गोविंदपुर में आंचल जीविका की वार्षिक आमसभा आयोजित, सैकड़ों जीविका दीदियां हुईं शामिल* *गोविंदपुर में आंचल जीविका की वार्षिक आमसभा आयोजित, सैकड़ों जीविका दीदियां हुईं शामिल* गोविंदपुर। नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड के स्थानीय बाजार गोविंदपुर के गणपति मैरेज हॉल में बुधवार को आंचल जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, बनिया बिगहा के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सामान्य निकाय की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका), बिहार के संपोषण से किया गया। आमसभा में सहकारी समिति से जुड़ी सैकड़ों जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आंचल जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत समिति के सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जीविका बीपीएम, एसी, सीसी, जीविका सीएम सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं। आमसभा के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति द्वारा किए गए कार्यों एवं हासिल की गई उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के कार्यों, संचालन व्यवस्था तथा सदस्यों की भूमिका और सहभागिता को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही आने वाले समय में समिति को और बेहतर तरीके से संचालित करने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने से संबंधित कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जीविका से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं समूह के माध्यम से बचत, ऋण, स्वरोजगार और विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़ रही हैं। इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है। जीविका बीपीएम ने आमसभा को संबोधित करते हुए समिति से जुड़े सदस्यों एवं जीविका दीदियों से सक्रिय रूप से सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसके सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और बेहतर संचालन पर निर्भर करती है। वार्षिक आमसभा जैसे आयोजनों के माध्यम से सदस्यों को समिति के कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी मिलने के साथ आगे की दिशा तय करने का अवसर मिलता है। आमसभा के दौरान महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और जीविका के माध्यम से संचालित गतिविधियों को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों जीविका दीदियों की भागीदारी से पूरा आयोजन उत्साहपूर्ण बना रहा। अधिकारियों एवं समिति के पदाधिकारियों ने महिलाओं को आगे भी समूह एवं सहकारी समिति की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

- गोविंदपुर में आंचल जीविका की वार्षिक आमसभा आयोजित, सैकड़ों जीविका दीदियां हुईं शामिल* *गोविंदपुर में आंचल जीविका की वार्षिक आमसभा आयोजित, सैकड़ों जीविका दीदियां हुईं शामिल* गोविंदपुर। नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड के स्थानीय बाजार गोविंदपुर के गणपति मैरेज हॉल में बुधवार को आंचल जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, बनिया बिगहा के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सामान्य निकाय की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका), बिहार के संपोषण से किया गया। आमसभा में सहकारी समिति से जुड़ी सैकड़ों जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आंचल जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत समिति के सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जीविका बीपीएम, एसी, सीसी, जीविका सीएम सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं। आमसभा के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति द्वारा किए गए कार्यों एवं हासिल की गई उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के कार्यों, संचालन व्यवस्था तथा सदस्यों की भूमिका और सहभागिता को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही आने वाले समय में समिति को और बेहतर तरीके से संचालित करने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने से संबंधित कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जीविका से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं समूह के माध्यम से बचत, ऋण, स्वरोजगार और विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़ रही हैं। इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है। जीविका बीपीएम ने आमसभा को संबोधित करते हुए समिति से जुड़े सदस्यों एवं जीविका दीदियों से सक्रिय रूप से सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसके सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और बेहतर संचालन पर निर्भर करती है। वार्षिक आमसभा जैसे आयोजनों के माध्यम से सदस्यों को समिति के कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी मिलने के साथ आगे की दिशा तय करने का अवसर मिलता है। आमसभा के दौरान महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और जीविका के माध्यम से संचालित गतिविधियों को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों जीविका दीदियों की भागीदारी से पूरा आयोजन उत्साहपूर्ण बना रहा। अधिकारियों एवं समिति के पदाधिकारियों ने महिलाओं को आगे भी समूह एवं सहकारी समिति की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।1
- समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी में पहुंचे अशोक महतो एवं श्रवण कुशवाहा नवजात बच्ची को आशीर्वाद देकर सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना संजय वर्मा नारदीगंज (नवादा)। नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के बरियो गांव में समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। समारोह में चर्चित सामाजिक व्यक्तित्व अशोक महतो एवं नवादा लोकसभा के प्रत्याशी रहे श्रवण कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक शामिल हुए। समारोह में पहुंचे अशोक महतो ने नवजात बच्ची एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने नवजात बच्ची को गोद में लेकर दुलार किया और आशीर्वाद देते हुए उसके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने परिवार को बच्ची के जन्म की बधाई देते हुए कहा कि नवजात के आगमन से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना है। उन्होंने बच्ची के जीवन में हमेशा सुख, समृद्धि और खुशहाली बने रहने की कामना की। वहीं, श्रवण कुशवाहा ने भी समारोह में पहुंचकर परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवजात बच्ची के जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे का जन्म परिवार के लिए खुशी और उत्साह का अवसर होता है। उन्होंने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए परिजनों को बधाई दी। छठियारी समारोह के दौरान घर-आंगन में उत्सव का माहौल बना रहा। परिजनों एवं रिश्तेदारों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ समारोह को संपन्न कराया। इस अवसर पर गांव के लोगों एवं शुभचिंतकों की भी काफी भीड़ रही। सभी ने नवजात बच्ची को आशीर्वाद देते हुए परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में उपस्थित लोगों ने परिवार के साथ खुशियां साझा कीं और नवजात बच्ची के स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए मंगलकामनाएं कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान बरियो गांव में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी में पहुंचे अशोक महतो एवं श्रवण कुशवाहा नवजात बच्ची को आशीर्वाद देकर सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना संजय वर्मा नारदीगंज (नवादा)। नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के बरियो गांव में समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। समारोह में चर्चित सामाजिक व्यक्तित्व अशोक महतो एवं नवादा लोकसभा के प्रत्याशी रहे श्रवण कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक शामिल हुए। समारोह में पहुंचे अशोक महतो ने नवजात बच्ची एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने नवजात बच्ची को गोद में लेकर दुलार किया और आशीर्वाद देते हुए उसके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने परिवार को बच्ची के जन्म की बधाई देते हुए कहा कि नवजात के आगमन से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना है। उन्होंने बच्ची के जीवन में हमेशा सुख, समृद्धि और खुशहाली बने रहने की कामना की। वहीं, श्रवण कुशवाहा ने भी समारोह में पहुंचकर परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवजात बच्ची के जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे का जन्म परिवार के लिए खुशी और उत्साह का अवसर होता है। उन्होंने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए परिजनों को बधाई दी। छठियारी समारोह के दौरान घर-आंगन में उत्सव का माहौल बना रहा। परिजनों एवं रिश्तेदारों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ समारोह को संपन्न कराया। इस अवसर पर गांव के लोगों एवं शुभचिंतकों की भी काफी भीड़ रही। सभी ने नवजात बच्ची को आशीर्वाद देते हुए परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में उपस्थित लोगों ने परिवार के साथ खुशियां साझा कीं और नवजात बच्ची के स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए मंगलकामनाएं कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान बरियो गांव में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।4
- रजौली में बड़ा सड़क हादसा! SH-70 पर बैरिया मोड़ के पास ई-रिक्शा करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में 3 महिलाएं और डेढ़ साल का बच्चा घायल हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक ई-रिक्शा नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने मामले की जांच और नाबालिग चालकों के खिलाफ अभियान की बात कही है। #Rajauli #Nawada #RoadAccident #E रिक्शा रजौली में बड़ा सड़क हादसा! SH-70 पर बैरिया मोड़ के पास ई-रिक्शा करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में 3 महिलाएं और डेढ़ साल का बच्चा घायल हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक ई-रिक्शा नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने मामले की जांच और नाबालिग चालकों के खिलाफ अभियान की बात कही है। #Rajauli #Nawada #RoadAccident #E रिक्शा1
