ऊंचाहार। नगर स्थिति बैंक ऑफ़ बड़ौदा का ताला बाइस मिनट देरी से खुलने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे उपभोक्ता परेशान नजर आया जिसका वीडियो किसी ने बनाकर इंटरनेट मिडिया पर किया वायरल ऊंचाहार। नगर स्थिति बैंक ऑफ़ बड़ौदा का ताला बाइस मिनट देरी से खुलने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे थे। जिसका वीडियो किसी ने बनाकर इंटरनेट मिडिया पर वायरल कर दिया है। हालांकि वॉयरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नगर स्थिति बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा की अधिकारियों व कर्मचारियों की उदासीनता व मनमानी का मामला आए दिन सामने आता रहता है। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता हैं। रविवार को बैंक अवकाश होने के नाते सोमवार को नियमित समय पर उपभोक्ता बैंक पहुंचे तो। बैंक में ताला बन्द मिला जिससे ग्राहक चिंतित हो उठे और एक दूसरे से बैंक न खुलने का कारण जानने का प्रयास करते नजर आए तभी करीब बाईस मिनट बाद बैंक कर्मी बैंक पहुंचकर ताला खोला है। ग्राहकों ने देर से बैंक खुलने का कारण जानना चाहा तो उन्होंने समुचित जवाब नहीं मिला है। नगर निवासी अनुभव सिंह ने बताया कि इसी तरह तीन महीने पहले बैंक दोपहर बाद खुला था। सोमवार को दस बजकर बाईस मिनट पर बैंक खुला है। जबकि दस बजे से ग्राहकों को लेन देन का काम शुरू हो जाना चाहिए। जबकि यहां पर मनमानी का खामियाजा आम जन मानस को भुगतना पड़ रहा है।वही इस बावत शाखा प्रबन्धक रजत सक्सेना से बैंक देर से खुलने का कारण चाबी की मिसिंग होना बताया है। उनका कहना है। कि चाभी किसके पास है। इस बात की मिसिंग के चलते बैंक खुलने में देरी हो गई है।

- रायबरेली -राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। भेंटवार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने जनपद में सुशासन, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय से ही जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। परिषद के सदस्यों ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे और अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों ने भी परिषद के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जनपद में निष्पक्ष प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और प्रशासन पत्रकारों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक संदीप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष राम भवन, जिला सचिव जितेंद्र सविता, शैलेंद्र कुमार यादव, सदस्य अंकुर श्रीवास्तव एवं रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। भेंटवार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासन और पत्रकारों के बीच सहयोगात्मक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति बनी।2
- मेरठ में होमगार्ड का एग्जाम देकर लौट रहे युवक का हेलमेट चोरी हो गया वह पहली बार मेरठ आया था इसलिए रास्ता भटककर, दिल्ली-मेरठ बाईपास पर पहुंच गया विनोद कुमार दरोगा जितेंद्र सिंह ने बिना किसी कारण के युवक को थप्पड़ मारे, गालियां दीं जिसका वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है,और बाइक का चालान काटते हुए 5000 भी छीन लेने का आरोप लगा है।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी3
- *हाइवे किनारे महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस* *कौशांबी* सैनी कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार दोपहर कछुआ स्थित टाटा मोटर्स की बाउंड्री के पीछे खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- उत्तर प्रदेश के महराजगंज से खाकी को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहाँ आपसी विवाद सुलझाने पहुँची पुलिस ने कथित तौर पर खुद ही गुंडई की सारी हदें पार कर दीं। सोशल मीडिया पर वायरल दावों और आरोपों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने एक व्यक्ति को बीच सड़क पर पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा, जिससे 'मित्र पुलिस' का चेहरा और भी भयावह नजर आने लगा। महिलाओं के साथ भी अभद्रता का आरोप मामला यहीं नहीं थमा; पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने घर की महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उन्हें थाने ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई। यह घटना उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवालिया निशान खड़े करती है। क्या वर्दी अब प्रताड़ना का लाइसेंस है? एक तरफ सरकार 'अनुशासित पुलिस' और 'रामराज्य' की बात करती है, वहीं दूसरी ओर मामूली बहस पर पुलिस का यह हिंसक अवतार जनता में खौफ पैदा कर रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या वर्दी अब आम नागरिकों को प्रताड़ित करने का लाइसेंस बन चुकी है? इस घटना ने विपक्ष को भी हमलावर होने का मौका दे दिया है, जिससे खाकी की साख दांव पर है।1
- रायबरेली में सिलेंडर लीकेज हुआ भीषण अग्निकांड , सिलेंडर लीकेज बना ‘आग का कहर’! एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 5 की हालत गंभीर रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक ही परिवार के 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे हड़कंप मच गया। घायलों को पहले सीएचसी डीह ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है। हालत गंभीर होने पर 5 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इनमें से 2 मरीजों को एम्स और 3 को केजीएमसी लखनऊ भेजा गया है। घटना की सूचना पर एडीएम, सीएमओ समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है ,और आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।1
- Post by सन्त लाल मौर्य पत्रकार1