Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया जिले के सैंवड़ा स्थित शासकीय गोविंद महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत महाविद्यालय के माध्यम से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
राम बाबू
दतिया जिले के सैंवड़ा स्थित शासकीय गोविंद महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत महाविद्यालय के माध्यम से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने शनिवार को पलोथर, उदग्वां और नोनेर सहित एक दर्जन गांवों में घर-घर जनसंपर्क किया और 30 जुलाई को होने वाले मतदान में कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से संवाद करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है और सरकार इस पर लगाम लगाने के बजाय भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने में लगी है। किसानों और छात्रों के मुद्दों को उठाते हुए घनश्याम सिंह ने कहा कि मंडियों में किसानों को खुलेआम लूटा जा रहा है, जहाँ फसल बेचने पर उन्हें नगद भुगतान नहीं मिलता और 2.5 प्रतिशत कमीशन काटा जाता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पेपर लीक ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया है और भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।1
- दतिया जिले के सैंवड़ा स्थित शासकीय गोविंद महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत महाविद्यालय के माध्यम से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।1
- भिंड के मौ नगर स्थित वार्ड क्रमांक 13 शंकरपुरा में शनिवार को अचानक लगी भीषण आग से सतेंद्र यादव उर्फ सुभाष यादव के मकान में भारी नुकसान हो गया। आग की लपटों ने देखते ही देखते घर में रखे फ्रीज, कंप्यूटर, स्टेबलाइजर सहित गृहस्थी का अन्य कीमती सामान अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अधिकांश सामान जलकर राख हो गया और परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई। घटना के दौरान परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन व शासन से नुकसान का सर्वे कराकर तत्काल आर्थिक सहायता और राहत राशि उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।1
- दतिया जिले की सेवढ़ा विधानसभा की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। करीब 40 वर्षों तक बहुजन समाज पार्टी में सक्रिय रहे और बसपा से चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ नेता लाखन सिंह यादव ने 24 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बीजेपी में शामिल होते ही उनके सियासी सुर बदल गए हैं और अब वे पार्टी की नीतियों के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। 40 साल पुराना नाता तोड़कर बीजेपी का दामन थामने के इस फैसले से सेवढ़ा के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बड़े सियासी बदलाव का आने वाले उपचुनाव पर क्या असर पड़ेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।1
- आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 के दृष्टिगत दतिया में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में CAPF और दतिया पुलिस के जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च भैरव मंदिर और किला चौक से होकर रिछारा फाटक पर सम्पन्न हुआ। फ्लैग मार्च का नेतृत्व CRPF कमांडेंट एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला ने किया। इसके माध्यम से नागरिकों को शांति व्यवस्था का भरोसा दिया गया और चेतावनी दी गई कि चुनाव में उपद्रव या शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मार्च से पूर्व पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस फ्लैग मार्च में एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन, रक्षित निरीक्षक अजय वर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी सिविल लाइन समेत पुलिस और CAPF के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।1
- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला गांधी नगर मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड और पीएनबी बैंक के पास बाइक में कट मारने की मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, हर्ष अपने एक साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर दूसरी बाइक सवार ने उनकी बाइक के सामने अचानक कट मार दिया। इस बात पर शुरू हुई तीखी नोकझोंक देखते ही देखते बढ़ गई और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करके शांत कराया। शनिवार रात 9 बजे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद से यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपाहड़ी हेड पर आरोपियों ने एक महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट करने वाले आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद गोहद चौराहा थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसके पास से मशरूका भी जब्त कर लिया है।1
- दतिया उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में सियासी माहौल बना हुआ है। इस चुनावी हलचल के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दतिया का यह उपचुनाव वे अपनी सरकार की योजनाओं के बल पर जीतेंगे।1