Shuru
Apke Nagar Ki App…
गर्मी अपने प्रचंड रूप में है ओर उनके जबान नहीं है अपने घर आंगन गली मोहल्ले खेत मैदान पर इनके लिए पानी की व्यवस्था कीजिए
आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
गर्मी अपने प्रचंड रूप में है ओर उनके जबान नहीं है अपने घर आंगन गली मोहल्ले खेत मैदान पर इनके लिए पानी की व्यवस्था कीजिए
More news from राजस्थान and nearby areas
- ब्यावर वालों, आज शहर में कुछ ऐसा हुआ कि सब दंग रह गए! 💥 घबराइए मत, यह कोई असली हमला नहीं बल्कि हमारी सुरक्षा को परखने के लिए प्रशासन की एक 'धांसू' मॉक ड्रिल थी। आज (24 अप्रैल 2026) ब्यावर के राजकीय सनातन धर्म कॉलेज में जब सायरन गूंजा और आसमान में हलचल हुई, तो सब देखते रह गए। इतना ही नहीं, रात होते ही 'ओक प्लस रेजिडेंसी' और दादी धाम इलाके में तो पूरी तरह सन्नाटा पसर गया—यानी 20 मिनट का 'ब्लैकआउट'! इस वीडियो में देखिए ग्राउंड जीरो से हमारी खास रिपोर्ट कि कैसे ब्यावर प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने की रिहर्सल की। वीडियो में क्या-क्या खास है? 🎥 🚀 एयर स्ट्राइक ड्रिल: कॉलेज परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। 🌑 ब्लैकआउट का मंजर: जब रात 8:00 बजे अचानक बुझ गई लाइटें। 👮♂️ प्रशासन की मुस्तैदी: पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने कैसे मोर्चा संभाला। 📢 अपील: अफवाहों से बचें और प्रशासन का साथ दें।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, एयर स्ट्राइक पर आधारित वृहद मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न ब्यावर जिले में शुक्रवार को आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने एवं आमजन में सजगता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक वृहद मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय सनातन धर्म महाविद्यालय, ब्यावर में एयर स्ट्राइक की परिकल्पना पर आधारित अभ्यास किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से भाग लिया। सायरन से हुआ अभ्यास का आगाज़ जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने बताया कि सायं 7:00 बजे सायरन बजाकर मॉक ड्रिल की शुरुआत की गई। आमजन ने अनुशासन और संयम का परिचय देते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई, जो उनकी जागरूकता और सतर्कता को दर्शाता है। एयर स्ट्राइक परिदृश्य का प्रदर्शन अभ्यास के दौरान सनातन धर्म महाविद्यालय परिसर में ड्रोन जैसा उड़ता हुआ एक ऑब्जेक्ट प्रदर्शित किया गया, जिससे बम गिराए जाने की परिकल्पना के आधार पर आपात स्थिति निर्मित की गई। प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया परखी गई मॉक ड्रिल के माध्यम से पूर्व तैयारियों का मूल्यांकन करते हुए कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने का प्रयास किया गया। जिला प्रशासन, पुलिस, एटीएस एवं एसओजी टीमों ने एयर स्ट्राइक जैसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावी रिस्पांस टाइम का प्रदर्शन किया। संयुक्त कार्यवाही का सजीव प्रदर्शन अभ्यास के दौरान मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सेवाएं, एनसीसी, स्काउट सहित विभिन्न एजेंसियों ने समन्वित कार्यवाही करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का प्रभावी प्रदर्शन किया। घायलों को तत्काल अस्थायी चिकित्सालय पहुंचाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा गंभीर घायलों को ईएसआई अस्पताल में रेफर कर वहां तक सुरक्षित पहुंचाने की ड्रिल भी की गई। ब्लैकआउट अभ्यास भी सफल मॉक ड्रिल के अंतर्गत रात्रि 8:00 बजे से 8:20 बजे तक ओ.के. प्लस रेजिडेंसी एवं आसपास के क्षेत्रों में ब्लैकआउट अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 8:10 बजे प्रभावी ब्लैकआउट देखने को मिला। नागरिकों ने स्वयं की इच्छा से लाइट बंद कर सहयोग दिया, जिससे ब्लैकआउट अभ्यास पूर्णतः सफल रहा। वरिष्ठ अधिकारियों ने की निगरानी इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र शर्मा, तहसीलदार श्री हनुत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे तथा संपूर्ण अभ्यास की मॉनिटरिंग की। आभार एवं अपील जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल में सहयोग करने वाले सभी विभागों, संगठनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सजग रहकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।1
- • सड़क पर खतरनाक स्टंट कर वाहन चलाने वाले *चार युवक चेतन पुरी, संतोष पुरी, रिषभ पुरी एवं रवि पुरी गिरफ्तार।* • स्टंट में प्रयुक्त तीनों वाहन *एक बोलेरो कैम्पर एवं दो मोटरसाइकिलें जब्त।* • शादी समारोह के दौरान सड़क पर एक डीजे के पीछे उक्त चारों व्यक्तियों ने बोलेरो एवं मोटरसाइकिलों पर स्टंट करते हुए, खतरनाक तरीके लहराते हुए चलाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थाना मेड़तारोड पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।3
