Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री मोहन यादव के उदगुंवा पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
मुख्यमंत्री मोहन यादव के उदगुंवा पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुख्यमंत्री मोहन यादव के उदगुंवा पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान उदगुवा में आयोजित भाजपा की विशाल आमसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। अपने संबोधन में उन्होंने घोषणा की कि मध्य प्रदेश सरकार चित्रकूट में भगवान श्रीराम का भव्य धाम बनाने के लिए कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश की आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण संकल्प बताया है। उदगुवा की सभा में मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील भी की। इसके साथ ही उन्होंने मंच से अपनी सरकार के विकास कार्यों को भी जनता के सामने गिनाया।1
- भिंड के मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरीराम पुरा में भिंड-ग्वालियर हाईवे रोड को शुक्रवार को देवेंद्र जाटव का शव रखकर कुछ लोगों ने जाम कर दिया था। सड़क पर शव रखकर किए गए इस जाम के कारण राहगीरों और आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मालनपुर थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में राहुल वर्मा, मालनपुर निवासी प्रशांत, डीडीनगर निवासी अजय जाटव, हरीराम पुरा निवासी नवाब जाटव और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।1
- जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लौना में अज्ञात चोरों ने एक पशुबाड़े को निशाना बनाते हुए भैंस और उसकी पड़िया चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने शनिवार दोपहर 1 बजे कोतवाली कोंच में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और चोरी गए पशुओं की जल्द से जल्द बरामदगी की माँग की है। पीड़ित राहुल, पुत्र अमर सिंह (निवासी ग्राम लौना) ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि परिवार में एक रिश्तेदार की मृत्यु तथा अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों के चलते वह अपने पशुबाड़े पर नियमित रूप से नहीं पहुँच पा रहा था। 24 जुलाई की रात करीब 12 बजे वह पशुबाड़े पर पहुँचा और भैंस व उसकी पड़िया को बाँधकर घर चला गया। इसके बाद 25 जुलाई की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोर पशुबाड़े से उसकी भैंस और पड़िया चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन पशुओं का कोई सुराग नहीं मिला। इस घटना से पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान पहुँचा है। पीड़ित ने कोतवाली कोंच पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई और पशुओं की बरामदगी की गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।1
- मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के ग्राम घूरा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई की जगह क्लास रूम में लगे डिजिटल बोर्ड पर डांस वीडियो चल रहा है। इतना ही नहीं, क्लास के दौरान कई बच्चे भी अपने मोबाइल फोन का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से बच्चों का भविष्य खराब किया जा रहा है। मामले में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बच्चे स्कूल में डिजिटल बोर्ड पर इस तरीके के वीडियो देखने जाते हैं और शिक्षक उन पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। वहीं, बवाल बढ़ने के बाद शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।1
- दतिया जिले के सेवढ़ा स्थित शासकीय गोविंद महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में "नशा मुक्ति – एक जागरूक समाज की ओर" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम और विशाल रैली का आयोजन किया गया। शनिवार, 25 जुलाई 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज व्यास ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सिविल अस्पताल सेवढ़ा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. मनोज व्यास ने ओजपूर्ण पंक्तियों और कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष तिवारी ने कहा कि नशे की लत से लोग अपना स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सम्मान और परिवार खो देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशा पीड़ितों को तिरस्कृत करने के बजाय समझाएं और उन्हें चिकित्सकीय उपचार के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने "नशा छोड़े, जीवन जोड़े" का संकल्प लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर से बस स्टैंड, नगर के प्रमुख मार्गों और मुख्य बाजारों से होती हुई विशाल जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थी "नशा मुक्त युवा, राष्ट्र की शक्ति", "स्वस्थ युवा–समृद्ध भारत" और "नशे को कहें ना, जीवन को कहें हां" जैसी तख्तियां और बैनर हाथ में लेकर नारे लगाते हुए निकले। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रतिभान गुर्जर ने किया, जबकि हिंदी की सहायक अध्यापक दीक्षा त्यागी ने आभार व्यक्त किया।1
- दतिया जिले के सेवड़ा स्थित शासकीय गोविंद महाविद्यालय में नशा मुक्ति के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।1
- मध्य प्रदेश के डबरा में आज विभिन्न छात्र संगठनों ने एकजुट होकर एक रैली निकाली और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'वोट चोर गद्दी छोड़' और 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के जोरदार नारे लगाते हुए अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।1
- भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वरहद से अपहृत बालिका को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। बच्ची के गुम होने पर परिजनों की शिकायत पर मेहगांव थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 190/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर टीम की मदद से पुलिस ने 24 जुलाई 2026 को बालिका को घोसपुरा, हजीरा (जिला ग्वालियर) से सकुशल दस्तयाब किया और अपहरण के आरोपी को हिरासत में ले लिया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन तथा एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में मिली। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र शर्मा, उपनिरीक्षक विवेक शर्मा, वंदना शर्मा, साइबर शाखा के सत्यवीर सिंह, प्रधान आरक्षक 678 गंभीर सिंह, महिला आरक्षक 1331 नीतू दुबे और आरक्षक राहुल यादव की सराहनीय भूमिका रही।1