logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रफीगंज प्रखंड के चेंव व भीखनपुरा में पूर्व विधायक ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन रफीगंज प्रखंड के चेंव एवं भीखनपुरा गांव में सोमवार की रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने किया। चेंव में दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित रामायण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद गांव में रामायण का आयोजन हुआ है, जिसमें स्थानीय कलाकार विभिन्न पात्रों की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता मजबूत होती है। इसके बाद पूर्व विधायक भीखनपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें आने वाले समय में पूरा किया जाएगा तथा विकास की गति को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में सुनील कुमार वर्मा, ओमप्रकाश भारती उर्फ गुड्डू यादव, अनूप कुमार, मुकेश कुमार, राजू कुमार, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
3 hrs ago

रफीगंज प्रखंड के चेंव व भीखनपुरा में पूर्व विधायक ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन रफीगंज प्रखंड के चेंव एवं भीखनपुरा गांव में सोमवार की रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने किया। चेंव में दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित रामायण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद गांव में रामायण का आयोजन हुआ है, जिसमें स्थानीय कलाकार विभिन्न पात्रों की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता मजबूत होती है। इसके बाद पूर्व विधायक भीखनपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें आने वाले समय में पूरा किया जाएगा तथा विकास की गति को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में सुनील कुमार वर्मा, ओमप्रकाश भारती उर्फ गुड्डू यादव, अनूप कुमार, मुकेश कुमार, राजू कुमार, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • रफीगंज प्रखंड के चेंव व भीखनपुरा में पूर्व विधायक ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन रफीगंज प्रखंड के चेंव एवं भीखनपुरा गांव में सोमवार की रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने किया। चेंव में दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित रामायण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद गांव में रामायण का आयोजन हुआ है, जिसमें स्थानीय कलाकार विभिन्न पात्रों की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता मजबूत होती है। इसके बाद पूर्व विधायक भीखनपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें आने वाले समय में पूरा किया जाएगा तथा विकास की गति को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में सुनील कुमार वर्मा, ओमप्रकाश भारती उर्फ गुड्डू यादव, अनूप कुमार, मुकेश कुमार, राजू कुमार, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    रफीगंज प्रखंड के चेंव व भीखनपुरा में पूर्व विधायक ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन
रफीगंज प्रखंड के चेंव एवं भीखनपुरा गांव में सोमवार की रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने किया। चेंव में दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित रामायण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद गांव में रामायण का आयोजन हुआ है, जिसमें स्थानीय कलाकार विभिन्न पात्रों की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता मजबूत होती है।
इसके बाद पूर्व विधायक भीखनपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें आने वाले समय में पूरा किया जाएगा तथा विकास की गति को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में सुनील कुमार वर्मा, ओमप्रकाश भारती उर्फ गुड्डू यादव, अनूप कुमार, मुकेश कुमार, राजू कुमार, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • काबर में 50 फीट के रावण का दहन, सिंघड़ा में देवी जागरण से भक्तिमय हुआ माहौल विजयादशमी पर विभिन्न गांवों में निकले जुलूस, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ काबर में 50 फीट के रावण का दहन, सिंघड़ा में देवी जागरण से भक्तिमय हुआ माहौल विजयादशमी पर विभिन्न गांवों में निकले जुलूस, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कोंच (गयाजी)। