"श्री माहेश्वरी महिला परिषद के 10 दिवसीय शिविर का समापन, नन्हे बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां" ब्यावर के पाली बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड (रजि.) के तत्वावधान में और श्री माहेश्वरी महिला परिषद द्वारा आयोजित 10 दिवसीय विशेष शिविर 'आओ गीता सीखें - संस्कार की पाठशाला' का भव्य समापन हुआ। 14 से 24 अप्रैल 2026 तक चले इस अनूठे आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ हमारी प्राचीन संस्कृति, नैतिक मूल्यों और श्रीमद्भगवद्गीता के अमर संदेशों से रूबरू कराना था। समापन समारोह में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई बच्चों ने भगवान कृष्ण, राधा और अन्य पौराणिक पात्रों की मनमोहक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में परिषद की अध्यक्ष बीना बल्दुआ, सचिव प्रेमलता लोहिया सहित कई गणमान्य पदाधिकारी और अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के प्रयास और संस्था की इस पहल की काफी सराहना की। RD News की इस खास रिपोर्ट में देखिए, कैसे यह 'संकार पाठशाला' आज की युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
"श्री माहेश्वरी महिला परिषद के 10 दिवसीय शिविर का समापन, नन्हे बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां" ब्यावर के पाली बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड (रजि.) के तत्वावधान में और श्री माहेश्वरी महिला परिषद द्वारा आयोजित 10 दिवसीय विशेष शिविर 'आओ गीता सीखें - संस्कार की पाठशाला' का भव्य समापन हुआ। 14 से 24 अप्रैल 2026 तक चले इस अनूठे आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ हमारी प्राचीन संस्कृति, नैतिक मूल्यों और श्रीमद्भगवद्गीता के अमर संदेशों से रूबरू कराना था। समापन समारोह में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई बच्चों ने भगवान कृष्ण, राधा और अन्य पौराणिक पात्रों की मनमोहक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में परिषद की अध्यक्ष बीना बल्दुआ, सचिव प्रेमलता लोहिया सहित कई गणमान्य पदाधिकारी और अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के प्रयास और संस्था की इस पहल की काफी सराहना की। RD News की इस खास रिपोर्ट में देखिए, कैसे यह 'संकार पाठशाला' आज की युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
- मेड़ता क्षेत्र के आसपास तूफानी बारिश शुरू मेडता ग्रमीणो को गर्मी से राहत1
- ब्यावर के पाली बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड (रजि.) के तत्वावधान में और श्री माहेश्वरी महिला परिषद द्वारा आयोजित 10 दिवसीय विशेष शिविर 'आओ गीता सीखें - संस्कार की पाठशाला' का भव्य समापन हुआ। 14 से 24 अप्रैल 2026 तक चले इस अनूठे आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ हमारी प्राचीन संस्कृति, नैतिक मूल्यों और श्रीमद्भगवद्गीता के अमर संदेशों से रूबरू कराना था। समापन समारोह में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई बच्चों ने भगवान कृष्ण, राधा और अन्य पौराणिक पात्रों की मनमोहक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में परिषद की अध्यक्ष बीना बल्दुआ, सचिव प्रेमलता लोहिया सहित कई गणमान्य पदाधिकारी और अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के प्रयास और संस्था की इस पहल की काफी सराहना की। RD News की इस खास रिपोर्ट में देखिए, कैसे यह 'संकार पाठशाला' आज की युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।1
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1
- रामावास चौराहे पर खौफनाक हादसा: ट्रेलर के पिछले टायरों से दूर तक घसीटा गया युवक, एक की मौत, घायल रेफर शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार जैतारण क्षेत्र के निंबोल-रामावास चौराहे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर और बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि मृतक युवक ट्रेलर के पिछले टायरों के नीचे आकर दूर तक घसीटा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक अपने साथियों के साथ रामावास में एक बारात में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक ट्रेलर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे नजदीकी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर आगे रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने रामावास चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल जैतारण क्षेत्र के निंबोल रामावास चौराहे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ओगडराम पुत्र मुकेश, निवासी बलूंदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई, जिससे ओगडराम ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में दूसरा व्यक्ति भुंडाराम पुत्र जवानराम निवासी बलूंदा खराड़ी रोड घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार दोनों बाइक सवार रामावास में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। वही पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।2
