राजस्थान सरकार के आगामी अभियान-2026 की पूर्व तैयारियों, किसानों के लिए अच्छी वर्षा की कामना और नारी चौपाल के माध्यम से महिला जागरूकता तथा सशक्तिकरण को लेकर बुधवार को रियांबड़ी के बजरंगगढ़ परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने की। बैठक में भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ ने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी का आह्वान किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मदनराम गौरा ने ग्राम पंचायत स्तर पर चलाए जाने वाले आगामी अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की, वहीं पूर्व उप जिला प्रमुख शोभाराम जयपाल ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने किसानों के हित में पर्याप्त वर्षा की कामना करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। नारी चौपाल के तहत महिला जागरूकता और स्वास्थ्य पर विशेष चर्चा हुई। सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद माली ने "स्वस्थ महिला-समृद्ध परिवार" विषय पर महिलाओं को एनीमिया, पौष्टिक आहार, रक्त परीक्षण तथा गर्भवती महिलाओं एवं नवजात बच्चों के समयबद्ध टीकाकरण के महत्व से अवगत कराया। विकास अधिकारी भंवरलाल सिंघाड़िया ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और लैंगिक असमानता के खिलाफ सजग रहने का संदेश दिया। तहसीलदार अशोक कुमार ने बाल विवाह, भ्रूण हत्या, महिला अत्याचार एवं अशिक्षा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता का आह्वान किया। उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने शिक्षा के बिना महिला सशक्तिकरण को अधूरा बताते हुए महिलाओं से साक्षर बनने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने भजन एवं लोकनृत्य प्रस्तुत कर आयोजन को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, सहायक अभियंता राकेश कुमार महरिया, महेंद्रनाथ योगी, सत्यनारायण वैष्णव, राकेश टाक, रामकिशोर तिवारी, मनीष व्यास, मनीष सोनी, नोरतराम भाटी, भीकाराम सामरिया, मोतीराम चौकीदार, रामकिशोर चौकीदार, जितेंद्र कुमार, अशोक माली, रवि राज, राहुल भाटी, अभिषेक माली, मुकेश धारु, सुनील दगदी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
राजस्थान सरकार के आगामी अभियान-2026 की पूर्व तैयारियों, किसानों के लिए अच्छी वर्षा की कामना और नारी चौपाल के माध्यम से महिला जागरूकता तथा सशक्तिकरण को लेकर बुधवार को रियांबड़ी के बजरंगगढ़ परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने की। बैठक में भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ ने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी का आह्वान किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मदनराम गौरा ने ग्राम पंचायत स्तर पर चलाए जाने वाले आगामी अभियान की
रूपरेखा प्रस्तुत की, वहीं पूर्व उप जिला प्रमुख शोभाराम जयपाल ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने किसानों के हित में पर्याप्त वर्षा की कामना करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। नारी चौपाल के तहत महिला जागरूकता और स्वास्थ्य पर विशेष चर्चा हुई। सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद माली ने "स्वस्थ महिला-समृद्ध परिवार" विषय पर महिलाओं को एनीमिया, पौष्टिक आहार, रक्त परीक्षण तथा गर्भवती महिलाओं एवं नवजात बच्चों
के समयबद्ध टीकाकरण के महत्व से अवगत कराया। विकास अधिकारी भंवरलाल सिंघाड़िया ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और लैंगिक असमानता के खिलाफ सजग रहने का संदेश दिया। तहसीलदार अशोक कुमार ने बाल विवाह, भ्रूण हत्या, महिला अत्याचार एवं अशिक्षा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता का आह्वान किया। उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने शिक्षा के बिना महिला सशक्तिकरण को अधूरा बताते हुए महिलाओं से साक्षर बनने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सतर्क रहने की अपील
की। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने भजन एवं लोकनृत्य प्रस्तुत कर आयोजन को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, सहायक अभियंता राकेश कुमार महरिया, महेंद्रनाथ योगी, सत्यनारायण वैष्णव, राकेश टाक, रामकिशोर तिवारी, मनीष व्यास, मनीष सोनी, नोरतराम भाटी, भीकाराम सामरिया, मोतीराम चौकीदार, रामकिशोर चौकीदार, जितेंद्र कुमार, अशोक माली, रवि राज, राहुल भाटी, अभिषेक माली, मुकेश धारु, सुनील दगदी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
