logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पलिया लोहानी में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल पलिया लोहानी में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल हैरिंग्टनगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए रविवार को हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के पलिया लोहानी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का आयोजन समाजसेवी अखिलेश गौतम की अध्यक्षता में किया गया। सुबह करीब 11 बजे पलिया लोहानी स्थित पेट्रोल टंकी से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा पेट्रोल टंकी से निकलकर पलिया चौराहे तक पहुंची। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद किया। पलिया चौराहे से यात्रा वापस पेट्रोल टंकी पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। आयोजक अखिलेश गौतम ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया और अनेक बलिदान दिए। उन्हीं वीरों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के दिन अधिकांश लोग अपने-अपने कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं, इसलिए एक दिन बाद तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें। यात्रा में आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी श्रीमती गुड़िया राईन, दिनेश पांडे, युवा लवलेश मिश्रा, समाजसेवी अमित श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, दुर्गा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया।

14 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

पलिया लोहानी में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल पलिया लोहानी में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल हैरिंग्टनगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए रविवार को हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के पलिया लोहानी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का आयोजन समाजसेवी अखिलेश गौतम की अध्यक्षता में किया गया। सुबह करीब 11 बजे पलिया लोहानी स्थित पेट्रोल टंकी से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा पेट्रोल टंकी से निकलकर पलिया चौराहे तक पहुंची। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद किया। पलिया चौराहे से यात्रा वापस पेट्रोल टंकी पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। आयोजक अखिलेश गौतम ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया और अनेक बलिदान दिए। उन्हीं वीरों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के दिन अधिकांश लोग अपने-अपने कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं, इसलिए एक दिन बाद तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें। यात्रा में आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी श्रीमती गुड़िया राईन, दिनेश पांडे, युवा लवलेश मिश्रा, समाजसेवी अमित श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, दुर्गा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पलिया लोहानी में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल पलिया लोहानी में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल हैरिंग्टनगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए रविवार को हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के पलिया लोहानी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का आयोजन समाजसेवी अखिलेश गौतम की अध्यक्षता में किया गया। सुबह करीब 11 बजे पलिया लोहानी स्थित पेट्रोल टंकी से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा पेट्रोल टंकी से निकलकर पलिया चौराहे तक पहुंची। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद किया। पलिया चौराहे से यात्रा वापस पेट्रोल टंकी पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। आयोजक अखिलेश गौतम ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया और अनेक बलिदान दिए। उन्हीं वीरों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के दिन अधिकांश लोग अपने-अपने कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं, इसलिए एक दिन बाद तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें। यात्रा में आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी श्रीमती गुड़िया राईन, दिनेश पांडे, युवा लवलेश मिश्रा, समाजसेवी अमित श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, दुर्गा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया।
    1
    पलिया लोहानी में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल
पलिया लोहानी में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल
हैरिंग्टनगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए रविवार को हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के पलिया लोहानी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का आयोजन समाजसेवी अखिलेश गौतम की अध्यक्षता में किया गया। सुबह करीब 11 बजे पलिया लोहानी स्थित पेट्रोल टंकी से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा पेट्रोल टंकी से निकलकर पलिया चौराहे तक पहुंची। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद किया। पलिया चौराहे से यात्रा वापस पेट्रोल टंकी पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