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आंती, काबर, उसास, देवरा बाजार, उतरैन, सिंदुआरी, कोंच बाजार, साहगंज सहित विभिन्न गांवों में धार्मिक आयोजन, जुलूस और मेले का आयोजन किया गया। देवी मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बाजारों में मिठाई, जलेबी, खिलौने और अन्य दुकानों पर लोगों की अच्छी चहल-पहल रही। काबर में 50 फीट के रावण का दहन विजयादशमी का मुख्य आयोजन काबर गढ़ मैदान में हुआ, जहां 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। आतिशबाजी के बीच जैसे ही रावण के पुतले ने आग पकड़ी, पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सिंघड़ा में देवी जागरण का आयोजन इधर, प्रखंड के सिंघड़ा गांव स्थित देवी प्रांगण में श्री दुर्गा पूजा समिति युवा विकास केंद्र की ओर से देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मंच का उद्घाटन समिति के पुजारी संतोष कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, मनोज सिंह और समिति के अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर समिति की ओर से दोनों पुजारियों के साथ गायक अंकित सिंह, गायिका सिद्धि पाठक और अन्य कलाकारों को अंगवस्त्र एवं माला देकर सम्मानित किया गया। भक्ति जागरण की शुरुआत सुर संग्राम के सुपरस्टार गायक अंकित सिंह और गायिका सिद्धि पाठक ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से की। दोनों कलाकारों ने 'झुरु-झुरु निमिया गछिया' सहित अन्य भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद काबर में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान एसडीओ प्रवीण कुंदन, डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, बीडीओ चंदन कुमार, भूमि सुधार पदाधिकारी रवि गौतम, आंती मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, पीओ संजय कुमार, एसआई मीरा कुमारी, हवलदार देवानंद यादव, एसआई शंकर पासवान, मुखिया प्रतिनिधि मो. इंतेशाब, गुड्डू कुमार रौशन, मो. आकिब आलम, सुनील यादव, जमींदर यादव और संतोष मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, विभिन्न पूजा आयोजनों के दौरान एसडीओ प्रवीण कुंदन, डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, बीडीओ चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रितु सोनी, कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन, आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव, समाजसेवी भास्कर सिंह, राहुल कुमार, उज्ज्वल सिंह, विकास कुमार, मुन्ना द्विवेदी, राहुल पांडेय, पंकज सिंह और अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है विजयादशमी मान्यता है कि विजयादशमी के दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की थी। इसी विजय के प्रतीक के रूप में हर वर्ष दशहरा पर रावण दहन किया जाता है। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है।
    1
    काबर में 50 फीट के रावण का दहन, सिंघड़ा में देवी जागरण से भक्तिमय हुआ माहौल
विजयादशमी पर विभिन्न गांवों में निकले जुलूस, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
काबर में 50 फीट के रावण का दहन, सिंघड़ा में देवी जागरण से भक्तिमय हुआ माहौल
विजयादशमी पर विभिन्न गांवों में निकले जुलूस, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कोंच (गयाजी)। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आंती, काबर, उसास, देवरा बाजार, उतरैन, सिंदुआरी, कोंच बाजार, साहगंज सहित विभिन्न गांवों में धार्मिक आयोजन, जुलूस और मेले का आयोजन किया गया। देवी मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बाजारों में मिठाई, जलेबी, खिलौने और अन्य दुकानों पर लोगों की अच्छी चहल-पहल रही।
काबर में 50 फीट के रावण का दहन
विजयादशमी का मुख्य आयोजन काबर गढ़ मैदान में हुआ, जहां 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। आतिशबाजी के बीच जैसे ही रावण के पुतले ने आग पकड़ी, पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सिंघड़ा में देवी जागरण का आयोजन
इधर, प्रखंड के सिंघड़ा गांव स्थित देवी प्रांगण में श्री दुर्गा पूजा समिति युवा विकास केंद्र की ओर से देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मंच का उद्घाटन समिति के पुजारी संतोष कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, मनोज सिंह और समिति के अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर समिति की ओर से दोनों पुजारियों के साथ गायक अंकित सिंह, गायिका सिद्धि पाठक और अन्य कलाकारों को अंगवस्त्र एवं माला देकर सम्मानित किया गया। भक्ति जागरण की शुरुआत सुर संग्राम के सुपरस्टार गायक अंकित सिंह और गायिका सिद्धि पाठक ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से की। दोनों कलाकारों ने 'झुरु-झुरु निमिया गछिया' सहित अन्य भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।
प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद
काबर में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान एसडीओ प्रवीण कुंदन, डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, बीडीओ चंदन कुमार, भूमि सुधार पदाधिकारी रवि गौतम, आंती मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, पीओ संजय कुमार, एसआई मीरा कुमारी, हवलदार देवानंद यादव, एसआई शंकर पासवान, मुखिया प्रतिनिधि मो. इंतेशाब, गुड्डू कुमार रौशन, मो. आकिब आलम, सुनील यादव, जमींदर यादव और संतोष मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं, विभिन्न पूजा आयोजनों के दौरान एसडीओ प्रवीण कुंदन, डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, बीडीओ चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रितु सोनी, कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन, आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव, समाजसेवी भास्कर सिंह, राहुल कुमार, उज्ज्वल सिंह, विकास कुमार, मुन्ना द्विवेदी, राहुल पांडेय, पंकज सिंह और अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है विजयादशमी
मान्यता है कि विजयादशमी के दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की थी। इसी विजय के प्रतीक के रूप में हर वर्ष दशहरा पर रावण दहन किया जाता है। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    8 hrs ago
  • बाढ़ क्षेत्र में NDA प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में विधायक प्रमोद कु सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, मतदान की अपील रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में बुधवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न गांवों एवं बाजारों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के तहत सलेमपुर, लक्ष्मीपुर, नवादा, बाढ़ बाजार, सहनौरा, ढेलवा गोसाई स्टेशन रोड, बिहारी बिगहा, मददपुर सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की गई। इस दौरान स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार किया गया। विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया गया। #प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र #जनता_दल_यूनाइटेड #नीरज_कुमार #NDA #एनडीए #जनसंपर्क_अभियान #बाढ़_पटना #स्नातक_निर्वाचन_क्षेत्र #शिक्षक_निर्वाचन_क्षेत्र #BharatCrimeLiveNews #BiharNews
    1
    बाढ़ क्षेत्र में NDA प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में विधायक प्रमोद कु सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, मतदान की अपील
रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में बुधवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न गांवों एवं बाजारों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के तहत सलेमपुर, लक्ष्मीपुर, नवादा, बाढ़ बाजार, सहनौरा, ढेलवा गोसाई स्टेशन रोड, बिहारी बिगहा, मददपुर सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की गई। इस दौरान स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार किया गया।
विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया गया। 
#प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र #जनता_दल_यूनाइटेड #नीरज_कुमार #NDA #एनडीए #जनसंपर्क_अभियान #बाढ़_पटना #स्नातक_निर्वाचन_क्षेत्र #शिक्षक_निर्वाचन_क्षेत्र #BharatCrimeLiveNews #BiharNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    17 min ago
  • श्रद्धा दुबे का शिवा से बातचीत का एक और ऑडियो सामने आया है, श्रद्धा दुबे का शिवा से बातचीत का एक और ऑडियो सामने आया है, उसमें वह शिवा से कह रही है- "तुमने मुझे घुमाया? शहर में मेरी बदनामी हुई। मेरा एक भी आंसू गिरा तो सर तुम्हारे बंबू कर देंगे। तुम्हारी घुमा घुमा के ........ मारेंगे लोग मेरे हिसाब से मेरे पास आते हैं और जाते भी मेरे हिसाब से हैं" शिवा कह रहा है कि इस इंटेंशन से मैंने ऐसा कुछ नहीं किया।
    1
    श्रद्धा दुबे का शिवा से बातचीत का एक और ऑडियो सामने आया है, 
श्रद्धा दुबे का शिवा से बातचीत का एक और ऑडियो सामने आया है, 
उसमें वह शिवा से कह रही है- "तुमने मुझे घुमाया? शहर में मेरी बदनामी हुई। मेरा एक भी आंसू गिरा तो सर तुम्हारे बंबू कर देंगे। तुम्हारी घुमा घुमा के ........ मारेंगे
लोग मेरे हिसाब से मेरे पास आते हैं और जाते भी मेरे हिसाब से हैं"
शिवा कह रहा है कि इस इंटेंशन से मैंने ऐसा कुछ नहीं किया।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    1 hr ago
  • श्री दुर्गा पूजा समिति नवयुवक संघ खटकाचक नैली ने निकाली भव्य विसर्जन शोभायात्रा, जय दुर्गा के जयघोष से गूंजा क्षेत्र।
    1
    श्री दुर्गा पूजा समिति नवयुवक संघ खटकाचक नैली ने निकाली भव्य विसर्जन शोभायात्रा, जय दुर्गा के जयघोष से गूंजा क्षेत्र।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    3 hrs ago
  • जहानाबाद में हुआ मूर्ति विसर्जन डीजे गण भजन के साथ किया गया मूर्ति का विसर्जन
    1
    जहानाबाद में हुआ मूर्ति विसर्जन डीजे गण भजन के साथ किया गया मूर्ति का विसर्जन
    user_सतरंगीजहानाबादी शुरू रिपोर्टर
