलों को सिंचाई की जरूरत महसूस होने लगी थी। ऐसे समय में हुई तेज बारिश ने किसानों की चिंता काफी हद तक कम कर दी। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश फसलों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी और उत्पादन को भी बेहतर करने में मदद मिलेगी।
बारिश शुरू होते ही बाजार और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लोगों की आवाजाही पर भी असर पड़ा। हालांकि, गर्मी और उमस से परेशान आमजन ने बारिश का जमकर स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक मौसम में आए बदलाव से राहत महसूस करते नजर आए। लंबे समय से गर्मी से बेहाल लोगों को ठंडी हवाओं और बारिश ने सुकून दिया।
बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और सड़क किनारे तथा खेतों में पानी जमा हो गया। किसानों ने आसमान की ओर देखकर राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही तो धान समेत खरीफ की फसलों को काफी फायदा होगा।
कुल मिलाकर बीकापुर पुर बाजार क्षेत्र में हुई तेज बारिश किसानों के लिए उम्मीद और आमजन के लिए गर्मी से राहत की सौगात बनकर आई।
    user_Ramdheeraj pathak
    Ramdheeraj pathak
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.