हरे-भरे खेतों के बीच सूखी जमीन, किसानों के सामने सिंचाई की चुनौती! पंडवा, पलामू। पलामू जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों का मनोरम दृश्य देखने को मिल रहा है। तस्वीर में एक ओर हरी-भरी फसल दिखाई दे रही है, तो दूसरी ओर खेतों की मेड़ पर सूखी घास और बंजर जैसी जमीन नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी काफी हद तक मौसम और सिंचाई की उपलब्धता पर निर्भर करती है। ऐसे में किसानों के लिए खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाना एक महत्वपूर्ण चुनौती है। यदि संबंधित विभाग की ओर से सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की जाए, तो किसानों को खेती में काफी मदद मिल सकती है। हरे-भरे खेतों के बीच सूखी जमीन, किसानों के सामने सिंचाई की चुनौती! पंडवा, पलामू। पलामू जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों का मनोरम दृश्य देखने को मिल रहा है। तस्वीर में एक ओर हरी-भरी फसल दिखाई दे रही है, तो दूसरी ओर खेतों की मेड़ पर सूखी घास और बंजर जैसी जमीन नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी काफी हद तक मौसम और सिंचाई की उपलब्धता पर निर्भर करती है। ऐसे में किसानों के लिए खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाना एक महत्वपूर्ण चुनौती है। यदि संबंधित विभाग की ओर से सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की जाए, तो किसानों को खेती में काफी मदद मिल सकती है।
हरे-भरे खेतों के बीच सूखी जमीन, किसानों के सामने सिंचाई की चुनौती! पंडवा, पलामू। पलामू जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों का मनोरम दृश्य देखने को मिल रहा है। तस्वीर में एक ओर हरी-भरी फसल दिखाई दे रही है, तो दूसरी ओर खेतों की मेड़ पर सूखी घास और बंजर जैसी जमीन नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी काफी हद तक मौसम और सिंचाई की उपलब्धता पर निर्भर करती है। ऐसे में किसानों के लिए खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाना एक महत्वपूर्ण चुनौती है। यदि संबंधित विभाग की ओर से सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की जाए, तो किसानों को खेती में काफी मदद मिल सकती है। हरे-भरे खेतों के बीच सूखी जमीन, किसानों के सामने सिंचाई की चुनौती! पंडवा, पलामू। पलामू जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों का मनोरम दृश्य देखने को मिल रहा है। तस्वीर में एक ओर हरी-भरी फसल दिखाई दे रही है, तो दूसरी ओर खेतों की मेड़ पर सूखी घास और बंजर जैसी जमीन नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी काफी हद तक मौसम और सिंचाई की उपलब्धता पर निर्भर करती है। ऐसे में किसानों के लिए खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाना एक महत्वपूर्ण चुनौती है। यदि संबंधित विभाग की ओर से सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की जाए, तो किसानों को खेती में काफी मदद मिल सकती है।
- हरे-भरे खेतों के बीच सूखी जमीन, किसानों के सामने सिंचाई की चुनौती! पंडवा, पलामू। पलामू जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों का मनोरम दृश्य देखने को मिल रहा है। तस्वीर में एक ओर हरी-भरी फसल दिखाई दे रही है, तो दूसरी ओर खेतों की मेड़ पर सूखी घास और बंजर जैसी जमीन नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी काफी हद तक मौसम और सिंचाई की उपलब्धता पर निर्भर करती है। ऐसे में किसानों के लिए खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाना एक महत्वपूर्ण चुनौती है। यदि संबंधित विभाग की ओर से सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की जाए, तो किसानों को खेती में काफी मदद मिल सकती है। हरे-भरे खेतों के बीच सूखी जमीन, किसानों के सामने सिंचाई की चुनौती! पंडवा, पलामू। पलामू जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों का मनोरम दृश्य देखने को मिल रहा है। तस्वीर में एक ओर हरी-भरी फसल दिखाई दे रही है, तो दूसरी ओर खेतों की मेड़ पर सूखी घास और बंजर जैसी जमीन नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी काफी हद तक मौसम और सिंचाई की उपलब्धता पर निर्भर करती है। ऐसे में किसानों के लिए खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाना एक महत्वपूर्ण चुनौती है। यदि संबंधित विभाग की ओर से सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की जाए, तो किसानों को खेती में काफी मदद मिल सकती है।1
