Shuru
Apke Nagar Ki App…
2.5 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों की 25% सीटों पर मिलेगा एडमिशन का अवसर
Sunil Kumar journalist
2.5 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों की 25% सीटों पर मिलेगा एडमिशन का अवसर
More news from झारखंड and nearby areas
- मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड: कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्य आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़ मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड: कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्य आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़ जमुई व्यवहार न्यायालय में पेशी के दौरान अधिवक्ताओं में दिखा आक्रोश, पुलिस ने संभाली स्थिति जमुई। बहुचर्चित मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड के मुख्य आरोपी हरेराम यादव को पुलिस ने जमुई व्यवहार न्यायालय में पेश किया। आरोपी की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच आक्रोश का माहौल देखने को मिला। इसी दौरान एक अधिवक्ता ने आरोपी हरेराम यादव को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को सुरक्षा घेरे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई। घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों के बीच भी इसको लेकर चर्चा होती रही। क्या है पूरा मामला मड़वा पहाड़ पर छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद यह घटना चर्चा में आ गई थी। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी आक्रोश देखने को मिला था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हरेराम यादव को गिरफ्तार किया और बुधवार को उसे जमुई व्यवहार न्यायालय में पेश किया। आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान अधिवक्ताओं में भी इस मामले को लेकर नाराजगी दिखाई दी। इसी बीच एक अधिवक्ता द्वारा आरोपी को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई। हालांकि, पुलिस की तत्परता से स्थिति को ज्यादा बिगड़ने से रोक लिया गया। पुलिस ने संभाली स्थिति कोर्ट परिसर में आरोपी के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और आरोपी को सुरक्षित तरीके से न्यायालय की प्रक्रिया से आगे ले जाया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मड़वा पहाड़ की घटना के बाद से ही मामले को लेकर लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और न्यायालय में पेशी के बाद मामले की आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर लोगों की नजर बनी हुई है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा।4
- 2.5 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों की 25% सीटों पर मिलेगा एडमिशन का अवसर1
- जिला शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए प्रधान शिक्षक का विद्यालय में हुआ अभिनंदन समारोह ग्रामीण एवं अभिभावकों ने अभिनंदन समारोह आयोजित कर प्रधान शिक्षक के कार्यों को सराहा रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली अनुमंडल के सिरदला प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चिरैया में बुधवार को ग्रामीणों एवं अभिभावकों के द्वारा एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। 19 सितंबर को नवादा में जिला शिक्षक सम्मान से सम्मानित होने वाले विद्यालय के प्रधान शिक्षक गौतम कुमार का विद्यालय में ग्रामीण एवं अभिभावकों द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं समाजसेवी रविशंकर पासवान के द्वारा किया गया। आयोजित अभिनंदन समारोह में वार्ड सदस्य इंद्रजीत रविदास, विद्यालय शिक्षा समिति जितेंद्र राजवंशी के साथ विद्यालय आए अभिभावक एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने फूलों की बारिश कर अपने प्रिय प्रधान शिक्षक गौतम कुमार के स्वागत में फूलों एवं मालाओं से सम्मानित किया। अभिनंदन समारोह में आए ग्रामीण एवं अभिभावकों ने प्रधान शिक्षक के कार्यों की खूब सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नारे एवं उत्साहवर्धन तालियां बजाकर कार्यक्रम को रोमांचक बना दिया। उपस्थित लोगों ने प्रधान शिक्षक की विद्यालय प्रबंधन, बुनियादी सुविधाओं एवं नवाचार प्रयोग की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक ने अपनी जीवनी सहित विद्यालय के संकल्प "पढ़े चिरैया, बढ़े चिरैया, उड़े चिरैया" को संकलित भाव से आगे बढ़ाने की बात कही। बच्चों के अभिभावकों से आह्वान करते हुए पूरे ग्राम में बच्चों के साथ शिक्षा जागरूकता मार्च भी किया गया। मौके पर शिक्षक मधुरंजन कुमार, शशि कुमार सुमन, शिक्षिका रीता कुमारी, मृदुला कुमारी, बबीता कुमारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।2
- रजौली समेकित जॉच चौकी पर आज xuv 500 से शराब भरकर कर झारखंड से बिहार में प्रवेश करने की कोशिश नाकाम1
- गोविंदपुर में आंचल जीविका की वार्षिक आमसभा आयोजित, सैकड़ों जीविका दीदियां हुईं शामिल* *गोविंदपुर में आंचल जीविका की वार्षिक आमसभा आयोजित, सैकड़ों जीविका दीदियां हुईं शामिल* गोविंदपुर। नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड के स्थानीय बाजार गोविंदपुर के गणपति मैरेज हॉल में बुधवार को आंचल जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, बनिया बिगहा के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सामान्य निकाय की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका), बिहार के संपोषण से किया गया। आमसभा में सहकारी समिति से जुड़ी सैकड़ों जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आंचल जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत समिति के सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जीविका बीपीएम, एसी, सीसी, जीविका सीएम सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं। आमसभा के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति