100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगा आधुनिक रीडिंग हॉल। मोनू अयोध्या रामनगरी में विरासत को संवारने की मुहिम के तहत सिविल लाइन स्थित ऐतिहासिक राजकीय पुस्तकालय का कायाकल्प होने जा रहा है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गैलरी निर्माण और उच्चीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। अयोध्या विकास प्राधिकरण 3.23 करोड़ रुपये से इस प्रोजेक्ट को पूरा कराएगा। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने बजट दिया है, जबकि निर्माण मेसर्स प्रिज्म कंस्ट्रक्शन करेगी। 9 महीने में काम पूरा होना है।विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस पुस्तकालय में करीब 60 हजार किताबें हैं, जिसमें कई दुर्लभ किताबें भी शामिल हैं जो बाजार में नहीं मिलतीं।उन्होंने कहा कि "योगी सरकार में उपेक्षित पड़ी धरोहरों को सहेजा जा रहा है। इस नए हॉल से प्रतियोगी छात्रों को आधुनिक और शांत माहौल मिलेगा।
100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगा आधुनिक रीडिंग हॉल। मोनू अयोध्या रामनगरी में विरासत को संवारने की मुहिम के तहत सिविल लाइन स्थित ऐतिहासिक राजकीय पुस्तकालय का कायाकल्प होने जा रहा है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गैलरी निर्माण और उच्चीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। अयोध्या विकास प्राधिकरण 3.23 करोड़ रुपये से इस प्रोजेक्ट को पूरा कराएगा। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने बजट दिया है, जबकि निर्माण मेसर्स प्रिज्म कंस्ट्रक्शन करेगी। 9 महीने में काम पूरा होना है।विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस पुस्तकालय में करीब 60 हजार किताबें हैं, जिसमें कई दुर्लभ किताबें भी शामिल हैं जो बाजार में नहीं मिलतीं।उन्होंने कहा कि "योगी सरकार में उपेक्षित पड़ी धरोहरों को सहेजा जा रहा है। इस नए हॉल से प्रतियोगी छात्रों को आधुनिक और शांत माहौल मिलेगा।
- रामनगरी अयोध्या में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बच्चे की मौत अयोध्या के नया घाट चौकी क्षेत्र में राम कथा संग्रहालय के सामने रात करीब 8 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। एक बच्चा स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए श्री राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई पुलिस के मुताबिक हादसे में शामिल स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP44BJ0007 को कब्जे में ले लिया गया है। वाहन चालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- स्वतंत्रता दिवस पर रही धूम , कही न प्रभात फेरी , कही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम बीकापुर, अयोध्या रिपोर्टर दुर्गा देश भक्ति का जज्बा लिए तहसील क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के साथ सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर स्वतंत्रता के 80वीं वर्ष गांठ पर तिरंगे को फहराया गया। तथा राष्ट्रीय गीत और बच्चों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति पर आधारित एकांकी पेश की।1
- पलिया लोहानी में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल पलिया लोहानी में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल हैरिंग्टनगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए रविवार को हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के पलिया लोहानी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का आयोजन समाजसेवी अखिलेश गौतम की अध्यक्षता में किया गया। सुबह करीब 11 बजे पलिया लोहानी स्थित पेट्रोल टंकी से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा पेट्रोल टंकी से निकलकर पलिया चौराहे तक पहुंची। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद किया। पलिया चौराहे से यात्रा वापस पेट्रोल टंकी पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। आयोजक अखिलेश गौतम ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया और अनेक बलिदान दिए। उन्हीं वीरों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के दिन अधिकांश लोग अपने-अपने कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं, इसलिए एक दिन बाद तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें। यात्रा में आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी श्रीमती गुड़िया राईन, दिनेश पांडे, युवा लवलेश मिश्रा, समाजसेवी अमित श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, दुर्गा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया।1
- बेलवाई और जनवारी नाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़ सुल्तानपुर में सावन के तीसरे सोमवार पर ख़ूब लगे जयकारे, नागपंचमी पर बच्चों ने पीटी गुड़िया सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर सुल्तानपुर जिले के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कादीपुर तहसील क्षेत्र के अखंडनगर स्थित बेलवाई धाम पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह धाम जौनपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ और सुल्तानपुर चार जिलों की सीमा पर स्थित है। अब तक हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है, जिसकी संख्या शाम तक लाखों में पहुंचने की उम्मीद है। हल्की बारिश के कारण भीड़ में मामूली कमी देखी गई। बेलवाई धाम का यह शिव मंदिर जिले ही नहीं, बल्कि देश और प्रदेश में भी विशेष स्थान रखता है। सावन मास में कांवड़िए यहां भोले शंकर का जलाभिषेक करने आते हैं। बेलवाई स्थित भुवनेश्वर नाथ महादेव शिव मंदिर का अपना अलग