logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देखें पिथौरागढ़ और चंपावत का फटाफट अपडेट!देखें पिथौरागढ़ और चंपावत का फटाफट अपडेट! देखें पिथौरागढ़ और चंपावत का फटाफट अपडेट!

1 day ago
user_The Public Matter
The Public Matter
पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
1 day ago

देखें पिथौरागढ़ और चंपावत का फटाफट अपडेट!देखें पिथौरागढ़ और चंपावत का फटाफट अपडेट! देखें पिथौरागढ़ और चंपावत का फटाफट अपडेट!

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, छह मिठाई नमूने जांच को भेजे -मॉल्स और मिष्ठान प्रतिष्ठानों में छापेमारी, अधिक रंग वाले खुले चिप्स हटवाए; रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई - चम्पावत। दीपावली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में विशेष जांच अभियान चलाते हुए मॉल्स और मिष्ठान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के छह संदिग्ध नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने जिले के विभिन्न मॉल्स, मेगा स्टोर्स और मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के रखरखाव, स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा मानकों तथा एफएसएसएआई लाइसेंस की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खोया बर्फी, मिल्क केक और शक्करपारा सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल छह नमूने लिए गए। इन नमूनों को रासायनिक परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान एक मॉल में अत्यधिक रंग वाले खुले चिप्स भी पाए गए। खाद्य सुरक्षा टीम ने उन्हें तत्काल बिक्री से हटवा दिया और संबंधित प्रतिष्ठान प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिष्ठानों को ताजा, स्वच्छ और गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री का ही विक्रय सुनिश्चित करना होगा।
    1
    दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, छह मिठाई नमूने जांच को भेजे
-मॉल्स और मिष्ठान प्रतिष्ठानों में छापेमारी, अधिक रंग वाले खुले चिप्स हटवाए; रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
-
चम्पावत। दीपावली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में विशेष जांच अभियान चलाते हुए मॉल्स और मिष्ठान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के छह संदिग्ध नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने जिले के विभिन्न मॉल्स, मेगा स्टोर्स और मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के रखरखाव, स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा मानकों तथा एफएसएसएआई लाइसेंस की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान खोया बर्फी, मिल्क केक और शक्करपारा सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल छह नमूने लिए गए। इन नमूनों को रासायनिक परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान एक मॉल में अत्यधिक रंग वाले खुले चिप्स भी पाए गए। खाद्य सुरक्षा टीम ने उन्हें तत्काल बिक्री से हटवा दिया और संबंधित प्रतिष्ठान प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिष्ठानों को ताजा, स्वच्छ और गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री का ही विक्रय सुनिश्चित करना होगा।
    user_Amit kumar
    Amit kumar
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    20 min ago
  • जनगणना 2027 के लिए टनकपुर में 93 प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू 16 नवंबर से स्व-गणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक टनकपुर। भारत की जनगणना 2027 को लेकर तहसील पूर्णागिरी टनकपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसमें नगर पालिका क्षेत्र के 49 और ग्रामीण क्षेत्रों के 44 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों सहित कुल 93 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी पिंकी आर्या ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। 16 नवंबर से स्व-गणना की सुविधा शुरू होगी, जबकि एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। प्रशिक्षण में वसीम अहमद, प्रकाश जोशी, उमेश गाडकोटी और दिनेश नाथ प्रशिक्षण दे रहे हैं। दूसरे और तीसरे बैच का प्रशिक्षण 19 से 21 नवंबर तक प्रस्तावित है। जनगणना 2027 के लिए टनकपुर में 93 प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू 16 नवंबर से स्व-गणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक टनकपुर। भारत की जनगणना 2027 को लेकर तहसील पूर्णागिरी टनकपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसमें नगर पालिका क्षेत्र के 49 और ग्रामीण क्षेत्रों के 44 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों सहित कुल 93 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी पिंकी आर्या ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। 16 नवंबर से स्व-गणना की सुविधा शुरू होगी, जबकि एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। प्रशिक्षण में वसीम अहमद, प्रकाश जोशी, उमेश गाडकोटी और दिनेश नाथ प्रशिक्षण दे रहे हैं। दूसरे और तीसरे बैच का प्रशिक्षण 19 से 21 नवंबर तक प्रस्तावित है।
    4
    जनगणना 2027 के लिए टनकपुर में 93 प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू
16 नवंबर से स्व-गणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
टनकपुर। भारत की जनगणना 2027 को लेकर तहसील पूर्णागिरी टनकपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसमें नगर पालिका क्षेत्र के 49 और ग्रामीण क्षेत्रों के 44 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों सहित कुल 93 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी पिंकी आर्या ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। 16 नवंबर से स्व-गणना की सुविधा शुरू होगी, जबकि एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। प्रशिक्षण में वसीम अहमद, प्रकाश जोशी, उमेश गाडकोटी और दिनेश नाथ प्रशिक्षण दे रहे हैं। दूसरे और तीसरे बैच का प्रशिक्षण 19 से 21 नवंबर तक प्रस्तावित है।
जनगणना 2027 के लिए टनकपुर में 93 प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू
16 नवंबर से स्व-गणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
टनकपुर। भारत की जनगणना 2027 को लेकर तहसील पूर्णागिरी टनकपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसमें नगर पालिका क्षेत्र के 49 और ग्रामीण क्षेत्रों के 44 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों सहित कुल 93 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी पिंकी आर्या ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। 16 नवंबर से स्व-गणना की सुविधा शुरू होगी, जबकि एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। प्रशिक्षण में वसीम अहमद, प्रकाश जोशी, उमेश गाडकोटी और दिनेश नाथ प्रशिक्षण दे रहे हैं। दूसरे और तीसरे बैच का प्रशिक्षण 19 से 21 नवंबर तक प्रस्तावित है।
    user_Vinod Joshi Ji
    Vinod Joshi Ji
    Credit reporting agency चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • Post by Mr Salim
    1
    Post by Mr Salim
    user_Mr Salim
    Mr Salim
    Court reporter खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    30 min ago
  • *सिटी कॉन्वेंट स्कूल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नन्हें-मुन्नों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं* खटीमा, उधम सिंह नगर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आज अपने गृह क्षेत्र खटीमा स्थित सिटी कॉन्वेंट स्कूल में भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री जी के आगमन की सूचना से ही विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और दिवाली की रौनक दोगुनी हो गई थी। मुख्यमंत्री जी जैसे ही विद्यालय परिसर में पहुंचे, सिटी कॉन्वेंट स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने फूल-मालाओं, हाथों में रंग-बिरंगे कार्ड और दीयों के साथ उनका स्वागत किया। नन्हें बच्चों ने एक स्वर में "दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं मुख्यमंत्री जी" कहकर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए हुए दिवाली ग्रीटिंग कार्ड और शुभकामना संदेश भी मुख्यमंत्री जी को भेंट किए। मंच पर विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति इस विशेष अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री मोहन चंद्र उपाध्याय जी, प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय जी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय जी तथा प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना जी ने मुख्यमंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। विद्यालय के संस्थापक श्री मोहन चंद्र उपाध्याय जी ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का शिक्षा के मंदिर में आना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मासूमियत भरे पल ने मोह लिया मन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी बच्चों के बीच काफी देर तक रुके। उन्होंने सभी बच्चों को दुलारा, उनसे बातचीत की और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री जी ने कहा - "हमारे ये छोटे बच्चे ही उत्तराखंड का भविष्य हैं। इनकी आंखों में जो सपने हैं, वही विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत की नींव रखेंगे। सिटी कॉन्वेंट स्कूल परिवार ने जिस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में खटीमा का नाम रोशन किया है, वह सराहनीय है। संस्थापक श्री मोहन चंद्र उपाध्याय जी, प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय जी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय जी और प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना जी के नेतृत्व में विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। आप सभी को भी मेरी ओर से दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।" प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय जी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उनका आशीर्वाद हमारे बच्चों को नई ऊर्जा देगा। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय जी एवं प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना जी ने बताया कि बच्चों ने दिवाली के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगोली की तैयारी की थी, जिसे देखकर मुख्यमंत्री जी ने बच्चों की खूब सराहना की। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री जी ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    *सिटी कॉन्वेंट स्कूल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नन्हें-मुन्नों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं*

