Shuru
Apke Nagar Ki App…
रुक्मिणी सरोवर में माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। पुलिस प्रशासन एवं सफाईकर्मी पूरी तरह दिखे मुस्तैद।
Uma Shanker singh
रुक्मिणी सरोवर में माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। पुलिस प्रशासन एवं सफाईकर्मी पूरी तरह दिखे मुस्तैद।
More news from Bihar and nearby areas
- रुक्मिणी सरोवर में माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। पुलिस प्रशासन एवं सफाईकर्मी पूरी तरह दिखे मुस्तैद।1
- बिहार के बेगूसराय में महिला डांसर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बिहार के बेगूसराय में महिला डांसर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान दारोगा ने महिला डांसर और आयोजक के साथ मारपीट की। विरोध करने पर भीड़ के भड़कने के बाद दारोगा पर पिस्टल निकालने का भी आरोप है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।1
- काबर में 50 फीट के रावण का दहन, सिंघड़ा में देवी जागरण से भक्तिमय हुआ माहौल विजयादशमी पर विभिन्न गांवों में निकले जुलूस, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ काबर में 50 फीट के रावण का दहन, सिंघड़ा में देवी जागरण से भक्तिमय हुआ माहौल विजयादशमी पर विभिन्न गांवों में निकले जुलूस, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कोंच (गयाजी)। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आंती, काबर, उसास, देवरा बाजार, उतरैन, सिंदुआरी, कोंच बाजार, साहगंज सहित विभिन्न गांवों में धार्मिक आयोजन, जुलूस और मेले का आयोजन किया गया। देवी मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बाजारों में मिठाई, जलेबी, खिलौने और अन्य दुकानों पर लोगों की अच्छी चहल-पहल रही। काबर में 50 फीट के रावण का दहन विजयादशमी का मुख्य आयोजन काबर गढ़ मैदान में हुआ, जहां 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। आतिशबाजी के बीच जैसे ही रावण के पुतले ने आग पकड़ी, पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सिंघड़ा में देवी जागरण का आयोजन इधर, प्रखंड के सिंघड़ा गांव स्थित देवी प्रांगण में श्री दुर्गा पूजा समिति युवा विकास केंद्र की ओर से देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मंच का उद्घाटन समिति के पुजारी संतोष कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, मनोज सिंह और समिति के अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर समिति की ओर से दोनों पुजारियों के साथ गायक अंकित सिंह, गायिका सिद्धि पाठक और अन्य कलाकारों को अंगवस्त्र एवं माला देकर सम्मानित किया गया। भक्ति जागरण की शुरुआत सुर संग्राम के सुपरस्टार गायक अंकित सिंह और गायिका सिद्धि पाठक ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से की। दोनों कलाकारों ने 'झुरु-झुरु निमिया गछिया' सहित अन्य भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद काबर में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान एसडीओ प्रवीण कुंदन, डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, बीडीओ चंदन कुमार, भूमि सुधार पदाधिकारी रवि गौतम, आंती मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, पीओ संजय कुमार, एसआई मीरा कुमारी, हवलदार देवानंद यादव, एसआई शंकर पासवान, मुखिया प्रतिनिधि मो. इंतेशाब, गुड्डू कुमार रौशन, मो. आकिब आलम, सुनील यादव, जमींदर यादव और संतोष मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, विभिन्न पूजा आयोजनों के दौरान एसडीओ प्रवीण कुंदन, डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, बीडीओ चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रितु सोनी, कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन, आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव, समाजसेवी भास्कर सिंह, राहुल कुमार, उज्ज्वल सिंह, विकास कुमार, मुन्ना द्विवेदी, राहुल पांडेय, पंकज सिंह और अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है विजयादशमी मान्यता है कि विजयादशमी के दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की थी। इसी विजय के प्रतीक के रूप में हर वर्ष दशहरा पर रावण दहन किया जाता है। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है।1
- मोरहर नदी में मिला युवक का शव, दशहरा मेला घूमने निकला था सुनील मखदुमपुर। मोरहर नदी में बुधवार की सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शकूराबाद थाना क्षेत्र के पृजपुरा गांव निवासी सुनील यादव (35) के रूप में हुई है। वह मंगलवार को दशहरा मेला घूमने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जानकारी के अनुसार, इक्किल विशुनपुर गांव के समीप ब्रह्मस्थान के पूरब नदी में शव तैरता दिखाई दिया। सूचना पर मखदुमपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि नदी पार करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। सुनील बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता देने की बात कही गई है। मोरहर नदी में मिला युवक का शव, दशहरा मेला घूमने निकला था सुनील मखदुमपुर। मोरहर नदी में बुधवार की सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शकूराबाद थाना क्षेत्र के पृजपुरा गांव निवासी सुनील यादव (35) के रूप में हुई है। वह मंगलवार को दशहरा मेला घूमने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जानकारी के अनुसार, इक्किल विशुनपुर गांव के समीप ब्रह्मस्थान के पूरब नदी में शव तैरता दिखाई दिया। सूचना पर मखदुमपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि नदी पार करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। सुनील बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता देने की बात कही गई है।1
- 🙏 नटेशर एवं खुखड़ी में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होकर शांति, सौहार्द एवं सामाजिक एकता का दिया संदेश 🙏 नीमचक बथानी प्रखंड अंतर्गत नटेश्वर एवं खुखड़ी में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं एवं नटेश्वर के सभी पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं नीमचक बथानी थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी के सहयोग एवं समन्वय से शांतिपूर्ण वातावरण में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मोहम्मद औरंगजेब प्रदेश उपाध्यक्ष, जदयू युवा बिहार जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, नीमचक बथानी, गया।3
- रफीगंज प्रखंड के चेंव व भीखनपुरा में पूर्व विधायक ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन रफीगंज प्रखंड के चेंव एवं भीखनपुरा गांव में सोमवार की रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने किया। चेंव में दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित रामायण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद गांव में रामायण का आयोजन हुआ है, जिसमें स्थानीय कलाकार विभिन्न पात्रों की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता मजबूत होती है। इसके बाद पूर्व विधायक भीखनपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें आने वाले समय में पूरा किया जाएगा तथा विकास की गति को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में सुनील कुमार वर्मा, ओमप्रकाश भारती उर्फ गुड्डू यादव, अनूप कुमार, मुकेश कुमार, राजू कुमार, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।1
- जहानाबाद में हुआ मूर्ति विसर्जन डीजे गण भजन के साथ किया गया मूर्ति का विसर्जन1
- श्रद्धा दुबे का शिवा से बातचीत का एक और ऑडियो सामने आया है, श्रद्धा दुबे का शिवा से बातचीत का एक और ऑडियो सामने आया है, उसमें वह शिवा से कह रही है- "तुमने मुझे घुमाया? शहर में मेरी बदनामी हुई। मेरा एक भी आंसू गिरा तो सर तुम्हारे बंबू कर देंगे। तुम्हारी घुमा घुमा के ........ मारेंगे लोग मेरे हिसाब से मेरे पास आते हैं और जाते भी मेरे हिसाब से हैं" शिवा कह रहा है कि इस इंटेंशन से मैंने ऐसा कुछ नहीं किया।1