द्वारा किए गए कार्यों एवं हासिल की गई उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के कार्यों, संचालन व्यवस्था तथा सदस्यों की भूमिका और सहभागिता को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही आने वाले समय में समिति को और बेहतर तरीके से संचालित करने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने से संबंधित कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जीविका से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं समूह के माध्यम से बचत, ऋण, स्वरोजगार और विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़ रही हैं। इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है। जीविका बीपीएम ने आमसभा को संबोधित करते हुए समिति से जुड़े सदस्यों एवं जीविका दीदियों से सक्रिय रूप से सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसके सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और बेहतर संचालन पर निर्भर करती है। वार्षिक आमसभा जैसे आयोजनों के माध्यम से सदस्यों को समिति के कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी मिलने के साथ आगे की दिशा तय करने का अवसर मिलता है। आमसभा के दौरान महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और जीविका के माध्यम से संचालित गतिविधियों को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों जीविका दीदियों की भागीदारी से पूरा आयोजन उत्साहपूर्ण बना रहा। अधिकारियों एवं समिति के पदाधिकारियों ने महिलाओं को आगे भी समूह एवं सहकारी समिति की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।1
- समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी में पहुंचे अशोक महतो एवं श्रवण कुशवाहा नवजात बच्ची को आशीर्वाद देकर सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना संजय वर्मा नारदीगंज (नवादा)। नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के बरियो गांव में समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। समारोह में चर्चित सामाजिक व्यक्तित्व अशोक महतो एवं नवादा लोकसभा के प्रत्याशी रहे श्रवण कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक शामिल हुए। समारोह में पहुंचे अशोक महतो ने नवजात बच्ची एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने नवजात बच्ची को गोद में लेकर दुलार किया और आशीर्वाद देते हुए उसके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने परिवार को बच्ची के जन्म की बधाई देते हुए कहा कि नवजात के आगमन से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना है। उन्होंने बच्ची के जीवन में हमेशा सुख, समृद्धि और खुशहाली बने रहने की कामना की। वहीं, श्रवण कुशवाहा ने भी समारोह में पहुंचकर परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवजात बच्ची के जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे का जन्म परिवार के लिए खुशी और उत्साह का अवसर होता है। उन्होंने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए परिजनों को बधाई दी। छठियारी समारोह के दौरान घर-आंगन में उत्सव का माहौल बना रहा। परिजनों एवं रिश्तेदारों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ समारोह को संपन्न कराया। इस अवसर पर गांव के लोगों एवं शुभचिंतकों की भी काफी भीड़ रही। सभी ने नवजात बच्ची को आशीर्वाद देते हुए परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में उपस्थित लोगों ने परिवार के साथ खुशियां साझा कीं और नवजात बच्ची के स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए मंगलकामनाएं कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान बरियो गांव में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी में पहुंचे अशोक महतो एवं श्रवण कुशवाहा नवजात बच्ची को आशीर्वाद देकर सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना संजय वर्मा नारदीगंज (नवादा)। नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के बरियो गांव में समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। समारोह में चर्चित सामाजिक व्यक्तित्व अशोक महतो एवं नवादा लोकसभा के प्रत्याशी रहे श्रवण कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक शामिल हुए। समारोह में पहुंचे अशोक महतो ने नवजात बच्ची एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने नवजात बच्ची को गोद में लेकर दुलार किया और आशीर्वाद देते हुए उसके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने परिवार को बच्ची के जन्म की बधाई देते हुए कहा कि नवजात के आगमन से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना है। उन्होंने बच्ची के जीवन में हमेशा सुख, समृद्धि और खुशहाली बने रहने की कामना की। वहीं, श्रवण कुशवाहा ने भी समारोह में पहुंचकर परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवजात बच्ची के जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे का जन्म परिवार के लिए खुशी और उत्साह का अवसर होता है। उन्होंने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए परिजनों को बधाई दी। छठियारी समारोह के दौरान घर-आंगन में उत्सव का माहौल बना रहा। परिजनों एवं रिश्तेदारों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ समारोह को संपन्न कराया। इस अवसर पर गांव के लोगों एवं शुभचिंतकों की भी काफी भीड़ रही। सभी ने नवजात बच्ची को आशीर्वाद देते हुए परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में उपस्थित लोगों ने परिवार के साथ खुशियां साझा कीं और नवजात बच्ची के स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए मंगलकामनाएं कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान बरियो गांव में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।4
- बिहार में लड़की के साथ कर रहे जबरदस्ती उन लड़कों को जमुई पुलिस ने मारा गोली1
- सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर राज्य स्तरीय जांच टीम ने किया स्थल निरीक्षण सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर राज्य स्तरीय टीम पहुंची सतगावां,दर्शन नाला–गांवा मार्ग का किया स्थल निरीक्षण वीडियो वायरल होने के बाद हुई थी खानापूर्ति,अब जगह-जगह सड़क पर बने थे गड्ढे; निर्माण गुणवत्ता पर उठे थे सवाल कोडरमा/सतगावां दर्शन नाला से गांवा तक सड़क की मरम्मत एवं निर्माण कार्य में कथित अनियमितता और गुणवत्ता को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बीच बुधवार को राज्य स्तरीय जांच टीम सतगावां पहुंची। टीम द्वारा सड़क के विभिन्न हिस्सों का स्थल निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति, मरम्मत कार्य, निर्माण की गुणवत्ता और सड़क सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं को देखा गया मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पत्रकारों से भी सड़क निर्माण से संबंधित जानकारी ली गई इससे पहले सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार सवाल उठते रहे थे। कुछ दिन पहले सड़क की ऊपरी डामर परत को झाड़ू लगाने मात्र से उखड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल तेज हुए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि उस समय समस्या के स्थायी समाधान के बजाय महज ‘खाना पूर्ति’ की गई थी। अब सड़क के जगह-जगह खराब होने और गड्ढे बनने के बाद एक बार फिर निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि यदि सड़क का निर्माण और मरम्मत निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार किया गया होता तो कुछ ही समय बाद सड़क की स्थिति इस तरह खराब नहीं होती। पहले वायरल हुआ था डामर की परत उखड़ने का वीडियो कुछ दिन पहले ग्रामीणों द्वारा सड़क की ऊपरी डामर परत को झाड़ू लगाने से उखड़ने का वीडियो बनाया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित स्तर पर सड़क की स्थिति सुधारने की बात हुई थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार उस समय केवल ‘खाना पूर्ति’ की गई थी। अब जगह-जगह सड़क पर बनने लगे थे गड्ढे अब सड़क के जगह-जगह गड्ढे बनने के बाद ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर पहले जो सवाल उठाए गए थे, वे फिर सामने हैं। बारिश के मौसम में सड़क पर पानी जमा होने और वाहनों के लगातार आवागमन से समस्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही थी। ग्रामीणों ने बुधवार पहुंची राज्य स्तरीय जांच टीम से सड़क की वास्तविक स्थिति की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। बासोडीह बाजार कलीडीह समेत अन्य स्थानों पर भी उठे थे सवाल ग्रामीणों के अनुसार बासोडीह बाजार , कली डीह समेत सड़क के अन्य हिस्सों में भी निर्माण एवं मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे। कुछ स्थानों पर पहले से मौजूद पीसीसी सड़क के ऊपर डामरीकरण किए जाने की बात भी सामने आई थी। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण से संबंधित डीपीआर,स्वीकृत लागत,कार्य अवधि और निर्माण से जुड़ी अन्य जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की थी। राज्य स्तरीय टीम बुधवार कर रही थी स्थल निरीक्षण सड़क की गुणवत्ता को लेकर लगातार उठती शिकायतों के बीच बुधवार राज्य स्तरीय जांच टीम मौके पर पहुंची थी। टीम द्वारा सड़क के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया गया । निर्माण कार्य की स्थिति, सड़क की वर्तमान हालत और गुणवत्ता से जुड़े बिंदुओं की जांच की गईl ग्रामीणों द्वारा टीम के सामने सड़क में बने गड्ढे, डामर की परत से जुड़ी शिकायत और अन्य स्थानों पर सामने आई समस्याओं की जानकारी दी गई। पत्रकार दीपेश अग्रवाल भी जांच के दौरान मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने सड़क की खराब स्थिति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल राज्य स्तरीय टीम के सामने रखे । पहले खुट्टा हादसे के बाद भी उठे थे सुरक्षा पर सवाल इससे पहले 13 सितंबर को खुट्टा के पास सड़क हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। घटना के बाद पत्रकार दीपेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे थे और सड़क की स्थिति तथा निर्माणाधीन हिस्से में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठाए थे। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को भी बुलाया गया था। निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड की व्यवस्था को लेकर भी सवाल किए गए थे। बीडीओ सह अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने संबंधित विभाग से जवाब देने का ज्ञापन जारी किया गया था केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख गुणवत्ता पर जांच की मांग की थी सड़क की स्थिति और निर्माण कार्य को लेकर मामला स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा था। कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सड़क निर्माण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी मामला चर्चा में आया था। अब जांच रिपोर्ट पर टिकी लोगों की नजर बुधवार राज्य स्तरीय टीम द्वारा किए जा रहे स्थल निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों की नजर जांच के निष्कर्ष पर है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री, डामरीकरण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों, सड़क की मोटाई, स्वीकृत लागत और कार्य की वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए और सड़क की मरम्मत निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप दोबारा कराई जानी चाहिए। फिलहाल बुधवार राज्य स्तरीय जांच टीम के स्थल निरीक्षण से सड़क निर्माण से जुड़े मामले में जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। अब देखना है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और सड़क की गुणवत्ता एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग आगे क्या कार्रवाई करता है।4