logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झांसी में फर्जी दस्तावेज तैयार कर फसल बीमा का दिलाने वाले दो अभियुक्तों को गरौठा और थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लाख की नकदी सहित कंप्यूटर, सीपीयू ओर फर्जी दस्तावेज भी बरामद कर लिए है। गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आईपीएस अरीमा नोमान ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों थाना प्रेमनगर ओर गरौठा थाना में दो अलग अलग अभियोग डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर ने मुकदमा दर्ज कराया था कि किसान फसल बीमा हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर बीमा की धनराशि हड़पी जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। इधर इस मामले को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने गंभीरता से लेकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। प्रकरण की विवेचना के दौरान इफको टोक्यो इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी पारस नायक था जिसने जिला जालौन उरई के धरगुंवा निवासी भूपेंद्र राजपूत की इंश्योरेंस कंपनी के जिला कॉर्डिनेटर मुकेश सिंह से कराई थी। यह तीनों मिलकर फर्जी तरीके से किसान बीमा फसल हड़पने के लिए दस्तावेज तैयार कर धर हड़पते थे। जिसमें गरौठा पुलिस ने भूपेंद्र राजपूत ओर पारस नायक निवासी जिला जालौन डकोर को गिरफ्तार कर सीपीयू, कंप्यूटर, माउस, मॉनिटर बरामद कर लिए। वही प्रेमनगर पुलिस ने जिला जालौन के ऋतिक तिवारी उर्फ रानू को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख की नकदी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक यह तीनों किसानों के नाम पर फर्जी खतौनी तैयार कर नष्ट हुई फसल का बीमा की धनराशि हड़पते थे ओर आपस में बांट लेते थे। इस मामले का मास्टर माइंड कंपनी का जिला कॉर्डिनेटर मुकेश कुमार सिंह अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है *बाइट – अरीबा नोमान ( IPS )*

3 hrs ago
user_Mohammad Irshad
Mohammad Irshad
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

झांसी में फर्जी दस्तावेज तैयार कर फसल बीमा का दिलाने वाले दो अभियुक्तों को गरौठा और थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लाख की नकदी सहित कंप्यूटर, सीपीयू ओर फर्जी दस्तावेज भी बरामद कर लिए है। गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आईपीएस अरीमा नोमान ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों थाना प्रेमनगर ओर गरौठा थाना में दो अलग अलग अभियोग डिप्टी

डायरेक्टर एग्रीकल्चर ने मुकदमा दर्ज कराया था कि किसान फसल बीमा हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर बीमा की धनराशि हड़पी जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। इधर इस मामले को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने गंभीरता से लेकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। प्रकरण की विवेचना के दौरान इफको टोक्यो इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी पारस नायक

था जिसने जिला जालौन उरई के धरगुंवा निवासी भूपेंद्र राजपूत की इंश्योरेंस कंपनी के जिला कॉर्डिनेटर मुकेश सिंह से कराई थी। यह तीनों मिलकर फर्जी तरीके से किसान बीमा फसल हड़पने के लिए दस्तावेज तैयार कर धर हड़पते थे। जिसमें गरौठा पुलिस ने भूपेंद्र राजपूत ओर पारस नायक निवासी जिला जालौन डकोर को गिरफ्तार कर सीपीयू, कंप्यूटर, माउस, मॉनिटर बरामद कर लिए। वही प्रेमनगर पुलिस ने जिला जालौन के ऋतिक तिवारी उर्फ रानू को

भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख की नकदी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक यह तीनों किसानों के नाम पर फर्जी खतौनी तैयार कर नष्ट हुई फसल का बीमा की धनराशि हड़पते थे ओर आपस में बांट लेते थे। इस मामले का मास्टर माइंड कंपनी का जिला कॉर्डिनेटर मुकेश कुमार सिंह अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है *बाइट – अरीबा नोमान ( IPS )*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by S News
    1
    Post by S News
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • थाना प्रेमनगर के ईदगाह ईसाई टोला और ईदगाह पुलिया नंबर 9 में सीओ सदर रामबीर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर तुलसीराम पांडे ने किया पैदल गश्त
    1
    थाना प्रेमनगर के ईदगाह ईसाई टोला और ईदगाह पुलिया नंबर 9 में सीओ सदर रामबीर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर तुलसीराम पांडे ने किया पैदल गश्त
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Bablu Ramaiya
    1
    Post by Bablu Ramaiya
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • झाँसी में नहीं दिखा ईद का चांद अब 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद....
    1
    झाँसी में नहीं दिखा ईद का चांद अब 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद....
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झाँसी। जनपद झाँसी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गरौठा पुलिस ने फर्जी खतौनी तैयार कर बीमा कंपनी से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत झाँसी पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में गरौठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का खुलासा किया, जो किसानों के नाम पर फर्जी खतौनी तैयार कर बीमा क्लेम के माध्यम से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त ऑनलाइन खतौनी डाउनलोड कर उसमें खाताधारकों के नाम और जमीन का रकबा बदल देते थे। इसके बाद इन फर्जी दस्तावेजों को बीमा कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड कर अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पारस नायक (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, बीमा कंपनी) और भूपेन्द्र सिंह राजपूत (काव्या कम्प्यूटर सेंटर संचालक) के रूप में हुई है। दोनों मिलकर कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम देते थे। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक सीपीयू, मॉनीटर, माउस, कीबोर्ड और प्रिंटर सहित दस्तावेज संपादन में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में पहले से 10 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर लखेरी नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    झाँसी।
जनपद झाँसी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गरौठा पुलिस ने फर्जी खतौनी तैयार कर बीमा कंपनी से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत झाँसी पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में गरौठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का खुलासा किया, जो किसानों के नाम पर फर्जी खतौनी तैयार कर बीमा क्लेम के माध्यम से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त ऑनलाइन खतौनी डाउनलोड कर उसमें खाताधारकों के नाम और जमीन का रकबा बदल देते थे। इसके बाद इन फर्जी दस्तावेजों को बीमा कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड कर अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पारस नायक (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, बीमा कंपनी) और भूपेन्द्र सिंह राजपूत (काव्या कम्प्यूटर सेंटर संचालक) के रूप में हुई है। दोनों मिलकर कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम देते थे।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक सीपीयू, मॉनीटर, माउस, कीबोर्ड और प्रिंटर सहित दस्तावेज संपादन में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में पहले से 10 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर लखेरी नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Hemant Kumar Gupta
    1
    Post by Hemant Kumar Gupta
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Mohammad Irshad
    4
    Post by Mohammad Irshad
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Mohammad Irshad
    3
    Post by Mohammad Irshad
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.