बाढ़ क्षेत्र में NDA प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में विधायक प्रमोद कु सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, मतदान की अपील रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में बुधवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न गांवों एवं बाजारों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के तहत सलेमपुर, लक्ष्मीपुर, नवादा, बाढ़ बाजार, सहनौरा, ढेलवा गोसाई स्टेशन रोड, बिहारी बिगहा, मददपुर सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की गई। इस दौरान स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार किया गया। विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया गया। #प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र #जनता_दल_यूनाइटेड #नीरज_कुमार #NDA #एनडीए #जनसंपर्क_अभियान #बाढ़_पटना #स्नातक_निर्वाचन_क्षेत्र #शिक्षक_निर्वाचन_क्षेत्र #BharatCrimeLiveNews #BiharNews
बाढ़ क्षेत्र में NDA प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में विधायक प्रमोद कु सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, मतदान की अपील रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में बुधवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न गांवों एवं बाजारों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के तहत सलेमपुर, लक्ष्मीपुर, नवादा, बाढ़ बाजार, सहनौरा, ढेलवा गोसाई स्टेशन रोड, बिहारी बिगहा, मददपुर सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की गई। इस दौरान स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार किया गया। विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया गया। #प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र #जनता_दल_यूनाइटेड #नीरज_कुमार #NDA #एनडीए #जनसंपर्क_अभियान #बाढ़_पटना #स्नातक_निर्वाचन_क्षेत्र #शिक्षक_निर्वाचन_क्षेत्र #BharatCrimeLiveNews #BiharNews
- बाढ़ क्षेत्र में NDA प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में विधायक प्रमोद कु सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, मतदान की अपील रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में बुधवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न गांवों एवं बाजारों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के तहत सलेमपुर, लक्ष्मीपुर, नवादा, बाढ़ बाजार, सहनौरा, ढेलवा गोसाई स्टेशन रोड, बिहारी बिगहा, मददपुर सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की गई। इस दौरान स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार किया गया। विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया गया। #प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र #जनता_दल_यूनाइटेड #नीरज_कुमार #NDA #एनडीए #जनसंपर्क_अभियान #बाढ़_पटना #स्नातक_निर्वाचन_क्षेत्र #शिक्षक_निर्वाचन_क्षेत्र #BharatCrimeLiveNews #BiharNews1
- रफीगंज प्रखंड के चेंव व भीखनपुरा में पूर्व विधायक ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन रफीगंज प्रखंड के चेंव एवं भीखनपुरा गांव में सोमवार की रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने किया। चेंव में दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित रामायण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद गांव में रामायण का आयोजन हुआ है, जिसमें स्थानीय कलाकार विभिन्न पात्रों की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता मजबूत होती है। इसके बाद पूर्व विधायक भीखनपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें आने वाले समय में पूरा किया जाएगा तथा विकास की गति को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में सुनील कुमार वर्मा, ओमप्रकाश भारती उर्फ गुड्डू यादव, अनूप कुमार, मुकेश कुमार, राजू कुमार, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।1
- काबर में 50 फीट के रावण का दहन, सिंघड़ा में देवी जागरण से भक्तिमय हुआ माहौल विजयादशमी पर विभिन्न गांवों में निकले जुलूस, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ काबर में 50 फीट के रावण का दहन, सिंघड़ा में देवी जागरण से भक्तिमय हुआ माहौल विजयादशमी पर विभिन्न गांवों में निकले जुलूस, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कोंच (गयाजी)। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आंती, काबर, उसास, देवरा बाजार, उतरैन, सिंदुआरी, कोंच बाजार, साहगंज सहित विभिन्न गांवों में धार्मिक आयोजन, जुलूस और मेले का आयोजन किया गया। देवी मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बाजारों में मिठाई, जलेबी, खिलौने और अन्य दुकानों पर लोगों की अच्छी चहल-पहल रही। काबर में 50 फीट के रावण का दहन विजयादशमी का मुख्य आयोजन काबर गढ़ मैदान में हुआ, जहां 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। आतिशबाजी के बीच जैसे ही रावण के पुतले ने आग पकड़ी, पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सिंघड़ा में देवी जागरण का आयोजन इधर, प्रखंड के सिंघड़ा गांव स्थित देवी प्रांगण में श्री दुर्गा पूजा समिति युवा विकास केंद्र की ओर से देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मंच का उद्घाटन समिति के पुजारी संतोष कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, मनोज सिंह और समिति के अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर समिति की ओर से दोनों पुजारियों के साथ गायक अंकित सिंह, गायिका सिद्धि पाठक और अन्य कलाकारों को अंगवस्त्र एवं माला देकर सम्मानित किया गया। भक्ति जागरण की शुरुआत सुर संग्राम के सुपरस्टार गायक अंकित सिंह और गायिका सिद्धि पाठक ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से की। दोनों कलाकारों ने 'झुरु-झुरु निमिया गछिया' सहित अन्य भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद काबर में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान एसडीओ प्रवीण कुंदन, डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, बीडीओ चंदन कुमार, भूमि सुधार पदाधिकारी रवि गौतम, आंती मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, पीओ संजय कुमार, एसआई मीरा कुमारी, हवलदार देवानंद यादव, एसआई शंकर पासवान, मुखिया प्रतिनिधि मो. इंतेशाब, गुड्डू कुमार रौशन, मो. आकिब आलम, सुनील यादव, जमींदर यादव और संतोष मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, विभिन्न पूजा आयोजनों के दौरान एसडीओ प्रवीण कुंदन, डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, बीडीओ चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रितु सोनी, कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन, आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव, समाजसेवी भास्कर सिंह, राहुल कुमार, उज्ज्वल सिंह, विकास कुमार, मुन्ना द्विवेदी, राहुल पांडेय, पंकज सिंह और अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है विजयादशमी मान्यता है कि विजयादशमी के दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की थी। इसी विजय के प्रतीक के रूप में हर वर्ष दशहरा पर रावण दहन किया जाता है। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है।1
- रुक्मिणी सरोवर में माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। पुलिस प्रशासन एवं सफाईकर्मी पूरी तरह दिखे मुस्तैद।1
- बिहार के बेगूसराय में महिला डांसर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बिहार के बेगूसराय में महिला डांसर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान दारोगा ने महिला डांसर और आयोजक के साथ मारपीट की। विरोध करने पर भीड़ के भड़कने के बाद दारोगा पर पिस्टल निकालने का भी आरोप है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।1
- डुमरा जनार्दन तिवारी की हत्या पुलिस के लिए बनी अबूझ पहेली अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा पहुंचा डुमरा गांव! रोहतास : कारागार थाना के डुमरा गांव में हुई जनार्दन तिवारी की हत्या प्रशासन के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है! आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के रोहतास जिला इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर के एन तिवारी अपने पूरी टीम के साथ पहुंचे पीड़िता के घर और पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी लेने के बाद मीडिया से अपनी बात साझा की उनका साफ कहना है कि इस परिवार के साथ में तन मन धन से पूरी तरह तैयार हूं हालांकि प्रशासन से भी काफी उम्मीदें हैं लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी अगर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है तो जैसी बात है कि इसमें रोहतास एसपी मिस्टर राज पर शक की सुई जाती है क्योंकि भरत तिवारी हत्याकांड में भी इनकी संलिप्त पाई गई थी बहरहाल रोहतास जिला अधिकारी दीपक मिश्रा से हम अनुरोध करेंगे कि आप इस परिवार को न्याय दिलाने में सहायता करें साथ में जिला सचिव संतोष मिश्रा बुटाश तिवारी बृज किशोर तिवारी इत्यादि सैकड़ो लोग इस घटना की निंदा की2
- हरे-भरे खेतों के बीच सूखी जमीन, किसानों के सामने सिंचाई की चुनौती! पंडवा, पलामू। पलामू जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों का मनोरम दृश्य देखने को मिल रहा है। तस्वीर में एक ओर हरी-भरी फसल दिखाई दे रही है, तो दूसरी ओर खेतों की मेड़ पर सूखी घास और बंजर जैसी जमीन नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी काफी हद तक मौसम और सिंचाई की उपलब्धता पर निर्भर करती है। ऐसे में किसानों के लिए खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाना एक महत्वपूर्ण चुनौती है। यदि संबंधित विभाग की ओर से सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की जाए, तो किसानों को खेती में काफी मदद मिल सकती है। हरे-भरे खेतों के बीच सूखी जमीन, किसानों के सामने सिंचाई की चुनौती! पंडवा, पलामू। पलामू जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों का मनोरम दृश्य देखने को मिल रहा है। तस्वीर में एक ओर हरी-भरी फसल दिखाई दे रही है, तो दूसरी ओर खेतों की मेड़ पर सूखी घास और बंजर जैसी जमीन नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी काफी हद तक मौसम और सिंचाई की उपलब्धता पर निर्भर करती है। ऐसे में किसानों के लिए खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाना एक महत्वपूर्ण चुनौती है। यदि संबंधित विभाग की ओर से सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की जाए, तो किसानों को खेती में काफी मदद मिल सकती है।1
- टांगी से काटकर वृद्ध की निर्मम हत्या, इलाके में मचा हड़कंप नावाडीह के समीप बगीचे में मिला शव,हत्या के कारणों का खुलासा करने में जुटी पुलिस मदनपुर प्रखंड के आंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव के समीप मंगलवार की रात एक वृद्ध की टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह बगीचे में शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नावाडीह निवासी 60 वर्षीय करमू रिकियासन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, करमू रिकियासन मंगलवार की रात शौच के लिए बगीचे की ओर गए थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन पर टांगी से हमला कर दिया और गला काटकर उनकी हत्या कर दी। बुधवार की सुबह बगीचे की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आंजन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। आंजन थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार की रात की है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। परिजनों से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी। हत्या के पीछे का कारण अनुसंधान पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भारत क्राइम लाइव न्यूज #BharatCrimeLiveNews #Aurangabad #Madanpur #AnjanThana #CrimeNews #MurderCase #BiharPolice #BreakingNews #औरंगाबाद #मदनपुर #हत्या #अपराध_समाचार #क्राइम_न्यूज1