आयोजक अखिलेश गौतम ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया और अनेक बलिदान दिए। उन्हीं वीरों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के दिन अधिकांश लोग अपने-अपने कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं, इसलिए एक दिन बाद तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें।
यात्रा में आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी श्रीमती गुड़िया राईन, दिनेश पांडे, युवा लवलेश मिश्रा, समाजसेवी अमित श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, दुर्गा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर रही धूम , कही न प्रभात फेरी , कही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम बीकापुर, अयोध्या रिपोर्टर दुर्गा देश भक्ति का जज्बा लिए तहसील क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के साथ सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर स्वतंत्रता के 80वीं वर्ष गांठ पर तिरंगे को फहराया गया। तथा राष्ट्रीय गीत और बच्चों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति पर आधारित एकांकी पेश की।
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर रही धूम , कही न प्रभात फेरी , कही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम 

बीकापुर, अयोध्या रिपोर्टर दुर्गा 
देश भक्ति का जज्बा लिए तहसील क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के साथ सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर स्वतंत्रता के 80वीं वर्ष गांठ पर तिरंगे को फहराया गया। तथा राष्ट्रीय गीत और बच्चों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति पर आधारित एकांकी पेश की।
    user_Durga Singh
    Durga Singh
    Electrician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगा आधुनिक रीडिंग हॉल। मोनू अयोध्या रामनगरी में विरासत को संवारने की मुहिम के तहत सिविल लाइन स्थित ऐतिहासिक राजकीय पुस्तकालय का कायाकल्प होने जा रहा है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गैलरी निर्माण और उच्चीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। अयोध्या विकास प्राधिकरण 3.23 करोड़ रुपये से इस प्रोजेक्ट को पूरा कराएगा। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने बजट दिया है, जबकि निर्माण मेसर्स प्रिज्म कंस्ट्रक्शन करेगी। 9 महीने में काम पूरा होना है।विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस पुस्तकालय में करीब 60 हजार किताबें हैं, जिसमें कई दुर्लभ किताबें भी शामिल हैं जो बाजार में नहीं मिलतीं।उन्होंने कहा कि "योगी सरकार में उपेक्षित पड़ी धरोहरों को सहेजा जा रहा है। इस नए हॉल से प्रतियोगी छात्रों को आधुनिक और शांत माहौल मिलेगा।
    4
    100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगा आधुनिक रीडिंग हॉल।
मोनू 
अयोध्या 
रामनगरी में विरासत को संवारने की मुहिम के तहत सिविल लाइन स्थित ऐतिहासिक राजकीय पुस्तकालय का कायाकल्प होने जा रहा है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गैलरी निर्माण और उच्चीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। अयोध्या विकास प्राधिकरण 3.23 करोड़ रुपये से इस प्रोजेक्ट को पूरा कराएगा। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने बजट दिया है, जबकि निर्माण मेसर्स प्रिज्म कंस्ट्रक्शन करेगी। 9 महीने में काम पूरा होना है।विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस पुस्तकालय में करीब 60 हजार किताबें हैं, जिसमें कई दुर्लभ किताबें भी शामिल हैं जो बाजार में नहीं मिलतीं।उन्होंने कहा कि "योगी सरकार में उपेक्षित पड़ी धरोहरों को सहेजा जा रहा है। इस नए हॉल से प्रतियोगी छात्रों को आधुनिक और शांत माहौल मिलेगा।
    user_Tvnews Media
    Tvnews Media
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • नागपंचमी पर गहनाग बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु मिल्कीपुर, अयोध्या। नागपंचमी के पावन पर्व पर मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गहनाग बाबा के स्थान पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दूर-दराज के गांवों से महिला, पुरुष और बच्चों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा-अर्चना कर दूध, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और सर्प भय से मुक्ति की कामना की। गहनाग बाबा के स्थान पर नागपंचमी के अवसर पर विशेष धार्मिक आस्था देखने को मिली। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने श्रद्धा के साथ नाग देवता का पूजन किया और विधि-विधान से दूध एवं पुष्प अर्पित किए। भक्तों का मानना है कि नागपंचमी के दिन गहनाग बाबा के दरबार में पूजा करने से नाग देवता की कृपा प्राप्त होती है और परिवार पर आने वाली विपत्तियां दूर होती हैं। इस स्थान की एक खास मान्यता भी लोगों के बीच लंबे समय से प्रचलित है। श्रद्धालुओं के अनुसार यहां नागपंचमी के दिन सरसों को झाड़कर दिया जाता है, जिसे वे अपने घर ले जाकर रखते अथवा घर में डालते हैं। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सर्प दिखाई नहीं देते और नाग देवता की कृपा बनी रहती है। हालांकि यह स्थानीय धार्मिक परंपरा और आस्था से जुड़ी मान्यता है, नागपंचमी के पर्व को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी और अन्य सुरक्षाकर्मी लगातार व्यवस्था संभालते नजर आए। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही मंदिर परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी गई। पुलिस की मुस्तैदी के चलते श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए गए। गहनाग बाबा के स्थान पर सुबह से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। भक्ति और आस्था के माहौल के बीच परिसर में नाग देवता के जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं ने परिवार की खुशहाली तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए पूजा की, वहीं युवाओं और बुजुर्गों ने भी श्रद्धापूर्वक बाबा के दरबार में माथा टेका। नागपंचमी के पर्व ने एक बार फिर गहनाग बाबा के स्थान की धार्मिक और लोक आस्था को सामने ला दिया। श्रद्धालुओं के लिए यह स्थान केवल पूजा का केंद्र ही नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं और विश्वास का महत्वपूर्ण प्रतीक बना हुआ है।