- अजमेर के भगवानगंज क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला के मकान में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। 🚨 मुखबिर की सूचना पर भगवानगंज चौकी प्रभारी भगवान सिंह ने सर्च वारंट लेकर छापेमारी की, जहां 10 लोग ताश पत्ती से जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ₹52,100 नकद राशि भी जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 👉 इलाके में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है और पुलिस की इस सख्ती को लेकर लोगों में चर्चा है। 📢 ऐसी ही लेटेस्ट क्राइम और लोकल खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like & Share जरूर करें।1
- मेड़ता सिटी में मौसम का मिजाज बदला, तेज बारिश और आंधी से शादी समारोहों पर असर मेड़ता सिटी, 25 अप्रैल। क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने आमजन को राहत तो दी, लेकिन शादी-विवाह के सीजन में आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। दिनभर गर्मी और उमस के बाद शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक आए इस बदलाव से खुले में आयोजित होने वाले विवाह समारोहों में अव्यवस्था की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर टेंट उखड़ गए और सजावट को नुकसान पहुंचा। तेज हवाओं के कारण लाइटिंग व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे कार्यक्रमों में व्यवधान आया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी के चलते अस्थायी मंडपों को नुकसान होने की खबरें सामने आई हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में इसी तरह के बदलाव की संभावना जताई गई है, जिससे आयोजकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह के मौसम से शादी से जुड़े कारोबार पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से राहत जरूर मिली, लेकिन अचानक बदले मौसम ने शादी सीजन की रौनक पर असर डाल दिया है।1
- महिला के गोद में था बच्चा, एस्केलेटर पर बिगड़ गया संतुलन जयपुर मेट्रो का एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है. एक महिला बच्चे को गोद में लेकर एस्केलेटर पर चढ़ रही थी तभी उसका बैलेंसे बिगड़ गया और वह गिरने लगी. इसी दौरान भागते हुए एक पुलिसकर्मी पहुंचा और महिला को गिरने से बचा लिया. यह घटना CCTV में कैद हो गई.1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी रास की बेटी ने भोपाल में किया कमाल, जीता स्वर्ण... एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तत्वावधान में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा एलएनसीटी आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जू-जित्सु चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में ने-वाजा, फाइटिंग सिस्टम और फुल कॉन्टैक्ट कैटेगरी के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे । जहां खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, शक्ति और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। ब्यावर जिले के रास की बेटी चौहान ने छोड़ी भोपाल में चमक... ने-वाजा महिला वर्ग ( 57 किलोग्राम) में एशियन यूनिवर्सिटी की कुमकुम चौहान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कुमकुम चौहान के पिता नरेंद्र चौहान को रास के ग्रामवासियों द्वारा बधाई और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान भीकम चंद चौहान ,काशीराम चौहान, एडवोकेट सुरेश कुमार दमामी,मनोहर लाल चौहान, सरपंच रामदेव मावर, सरपंच रास देवकरण सरपंच बगतपुरा मंडी चौराहा, गौरव राणा ,राजेंद्र नरावत, मुकेश, बुधराज राणा ,मुकेश राणा ,दिनेश राणा , संजय चौहान, यशवंत चौहान, सुनील राणा निंबोल ,नेमीचंद निंबोल ,आशीष चौहान ,जगदीश ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया।1
- अजमेर के सागर विहार, रोशन स्कूल के पास पिछले 15 दिनों से पाइपलाइन टूटी हुई है, जिससे पीने का पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। गर्मी के इस मौसम में जहां लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है, वहीं यहां कीमती पानी की बर्बादी हो रही है। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चे, वाहन चालक और आम लोग इस समस्या से परेशान हैं। पानी के फव्वारे के कारण सड़क पर हादसे का खतरा भी बना हुआ है। सबसे बड़ी बात—अब तक कोई मरम्मत नहीं हुई और जिम्मेदार विभाग मौके पर नहीं पहुंचा। 👉 आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? 👉 कब होगी इस समस्या का समाधान? 📍 लोकेशन: सागर विहार, रोशन स्कूल के पास, अजमेर 📢 ऐसी ही ग्राउंड रिपोर्ट और लेटेस्ट खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like & Share जरूर करें।2
- अजमेर जिले के पिसांगन क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कालेसरा गांव में सवा महीने के एक मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्चे की मां झुग्गी के बाहर खाना बना रही थी, जबकि मासूम अंदर सो रहा था। इसी दौरान एक कुत्ता झोपड़ी में घुस गया और बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर मां मौके पर पहुंची और शोर मचाया। काफी मशक्कत के बाद कुत्ते के चंगुल से मासूम को छुड़ाया गया। हमले में बच्चे के शरीर पर कई गहरे घाव हो गए। हालत गंभीर होने पर परिजन तुरंत उसे अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शिशु विभाग में उसका इलाज जारी है।4