सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत, एक व्यक्ति रेफर, बहन के घर जा रहे थे रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत अंतर्गत एनएच 20 सड़क के सेक्टर ए के पास बुधवार की शाम हरदिया की ओर से आ रहे बाइक सवार को रजौली के ओर से तेज रफ़्तार मारुति आल्टो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ नीतीश कुमार ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि घायल युवक की स्थिति बेहद चिंताजनक होने के कारण विम्स अस्पताल पावापुरी रेफर किया गया। वहीं मृतक युवक की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के नोनि गांव का कुंदन कुमार के रूप में किया गया है एवं रेफर किए गए व्यक्ति की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के नोनी गांव के अमीरक राजवंशी का पुत्र करण कुमार के रूप में हुआ है। दोनों परिजनों ने बताया कि दोनों युवक बाइक से हरदिया पंचायत के जाजपुर गांव अपने बहन के घर शादी का कार्ड देने के लिए आया था। घर लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना हो गई।
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत, एक व्यक्ति रेफर, बहन के घर जा रहे थे रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत अंतर्गत एनएच 20 सड़क के सेक्टर ए के पास बुधवार की शाम हरदिया की ओर से आ रहे बाइक सवार को रजौली के ओर से तेज रफ़्तार मारुति आल्टो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ नीतीश कुमार ने गंभीर रूप
से घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि घायल युवक की स्थिति बेहद चिंताजनक होने के कारण विम्स अस्पताल पावापुरी रेफर किया गया। वहीं मृतक युवक की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के नोनि गांव का कुंदन कुमार के रूप में किया गया है एवं रेफर किए गए व्यक्ति की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के नोनी गांव के अमीरक राजवंशी का पुत्र करण कुमार के रूप में हुआ है। दोनों परिजनों ने बताया कि दोनों युवक बाइक से हरदिया पंचायत के जाजपुर गांव अपने बहन के घर शादी का कार्ड देने के लिए आया था। घर लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना हो गई।
- कोडरमा: थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल टैक्स के समीप एक बार फिर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जहां किराए में रहने वाली एक महिला के घर में उसकी उपस्थिति में चोर घर में घुस कर उनके जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता पूजा कुमारी पति बालमुकुंद कुमार ने बताया कि वह उक्त मकान में किराएदार के रूप में रह रही हैं। मंगलवार की शाम वे अपने गांव एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गई हुई थी। वहीं बुधवार की सुबह वे वापस कोडरमा स्थित उक्त मकान पहुंची और अपने सारे जेवरात को एक बैग में डालकर अपने कमरे में खूंटी में टांग कर स्नान करने चली गई। इसके पश्चात जब वह स्नान करके वापस आईं और अपने छोटे बेटे जो विद्यालय से आया था, उसे लेने के लिए घर से बाहर सड़क पर आई और बेटे को लेकर अपने कमरे में चली गई। इसके बाद शाम करीब 6:00 बजे जब वे उक्त बैक को अलमीरा में रखने के लिए जाने लगीं तो देखा की बैग खूंटी से गायब था। इसके पश्चात उन्होंने उनके ठीक बगल के कमरे में किराए में रह रहे अपने भाई तथा भाभी से पूछताछ की तो उन्होंने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके पश्चात वह अपने बच्चों से इसके संबंध में पूछताछ करने लगी। जब उसका कहीं कुछ पता नहीं चला तो वह इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को दी। इसके पश्चात कोडरमा पुलिस के जवान उक्त घर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गए। उन्होंने बताया कि उनके बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने के जेवरात (मंगलसूत्र, कान की बाली और सोने के कंगन) रखे हुए थे। साथ ही पर्स में दो हजार रुपये नगद भी रखे हुए थे। इधर जब उन्होंने इस बात की सूचना आज पड़ोस में दी तो पता चला कि उनके घर के ठीक पीछे रहने वाले अनिल सिंह ने मकान में भी चोरों ने धावा बोला था। अनिल सिंह की भाभी ने बताया कि बुधवार दोपहर वे अपने कमरे में सोई हुई थीं। इसी बीच अचानक से कुछ आवाज़ सुनकर वे उठीं और मुख्य दरवाजे के समीप पहुंची तो देखा कि वहाँ एक महिला करीब 10-12 साल की एक बच्ची के साथ उनके दरवाजे पर खड़ी थी। इनको देखते ही वे भाग गईं। इधर उन्होंने देखा कि उनके देवर का कमरा खुला हुआ था और उक्त कमरे के अलमीरा का ड्रावर खुला था, जिसमें रखा 1 हजार रुपया गयं था। उन्होंने बताया कि अगर उनकी नींद नहीं खुलती तो और भी समान व नगद पैसों की चोरी हो सकती थी। इन दोनों घरों में हुई चोरी की घटना को लेकर लोगों को आशंका है कि उक्त महिला और बच्ची द्वारा ही घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं मोहल्ले के कई लोगों ने उक्त महिला और बच्चों को मोहल्ले में घूमते हुए देखने की बात कही है। इधर चोर के इस प्रकार बेखौफ घरों में घुस जाने के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। महिलाएं घर में कुंडी लगाकर रह रही हैं और बाहर निकलने से घबरा रही हैं।1
- हैरान कर देगा ये मंजर-गाय बनी रक्षक1
- क्रिमिनल बन के मर जय1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- Post by Ashutosh kumar1
- ककोलत मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में तीन किशोर गंभीर रूप से जख्मी, दो की हालत नाजुक, गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के ककोलत जलप्रपात जाने वाले मार्ग पर पथरा मोड़ के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायल किशोर की पहचान माधोपुर गांव निवासी मोहम्मद मनौव्वर के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैज, मोहम्मद मुस्तकीम के 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद साहिल और मोहम्मद शाकिब आलम के 16 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शहंशाह के रूप में किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर ककोलत जलप्रपात स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहा एक ट्रैक्टर जैसे ही पथरा गांव के मोड़ के पास अचानक गांव की ओर मुड़ा, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों किशोर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर में भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी घायलों के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं और बच्चों की स्थिति को लेकर चिंतित हैं।1
- सियासत बिहार की #सम्राट मुख्यमंत्री बने #फिर भी बिहार BJP में मायूसी #क्या है मायने...!1
- कोडरमा : झुमरी तिलैया में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इंदरवा बस्ती निवासी 28 वर्षीय गोलू श्रीवास्तव, पिता झूलन श्रीवास्तव के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार, युवक का शव बाईपास पुल के पास बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।परिजनों का कहना है कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।बताया जा रहा है कि मृतक बालू सप्लाई का कार्य करता था। ऐसे में पुलिस व्यवसायिक विवाद या आपसी रंजिश के पहलू से भी जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।1
- पुलिस पब्लिक कैसे परेशान करें1