Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिरसागंज में महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली, छात्राओं महिलाओं ने लिया भाग सिरसागंज में महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली: छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया
Thakur Aditya pratap singh
सिरसागंज में महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली, छात्राओं महिलाओं ने लिया भाग सिरसागंज में महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली: छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Anish Yadav1
- जसवंतनगर/इटावा। एजुकेशन अरेना कोचिंग संस्थान ने एक बार फिर शानदार परिणाम देकर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा दिया है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। संस्थान की मेधावी छात्रा रिचा निषाद ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया और सभी की प्रशंसा हासिल की। वहीं शिवेंद्र और कृष्णा मिश्रा ने 88 प्रतिशत, शिवम कुमार ने 87.40 प्रतिशत, आयशा राजपूत ने 87.20 प्रतिशत तथा आयुष यादव ने 87 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। इसके अतिरिक्त भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान की गुणवत्ता को सिद्ध किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में संस्थान के संचालक शिवम यादव ने मेधावी छात्रों को माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्साह, गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला, वहीं अभिभावकों के चेहरों पर संतोष और गर्व स्पष्ट झलक रहा था। संचालक शिवम यादव ने बताया कि एजुकेशन अरेना पिछले तीन वर्षों से लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां अनुभवी शिक्षकों की टीम समर्पण के साथ छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान कर रही है, जिसका परिणाम आज सामने है। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। एजुकेशन अरेना की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।2
- बीहड़ में भीषण आग से वन्यजीवों का आशियाना राख, भारी नुकसान जसवंतनगर। क्षेत्र के नगला सलहदी और नगला तौर के बीच स्थित बीहड़ इलाके में गुरुवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिससे व्यापक नुकसान हुआ। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और जंगली जानवरों के आशियाने, पक्षियों के घोंसले, पेड़-पौधे तथा बहुमूल्य जड़ी-बूटियां जलकर नष्ट हो गईं। सूचना मिलते ही बलरई थाना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग किसी राहगीर की लापरवाही, जैसे जलती बीड़ी या सिगरेट फेंकने से लगी हो सकती है। इस घटना से क्षेत्र की जैव विविधता को भारी नुकसान पहुंचा है और कई वन्यजीव बेघर हो गए हैं।1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- स्मार्ट मीटर बना जनता के लिए मुसीबत! चिश्ती नगर में फूटा गुस्सा, लोगों ने सरकार से की बड़ी मांग1
- Post by Mainpuri explorer1
- Smart Meter या Smart Scam? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट MTF NEWS1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1