logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में केशरियावाद थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सिहाग और धरियावद पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में थानाधिकारी रमेशचंद्र मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मानागांव के समीप नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की गई, जिसमें बिना वैध अनुमति के बजरी का परिवहन किया जा रहा था। पूछताछ में चालक ने अपना नाम कालू मीणा बताया। पुलिस ने आरोपी कालू मीणा को गिरफ्तार कर अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया और उसके विरुद्ध खनन एवं अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने कहा कि जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक कठिन रास्ते की वजह से लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते को पार करना बेहद मुश्किल है और वे इस समस्या को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों ने इस परेशानी को शेयर करने की अपील की है ताकि अधिक से अधिक लोग इस समस्या से अवगत हो सकें और संभवतः कोई समाधान निकल सके।
    1
    राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक कठिन रास्ते की वजह से लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते को पार करना बेहद मुश्किल है और वे इस समस्या को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों ने इस परेशानी को शेयर करने की अपील की है ताकि अधिक से अधिक लोग इस समस्या से अवगत हो सकें और संभवतः कोई समाधान निकल सके।
    user_Pooja bhil Pooja bhil
    Pooja bhil Pooja bhil
    Nurse प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • दहेगाम नगर में वागड़ विभूषण पूज्य आचार्य श्री मृदुरत्न सागर सुरीश्वर जी म.सा एवं पूज्य साध्वी श्री स्वर्णज्योति श्रीजी म.सा का भव्यातिभव्य चातुर्मास प्रवेश हुआ। इस अवसर पर नगर में विशेष आयोजन किए गए और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। चातुर्मास का यह प्रवेश राजस्थान के डूंगरपुर जिले के असपुर उप-जिले में स्थित दहेगाम नगर में हुआ।
    1
    दहेगाम नगर में वागड़ विभूषण पूज्य आचार्य श्री मृदुरत्न सागर सुरीश्वर जी म.सा एवं पूज्य साध्वी श्री स्वर्णज्योति श्रीजी म.सा का भव्यातिभव्य चातुर्मास प्रवेश हुआ। इस अवसर पर नगर में विशेष आयोजन किए गए और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। चातुर्मास का यह प्रवेश राजस्थान के डूंगरपुर जिले के असपुर उप-जिले में स्थित दहेगाम नगर में हुआ।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उप-जिले में स्थित एक श्मशान घाट की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने पंचायत का घेराव किया और मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट की स्थिति दयनीय है और यहां न तो पर्याप्त जगह है और न ही कोई बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं। इस हंगामे के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और तत्काल सुधार की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट की दुर्दशा लंबे समय से जारी है और इसके बावजूद पंचायत प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। हंगामे के बाद पंचायत प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा और जल्द ही सुधार के कदम उठाए जाएंगे।
    1
    राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उप-जिले में स्थित एक श्मशान घाट की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने पंचायत का घेराव किया और मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट की स्थिति दयनीय है और यहां न तो पर्याप्त जगह है और न ही कोई बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं। इस हंगामे के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और तत्काल सुधार की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट की दुर्दशा लंबे समय से जारी है और इसके बावजूद पंचायत प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। हंगामे के बाद पंचायत प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा और जल्द ही सुधार के कदम उठाए जाएंगे।
    user_Baba
    Baba
    अरनोद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • नीमच में वाहन पर धूल को लेकर बवाल: डॉक्टर और मकान मालिक आमने-सामने, मामला थाने पहुंचा नीमच में वाहन पर धूल को लेकर बवाल: डॉक्टर और मकान मालिक आमने-सामने, मारपिट पर उतर आए दोनों पक्षों की आमने-सामने भारी भिड़ जमा हो गई,मामला थाने पहुंचा
    1
    नीमच में वाहन पर धूल को लेकर बवाल: डॉक्टर और मकान मालिक आमने-सामने, मामला थाने पहुंचा
नीमच में वाहन पर धूल को लेकर बवाल: डॉक्टर और मकान मालिक आमने-सामने, मारपिट पर उतर आए दोनों पक्षों की आमने-सामने भारी भिड़ जमा हो गई,मामला थाने पहुंचा
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फसल बीमा योजना में किसानों के साथ हो रहा अन्याय | किया धरना प्रदर्शन Pradarshan
    1
    फसल बीमा योजना में किसानों के साथ हो रहा अन्याय | किया धरना प्रदर्शन Pradarshan
    user_प्रकाश दोसावत
    प्रकाश दोसावत