- मनिका प्रखंड के शिंजो शिव मंदिर और बाजार टांड़ के दुर्गा पूजा पंडाल से निकली,आकर्षक सजावट के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा, विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए, धूमधाम से निकाला गया मां दुर्गा का विसर्जन जुलूस मनिका, लातेहार:-मनिका प्रखंड में दशहरा के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला |शिंजो शिव मंदिर एवं बाजार टांड़ स्थित पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षक ढंग से सजाए गए वाहनों पर विराजमान कर विसर्जन जुलूस निकल गया|जुलूस मणिका के विभिन्न चौक चौराहों से होकर गुजरा, जहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन किए और जयकारों के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी|विसर्जन जुलूस के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा|आकर्षक ढंग से सजे वहां और मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहा|श्रद्धालुओं ने नाम आंखों और भक्ति भाव के साथ मां दुर्गा को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर आने की कामना की|पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और आस्था की झलक देखने को मिली| दशहरा के विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न करने के लिए मनिका पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा |सुरक्षा व्यवस्था की कमान थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने अपने हाथों में रखी |जुलूस के दौरान विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया |ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके| मनिका में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था, आपसी सौहार्द और उत्साह देखने को मिला|पुलिस प्रशासन की सतर्कता के बीच दशहरा का जुलूस धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ|1
- हाथी के हमले में जान गंवाने वाले अनंती यादव के परिवार को मिला 10 लाख रुपये का मुआवजा चिनिया, गढ़वा। हाथी के हमले में स्वर्गीय अनंती यादव की मृत्यु के बाद उनके परिवार को कुल 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी गई है। बुधवार को वन विभाग के प्रभारी वनपाल उत्तम कुमार रवि एवं वन समिति के अध्यक्ष रामसागर यादव मृतक के घर पहुंचे और उनकी पत्नी रामपति देवी को मुआवजा राशि के भुगतान की जानकारी दी। इस दौरान रामपति देवी को ₹4 लाख का चेक प्रदान किया गया, जबकि ₹5 लाख की राशि उनके नाम से बैंक में सावधि जमा (एफडी) के रूप में जमा की गई। इसके अतिरिक्त, पूर्व में ₹1 लाख की नकद राशि भी दी जा चुकी है। इस प्रकार, हाथी के हमले में अनंती यादव की मृत्यु के बाद उनके परिवार को कुल ₹10 लाख की मुआवजा राशि का भुगतान एवं जमा किया गया है।1
- त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ इसके लिए पूजा समिति और लातेहार प्रशासन धन्यवाद के पात्र हैं:: लोचापा प्रदेश सचिव ने कहा। बुधवार की देर शाम 10:00 बजे लोजपा प्रदेश सचिव लातेहार निवासी मुरली प्रसाद ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्यौहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है इसके लिए लातेहार प्रशासन सहित पूजा समिति के सदस्य धन्यवाद के पत्र।1
- बाढ़ क्षेत्र में NDA प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में विधायक प्रमोद कु सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, मतदान की अपील रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में बुधवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न गांवों एवं बाजारों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के तहत सलेमपुर, लक्ष्मीपुर, नवादा, बाढ़ बाजार, सहनौरा, ढेलवा गोसाई स्टेशन रोड, बिहारी बिगहा, मददपुर सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की गई। इस दौरान स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार किया गया। विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया गया। #प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र #जनता_दल_यूनाइटेड #नीरज_कुमार #NDA #एनडीए #जनसंपर्क_अभियान #बाढ़_पटना #स्नातक_निर्वाचन_क्षेत्र #शिक्षक_निर्वाचन_क्षेत्र #BharatCrimeLiveNews #BiharNews1
- देवी भक्तों ने आरक्षक के विरुद्ध दिया ज्ञापन कहा आरक्षक ने दुर्गा समिति सहित दुर्गा जी का किया अपमान देवी भक्तों ने आरक्षक के विरुद्ध दिया ज्ञापन कहा आरक्षक ने दुर्गा समिति सहित दुर्गा जी का किया अपमान1