- राजस्थान सरकार के आगामी अभियान-2026 की पूर्व तैयारियों, किसानों के लिए अच्छी वर्षा की कामना और नारी चौपाल के माध्यम से महिला जागरूकता तथा सशक्तिकरण को लेकर बुधवार को रियांबड़ी के बजरंगगढ़ परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने की। बैठक में भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ ने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी का आह्वान किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मदनराम गौरा ने ग्राम पंचायत स्तर पर चलाए जाने वाले आगामी अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की, वहीं पूर्व उप जिला प्रमुख शोभाराम जयपाल ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने किसानों के हित में पर्याप्त वर्षा की कामना करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। नारी चौपाल के तहत महिला जागरूकता और स्वास्थ्य पर विशेष चर्चा हुई। सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद माली ने "स्वस्थ महिला-समृद्ध परिवार" विषय पर महिलाओं को एनीमिया, पौष्टिक आहार, रक्त परीक्षण तथा गर्भवती महिलाओं एवं नवजात बच्चों के समयबद्ध टीकाकरण के महत्व से अवगत कराया। विकास अधिकारी भंवरलाल सिंघाड़िया ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और लैंगिक असमानता के खिलाफ सजग रहने का संदेश दिया। तहसीलदार अशोक कुमार ने बाल विवाह, भ्रूण हत्या, महिला अत्याचार एवं अशिक्षा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता का आह्वान किया। उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने शिक्षा के बिना महिला सशक्तिकरण को अधूरा बताते हुए महिलाओं से साक्षर बनने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने भजन एवं लोकनृत्य प्रस्तुत कर आयोजन को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, सहायक अभियंता राकेश कुमार महरिया, महेंद्रनाथ योगी, सत्यनारायण वैष्णव, राकेश टाक, रामकिशोर तिवारी, मनीष व्यास, मनीष सोनी, नोरतराम भाटी, भीकाराम सामरिया, मोतीराम चौकीदार, रामकिशोर चौकीदार, जितेंद्र कुमार, अशोक माली, रवि राज, राहुल भाटी, अभिषेक माली, मुकेश धारु, सुनील दगदी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा क्षेत्र के एक गांव में 9 जून 2026 को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सीवरेज के गंदे पानी और कीचड़ से भरे एक गहरे गड्ढे/नाले में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 7 वर्षीय सोहन, 8 वर्षीय किशन और 9 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। घटना के अनुसार, बच्चे खेलते-खेलते पानी से भरे इस खतरनाक गड्ढे के पास पहुंच गए थे। बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों ने खुले और असुरक्षित नालों व गड्ढों को लेकर प्रशासन की घोर लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं।2
- नागौर जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न ग्रामीण इलाकों में विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलक्टर ने कृषि, ऊर्जा और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद माली ने बताया कि जिला कलक्टर ने ग्राम भंवाल में किसान अमराराम खालिया के खेत में कृषि विभाग द्वारा निर्मित फार्म पॉण्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल संरक्षण की ऐसी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए, साथ ही यह भी कहा कि जल संरक्षण और कृषि उत्पादन बढ़ाने में फार्म पॉण्ड जैसी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इसके बाद, जिला कलक्टर ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड रियांबड़ी के तहत प्रधानमंत्री कुसुम योजना के कॉम्पोनेंट-सी के अंतर्गत जस्साराम और घेवरराम घटियाला के खेत में स्थापित सोलर पंप का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र किसानों को जलवायु अनुकूल और कार्बन रहित स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए, और योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ा जाए। अपने दौरे के दौरान, जिला कलक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया और चिकित्सा व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कलक्टर ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। इस निरीक्षण दौरे में उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया, तहसीलदार अशोक कुमार, जिला परिषद नागौर के अधिशासी अभियंता हनुमान कापड़ी, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता योगेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत भंवाल के प्रशासक रामलाल पंवार, सहायक कृषि अधिकारी जोगीराम मेहर और ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश कुमावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।1