महात्म्य है। जनश्रुति के अनुसार, लगभग 5-6 सौ वर्ष पूर्व दामा नाम की सती माँ ने किसी को स्वप्न में इस स्थल पर शिवजी के होने की बात बताई थी। तभी से यहां पूजा-अर्चना शुरू हुई और मंदिर का निर्माण हुआ। पुरातत्व विभाग फैजाबाद के गजेटियर (1877-78) के पृष्ठ संख्या 321 पर भी इस मंदिर का उल्लेख मिलता है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सादी वर्दी में भी पुलिस अधिकारी और कर्मी निगरानी कर रहे हैं। धाम के आसपास जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश के कोने-कोने से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगाई हैं। मेले में लड्डू, जलेबी और बच्चों के लिए आकर्षक खिलौने उपलब्ध हैं। उधर, जिले के दूसरे प्रसिद्ध लंभुआ स्थित बाबा जनवारी नाथ धाम पर भी नागपंचमी के दिन बूंदाबांदी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोर से ही कतारबद्ध होकर जलाभिषेक कर रहे हैं। कूरेभार क्षेत्र के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने नागदेवता की पूजा-अर्चना कर दूध, दही और पुष्प अर्पित किए। भदैया क्षेत्र में नागपंचमी पर कपड़े के बने गुड़िया-गुड्डे को तालाबों और नहर के पानी में पीटने की परंपरा है। युवतियां स्नान कर गुड़िया-गुड्डे लेकर जाती हैं और उन्हें पानी में विसर्जित करती हैं।2
- 6 वर्षो से तङप रहे नंदी को चिकित्सा सेवा देने के लिए कनक बिहारी दास विशाल कोशल सत्यम तिवारी चंदन कुमार की टीम ने कड़ी मेहनत करके उपचार हेतु हरियाणा भेजा ऐसे गो सेवक का सराहनीय कार्य करने पर भूरि भूरि प्रशंसा पीड़ा में वर्षों से तड़प रहे सांड का हुआ रेस्क्यू, इलाज के लिए हरियाणा रवाना करनैलगंज। करनैलगंज-अयोध्या मार्ग पर चकरौत बाजार के पास पिछले करीब 5-6 वर्षों से एक सांड असहनीय पीड़ा में सड़क पर भटक रहा था। क्षेत्रवासियों के अनुसार, सांड के गुप्तांग में चोट लगने के बाद वहां संक्रमण और सड़न उत्पन्न हो गई थी। लंबे समय तक उपचार न मिल पाने के कारण उसके गुप्तांग के आसपास करीब 8-10 किलोग्राम का बड़ा ट्यूमर विकसित हो गया था। लगातार दर्द और गंभीर अवस्था के चलते सांड काफी आक्रामक भी हो गया था और अक्सर पीड़ा से चिल्लाता रहता था। सांड की इस दयनीय स्थिति को देखकर चकरौत बाजार के दो नवयुवक सत्यम तिवारी और चंदन कुमार ने करनैलगंज नगर में बीमार एवं घायल गोवंश के लिए कार्य कर रहे श्री मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज के शिष्यों द्वारा संचालित श्री सिया जू कामधेनु गौ सेवा धाम से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कनक बिहारी दास और विशाल कौशल तत्काल सत्यम तिवारी व चंदन कुमार के साथ सांड के रेस्क्यू में जुट गए। बताया गया कि करीब 36 घंटे तक दिन-रात लगातार प्रयास करने के बाद आखिरकार सांड को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया। उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों की सहायता से उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर नियंत्रित किया गया। रेस्क्यू के बाद चिकित्सकों ने सांड की स्थिति को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर उसका समुचित उपचार संभव नहीं है और उसकी जान बचाने के लिए उसे किसी बेहतर चिकित्सा सुविधा वाले केंद्र में ले जाना आवश्यक है। इसके बाद सत्यम तिवारी और विशाल कौशल ने हरियाणा की संस्था गोकुल गोधाम महातीर्थ से संपर्क कर सांड की पूरी स्थिति बताई। संस्था ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बिना किसी देरी के हरियाणा के झज्जर क्षेत्र से एंबुलेंस भेजी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल सांड को बेहतर उपचार के लिए हरियाणा ले जाया गया। इस सेवा कार्य के लिए कनक बिहारी दास, विशाल कौशल, सत्यम तिवारी, चंदन कुमार एवं उनके सभी साथियों के प्रयासों की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष अरमान पुरवार, संजीव मोदनवाल एवं संतोष पांडे द्वारा रेस्क्यू अभियान से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया।4
- दिनांक 13 अगस्त 2026 को ग्राम सखौली कला, थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर में बिजली के खंभे पर चढ़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के संबंध में दिनांक 14 अगस्त 2026 को थाना लम्भुआ में मु0अ0सं0-311/26 पंजीकृत करते हुए दो अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई थी। क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर की बाइट “दिनांक 13 अगस्त 2026 को ग्राम सखौली कला, थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर में बिजली के खंभे पर चढ़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के संबंध में दिनांक 14 अगस्त 2026 को थाना लम्भुआ में मु0अ0सं0-311/26 पंजीकृत करते हुए दो अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई थी। इसी प्रकरण में नामजद अभियुक्त विनोद पांडे की पुत्री शिखा पांडे, उम्र करीब 22 वर्ष, की आज अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें गांव वापस लाया गया है। प्रारंभिक जानकारी में यह तथ्य सामने आया है कि शिखा पांडे पिछले कुछ वर्षों से बीमार थीं। आज उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा परिजनों से बीमारी एवं उपचार से संबंधित मेडिकल दस्तावेज मांगे गए हैं, लेकिन अभी तक उनके द्वारा कोई मेडिकल प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस घटना को पूर्व में दर्ज मुकदमे से जोड़कर कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से अनावश्यक रूप से मामले को तूल देने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की निष्पक्षता एवं सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। मैं जनपदवासियों एवं ग्रामवासियों से अपील करता हूं कि किसी भी अपुष्ट, आधी-अधूरी अथवा भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और न ही ऐसी किसी सूचना को सोशल मीडिया पर प्रसारित करें। साथ ही, ग्राम में अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित न करें, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो। वर्तमान में ग्राम सखौली कला में पूरी तरह शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और परिजनों के संपर्क में हैं। प्रकरण में आवश्यक जांच एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।”1