    3
    नागपंचमी पर गहनाग बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु
मिल्कीपुर, अयोध्या। नागपंचमी के पावन पर्व पर मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गहनाग बाबा के स्थान पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दूर-दराज के गांवों से महिला, पुरुष और बच्चों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा-अर्चना कर दूध, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और सर्प भय से मुक्ति की कामना की।
गहनाग बाबा के स्थान पर नागपंचमी के अवसर पर विशेष धार्मिक आस्था देखने को मिली। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने श्रद्धा के साथ नाग देवता का पूजन किया और विधि-विधान से दूध एवं पुष्प अर्पित किए। भक्तों का मानना है कि नागपंचमी के दिन गहनाग बाबा के दरबार में पूजा करने से नाग देवता की कृपा प्राप्त होती है और परिवार पर आने वाली विपत्तियां दूर होती हैं।
इस स्थान की एक खास मान्यता भी लोगों के बीच लंबे समय से प्रचलित है। श्रद्धालुओं के अनुसार यहां नागपंचमी के दिन सरसों को झाड़कर दिया जाता है, जिसे वे अपने घर ले जाकर रखते अथवा घर में डालते हैं। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सर्प दिखाई नहीं देते और नाग देवता की कृपा बनी रहती है। हालांकि यह स्थानीय धार्मिक परंपरा और आस्था से जुड़ी मान्यता है,
नागपंचमी के पर्व को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी और अन्य सुरक्षाकर्मी लगातार व्यवस्था संभालते नजर आए। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही मंदिर परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी गई। पुलिस की मुस्तैदी के चलते श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए गए।
गहनाग बाबा के स्थान पर सुबह से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। भक्ति और आस्था के माहौल के बीच परिसर में नाग देवता के जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं ने परिवार की खुशहाली तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए पूजा की, वहीं युवाओं और बुजुर्गों ने भी श्रद्धापूर्वक बाबा के दरबार में माथा टेका।
नागपंचमी के पर्व ने एक बार फिर गहनाग बाबा के स्थान की धार्मिक और लोक आस्था को सामने ला दिया। श्रद्धालुओं के लिए यह स्थान केवल पूजा का केंद्र ही नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं और विश्वास का महत्वपूर्ण प्रतीक बना हुआ है।
    user_Ramdheeraj pathak
    Ramdheeraj pathak
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    2 hrs ago
  • तिरंगे की छांव में गूंजा राष्ट्र प्रेम भाजपा कार्यालयों पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस तिरंगे की छांव में गूंजा राष्ट्रप्रेम, भाजपा कार्यालयों में मनाया स्वतंत्रता दिवस अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने तिरंगा फहराया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता है। स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आजादी असंख्य वीरों के त्याग का परिणाम है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को योगदान देना होगा। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा देता है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के बीच सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएं। देश के प्रति जिम्मेदारी केवल पर्व तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। मौके पर जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौंधन, जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह, राम प्रीत वर्मा, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, शशि प्रताप सिंह, शिवम् शुक्ला, सुशील मिश्र, अमित मिश्र सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    तिरंगे की छांव में गूंजा राष्ट्र प्रेम भाजपा कार्यालयों पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
तिरंगे की छांव में गूंजा राष्ट्रप्रेम, भाजपा कार्यालयों में मनाया स्वतंत्रता दिवस
अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने तिरंगा फहराया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता है। स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आजादी असंख्य वीरों के त्याग का परिणाम है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को योगदान देना होगा। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा देता है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।  जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के बीच सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएं। देश के प्रति जिम्मेदारी केवल पर्व तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।