- अजमेर में एक मामूली बात ने बड़ा रूप ले लिया। हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। जायरीन और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि विवाद कैसे इतना बढ़ गया। 👉 ऐसे ही ताज़ा और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share जरूर करें।1
- • सड़क पर खतरनाक स्टंट कर वाहन चलाने वाले *चार युवक चेतन पुरी, संतोष पुरी, रिषभ पुरी एवं रवि पुरी गिरफ्तार।* • स्टंट में प्रयुक्त तीनों वाहन *एक बोलेरो कैम्पर एवं दो मोटरसाइकिलें जब्त।* • शादी समारोह के दौरान सड़क पर एक डीजे के पीछे उक्त चारों व्यक्तियों ने बोलेरो एवं मोटरसाइकिलों पर स्टंट करते हुए, खतरनाक तरीके लहराते हुए चलाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थाना मेड़तारोड पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।3
- आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क एयर स्ट्राइक पर आधारित वृहद मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, जिले में आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने एवं आमजन में सजगता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक वृहद मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय सनातन धर्म महाविद्यालय, ब्यावर में एयर स्ट्राइक की परिकल्पना पर आधारित अभ्यास किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से भाग लिया। सायरन से हुआ अभ्यास का आगाज़ जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने बताया कि सायं 7:00 बजे सायरन बजाकर मॉक ड्रिल की शुरुआत की गई। आमजन ने अनुशासन और संयम का परिचय देते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई, जो उनकी जागरूकता और सतर्कता को दर्शाता है। एयर स्ट्राइक परिदृश्य का प्रदर्शन अभ्यास के दौरान सनातन धर्म महाविद्यालय परिसर में ड्रोन जैसा उड़ता हुआ एक ऑब्जेक्ट प्रदर्शित किया गया, जिससे बम गिराए जाने की परिकल्पना के आधार पर आपात स्थिति निर्मित की गई। प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया परखी गई मॉक ड्रिल के माध्यम से पूर्व तैयारियों का मूल्यांकन करते हुए कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने का प्रयास किया गया। जिला प्रशासन, पुलिस, एटीएस एवं एसओजी टीमों ने एयर स्ट्राइक जैसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावी रिस्पांस टाइम का प्रदर्शन किया। संयुक्त कार्यवाही का सजीव प्रदर्शन अभ्यास के दौरान मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सेवाएं, एनसीसी, स्काउट सहित विभिन्न एजेंसियों ने समन्वित कार्यवाही करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का प्रभावी प्रदर्शन किया। घायलों को तत्काल अस्थायी चिकित्सालय पहुंचाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा गंभीर घायलों को ईएसआई अस्पताल में रेफर कर वहां तक सुरक्षित पहुंचाने की ड्रिल भी की गई। ब्लैकआउट अभ्यास भी सफल मॉक ड्रिल के अंतर्गत रात्रि 8:00 बजे से 8:20 बजे तक ओ.के. प्लस रेजिडेंसी एवं आसपास के क्षेत्रों में ब्लैकआउट अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 8:10 बजे प्रभावी ब्लैकआउट देखने को मिला। नागरिकों ने स्वयं की इच्छा से लाइट बंद कर सहयोग दिया, जिससे ब्लैकआउट अभ्यास पूर्णतः सफल रहा। वरिष्ठ अधिकारियों ने की निगरानी इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा, तहसीलदार हनुत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे तथा संपूर्ण अभ्यास की मॉनिटरिंग की। आभार एवं अपील जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल में सहयोग करने वाले सभी विभागों, संगठनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सजग रहकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।3