- स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा लापता, थाने में गुमशुदगी दर्ज स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा लापता, थाने में गुमशुदगी दर्ज इनायत नगर थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकली कक्षा 12 की नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से थाने में तहरीर देकर छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसे तलाशने की गुहार लगाई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक छात्रा 14 अगस्त की सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से स्कूल में कोचिंग और नियमित कक्षाओं में शामिल होने के लिए निकली थी। करीब 10 बजे स्कूल प्रबंधन की ओर से परिजनों को फोन कर बताया गया कि छात्रा उस दिन स्कूल नहीं आई थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर भी छात्रा की तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी गई। छात्रा के नाबालिग होने के कारण परिजनों ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उसकी तलाश करने की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए पुलिस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाने के साथ ही छात्रा के स्कूल आने-जाने और संपर्क में रहे लोगों के बारे में भी पड़ताल कर रही है।1
- भारतीय मजदूर संघ का सुल्तानपुर में प्रदर्शन 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग सुल्तानपुर में भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्रीय मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रशासन को सौंपा। इस ज्ञापन में मजदूरों, कर्मचारियों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में मजदूर और कर्मचारी महंगाई, बेरोजगारी तथा सरकारी उपेक्षा से अत्यधिक परेशान हैं। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा व आशा संगिनी बहनों के मानदेय, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और आउटसोर्सिंग व्यवस्था की कमियों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। इसके अतिरिक्त, सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण न मिलने का मुद्दा भी उठाया गया। संघ ने मांग की है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू की जाएं और न्यूनतम वेतनमान 72,000 रुपये निर्धारित किया जाए। बीएसएनएल में 2017 से लंबित 7वां वेतनमान शीघ्र लागू करने की भी मांग की गई है। आशा कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 18,000 रुपये तथा आशा संगिनी को 24,000 रुपये मानदेय निश्चित कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियमित करते हुए न्यूनतम 18,000 रुपये मानदेय देने की मांग की गई है। यूपी परिवहन निगम में कार्यरत संविदा कार्मिकों को नियमित करने और मृतक आश्रित कोटे की भर्ती हेतु शासन की अनुमति की बाध्यता समाप्त करने की भी बात कही गई। एनएचएम के सभी संविदा कर्मियों की बीमा, स्थानांतरण और वेतन विसंगतियों का समाधान करने की मांग की गई है। 108 व 102 एम्बुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली की भी अपील की गई है। पटरी-रेहड़ी दुकानदारों को समुचित स्थान देकर उनका उत्पीड़न रोकने तथा ई-रिक्शा व ऑटो चालकों को स्टैंड उपलब्ध कराने और पुलिस उत्पीड़न बंद करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। ई-रिक्शा, ऑटो चालक, धोबी, दर्जी, बढ़ई, लुहार, मोची और कुम्हार जैसे विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों को मजदूर की श्रेणी में लाकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और जिला सहकारी बैंकों का वेतनमान पुनरीक्षण करने की भी अपील की गई है। कृषि ग्रामीण व दिहाड़ी मजदूरों का पारिश्रमिक तय कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन के अंत में भारतीय मजदूर संघ ने केंद्र व राज्य सरकार से इन मांगों पर त्वरित और ठोस कार्यवाही करने के लिए वार्ता करने की अपील की। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला मंत्री शशांक मोहन शुक्ला, विभाग प्रमुख दिनेश शुक्ला सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- #अम्बेडकरनगर! मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरुआ गांव में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है! पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को दोपहर करीब 1:13 बजे रमेश चंद्र मिश्रा ने थानाध्यक्ष मालीपुर को सूचना दी कि आशुतोष मिश्रा की मां का सुबह करीब 8 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया है! बाद में करीब 2:30 बजे आशुतोष मिश्रा ने मां की मौत पर संदेह जताते हुए आशंका व्यक्त की कि उनकी हत्या की गई है और उनके द्वारा पहने गए आभूषण शरीर पर मौजूद नहीं हैं! सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया! उक्त मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी! फिलहाल पूरे प्रकरण में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह का क्या कहना हैं सुनिए बाईट!!!1