- पीसांगन कस्बे में पुराने पुलिस थाने के समीप स्थित श्री राम मंदिर परिसर में देश और प्रदेश में खुशहाली, जनकल्याण और लोकमंगल की कामना को लेकर एक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासन और प्रशासन ने पंडित घनश्याम जोशी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। इस कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राजीव बड़गूजर, तहसीलदार भागीरथ चौधरी, नगर पालिका ईओ हेमंतसिंह, विकास अधिकारी महेंद्र कुमार मालाकार, हरि प्रजापत, राजेश प्रजापत सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- पीसांगन (अजमेर) में पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल से टेपरिकॉर्डर और स्पीकर जब्त किए और वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सामुदायिक चिकित्सालय के सामने राजस्थान ध्वनि नियंत्रण अधिनियम (RNC एक्ट) के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, सहायक उपनिरीक्षक आत्माराम, कांस्टेबल गोपाल और महेंद्र अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी उन्होंने सामुदायिक चिकित्सालय के बाहर एक मोटरसाइकिल सवार युवक को तेज आवाज में गाने बजाते हुए आते देखा। पुलिस टीम ने वाहन को रुकवाकर चालक से तेज आवाज में गाने बजाने की अनुमति या लाइसेंस के बारे में पूछा, लेकिन उसके पास ऐसी कोई अनुमति नहीं थी। इसके बाद, पीसांगन पुलिस ने RNC एक्ट के तहत ब्रिकचियावास निवासी सांवर लाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर ही मोटरसाइकिल पर लगे टेपरिकॉर्डर और स्पीकर को जब्त कर लिया।1
- राजस्थान के अजमेर जिले के पीसांगन उपखंड अंतर्गत रतनगढ़ गांव के पास खेतों और रपट के समीप से बड़े पैमाने पर अवैध बजरी खनन का कारोबार बेरोकटोक जारी है। सूत्रों के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 50 डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ अवैध बजरी भरकर यहां से गुजर रही हैं। इतनी भारी मात्रा में अवैध बजरी के परिवहन के बावजूद, प्रशासन रेत माफियाओं पर शिकंजा कसने में पूरी तरह विफल रहा है, और राजनीतिक संरक्षण के कारण इन माफियाओं पर आज तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। इस अवैध उत्खनन में बोट, डंपर और पोकलेन जैसी मशीनों का सरेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि पूर्व में पीसांगन पुलिस ने कुछ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को पकड़ा था, लेकिन अब बजरी के कालाबाजारियों के साथ पुलिस के कथित मेलजोल पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। रतनगढ़ क्षेत्र से अवैध बजरी से भरे डंपर अजमेर मार्ग तक पहुँचने के लिए पीसांगन और मांगलियावास थाना क्षेत्रों की सीमाओं से तेज रफ्तार से गुजरते हैं, फिर भी पुलिस प्रशासन ने इन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। यह काली रेत का अवैध धंधा जनप्रतिनिधियों और आला अधिकारियों की नाक के नीचे पनप रहा है, जिससे जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर की गई कार्रवाइयों की चर्चा राजनीतिक गलियारों में सुनाई देती रही। जिन स्थानों पर यह अवैध खनन और रेत के ढेर देखे जा रहे हैं, वहाँ खनन के लिए कोई खदान स्वीकृत नहीं है। सूत्रों का दावा है कि राजनीतिक संरक्षण के बिना यह काला कारोबार संभव नहीं है, जिससे अब जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर भी उंगलियां उठने लगी हैं। कुछ महीने पहले, रेत के कालाबाजारियों ने रतनगढ़ के देवरी माता बांध को भी तोड़ दिया था, जिससे उसका सारा पानी बह गया और अवैध खनन का रास्ता साफ हो गया। अब इस बांध से बजरी भरकर निकलने वाले वाहनों के कारण करनोस में अक्सर जाम लगता है, जिसके चलते ग्रामीणों और रेत माफियाओं के बीच झगड़े होते रहते हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के बजाय केवल ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कर देता है। बजरी खनन पर प्रतिबंध के बाद, नदियों और नालों से निकाली जा रही अवैध बजरी के दाम दोगुने हो गए हैं। जो ट्रॉली पहले ₹900-₹1000 में मिलती थी, वह अब ₹1800-₹2000 या उससे भी अधिक में बिक रही है। यह पूरा अवैध कारोबार 'धड़ल्ले से फल-फूल रहा' है, जिसमें 'पुलिस की मिलीभगत' होने का आरोप है, जिससे 'रेत का काला खेल सरेआम जारी' है।4
- मेडता सिटी में सामने आए मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल को भी सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है।1
- जसनगर पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ एक कार्रवाई करते हुए सरहद रोहिसी क्षेत्र में गश्त के दौरान बजरी से भरा एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है। पुलिस ने यह कदम अवैध बजरी के परिवहन पर रोक लगाने के प्रयासों के तहत उठाया है। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को संदिग्ध रूप से बजरी का परिवहन करते हुए पाया गया। इसे रुकवाकर जांच की गई तो पता चला कि वाहन पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी और न ही बजरी परिवहन से संबंधित कोई आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से वाहन को जब्त कर लिया और नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने जब्त किए गए वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचित किया है। अब खनिज विभाग इस पूरे मामले की जांच करेगा और अवैध खनन तथा बजरी परिवहन से जुड़े नियमों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगा।1