Shuru
Apke Nagar Ki App…
फरसगांव: क्षेत्रीय दौरे पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने दिवंगतजनों को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम ने क्षेत्रीय दौरे के दौरान ग्राम पथरागुड़ा (बड़ेडोंगर), बड़ेडोंगर और बेलभाटा पहुंचकर स्वर्गीय रामकुमार मुर्रा, स्वर्गीय दिलीप कुदराम सिरहा एवं स्वर्गीय सोनदाई प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे।
Tomesh Rana
फरसगांव: क्षेत्रीय दौरे पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने दिवंगतजनों को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम ने क्षेत्रीय दौरे के दौरान ग्राम पथरागुड़ा (बड़ेडोंगर), बड़ेडोंगर और बेलभाटा पहुंचकर स्वर्गीय रामकुमार मुर्रा, स्वर्गीय दिलीप कुदराम सिरहा एवं स्वर्गीय सोनदाई प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे।
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- राजधानी रायपुर में अनाथ बच्चों के नाम पर चंदा जुटाने के बहाने कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। रायपुर आकर कर रहीं थीं अवैध वसूली, सावधान रहे #chhattisgarh #raipurpolice #raipurnews #cgnews राजधानी रायपुर में अनाथ बच्चों के नाम पर चंदा जुटाने के बहाने कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि अहमदाबाद (गुजरात) से आई कुछ युवतियां लोगों को भावनात्मक रूप से प्रभावित कर चंदे के नाम पर पैसे वसूल रही थीं। इस पूरी गतिविधि का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवतियां लोगों से राशि लेते हुए दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद मुजगहन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह जांच कर रही है कि उनके पास चंदा संग्रह करने की वैध अनुमति थी या नहीं तथा वसूली गई राशि का वास्तविक उद्देश्य क्या था। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।1
- रायपुर से प्रदेश स्तरीय ‘कलश वंदन अभियान’ का शुभारंभ, फरवरी 2027 तक पूरे छत्तीसगढ़ में पहुंचेगा पवित्र कलश #VishnuDeoSai #GuruRavidas #कलशवंदनअभियान #गुरुरविदासजयंती #छत्तीसगढ़ #रायपुर #CGNews #ChhattisgarhNews #KadwaghutNews #कडुवाघूंटसमाचार1
- दुर्ग जिले के थानों में जप्त अवैध शराब जो ,मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त थे 5480.082 बल्क लीटर शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया , *दुर्ग जिले के थानों में जप्त अवैध शराब जो ,मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त थे 5480.082 बल्क लीटर शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया , वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹45 लाख* ▪️*थानों में जप्त अवैध शराब के बदबू से थाने में आने वाले आमजनों को बहुत ही परेशानी हो रही थी जिसको देखते हैं उसके नस्तीकरण का निर्णय लिया गया* ▪️ *आबकारी अधिनियम के कुल 112 प्रकरणों में न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत जप्त मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त शराब का वैधानिक प्रावधानों के अनुसार विधिवत नष्टीकरण किया गया।* ▪️ *कुल 5480.082 बल्क लीटर जप्त शराब, जिसका वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹45 लाख है, का कलेक्टर द्वारा गठित नष्टीकरण समिति की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित निस्तारण किया गया।* ▪️ *नष्टीकरण की संपूर्ण कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, थाना प्रभारी जामुल, नायब तहसीलदार, आबकारी उपनिरीक्षक एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों के साथ संपन्न कराई गई।* ▪️ *दुर्ग पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा न्यायालयीन आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन, जप्त सामग्री के सुरक्षित निस्तारण तथा अवैध मदिरा के पुनः उपयोग की किसी भी संभावना को समाप्त करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।* संक्षिप्त विवरण : दुर्ग जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरणों में जप्त ऐसी मदिरा, जो न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाई गई, उसके विधिवत थाना परिसर जामुल में नष्टीकरण की कार्रवाई दिनांक 04.08.2026 को संपन्न की गई। न्यायालयीन आदेशों एवं प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप जप्त मदिरा को कलेक्टर महोदय द्वारा गठित नष्टीकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा परीक्षण एवं अनुमोदन उपरांत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए जप्त मदिरा का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से नष्टीकरण कराया गया। इस कार्रवाई के अंतर्गत कुल 112 प्रकरणों में जप्त 5480.082 बल्क लीटर मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मदिरा, जिसका वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹45 लाख है, का विधिवत निस्तारण किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य