Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनाहातू पूर्वी के बारेंदा पंचायत के महातीर्थ सतीघाट पांडुडीह में आज से कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र पूजा शुरू... #शारदीय_नवरात्रि #नवरात्रि_पूजा #महातीर्थ_सतीघाट #पांडुडीह #सोनाहातू #जय_माता_दी
तरुण पत्रकार मीडिया
सोनाहातू पूर्वी के बारेंदा पंचायत के महातीर्थ सतीघाट पांडुडीह में आज से कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र पूजा शुरू... #शारदीय_नवरात्रि #नवरात्रि_पूजा #महातीर्थ_सतीघाट #पांडुडीह #सोनाहातू #जय_माता_दी
More news from झारखंड and nearby areas
- सोनाहातू पूर्वी के बारेंदा पंचायत के महातीर्थ सतीघाट पांडुडीह में आज से कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र पूजा शुरू... #शारदीय_नवरात्रि #नवरात्रि_पूजा #महातीर्थ_सतीघाट #पांडुडीह #सोनाहातू #जय_माता_दी1
- सोनाहातू। प्रखण्ड के क्षेत्र के पांडुडीह में श्री चैती दुर्गा पूजा समिति महातीर्थ सटीघाट पांडुडीह में बुधवार को भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व कुंवारी कन्याएं माथे पर कलश धारण कर शामिल हुई। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा से महातीर्थ सतीघाट पांडुडीह व बारेंदा पंचायत आसपास के क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान मां दुर्गे के उदघोष से पूरा वातावरण गूंजयमान बना रहा। जयकारे के साथ कलश यात्रा त्रिवेणी संगम सतीघाट की स्वर्णरेखा नदी पहुंची। जहां पंडित अजय शुक्ला, धीरेंद्रनाथ क्ला ने विधि-विधान के साथ कलश में जल भराया। इसके बाद महातीर्थ सतीघाट पांडुडीह स्तिथ स्थापित चैती दुर्गा मंदिर में वापस आकर कलश यात्रा का समापन हुआ। चैती दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि पांडुडीह में चैती दुर्गा पूजा 2013 से होते आ रहा है। कलश यात्रा में प्रदीप महतो, बिपिन महतो, चंद्रकांत महतो, बुधेश्वर महतो, सीताराम महतो, चौधरी महतो, धनन्जय महतो, परमेश्वर महतो, नन्दकिशोर महतो, हरेकृष्ण महतो, विश्वकर्मा महतो, पुरंदर हजाम समेत सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं श्रद्धालु भी शामिल थे।1
- Post by Gautam Raftaar media1
- सिल्ली : प्रखंड के लोटा में स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय में बुधवार को विद्यालय के 100 वर्ष पूरा होने पर सताताब्दी समारोह एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नगेन्द्र नाथ मुंडा, वार्ड सदस्य अजित महतो, पुर्व मुखिया रविन्द्र नाथ मुंडा, सेवा निवृत्त शिक्षक रविलाल मुंडा, आनंद महतो, प्रेमनंद महतो, कार्तिक महतो मिथुन चंद्र महतो एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को अतिथियों के द्वारा रिपोर्ट कार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने लघु नाटिका एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुती कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने विद्यालय प्रबंधन को 100 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के सहादत की धरती पर स्थित यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान रखता है। वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव जीवन का सबसे अमूल्य धन है, जो व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए भी अनिवार्य है। उन्होंने क्षेत्र में इस विद्यालय के योगदान को अतुलनीय बताया। प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक ने कहा कि सभी छात्र- छात्राएं शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित होते हुए मन लगाकर पढ़ें। जिससे विद्यालय एवं क्षेत्र तथा अपने माता पिता के साथ गांव का नाम रोशन करेंगे। और आप पढ़- लिखकर उच्च पद पर आसीन होंगे। प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेंद्र लाल महतो ने कहा कि वर्ष 1925-26 में स्थापित यह विद्यालय लगातार क्षेत्र में ज्ञान का प्रकाश फैला रहा है। उन्होंने इसके लिए संस्थापक सदस्यों, पूर्ववर्ती एवं वर्तमान छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नन्दी कुम्भकार ने किया।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में प्राणेश रंजन वर्मा, सुनील कुमार, उज्जवला कुमारी, सपना बाखला, फुलमती तिर्की, कुंती देवी, मीनू देवी, नियति महतो, सुमित्रा देवी, अशोक महतो समेत अभिभावक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।1
- रामगढ़ : मेरा एक न्यू खोरठा सोंग रिलीज हुआ है1
- घर बैठे मोबाइल से ही बिजली का बिल जमा करना सीखे। #jbvnl1
- "पाकुड़ का वायरल वीडियो: सवाल कई, जवाब अब तक नहीं" "डीजे, तलवार और थाना—सच क्या है इस वायरल वीडियो का?" "पाकुड़ वीडियो पर चर्चा तेज, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार" "वायरल वीडियो ने बढ़ाए सवाल, जांच के बाद ही साफ होगी तस्वीर" "पाकुड़ से वायरल दृश्य—हकीकत या भ्रम? जांच जरूरी"1
- सिल्ली: सिल्ली मुरी आस पास क्षेत्र में चैती छठ पूजा बुधवार सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ विधिवत संपन्न हो गई। मुरी स्वर्ण रेखा नदी घाट एवं सिल्ली साहेब बांध घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने छठ घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार धूप, दीप, दूध और गंगाजल से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। घाट पर भक्ति गीतों और मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की, वहीं पुरुष और बच्चे भी इस आस्था के पर्व में बढ़-चढ़कर शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला।1