Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला के गोद में था बच्चा, एस्केलेटर पर बिगड़ गया संतुलन जयपुर मेट्रो का एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है. एक महिला बच्चे को गोद में लेकर एस्केलेटर पर चढ़ रही थी तभी उसका बैलेंसे बिगड़ गया और वह गिरने लगी. इसी दौरान भागते हुए एक पुलिसकर्मी पहुंचा और महिला को गिरने से बचा लिया. यह घटना CCTV में कैद हो गई.
Vishal chouhan
महिला के गोद में था बच्चा, एस्केलेटर पर बिगड़ गया संतुलन जयपुर मेट्रो का एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है. एक महिला बच्चे को गोद में लेकर एस्केलेटर पर चढ़ रही थी तभी उसका बैलेंसे बिगड़ गया और वह गिरने लगी. इसी दौरान भागते हुए एक पुलिसकर्मी पहुंचा और महिला को गिरने से बचा लिया. यह घटना CCTV में कैद हो गई.
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Shahid hussain1
- Post by Kailash Fulwari1
- जिले में आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए आज कलक्ट्रेट परिसर में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सायरन की गूंज के साथ शुरू हुई इस ड्रिल ने पूरे परिसर को अलर्ट मोड में ला दिया। मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन स्थिति का सजीव प्रदर्शन किया गया, जिसमें आग लगने और अन्य आपदाओं से निपटने के तरीके दिखाए गए। जैसे ही सायरन बजा, टीमों ने तत्काल एक्शन लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नागरिक सुरक्षा, पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमों ने मिलकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने और प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आपदा के समय सतर्क रहने और सही कदम उठाने की जानकारी दी गई।4
- अजमेर में साइबर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। डॉक्टर को दिखाने के लिए अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर शातिर ठगों ने युवक को अपने जाल में फंसा लिया। ठगों ने फॉर्म भरने के नाम पर एक लिंक भेजा, जिसे जैसे ही पीड़ित मुकेश ने ओपन किया, उसके बैंक अकाउंट से चार बार में कुल ₹3.66 लाख की रकम कट गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ⚠️ सावधान रहें: किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें। 📢 ऐसी खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like & Share करें।1
- • सड़क पर खतरनाक स्टंट कर वाहन चलाने वाले *चार युवक चेतन पुरी, संतोष पुरी, रिषभ पुरी एवं रवि पुरी गिरफ्तार।* • स्टंट में प्रयुक्त तीनों वाहन *एक बोलेरो कैम्पर एवं दो मोटरसाइकिलें जब्त।* • शादी समारोह के दौरान सड़क पर एक डीजे के पीछे उक्त चारों व्यक्तियों ने बोलेरो एवं मोटरसाइकिलों पर स्टंट करते हुए, खतरनाक तरीके लहराते हुए चलाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थाना मेड़तारोड पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।3
- मेड़ता सिटी में मौसम का मिजाज बदला, तेज बारिश और आंधी से शादी समारोहों पर असर मेड़ता सिटी, 25 अप्रैल। क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने आमजन को राहत तो दी, लेकिन शादी-विवाह के सीजन में आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। दिनभर गर्मी और उमस के बाद शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक आए इस बदलाव से खुले में आयोजित होने वाले विवाह समारोहों में अव्यवस्था की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर टेंट उखड़ गए और सजावट को नुकसान पहुंचा। तेज हवाओं के कारण लाइटिंग व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे कार्यक्रमों में व्यवधान आया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी के चलते अस्थायी मंडपों को नुकसान होने की खबरें सामने आई हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में इसी तरह के बदलाव की संभावना जताई गई है, जिससे आयोजकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह के मौसम से शादी से जुड़े कारोबार पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से राहत जरूर मिली, लेकिन अचानक बदले मौसम ने शादी सीजन की रौनक पर असर डाल दिया है।1
- वहान का हॉर्न बजाने को लेकर हुआ विवाद जायरीन परिवार और स्थानीय लोगों में मारपीट दिल्ली गेट शनि मंदिर कुमार मोहल्ला क्षेत्र में शुक्रवार देर रात होरन बजाने को लेकर गुजरात से आए जायरीन और स्थानीय लोगों में मारपीट हो गई जिससे कई लोगों को चोटे भी पहुंची दोनों वपक्षो में थाने पुलिस को शिकायत दी पुलिस ने देर रात तक पुलिस लाइन का अतिरिक्त जाप्ता तैनात कर दिया दरगाह सीओ लक्ष्मण राम दरगाह थाना प्रभारी और अन्य मौजूद रहे देर रात घायलों का पुलिस जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल करवाया पुलिस के अनुसार कुमार मोहल्ला निवासी लक्ष्मी ने बताया कि स्थानीय रमेश अपने वहां से कामकाज के बाद घर लौट रहे थे उन्होंने भीड़ को देखते हुए साइड के लिए वहां का होरन बजाय जिससे आगे चल रही जायरीन महिला और उसकी पुत्री भड़क गई उनके साथ चल रहे परिजन नहीं आकृष होकर रमेश के साथ और उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी वही गुजरात से आए जायरीन ने मोहम्मद उस्मान ने बताया कि वह छठी शरीफ की रस्म में शामिल होने के लिए दरगाह आए थे एक होटल में सो रहे थे उनकी मां और बहन दरगाह बाजार में खरीदारी कर वापस लौट रहे थे इसी दौरान बार-बार होरन बजाने को लेकर टोका तो आरोपी ने अभ्र्ड और मारपीट पर उतर आए जिससे मोहम्मद इजहार और मोहम्मद अफजल सुपारी वाला सहित अन्य के सिर पर हाथों पर चोट आई है1
- Post by Kailash Fulwari1
- ब्यावर के पाली बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड (रजि.) के तत्वावधान में और श्री माहेश्वरी महिला परिषद द्वारा आयोजित 10 दिवसीय विशेष शिविर 'आओ गीता सीखें - संस्कार की पाठशाला' का भव्य समापन हुआ। 14 से 24 अप्रैल 2026 तक चले इस अनूठे आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ हमारी प्राचीन संस्कृति, नैतिक मूल्यों और श्रीमद्भगवद्गीता के अमर संदेशों से रूबरू कराना था। समापन समारोह में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई बच्चों ने भगवान कृष्ण, राधा और अन्य पौराणिक पात्रों की मनमोहक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में परिषद की अध्यक्ष बीना बल्दुआ, सचिव प्रेमलता लोहिया सहित कई गणमान्य पदाधिकारी और अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के प्रयास और संस्था की इस पहल की काफी सराहना की। RD News की इस खास रिपोर्ट में देखिए, कैसे यह 'संकार पाठशाला' आज की युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।1