खटीमा, उधम सिंह नगर

उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आज अपने गृह क्षेत्र खटीमा स्थित सिटी कॉन्वेंट स्कूल में भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री जी के आगमन की सूचना से ही विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और दिवाली की रौनक दोगुनी हो गई थी।

मुख्यमंत्री जी जैसे ही विद्यालय परिसर में पहुंचे, सिटी कॉन्वेंट स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने फूल-मालाओं, हाथों में रंग-बिरंगे कार्ड और दीयों के साथ उनका स्वागत किया। नन्हें बच्चों ने एक स्वर में "दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं मुख्यमंत्री जी" कहकर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए हुए दिवाली ग्रीटिंग कार्ड और शुभकामना संदेश भी मुख्यमंत्री जी को भेंट किए।

मंच पर विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति

इस विशेष अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री मोहन चंद्र उपाध्याय जी, प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय जी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय जी तथा प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना जी ने मुख्यमंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।

विद्यालय के संस्थापक श्री मोहन चंद्र उपाध्याय जी ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का शिक्षा के मंदिर में आना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मासूमियत भरे पल ने मोह लिया मन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी बच्चों के बीच काफी देर तक रुके। उन्होंने सभी बच्चों को दुलारा, उनसे बातचीत की और दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री जी ने कहा -

"हमारे ये छोटे बच्चे ही उत्तराखंड का भविष्य हैं। इनकी आंखों में जो सपने हैं, वही विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत की नींव रखेंगे। सिटी कॉन्वेंट स्कूल परिवार ने जिस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में खटीमा का नाम रोशन किया है, वह सराहनीय है। संस्थापक श्री मोहन चंद्र उपाध्याय जी, प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय जी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय जी और प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना जी के नेतृत्व में विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। आप सभी को भी मेरी ओर से दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय जी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उनका आशीर्वाद हमारे बच्चों को नई ऊर्जा देगा।

एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय जी एवं प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना जी ने बताया कि बच्चों ने दिवाली के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगोली की तैयारी की थी, जिसे देखकर मुख्यमंत्री जी ने बच्चों की खूब सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री जी ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Ajay Gupta
    Ajay Gupta
    Photographer खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • स्लग - खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन, बोले—प्रदेश के हर कोने में होगा समान विकास। स्थान - खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट – अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल –उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा को बड़ी विकास सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट स्थित सितारगंज रोड पर 14 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक होने वाले सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर कोने में समान रूप से विकास कराना सरकार का संकल्प है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा चौराहे से पैदल चलते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। राणा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा एक मिनी इंडिया का स्वरूप है, जहां सभी जाति, वर्ग, जनजाति और किसान समुदाय के लोग रहते हैं। इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण होने से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बंडिया, चकरपुर, टनकपुर, लोहाघाट, पिथौरागढ़, धारचूला और चंपावत से लेकर पड़ोसी देश नेपाल तक आने-जाने वाले राहगीरों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही शहर में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।मुख्यमंत्री ने खटीमा में कराए गए और निर्माणाधीन विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज में नए भवन और कक्षाओं का निर्माण, आईटीआई एवं बालिका विद्यालयों का आधुनिकीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण, खेतलसंडा पुल, बस अड्डा और किसानों के हित में शुगर फैक्ट्री का सुचारू संचालन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा को स्वच्छ और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाना उनका संकल्प है। शहर में शौचालयों की कमी दूर करने के साथ महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाने के प्रयास भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार का लक्ष्य नीति से माणा, मलारी से लेकर अंतिम सीमांत क्षेत्र और हरिद्वार से चकरपुर-टनकपुर तक पूरे प्रदेश का समान विकास करना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा देता है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया, संतोष गौरव, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, रणजीत सिंह नामधारी, भाजपा नेता सतीश भट्ट, रामू भारती सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। बाइट - पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
    1
    स्लग - खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन, बोले—प्रदेश के हर कोने में होगा समान विकास।

स्थान - खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर 

रिपोर्ट – अशोक सरकार 
मो -9758494633


एंकर/विजुअल –उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा को बड़ी विकास सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट स्थित सितारगंज रोड पर 14 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक होने वाले सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर कोने में समान रूप से विकास कराना सरकार का संकल्प है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा चौराहे से पैदल चलते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। राणा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा एक मिनी इंडिया का स्वरूप है, जहां सभी जाति, वर्ग, जनजाति और किसान समुदाय के लोग रहते हैं। इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण होने से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बंडिया, चकरपुर, टनकपुर, लोहाघाट, पिथौरागढ़, धारचूला और चंपावत से लेकर पड़ोसी देश नेपाल तक आने-जाने वाले राहगीरों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही शहर में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।मुख्यमंत्री ने खटीमा में कराए गए और निर्माणाधीन विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज में नए भवन और कक्षाओं का निर्माण, आईटीआई एवं बालिका विद्यालयों का आधुनिकीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण, खेतलसंडा पुल, बस अड्डा और किसानों के हित में शुगर फैक्ट्री का सुचारू संचालन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा को स्वच्छ और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाना उनका संकल्प है। शहर में शौचालयों की कमी दूर करने के साथ महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाने के प्रयास भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार का लक्ष्य नीति से माणा, मलारी से लेकर अंतिम सीमांत क्षेत्र और हरिद्वार से चकरपुर-टनकपुर तक पूरे प्रदेश का समान विकास करना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा देता है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया, संतोष गौरव, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, रणजीत सिंह नामधारी, भाजपा नेता सतीश भट्ट, रामू भारती सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

बाइट - पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    1 day ago
  • नेपाल के एवरेस्ट बेस कैंप के पास बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर.! हेलीकॉप्टरों की टक्कर में एक विदेशी नागरिक की मौत। हादसे में एक नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल।
    1
    नेपाल के एवरेस्ट बेस कैंप के पास बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर.!
हेलीकॉप्टरों की टक्कर में एक विदेशी नागरिक की मौत।
हादसे में एक नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल।
    user_ब्रेकिंग हरिद्वार
    ब्रेकिंग हरिद्वार
    भीकियासैंण, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: एक नजर, सब खबर!पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: एक नजर, सब खबर! पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: एक नजर, सब खबर!
    1
    पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: एक नजर, सब खबर!पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: एक नजर, सब खबर!
पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: एक नजर, सब खबर!
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • केदारताल ट्रैक पर बड़ा हादसा! दो ट्रैकर्स के शव मिले, 6 की तलाश जारी केदारताल ट्रैक पर बड़ा हादसा! दो ट्रैकर्स के शव मिले, 6 की तलाश जारी
    1
    केदारताल ट्रैक पर बड़ा हादसा! दो ट्रैकर्स के शव मिले, 6 की तलाश जारी
केदारताल ट्रैक पर बड़ा हादसा! दो ट्रैकर्स के शव मिले, 6 की तलाश जारी
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    34 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.