- जिला शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए प्रधान शिक्षक का विद्यालय में हुआ अभिनंदन समारोह ग्रामीण एवं अभिभावकों ने अभिनंदन समारोह आयोजित कर प्रधान शिक्षक के कार्यों को सराहा रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली अनुमंडल के सिरदला प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चिरैया में बुधवार को ग्रामीणों एवं अभिभावकों के द्वारा एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। 19 सितंबर को नवादा में जिला शिक्षक सम्मान से सम्मानित होने वाले विद्यालय के प्रधान शिक्षक गौतम कुमार का विद्यालय में ग्रामीण एवं अभिभावकों द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं समाजसेवी रविशंकर पासवान के द्वारा किया गया। आयोजित अभिनंदन समारोह में वार्ड सदस्य इंद्रजीत रविदास, विद्यालय शिक्षा समिति जितेंद्र राजवंशी के साथ विद्यालय आए अभिभावक एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने फूलों की बारिश कर अपने प्रिय प्रधान शिक्षक गौतम कुमार के स्वागत में फूलों एवं मालाओं से सम्मानित किया। अभिनंदन समारोह में आए ग्रामीण एवं अभिभावकों ने प्रधान शिक्षक के कार्यों की खूब सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नारे एवं उत्साहवर्धन तालियां बजाकर कार्यक्रम को रोमांचक बना दिया। उपस्थित लोगों ने प्रधान शिक्षक की विद्यालय प्रबंधन, बुनियादी सुविधाओं एवं नवाचार प्रयोग की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक ने अपनी जीवनी सहित विद्यालय के संकल्प "पढ़े चिरैया, बढ़े चिरैया, उड़े चिरैया" को संकलित भाव से आगे बढ़ाने की बात कही। बच्चों के अभिभावकों से आह्वान करते हुए पूरे ग्राम में बच्चों के साथ शिक्षा जागरूकता मार्च भी किया गया। मौके पर शिक्षक मधुरंजन कुमार, शशि कुमार सुमन, शिक्षिका रीता कुमारी, मृदुला कुमारी, बबीता कुमारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।2
- कर्मा पूजा: बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र की आशीर्वाद, रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल। बिहार : नवादा खबर। भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक कर्मा पर्व मंगलवार को नवादा जिले के हिसुआ ,अकबरपुर, रजौली,मेसकौर, नारदीगंज समेत नवादा जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । कर्मा को लेकर किशोरियों और नव विवाहितों में इस व्रत को लेकर खासा उत्साह दिखा। दिनभर घरों में उल्लास और उत्सव का माहौल बना रहा है। मंगलवार की सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारी तेज हो गई थी महिलाओं और किशोरियों ने स्नान के बाद पूजा स्थल को पवित्र किया और उनकी की मूरत गढ़कर उन्हों स्थापित किया। प्रतिमा पर फूल अक्षत ,रोली और फल नारियल, संतरा, सेब, और आनारस चढ़ायें। इस अवसर पर बहनों ने उपवास रखकर अपने हाथों से गौरा (माता पार्वती )श्री गणेश और भगवान शिव की प्रतिमा बनाई। मंगलवार की रात में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी सुख समृद्धि और स्वस्थ जीवन की मन्नतें मांगी। हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे में बुधवार की सुबह श्रद्धालुओं ने माता पार्वती श्री गणेश और भगवान शिव की प्रतिमा को रेलवे किनारे तालाब में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं नवयुवतीयों ने नये कपड़े पहनकर दृष्टि कुमारी, निशा कुमारी चांदनी कुमारी काजल कुमारी साधना कुमारी पूजा अर्चना किया।2
- रजौली समेकित जॉच चौकी पर आज xuv 500 से शराब भरकर कर झारखंड से बिहार में प्रवेश करने की कोशिश नाकाम1
- 2.5 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों की 25% सीटों पर मिलेगा एडमिशन का अवसर1
- नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ रही महिला श्रद्धालुओं की भीड़* *नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ रही महिला श्रद्धालुओं की भीड़* गोविंदपुर। नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को महायज्ञ मंडप में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धा और आस्था के साथ महिलाओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति अर्पित कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। महायज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जैसे-जैसे वैदिक मंत्रों की गूंज और हवन कुंड से उठती सुगंधित धूप की खुशबू वातावरण में फैलती गई, पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। महिला श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार के सदस्य मानिकचंद्र साव, ईश्वरी प्रसाद, डॉ. रणधीर प्रसाद, सुरेश कुमार, सुजीत वर्णवाल, पंकज कुमार सहित समस्त गायत्री परिवार की देखरेख में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। गायत्री परिवार के सदस्य डॉ. रणधीर प्रसाद ने बताया कि गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ 21 सितंबर 2026 को किया गया है। विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के बाद 25 सितंबर 2026 को हवन-पूजन के साथ महायज्ञ का विधिवत समापन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महायज्ञ में शामिल होकर यज्ञ, पूजा-अर्चना एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की। महायज्ञ के आयोजन से गोविंदपुर का वातावरण इन दिनों पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय बना हुआ है।1