Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपाहड़ी हेड पर आरोपियों ने एक महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट करने वाले आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद गोहद चौराहा थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसके पास से मशरूका भी जब्त कर लिया है।
Devendra jain
गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपाहड़ी हेड पर आरोपियों ने एक महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट करने वाले आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद गोहद चौराहा थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसके पास से मशरूका भी जब्त कर लिया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जीतू पटवारी ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा भारतीय जनता पार्टी के अंत की शुरुआत है। छात्रों के अधिकारों और न्याय की माँग के बीच जीतू पटवारी ने भाजपा पर सीधा निशाना साधा है और इसे सत्तारूढ़ दल के राजनीतिक पतन का स्पष्ट संकेत करार दिया है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के दौरान छात्र नेहा वोरा ने अपनी बात रखी है। उन्होंने इस प्रदर्शन के दौरान क्या कहा है, उसे जरूर सुनें।1
- दतिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने शनिवार को पलोथर, उदग्वां और नोनेर सहित एक दर्जन गांवों में घर-घर जनसंपर्क किया और 30 जुलाई को होने वाले मतदान में कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से संवाद करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है और सरकार इस पर लगाम लगाने के बजाय भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने में लगी है। किसानों और छात्रों के मुद्दों को उठाते हुए घनश्याम सिंह ने कहा कि मंडियों में किसानों को खुलेआम लूटा जा रहा है, जहाँ फसल बेचने पर उन्हें नगद भुगतान नहीं मिलता और 2.5 प्रतिशत कमीशन काटा जाता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पेपर लीक ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया है और भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।1
- दतिया जिले के सैंवड़ा स्थित शासकीय गोविंद महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत महाविद्यालय के माध्यम से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।1
- भिंड में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने भिंड के नागरिकों से अपील की है।1
- दतिया उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में सियासी माहौल बना हुआ है। इस चुनावी हलचल के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दतिया का यह उपचुनाव वे अपनी सरकार की योजनाओं के बल पर जीतेंगे।1
- मुख्यमंत्री मोहन यादव के उदगुंवा पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।1
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कोलारस अनुविभाग अंतर्गत रन्नौद थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े दो चरवाहा बच्चों, 19 वर्षीय दशरथ आदिवासी और 12 वर्षीय अभिषेक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के दौरान घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर चर रही 17 भैंसें, 1 पड़ा और 11 बकरियां भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं, जिससे सभी पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है, साथ ही मृतकों के परिजनों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।1