न्यायालयीन आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना, जप्त सामग्री का सुरक्षित निस्तारण करना तथा किसी भी प्रकार से उक्त मदिरा के पुनः अवैध उपयोग अथवा दुरुपयोग की संभावना को पूर्णतः समाप्त करना है। दुर्ग पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया, पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई, जिससे जप्त मदिरा का विधिसम्मत एवं सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित हो सका। *स्थान* थाना जामुल परिसर मे मुख्य तथ्य : ▪️ कुल प्रकरण : 112 ▪️ कुल जप्त मदिरा : 5480.082 बल्क लीटर (B.L.) ▪️ वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य : लगभग ₹45 लाख ▪️ कार्रवाई का आधार : न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत वैधानिक प्रावधानों के अनुसार नष्टीकरण। सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, थाना प्रभारी जामुल, नायब तहसीलदार, आबकारी उपनिरीक्षक तथा पुलिस एवं आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। नष्टीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान निर्धारित वैधानिक प्रावधानों, न्यायालयीन आदेशों एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया गया। सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से जप्त मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मदिरा का सुरक्षित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निस्तारण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण अथवा विक्रय जैसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को दें। समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। अवैध मदिरा से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि की सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—2
- यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, परिवहन संघ, व्यापारी संघ, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन ने किया विचार-विमर्श यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, परिवहन संघ, व्यापारी संघ, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन ने किया विचार-विमर्श जगदलपुर-शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर संजय पांडेय, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, परिवहन संघ, व्यापारी संघ, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम, पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में शहर में बढ़ते यातायात दबाव, बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था, सड़क किनारे अतिक्रमण, मालवाहक वाहनों के संचालन, सार्वजनिक परिवहन की सुचारू व्यवस्था तथा आम नागरिकों की सुविधा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी पक्षों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयासों पर सहमति व्यक्त की।बैठक में शहर में यातायात संचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। बाजार क्षेत्रों में यातायात बाधित करने वाले कारणों को दूर करने, पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने पर चर्चा किए।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहर के समग्र विकास और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के साथ सहयोग करने का भरोसा दिलाया।2
- छात्राओं ने जाना पुलिस कंट्रोल रूम का संचालन, डायल-112 एवं आपातकालीन सेवाओं की मिली विस्तृत जानकारी छात्राओं ने जाना पुलिस कंट्रोल रूम का संचालन, डायल-112 एवं आपातकालीन सेवाओं की मिली विस्तृत जानकारी सुकमा, 4 अगस्त। पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज तिर्की एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में मंगलवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुकमा की छात्राओं का पुलिस कंट्रोल रूम में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक भरत खूंटे एवं उनकी टीम ने छात्राओं को कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्हें बताया गया कि पुलिस कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचनाओं पर किस प्रकार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाती है तथा डायल-112 के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में आम नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस अवसर पर छात्राओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी संकट की स्थिति में बिना घबराए पुलिस हेल्पलाइन का उपयोग करें। साथ ही साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों तथा जनसेवा में पुलिस की भूमिका के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं। छात्राओं ने पुलिस कंट्रोल रूम के संचालन को निकट से देखा, अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर संवाद किया तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं में पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास एवं जागरूकता बढ़ाना, आपातकालीन सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा समाज और पुलिस के बीच सकारात्मक संवाद को सुदृढ़ करना है। मुख्य बिंदु: * छात्राओं ने पुलिस कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। * डायल-112 एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। * साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं जनसेवा में पुलिस की भूमिका पर किया गया संवाद। * छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास, जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास। सुकमा पुलिस “आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प”1
- अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गया आबकारी एक्ट गिरफ्तार* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार* खरोरा। पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती चेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र पुत्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। 03अगस्त को मुखबीर से विश्वसनीय सूचना मिला कि "ग्राम रायखेड़ा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब को बिक्री करने के लिए रखने की सूचना तस्दीक हेतू थाना का खरोरा पुलिस पार्टी मुखबिर के बताए स्थानों पर से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी का गजेन्द्र कुमार ध्रुव पिता कुवंर सिंह ध्रुव उम्र 50 साल साकिन रायखेड़ा थाना खरोरा जिला रायपुर (छ.ग.) मशरुका-एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 68 पौवा देशी सवा मेरा मदिरा प्रत्येक वा में 180-180 मि.ली. सराब परी हुई 12.240 बल्क लीटर जुम्ला कीमती 6800/-2 को समक्षধান जान कर आरोपी को शराब रखने संबंध में नोटिस दिया गया जी कोई कागजात नही होना लिखित में दिये गये आरोपी का उक कृत्य धारा-34(2) आबकारी एक्ट पाये जाने मौके पर गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजन्नों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।2
- फरसगांव: एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत भैंसाबेड़ा कन्या आश्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया पौधारोपण एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम ने बड़ेडोंगर क्षेत्र के ग्राम भैंसाबेड़ा स्थित कन्या आश्रम में छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए घेराव कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।1
- DCP ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने बताया कि हर ई-रिक्शा पर QR Code लगाया जाएगा। रायपुर में बढ़ती ई-रिक्शा की संख्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। DCP ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने बताया कि हर ई-रिक्शा पर QR Code लगाया जाएगा। इसे स्कैन करते ही वाहन और उसके मालिक की आवश्यक जानकारी सामने आ जाएगी, जिससे निगरानी और कार्रवाई में आसानी होगी। देखें पूरा बयान केवल निशानेबाज न्यूज पर।1
- ग्राम मुड़पार में 450 गोवंश का हुआ निःशुल्क टीकाकरण, पशुपालकों से वार्षिक टीकाकरण कराने की अपील* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *ग्राम मुड़पार में 450 गोवंश का हुआ निःशुल्क टीकाकरण, पशुपालकों से वार्षिक टीकाकरण कराने की अपील* खरोरा। छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग के निर्देशानुसार ग्राम मुड़पार में गोवंश एवं भैंसवंश को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान पशु चिकित्सालय से आए चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने घर-घर जाकर कुल 450 गायों का टीकाकरण किया। टीकाकरण अभियान में डॉ. गामिनी टांडेल (एवीएफओ), संतोषी ध्रुव (परिचारक) तथा उधोराम भूआर्य ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने प्रत्येक पशुपालक के घर पहुंचकर पशुओं को टीका लगाया। अभियान की सफलता में ग्राम के ग्वालों एवं पशुपालकों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विशेष रूप से जीवराखान यादव, जीवनधन यादव एवं लोकनाथ सेन ने डॉक्टरों के साथ मिलकर टीकाकरण कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर डॉ. गामिनी टांडेल ने बताया कि बरसात के मौसम में गोवंश एवं भैंसवंश को एचएस (हेमोरेजिक सेप्टीसीमिया) और बीक्यू (ब्लैक क्वार्टर) जैसी घातक संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए शासन द्वारा प्रतिवर्ष टीकाकरण कराया जाता है। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों के प्रमुख लक्षण तेज बुखार, गले एवं नाक के आसपास सूजन, सांस लेने में कठिनाई तथा घरघराहट की आवाज हैं। समय पर टीकाकरण ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम के अंत में पशु चिकित्सालय की ओर से अभियान में सहयोग देने वाले सभी पशुपालकों एवं ग्वालों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही समस्त ग्रामवासियों एवं अंचलवासियों को श्रावण माह, हरेली पर्व तथा आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।4