- चन्दौरीपारा में धूमधाम से निकली श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों के बीच हुआ रावण दहन... चन्दौरीपारा में धूमधाम से निकली श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों के बीच हुआ रावण दहन... युवा सेवा समिति के आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, राम-सीता-लक्ष्मण और मां दुर्गा की झांकी रही आकर्षण का केंद्र, महाआरती व दीपदान के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व... वाड्रफनगर/बलरामपुर बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर अंतर्गत चन्दौरीपारा में विजयादशमी के पावन अवसर पर युवा सेवा समिति चन्दौरीपारा द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्ति गीतों की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा के पश्चात शानदार आतिशबाजी के बीच रावण दहन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। चन्दौरीपारा से निकली भव्य शोभायात्रा विजयादशमी के अवसर पर युवा सेवा समिति चन्दौरीपारा द्वारा भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा चन्दौरीपारा से प्रारंभ होकर राजीव गांधी चौक और शिव मंदिर होते हुए पुनः चन्दौरीपारा पहुंची। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और मां दुर्गा की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए आगे बढ़े। जगह-जगह धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ शोभायात्रा में भागीदारी निभाई। मां दुर्गा के पंडाल में महाआरती और दीपदान शोभायात्रा के दौरान मां दुर्गा के पंडाल में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना की और दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तिमय वातावरण में संपन्न महाआरती ने कार्यक्रम की धार्मिक छटा को और भी बढ़ा दिया। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आतिशबाजी के बीच हुआ रावण दहन महाआरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के पश्चात रावण दहन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। रावण दहन से पहले और उसके दौरान शानदार आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा और चारों ओर जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। लोगों ने उत्साह के साथ रावण दहन देखा और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व की खुशियां साझा कीं। पहली बार लगातार हो रहे भव्य धार्मिक आयोजन चन्दौरीपारा में युवा सेवा समिति द्वारा इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर लगातार विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत भव्य जगराता से हुई, जिसके बाद नवरंग डांडिया का आयोजन किया गया। अब विजयादशमी के अवसर पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा और रावण दहन कार्यक्रम ने आयोजन को और भी खास बना दिया। समिति द्वारा पहली बार इस तरह लगातार भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने से क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को एक साथ जोड़ने और क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। आज निकलेगी मां दुर्गा की भव्य झांकी, होगा विसर्जन युवा सेवा समिति चन्दौरीपारा द्वारा नवरात्रि एवं विजयादशमी के कार्यक्रमों के बाद आज मां दुर्गा की भव्य झांकी के साथ विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। लगातार हो रहे आयोजनों से चन्दौरीपारा का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। विजयादशमी के इस आयोजन ने एक बार फिर धर्म, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया। भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, मां दुर्गा की महाआरती, दीपदान, आकर्षक झांकियों और रावण दहन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। युवा सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक आयोजनों में इसी तरह सहभागिता बनाए रखने की अपील की।4
- भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रद्धालु, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट गढ़वा। चिनियां प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार शाम 7:00 तक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से भक्तिमय बना रहा। विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिनियां पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न जलाशयों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड हनुमान मंदिर से स्टूडेंट क्लब के तत्वावधान में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। वहीं, चिनियां बाजार परिसर से भी विसर्जन जुलूस निकाला गया। दोनों जुलूसों में युवाओं ने डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया और मां दुर्गा के जयकारे लगाए। दोनों प्रतिमाओं का मिलान करने के बाद साप्ताहिक बाजार स्थित जलाशय में विधिवत विसर्जन किया गया। इससे पूर्व मां दुर्गा की भव्य आरती की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। चिनियां प्रखंड के डोल, चपकली, राजबांस, छतैलिया, विलैती, खैर, मसरा, खूरी, रणपुरा, बेता़, पाल्हे, बरवाडीह, सिगसीगा कला, तहले, चफला और सपना सहित विभिन्न गांवों में दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। नौ दिनों तक पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही शारदीय नवरात्र का समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।1