Shuru
Apke Nagar Ki App…
अनियंत्रित कार की टक्कर से फालूदा विक्रेता हुआ घायल, इलाज को ले जाते समय मौत.. सिरसागंज थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक पर रविवार रात तेज रफ्तार कार ने एक फालूदा विक्रेता को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।मूल रूप से चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) निवासी राजेश रेवारी रविवार रात करीब 10 बजे अपनी ठेल की सफाई कर रहा था, तभी अनियंत्रित कार ने उसे रौंद दिया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से परिजन उसे राजस्थान ले जा रहे थे। रास्ते में गंगरार टोल प्लाजा के पास युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई बहादुर रेवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक घटना के बाद कार लेकर फरार होने में सफल रहा।
Thakur Aditya pratap singh
अनियंत्रित कार की टक्कर से फालूदा विक्रेता हुआ घायल, इलाज को ले जाते समय मौत.. सिरसागंज थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक पर रविवार रात तेज रफ्तार कार ने एक फालूदा विक्रेता को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।मूल रूप से चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) निवासी राजेश रेवारी रविवार रात करीब 10 बजे अपनी ठेल की सफाई कर रहा था, तभी अनियंत्रित कार ने उसे रौंद दिया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से परिजन उसे राजस्थान ले जा रहे थे। रास्ते में गंगरार टोल प्लाजा के पास युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई बहादुर रेवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक घटना के बाद कार लेकर फरार होने में सफल रहा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिरसागंज में महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली: छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया1
- होटल का खाना खाने की रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर यह है कि अब एलपीजी गैस की सप्लाई की कमी होटल में होने के चलते श्मशान घाट की चिता से कोयला बुझाया जा रहा है और उसे बोरे में भरकर होटलो में दिया जा रहा है और उसी से खाना पकाया जा रहा है। 1 मिनट 31 सेकंड के वीडियो में देखें और सुनें लिट्टी चोखा भी ऐसे ही ईंधन पर पकाए जा रहे हैं। मनुष्य का पतन अब चरम की ओर चल पड़ा है, अच्छा ही है, एक तरह से यह अंत की शुरुआत का लक्षण है।1
- शिवपाल यादव ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि: संविधान की रक्षा और एकजुट संघर्ष का किया आह्वान जसवंतनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार दोपहर को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला कोठी कैस्त में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने विभिन्न देशों के संविधानों का अध्ययन कर भारत को एक सशक्त संविधान दिया है, जिसके कारण आज प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यादव ने संविधान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी, और यदि ऐसा होता है तो सभी को सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करना होगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की कथित बेईमानी के कारण समाजवादी पार्टी को कम सीटें मिलीं। राजनीतिक संदर्भ में, शिवपाल सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का जिक्र किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने वर्तमान सरकार पर विकास के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार शाक्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, सांसद प्रतिनिधि हाजी मो.शमीम, सपा कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, जीतेन्द्र मोना यस्दव, सत्यवती यादव, हाजी अहसान पेंटर, राशिद सिद्दीकी, डा. धर्मेंद्र जाटव, मो. जहीर, रामवीर यादव, डीलर शिव प्रकाश, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।1
- जसवंतनगर/इटावा जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम नगला केहरी में पत्रकार राहुल यादव के घर पर दबंगों द्वारा गाली-गलौज और जानलेवा हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने इस संबंध में सीधे थाने न जाकर IGRS (जनसुनवाई पोर्टल) के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को ऑनलाइन शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, 14 अप्रैल मंगलवार सुबह करीब 8 बजे गांव निवासी सुभाष चंद्र की पत्नी ने बिना किसी कारण उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि सुभाष चंद्र का पूरा परिवार—पत्नी, बेटी व दो बेटे—घर पर आकर हमला करने पर उतारू हो गया। इस दौरान आरोपियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पत्रकार और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना का वीडियो भी पीड़ित के पास मौजूद है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर साझा कर उच्च अधिकारियों को टैग करते हुए न्याय की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और अपने परिवार के साथ अकेले रहते हैं, जिससे उन्हें अपनी, पत्नी और छोटे बच्चे की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। कार्रवाई की मांग: पत्रकार ने IGRS पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।2
- 🕉️ *51वीं 'मोक्ष यात्रा' – 17 अप्रैल को* 🕉️ वैकुंठ धाम वेलफेयर ट्रस्ट, फिरोजाबाद द्वारा अमावस्या पर लावारिस अस्थियों के सम्मानपूर्वक विसर्जन हेतु विशेष यात्रा का आयोजन। *यात्रा का विवरण:* 📅 *दिनांक:* 17 अप्रैल, गुरुवार ⏰ *समय:* प्रातः 9 बजे 📍 *प्रस्थान:* किशोर मुनि आश्रम, जलेसर रोड 🙏 *विसर्जन:* सोरों गंगा जी में विधिवत पिंडदान व अस्थि विसर्जन 📖 *वापसी पर:* गरुड़ पुराण पाठ 🍛 *12 दिन बाद:* संतों के सानिध्य में भंडारा *यह ट्रस्ट की 51वीं मोक्ष यात्रा है।* इस बार लगभग 51 पुण्य आत्माओं की अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। अब तक ट्रस्ट 200+ लावारिस अस्थियों को मोक्ष दिला चुका है। *पुण्य के भागी बनें* 🙏 जो भी श्रद्धालु तन, मन या धन से सहयोग करना चाहते हैं, वे ट्रस्ट से संपर्क करें। जिनका कोई नहीं, उनके लिए हम हैं। #MokshYatra #VaikunthDhamTrust #Firozabad #Seva #AsthiVisarjan #आपकी_आवा1
- Post by छोटू जेसीबी ऑपरेटर1
- Post by MTF News फीरोजाबाद Taliv raza1
- सिरसागंज थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक पर रविवार रात तेज रफ्तार कार ने एक फालूदा विक्रेता को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।मूल रूप से चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) निवासी राजेश रेवारी रविवार रात करीब 10 बजे अपनी ठेल की सफाई कर रहा था, तभी अनियंत्रित कार ने उसे रौंद दिया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से परिजन उसे राजस्थान ले जा रहे थे। रास्ते में गंगरार टोल प्लाजा के पास युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई बहादुर रेवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक घटना के बाद कार लेकर फरार होने में सफल रहा।1