    सतरंगीजहानाबादी शुरू रिपोर्टर
    Singer Jehanabad, Bihar•
    1 hr ago
  • रफीगंज में ‘डांडिया दीवाने 2.0’ का भव्य रावण दहन, विधायक प्रमोद कुमार सिंह हुए शामिल रफीगंज नगर पंचायत स्थित आर.बी.आर. मैदान में ‘डांडिया दीवाने 2.0’ के तत्वावधान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। रावण दहन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में शहरवासी कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद निर्धारित समय पर रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में श्रद्धा, उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। इस अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि रावण दहन बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। साथ ही, नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं से जोड़ने का भी बेहतर अवसर मिलता है। कार्यक्रम में रफीगंज शहर के न्यू एरिया स्थित द अल्पु विद्यापीठ स्कूल के विद्यार्थियों ने भी विशेष भूमिका निभाई। कक्षा आठवीं के छात्र हिमांशु हनुमान, कक्षा दसवीं के छात्र पीयूष राम, कक्षा आठवीं की छात्रा आर्या सीता तथा कक्षा नौवीं के छात्र अक्षय लक्ष्मण के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजन और सफल संचालन में शुभम सिंह, सुमित शौंडिक, रोहित कुमार, सनी कुमार, अंकित कुमार, अभिषेक छोटू, विक्की कश्यप, अंकित चौरसिया, अमन कुमार, अभिषेक कुमार, मोनू चौरसिया, शशि कुमार, हार्दिक सिंह, राहुल कुमार, आलोक चौरसिया, अनूप कश्यप, चंदन अग्रवाल, प्रांशु सिंह, चंदन गुप्ता, आयुष कुमार एवं पीयूष कुमार समेत अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    1
    रफीगंज में ‘डांडिया दीवाने 2.0’ का भव्य रावण दहन, विधायक प्रमोद कुमार सिंह हुए शामिल
रफीगंज नगर पंचायत स्थित आर.बी.आर. मैदान में ‘डांडिया दीवाने 2.0’ के तत्वावधान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। रावण दहन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में शहरवासी कार्यक्रम में पहुंचे।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद निर्धारित समय पर रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में श्रद्धा, उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि रावण दहन बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। साथ ही, नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं से जोड़ने का भी बेहतर अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में रफीगंज शहर के न्यू एरिया स्थित द अल्पु विद्यापीठ स्कूल के विद्यार्थियों ने भी विशेष भूमिका निभाई। कक्षा आठवीं के छात्र हिमांशु हनुमान, कक्षा दसवीं के छात्र पीयूष राम, कक्षा आठवीं की छात्रा आर्या सीता तथा कक्षा नौवीं के छात्र अक्षय लक्ष्मण के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के आयोजन और सफल संचालन में शुभम सिंह, सुमित शौंडिक, रोहित कुमार, सनी कुमार, अंकित कुमार, अभिषेक छोटू, विक्की कश्यप, अंकित चौरसिया, अमन कुमार, अभिषेक कुमार, मोनू चौरसिया, शशि कुमार, हार्दिक सिंह, राहुल कुमार, आलोक चौरसिया, अनूप कश्यप, चंदन अग्रवाल, प्रांशु सिंह, चंदन गुप्ता, आयुष कुमार एवं पीयूष कुमार समेत अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    22 hrs ago
  • PK दशहरा के दिन राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की दुखद मृत्यु से पीड़ित परिवारों से मिले, बोले PK दशहरा के दिन राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की दुखद मृत्यु से पीड़ित परिवारों से मिले, बोले - नाव की फिटनेस,और प्रशासन को जानकारी होने को लेकर लोगों के मन में सवाल है, घटना की उच्चस्तरीय जांच और SDRF पर कार्रवाई होनी चाहिए, दशकर्म में फिर आएंगे ।* *राघोपुर हादसे पर PK ने की मांग - कम से कम 25 लाख की सहायता राशि पीड़ित परिवार को मिले, सरकार के मुखिया को भी यहां आना चाहिए, जाति और पार्टी हर समय नहीं होना चाहिए*
    1
    PK दशहरा के दिन राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की दुखद मृत्यु से पीड़ित परिवारों से मिले, बोले 
PK दशहरा के दिन राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की दुखद मृत्यु से पीड़ित परिवारों से मिले, बोले -  नाव की फिटनेस,और प्रशासन को जानकारी होने को लेकर लोगों के मन में सवाल है, घटना की उच्चस्तरीय जांच और SDRF पर कार्रवाई होनी चाहिए, दशकर्म में फिर आएंगे ।*
*राघोपुर हादसे पर PK ने की मांग - कम से कम 25 लाख की सहायता राशि पीड़ित परिवार को मिले, सरकार के मुखिया को भी यहां आना चाहिए, जाति और पार्टी हर समय नहीं होना चाहिए*
    user_सुमित कुमार गौतम
    सुमित कुमार गौतम
    Photographer अरवल, अरवल, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.