मौके पर जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौंधन, जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह, राम प्रीत वर्मा, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, शशि प्रताप सिंह, शिवम् शुक्ला, सुशील मिश्र, अमित मिश्र सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रभु राम सहित चारों भाइया साधु-संतों की उपस्थित में वैदिक मंत्रोच्चार के झूले में हुए विराजमान अयोध्या में झूलनोत्सव पर्व हुआ शुरू प्रभु राम सहित चारों भाइया झूले में हुए विराजमान साधु-संतों की उपस्थित में वैदिक मंत्रोच्चार के किया गया शुभारंभ अयोध्या। अयोध्या में झूलनोत्सव पर्व हुआ शुरू जिसमें प्रभु राम सहित चारों भाइयों के उत्सव विग्रहों की श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के सभी मन्दिरों की परिक्रमा के उपरान्त कुबेर टीला पर झूला उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साधू-संतों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया शुभारंभ ।
    1
    प्रभु राम सहित चारों भाइया साधु-संतों की उपस्थित में वैदिक मंत्रोच्चार के
झूले में हुए विराजमान 
अयोध्या में झूलनोत्सव पर्व हुआ शुरू
प्रभु राम  सहित चारों भाइया झूले में हुए विराजमान 
साधु-संतों की उपस्थित में वैदिक मंत्रोच्चार के किया गया शुभारंभ 
अयोध्या। 
अयोध्या में झूलनोत्सव पर्व हुआ शुरू जिसमें  प्रभु राम  सहित चारों भाइयों के उत्सव विग्रहों की श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के सभी मन्दिरों की परिक्रमा के उपरान्त कुबेर टीला पर झूला उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साधू-संतों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया शुभारंभ ।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बारिश शुरू होने से अभी को गर्मी से मिली राहत,अलर्ट की सूची में अयोध्या भी शामिल। अयोध्या जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदलने और बारिश के शुरू हो जाने से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों,पशु,पक्षियों द्वारा बारिश के बाद राहत महसूस किया है,मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है जिसमें अयोध्या जिले को भी बारिश के अलर्ट वाले जिलों में शामिल किया है।
    1
    बारिश शुरू होने से अभी को गर्मी से मिली राहत,अलर्ट की सूची में अयोध्या भी शामिल।
अयोध्या जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदलने और बारिश के शुरू हो जाने से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों,पशु,पक्षियों द्वारा बारिश के बाद राहत महसूस किया है,मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है जिसमें अयोध्या जिले को भी बारिश के अलर्ट वाले जिलों में शामिल किया है।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा लापता, थाने में गुमशुदगी दर्ज स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा लापता, थाने में गुमशुदगी दर्ज इनायत नगर थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकली कक्षा 12 की नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से थाने में तहरीर देकर छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसे तलाशने की गुहार लगाई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक छात्रा 14 अगस्त की सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से स्कूल में कोचिंग और नियमित कक्षाओं में शामिल होने के लिए निकली थी। करीब 10 बजे स्कूल प्रबंधन की ओर से परिजनों को फोन कर बताया गया कि छात्रा उस दिन स्कूल नहीं आई थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर भी छात्रा की तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी गई। छात्रा के नाबालिग होने के कारण परिजनों ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उसकी तलाश करने की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए पुलिस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाने के साथ ही छात्रा के स्कूल आने-जाने और संपर्क में रहे लोगों के बारे में भी पड़ताल कर रही है।
    1
    स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा लापता, थाने में गुमशुदगी दर्ज
स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा लापता, थाने में गुमशुदगी दर्ज
इनायत नगर थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकली कक्षा 12 की नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से थाने में तहरीर देकर छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसे तलाशने की गुहार लगाई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक छात्रा 14 अगस्त की सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से स्कूल में कोचिंग और नियमित कक्षाओं में शामिल होने के लिए निकली थी। करीब 10 बजे स्कूल प्रबंधन की ओर से परिजनों को फोन कर बताया गया कि छात्रा उस दिन स्कूल नहीं आई थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर भी छात्रा की तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी गई। छात्रा के नाबालिग होने के कारण परिजनों ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उसकी तलाश करने की मांग की है।
पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए पुलिस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाने के साथ ही छात्रा के स्कूल आने-जाने और संपर्क में रहे लोगों के बारे में भी पड़ताल कर रही है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.