logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसपी सिटी ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आगामी ईद-उल-फितर के त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार एसपी सिटी प्रीति सिंह के नेतृत्व में कोतवाली और नवाबाद थाना क्षेत्रों में सघन फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने शहर के प्रमुख चौराहों, बाज़ारों और संवेदनशील स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया। एसपी सिटी ने बताया कि इस मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित करना और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने लोगों से सीधा संवाद कर त्यौहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।निरीक्षण के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए है। झांसी से पब्लिक एप के लिए वसीम रजा की रिपोर्ट..!!

1 hr ago
user_Mohammad Irshad
Mohammad Irshad
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

एसपी सिटी ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आगामी ईद-उल-फितर के त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार एसपी सिटी प्रीति सिंह के नेतृत्व में कोतवाली और नवाबाद थाना क्षेत्रों

में सघन फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने शहर के प्रमुख चौराहों, बाज़ारों और संवेदनशील स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया। एसपी सिटी ने बताया कि इस मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित करना और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने लोगों

से सीधा संवाद कर त्यौहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।निरीक्षण के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए है। झांसी से पब्लिक एप के लिए वसीम रजा की रिपोर्ट..!!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bablu Ramaiya
    1
    Post by Bablu Ramaiya
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • झाँसी में नहीं दिखा ईद का चांद अब 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद....
    1
    झाँसी में नहीं दिखा ईद का चांद अब 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद....
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • झाँसी। जनपद झाँसी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गरौठा पुलिस ने फर्जी खतौनी तैयार कर बीमा कंपनी से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत झाँसी पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में गरौठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का खुलासा किया, जो किसानों के नाम पर फर्जी खतौनी तैयार कर बीमा क्लेम के माध्यम से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त ऑनलाइन खतौनी डाउनलोड कर उसमें खाताधारकों के नाम और जमीन का रकबा बदल देते थे। इसके बाद इन फर्जी दस्तावेजों को बीमा कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड कर अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पारस नायक (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, बीमा कंपनी) और भूपेन्द्र सिंह राजपूत (काव्या कम्प्यूटर सेंटर संचालक) के रूप में हुई है। दोनों मिलकर कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम देते थे। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक सीपीयू, मॉनीटर, माउस, कीबोर्ड और प्रिंटर सहित दस्तावेज संपादन में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में पहले से 10 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर लखेरी नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    झाँसी।
जनपद झाँसी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गरौठा पुलिस ने फर्जी खतौनी तैयार कर बीमा कंपनी से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत झाँसी पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में गरौठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का खुलासा किया, जो किसानों के नाम पर फर्जी खतौनी तैयार कर बीमा क्लेम के माध्यम से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त ऑनलाइन खतौनी डाउनलोड कर उसमें खाताधारकों के नाम और जमीन का रकबा बदल देते थे। इसके बाद इन फर्जी दस्तावेजों को बीमा कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड कर अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पारस नायक (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, बीमा कंपनी) और भूपेन्द्र सिंह राजपूत (काव्या कम्प्यूटर सेंटर संचालक) के रूप में हुई है। दोनों मिलकर कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम देते थे।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक सीपीयू, मॉनीटर, माउस, कीबोर्ड और प्रिंटर सहित दस्तावेज संपादन में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में पहले से 10 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर लखेरी नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • Post by Hemant Kumar Gupta
    1
    Post by Hemant Kumar Gupta
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Mohammad Irshad
    4
    Post by Mohammad Irshad
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • झांसी चिरगांव थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार दूसरी ट्रैक्टर की ट्रॉली हुई चोरी ट्राली ले जाते घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद पुलिस के साथ मिलकर पीड़ित परिवार ने चोर को पकड़ा पीड़ित परिवार का आरोप चोर के और कई साथी l पीड़ित ने चिरगांव थाना पुलिस पर लगाए आरोप चोर के साथियों को बचाने की थाना पुलिस कर रही कोशिश फिलहाल दोनों ट्रैक्टरों की ट्रॉली चोरी की गई हुई बरामद l पुलिस मामले की कर रही गहनता से जांच
    1
    झांसी चिरगांव थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार दूसरी ट्रैक्टर की ट्रॉली हुई चोरी ट्राली ले जाते घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद पुलिस के साथ मिलकर पीड़ित परिवार ने चोर को पकड़ा पीड़ित परिवार का आरोप चोर के और कई साथी l पीड़ित ने चिरगांव थाना पुलिस पर लगाए आरोप चोर के साथियों को बचाने की थाना पुलिस कर रही कोशिश फिलहाल दोनों ट्रैक्टरों की ट्रॉली चोरी की गई हुई बरामद l पुलिस मामले की कर रही गहनता से जांच
    user_Vivek Rajpoot
    Vivek Rajpoot
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by S News
    1
    Post by S News
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Mohammad Irshad
    3
    Post by Mohammad Irshad
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.