यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, परिवहन संघ, व्यापारी संघ, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन ने किया विचार-विमर्श यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, परिवहन संघ, व्यापारी संघ, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन ने किया विचार-विमर्श जगदलपुर-शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर संजय पांडेय, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, परिवहन संघ, व्यापारी संघ, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम, पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में शहर में बढ़ते यातायात दबाव, बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था, सड़क किनारे अतिक्रमण, मालवाहक वाहनों के संचालन, सार्वजनिक परिवहन की सुचारू व्यवस्था तथा आम नागरिकों की सुविधा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी पक्षों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयासों पर सहमति व्यक्त की।बैठक में शहर में यातायात संचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। बाजार क्षेत्रों में यातायात बाधित करने वाले कारणों को दूर करने, पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने पर चर्चा किए।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहर के समग्र विकास और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के साथ सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, परिवहन संघ, व्यापारी संघ, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन ने किया विचार-विमर्श यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, परिवहन संघ, व्यापारी संघ, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन ने किया विचार-विमर्श जगदलपुर-शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर संजय पांडेय, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, परिवहन संघ, व्यापारी संघ, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम, पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में शहर में बढ़ते यातायात दबाव, बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था, सड़क
किनारे अतिक्रमण, मालवाहक वाहनों के संचालन, सार्वजनिक परिवहन की सुचारू व्यवस्था तथा आम नागरिकों की सुविधा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी पक्षों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयासों पर सहमति व्यक्त की।बैठक में शहर में यातायात संचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। बाजार क्षेत्रों में यातायात बाधित करने वाले कारणों को दूर करने, पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने पर चर्चा किए।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहर के समग्र विकास और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के साथ सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
- फरसगांव: क्षेत्रीय दौरे पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने दिवंगतजनों को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम ने क्षेत्रीय दौरे के दौरान ग्राम पथरागुड़ा (बड़ेडोंगर), बड़ेडोंगर और बेलभाटा पहुंचकर स्वर्गीय रामकुमार मुर्रा, स्वर्गीय दिलीप कुदराम सिरहा एवं स्वर्गीय सोनदाई प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे।1
- एक बार फिर कोमलदेव जिला अस्पताल की पार्किंग से हुई बाइक की चोरी, मामला दर्ज 4 अगस्त सुबह 11 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर के कोमलदेव जिला अस्पताल की पार्किंग से एक बार फिर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया की मैं घनश्याम शोरी पिता देवी लाल शोरी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम पंड़ीपारा (हरनपुरी), थाना कोरर का निवासी हूं। 2 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे कोमलदेव जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को खाना देने गया था। इस दौरान उसने अपनी होंडा लियो बाइक (क्रमांक CG19 BG 2967) पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक पार्किंग से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने थाना कांकेर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।1
- *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर विवाद: कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरा हॉस्पिटल स्टॉफ एवं सर्व आदिवासी समाज, सौंपा ज्ञापन* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में पिछले दिनों स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुई अभद्रता का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। 31/07/2026 के रात 12 बजे ड्यूटी के दौरान डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ की गई गाली-गलौज और बदसलूकी के विरोध में आज डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ ने हॉस्पिटल परिसर के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही साथ 'आदिवासी कर्मचारी संघ' और 'सर्व आदिवासी समाज' एकजुट होकर सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। *ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से अभद्रता का मामला* प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिनों भानुप्रतापपुर शासकीय अस्पताल में ऑन-ड्यूटी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ ग्राम सम्बलपुर से आये मरीज के परिजनों के साथ आये हुवे सदस्यों द्वारा गाली-गलौज और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया था। इस घटना के बाद से ही अस्पताल के कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त था। मामला जब सर्व आदिवासी समाज तक पहुँचा, तो उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए उचित दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। *समाज और संघ की मुख्य मांगें:* *दोषियों पर त्वरित कार्रवाई...* *ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ बदसलूकी करने वाले आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।* *सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम...* *शासकीय अस्पताल परिसर में डॉक्टरों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।* *कार्य-स्थल पर सम्मान जनक माहौल...* *स्वास्थ्य कर्मचारियों को भयमुक्त माहौल में सेवा देने का अवसर मिले, ताकि आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का निर्बाध लाभ मिल सके।* *सर्व आदिवासी समाज का रुख:* समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि शासकीय कर्तव्यों का पालन कर रहे डॉक्टरों और कर्मचारियों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि ज्ञापन देने के बाद (08/08/2026) तारीख तक दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 1)*1
- रायपुर से प्रदेश स्तरीय ‘कलश वंदन अभियान’ का शुभारंभ, फरवरी 2027 तक पूरे छत्तीसगढ़ में पहुंचेगा पवित्र कलश #VishnuDeoSai #GuruRavidas #कलशवंदनअभियान #गुरुरविदासजयंती #छत्तीसगढ़ #रायपुर #CGNews #ChhattisgarhNews #KadwaghutNews #कडुवाघूंटसमाचार1
- सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो के दावों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर अपशब्द या गाली देने के मामले में परिजनों द्वारा एक युवती को घर से निकाले जाने की चर्चा है, सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो के दावों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर अपशब्द या गाली देने के मामले में परिजनों द्वारा एक युवती को घर से निकाले जाने की चर्चा है, हालांकि इस तरह की किसी भी घटना की आधिकारिक या प्रामाणिक पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में दिल्ली और अन्य जगहों पर हुए प्रदर्शनों के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों और वीडियो को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई मामलों में जांच और कानूनी कदम उठाए हैं।1