    जर्नलिज्म एंड सोशल वर्क मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में केशरियावाद थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सिहाग और धरियावद पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में थानाधिकारी रमेशचंद्र मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मानागांव के समीप नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की गई, जिसमें बिना वैध अनुमति के बजरी का परिवहन किया जा रहा था। पूछताछ में चालक ने अपना नाम कालू मीणा बताया। पुलिस ने आरोपी कालू मीणा को गिरफ्तार कर अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया और उसके विरुद्ध खनन एवं अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने कहा कि जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में केशरियावाद थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सिहाग और धरियावद पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में थानाधिकारी रमेशचंद्र मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मानागांव के समीप नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की गई, जिसमें बिना वैध अनुमति के बजरी का परिवहन किया जा रहा था। पूछताछ में चालक ने अपना नाम कालू मीणा बताया। पुलिस ने आरोपी कालू मीणा को गिरफ्तार कर अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया और उसके विरुद्ध खनन एवं अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने कहा कि जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • धरियावद-बांसी मार्ग पर आरामपुरा घाट सेक्शन के समीप सोमवार को ट्रॉला और बोलेरो की भीषण टक्कर में बोलेरो में सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही धरियावद थानाधिकारी हजारी लाल मीणा ने तत्काल एएसआई भगवान लाल मीणा, हेड कांस्टेबल मोहन पाल सिंह सहित पुलिस जाब्ते को सरकारी वाहन से मौके पर रवाना किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को निजी वाहनों से तत्काल राजकीय चिकित्सालय धरियावद पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. ईश्वर मीणा तथा मेल नर्स लक्ष्मण डड़गा, पियूष मनोहर एवं चिकित्सा स्टाफ ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान शिवपुरी (थाना केसरियावाद) निवासी केसिया पुत्र रूपा मीणा, बाबरू पुत्र लिम्बा मीणा, नरदा रूपा मीणा, भगवती चोखा मीणा, रतनलाल मीणा, नाथूलाल पुत्र मानिया मीणा, कानुराम पुत्र गोतिया मीणा, मेघा पुत्र थावरा मीणा, रतनलाल पुत्र लालजी मीणा, गौतमा पुत्र मानिया मीणा, कालुराम पुत्र नाथिया मीणा, नारायण पुत्र भगवान मीणा, केशु पुत्र नाथिया मीणा के रूप में हुई है। इनमें से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्रतापगढ़ और उदयपुर के लिए रेफर किया गया। सभी यात्री बोलेरो से बांसी की ओर से धरियावद आ रहे थे। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्रवासियों ने बांसी घाट सेक्शन की खराब एवं अव्यवस्थित सड़क व्यवस्था पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि इस घाट पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन संबंधित विभाग अब तक स्थायी समाधान नहीं कर पाया है। करोड़ों रुपये की स्वीकृतियों के बावजूद घाट सेक्शन का समुचित सुधार नहीं होने से आमजन की जान जोखिम में बनी हुई है। ग्रामीणों ने सरकार एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि प्रतापगढ़ घाट की तर्ज पर बांसी घाट का भी शीघ्र चौड़ीकरण एवं सुरक्षा कार्य कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
    1
    धरियावद-बांसी मार्ग पर आरामपुरा घाट सेक्शन के समीप सोमवार को ट्रॉला और बोलेरो की भीषण टक्कर में बोलेरो में सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही धरियावद थानाधिकारी हजारी लाल मीणा ने तत्काल एएसआई भगवान लाल मीणा, हेड कांस्टेबल मोहन पाल सिंह सहित पुलिस जाब्ते को सरकारी वाहन से मौके पर रवाना किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को निजी वाहनों से तत्काल राजकीय चिकित्सालय धरियावद पहुंचाया।

अस्पताल में डॉ. ईश्वर मीणा तथा मेल नर्स लक्ष्मण डड़गा, पियूष मनोहर एवं चिकित्सा स्टाफ ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान शिवपुरी (थाना केसरियावाद) निवासी केसिया पुत्र रूपा मीणा, बाबरू पुत्र लिम्बा मीणा, नरदा रूपा मीणा, भगवती चोखा मीणा, रतनलाल मीणा, नाथूलाल पुत्र मानिया मीणा, कानुराम पुत्र गोतिया मीणा, मेघा पुत्र थावरा मीणा, रतनलाल पुत्र लालजी मीणा, गौतमा पुत्र मानिया मीणा, कालुराम पुत्र नाथिया मीणा, नारायण पुत्र भगवान मीणा, केशु पुत्र नाथिया मीणा के रूप में हुई है। इनमें से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्रतापगढ़ और उदयपुर के लिए रेफर किया गया। सभी यात्री बोलेरो से बांसी की ओर से धरियावद आ रहे थे। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद क्षेत्रवासियों ने बांसी घाट सेक्शन की खराब एवं अव्यवस्थित सड़क व्यवस्था पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि इस घाट पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन संबंधित विभाग अब तक स्थायी समाधान नहीं कर पाया है। करोड़ों रुपये की स्वीकृतियों के बावजूद घाट सेक्शन का समुचित सुधार नहीं होने से आमजन की जान जोखिम में बनी हुई है। ग्रामीणों ने सरकार एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि प्रतापगढ़ घाट की तर्ज पर बांसी घाट का भी शीघ्र चौड़ीकरण एवं सुरक्षा कार्य कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.