- दुर्ग जिले के थानों में जप्त अवैध शराब जो ,मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त थे 5480.082 बल्क लीटर शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया , *दुर्ग जिले के थानों में जप्त अवैध शराब जो ,मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त थे 5480.082 बल्क लीटर शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया , वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹45 लाख* ▪️*थानों में जप्त अवैध शराब के बदबू से थाने में आने वाले आमजनों को बहुत ही परेशानी हो रही थी जिसको देखते हैं उसके नस्तीकरण का निर्णय लिया गया* ▪️ *आबकारी अधिनियम के कुल 112 प्रकरणों में न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत जप्त मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त शराब का वैधानिक प्रावधानों के अनुसार विधिवत नष्टीकरण किया गया।* ▪️ *कुल 5480.082 बल्क लीटर जप्त शराब, जिसका वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹45 लाख है, का कलेक्टर द्वारा गठित नष्टीकरण समिति की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित निस्तारण किया गया।* ▪️ *नष्टीकरण की संपूर्ण कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, थाना प्रभारी जामुल, नायब तहसीलदार, आबकारी उपनिरीक्षक एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों के साथ संपन्न कराई गई।* ▪️ *दुर्ग पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा न्यायालयीन आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन, जप्त सामग्री के सुरक्षित निस्तारण तथा अवैध मदिरा के पुनः उपयोग की किसी भी संभावना को समाप्त करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।* संक्षिप्त विवरण : दुर्ग जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरणों में जप्त ऐसी मदिरा, जो न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाई गई, उसके विधिवत थाना परिसर जामुल में नष्टीकरण की कार्रवाई दिनांक 04.08.2026 को संपन्न की गई। न्यायालयीन आदेशों एवं प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप जप्त मदिरा को कलेक्टर महोदय द्वारा गठित नष्टीकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा परीक्षण एवं अनुमोदन उपरांत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए जप्त मदिरा का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से नष्टीकरण कराया गया। इस कार्रवाई के अंतर्गत कुल 112 प्रकरणों में जप्त 5480.082 बल्क लीटर मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मदिरा, जिसका वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹45 लाख है, का विधिवत निस्तारण किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य न्यायालयीन आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना, जप्त सामग्री का सुरक्षित निस्तारण करना तथा किसी भी प्रकार से उक्त मदिरा के पुनः अवैध उपयोग अथवा दुरुपयोग की संभावना को पूर्णतः समाप्त करना है। दुर्ग पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया, पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई, जिससे जप्त मदिरा का विधिसम्मत एवं सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित हो सका। *स्थान* थाना जामुल परिसर मे मुख्य तथ्य : ▪️ कुल प्रकरण : 112 ▪️ कुल जप्त मदिरा : 5480.082 बल्क लीटर (B.L.) ▪️ वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य : लगभग ₹45 लाख ▪️ कार्रवाई का आधार : न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत वैधानिक प्रावधानों के अनुसार नष्टीकरण। सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, थाना प्रभारी जामुल, नायब तहसीलदार, आबकारी उपनिरीक्षक तथा पुलिस एवं आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। नष्टीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान निर्धारित वैधानिक प्रावधानों, न्यायालयीन आदेशों एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया गया। सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से जप्त मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मदिरा का सुरक्षित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निस्तारण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण अथवा विक्रय जैसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को दें। समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। अवैध मदिरा से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि की सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—2
- फरसगांव: एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत भैंसाबेड़ा कन्या आश्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया पौधारोपण एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम ने बड़ेडोंगर क्षेत्र के ग्राम भैंसाबेड़ा स्थित कन्या आश्रम में छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए घेराव कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।1
- राजधानी रायपुर में अनाथ बच्चों के नाम पर चंदा जुटाने के बहाने कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। रायपुर आकर कर रहीं थीं अवैध वसूली, सावधान रहे #chhattisgarh #raipurpolice #raipurnews #cgnews राजधानी रायपुर में अनाथ बच्चों के नाम पर चंदा जुटाने के बहाने कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि अहमदाबाद (गुजरात) से आई कुछ युवतियां लोगों को भावनात्मक रूप से प्रभावित कर चंदे के नाम पर पैसे वसूल रही थीं। इस पूरी गतिविधि का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवतियां लोगों से राशि लेते हुए दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद मुजगहन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह जांच कर रही है कि उनके पास चंदा संग्रह करने की वैध अनुमति थी या नहीं तथा वसूली गई राशि का वास्तविक उद्देश्य क्या था। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।1
- अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गया आबकारी एक्ट गिरफ्तार* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार* खरोरा। पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती चेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र पुत्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। 03अगस्त को मुखबीर से विश्वसनीय सूचना मिला कि "ग्राम रायखेड़ा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब को बिक्री करने के लिए रखने की सूचना तस्दीक हेतू थाना का खरोरा पुलिस पार्टी मुखबिर के बताए स्थानों पर से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी का गजेन्द्र कुमार ध्रुव पिता कुवंर सिंह ध्रुव उम्र 50 साल साकिन रायखेड़ा थाना खरोरा जिला रायपुर (छ.ग.) मशरुका-एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 68 पौवा देशी सवा मेरा मदिरा प्रत्येक वा में 180-180 मि.ली. सराब परी हुई 12.240 बल्क लीटर जुम्ला कीमती 6800/-2 को समक्षধান जान कर आरोपी को शराब रखने संबंध में नोटिस दिया गया जी कोई कागजात नही होना लिखित में दिये गये आरोपी का उक कृत्य धारा-34(2) आबकारी एक्ट पाये जाने मौके पर गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजन्नों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।2