Shuru
Apke Nagar Ki App…
आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी जनपद सिद्धार्थ नगर 20 साल बेमिसाल। आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी के आजाद नगर में स्थित आजाद पार्क की स्थिति ऐसी है कि जनता अब बोलना शुरू कर दी है देखें पार्क को लेकर क्या बोल रही है जनता।
Rashid Malik
आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी जनपद सिद्धार्थ नगर 20 साल बेमिसाल। आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी के आजाद नगर में स्थित आजाद पार्क की स्थिति ऐसी है कि जनता अब बोलना शुरू कर दी है देखें पार्क को लेकर क्या बोल रही है जनता।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी जनपद सिद्धार्थ नगर 20 साल बेमिसाल। आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी के आजाद नगर में स्थित आजाद पार्क की स्थिति ऐसी है कि जनता अब बोलना शुरू कर दी है देखें पार्क को लेकर क्या बोल रही है जनता।1
- जवाब आया है ! आकाशवाणी दिनांक:-29-7-2026 ई०, 👉🏾 ग्राम पंचायत भगवानपुर की जनता बार-बार यह मांग कर रही थी की गांव में मछर मारने वाली ,घास को नअष्ट करने वाली दवाओं का छिड़काव किया जाए। आज दिनांक 29-7-2026 ई0' को ब्लाक बघौली के सफाई कर्मचारियों के द्वारा घास सुखने के लिए, मचहारों के मायने के लिए , दवाओं का छिड़काव किया जा रहा🚶👭 है। 👈 ➡️ जैसा की स्पष्ट वीडियो में दिखाई डे रहा है 👆 आज जनता के मांग पूरी कर दिया गया । जनता खुशहाल है, आनंदीता है। हमें उम्मीद है की भविष्य में भी प्रत्येक माह ऐसे ही ग्राम पंचायत भगवानपुर के सभी गांव में दवाओं का छिलका होता रहेगा। दवा का छिड़काव करने से मूच्छरो का प्रकोप कम हो जाएगा । जनवर बीमार नहीं पाडेंगे । मालारिया मलेशिया डेंगू जैसी बीमारियां नहीं उत्पन होंगी । ऐसी बीमारियां जो घातक होती हैं ,उनस बचाव होगा।1
- माफ़ीनामा सीरीज़: सीजन 2 - 'नीला टॉयलेट और लाल बाथरूम' 🚽🔴 जनाब, सोशल मीडिया की दुनिया भी अजीब है। यहाँ इंसान पहले बिना सोचे-समझे कुछ भी परोस देता है, और जब जनता का 'टर्बो' मोड ऑन होता है, तब जाकर ज्ञान चक्षु खुलते हैं। अभी हाल ही में हमारे बीच एक नया माफीनामा प्रकट हुआ है। साहिबा का कहना है कि उन्होंने जो वीडियो बनाया था (जिसमें 'नीला टॉयलेट' और 'लाल बाथरूम' जैसे अति-गहन मुद्दों पर देश के वीर जवानों के साथ चर्चा की गई थी), उसे उन्होंने महज़ एक घंटे के भीतर डिलीट भी कर दिया था। लेकिन अफ़सोस, मीम पेजों वालों ने उसे ऐसा वायरल किया कि उनकी रील रातों-रात इंटरनेट की नेशनल हेरिटेज बन गई! अब दुख इस बात का है कि: वीडियो डिलीट करने के बाद भी लोगों ने माफ़ी नहीं दी। गलती उन्होंने खुद की, लेकिन भुगत पूरा खानदान रहा है। और सबसे बड़ा सवाल—आखिर इन महारानी को ये 'अधिकार' किसने दिया कि वो इतने भारी-भरकम विषयों पर जनता का ज्ञान बढ़ाएं? सोशल मीडिया की अदालत में आज एक तरफ माफ़ी की गुहार है, तो दूसरी तरफ पब्लिक का गुस्सा है। लेकिन सीख साफ़ है: "पहले तौलिये, फिर बोलिए... वरना मीम पेज वाले वीडियो डाउनलोड करके आपकी पूरी कुंडली सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट कर देंगे!" 📺🍿 #SocialMediaDrama #ApologyVideo #ViralReels #Vyangya #InternetCulture #Sarcasm1
- शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कथित ठगी: संतकबीरनगर पुलिस ने ₹1 करोड़ की संपत्ति कुर्क संतकबीरनगर। शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध संतकबीरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ स्थित लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत की गई है।पुलिस के अनुसार, TVS Solution Company के माध्यम से कथित रूप से पोंजी/पिरामिड योजना संचालित कर निवेशकों से लगभग ₹15 से ₹20 करोड़ की ठगी की गई। इस मामले में धनंजय शुक्ला, रजनी प्रजापति सहित चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना और महुली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन तथा डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपियों की संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की की कार्रवाई की गई।एसपी ने बताया कि सह-अभियुक्त विक्रांत प्रकाश सिंह की लगभग ₹4 करोड़ मूल्य की अन्य संपत्तियों की भी पहचान की गई है, जिनके संबंध में वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा मामले की विवेचना के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- *जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी* बस्ती।* उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश की बस्ती इकाई ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष बस्ती मंडल हरि मूर्ति सिंह मनोज के नेतृत्व में जीएसटी व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को लेकर राज्य कर आयुक्त उपेंद्र यादव के माध्यम से भारत सरकार की वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांगों का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में कहा गया कि जीएसटी विभाग के कुछ अधिकारी तकनीकी त्रुटियों एवं मानवीय भूलों को आधार बनाकर व्यापारियों पर अनावश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। पर्याप्त कर जमा होने के बावजूद जुर्माना लगाने से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष बस्ती मंडल हरि मूर्ति सिंह मनोज ने कहा कि सचल दलों का उद्देश्य कर चोरी रोकना है, न कि ईमानदारी से कर जमा करने वाले व्यापारियों को छोटी-छोटी कमियों के आधार पर परेशान करना। उन्होंने ऐसी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। जिला संगठन महामंत्री भरत राम अग्रहरी (बबलू) ने कहा कि 40 लाख रुपये तक के वार्षिक कारोबार वाले व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण से छूट होने के बावजूद विभागीय अधिकारी छोटे व्यापारियों पर पंजीकरण कराने का दबाव बना रहे हैं। युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव ने एसआईबी जांच के दौरान जांच पूरी होने से पहले कर जमा कराने के दबाव को अनुचित बताया। नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप ने जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए ₹10 लाख के बीमा की मांग की। उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी ने पंजीकृत व्यापारियों को डिजिटल कार्यों के लिए लैपटॉप एवं आवश्यक सॉफ्टवेयर निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग उठाई। जिला उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने विलंब से जीएसटी भुगतान पर लगने वाले 18 प्रतिशत ब्याज को घटाकर 6 प्रतिशत करने की मांग की। युवा जिला महामंत्री सत्य प्रकाश दुबे ने जीएसटी अधिनियम में जेल की सजा समाप्त कर केवल आर्थिक दंड का प्रावधान रखने की बात कही। युवा जिला संगठन महामंत्री संजय सिंह ने तैयार तंबाकू एवं तंबाकू पत्ते पर जीएसटी दरों की विषमता समाप्त करने की मांग की। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना वर्मा ने अतिरिक्त आईटीसी एवं जीएसटी रिफंड को रिटर्न दाखिल होने के बाद स्वतः व्यापारी के खाते में भेजने तथा विलंब होने पर ब्याज देने की मांग की। संगठन ने ट्रांसपोर्टरों द्वारा ई-वे बिल-2 जनरेट होने की स्थिति में डबल सेल मानकर कार्रवाई न करने, पैकिंग सामग्री पर आईटीसी का पूरा लाभ देने तथा जीएसटी व्यवस्था को सरल, पारदर्शी एवं व्यापार-अनुकूल बनाने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में आकाश सोनी (जिला उपाध्यक्ष), अवधेश निषाद (नगर मंत्री), संजय गुप्ता (नगर संगठन मंत्री), सत्यम सिंह (जिला महामंत्री, उद्योग मंच), प्रवीण सिंह (मंत्री, बस्ती मंडल) सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग मैं लगी आग मची अफरातफरी दिनांक-29-7-2026 लोकेशन- बस्ती रिपोर्टर सुनील दूबे खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग मैं लगी आग मची अफरातफरी बस्ती जनपद के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत पोखरा के महुरैइया गांव में आसपास के लोगों में मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे एक बड़ा हादसा टल गया। त्रिभुवन पुत्र गोली के घर खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई, जिससे परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत जलते हुए सिलेंडर को खींचकर खेत में पहुंचाया, जहां वह कुछ देर तक धधकता रहा। तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने जूट के बोरों और भीगे हुए कंबलों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। धर्मेंद्र चौधरी और परशुराम निषाद ने भास्कर टीम के साथ मिलकर फायर ब्रिगेड के निर्देशों का पालन करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें उन्हें सफलता मिली। कुछ देर बाद 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और आग बुझाने के सही तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गनीमत रही कि ग्रामीणों की सूझबूझ के चलते कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। इस घटना को देखने के लिए मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इनमें राजेश निषाद, सीमा निषाद, मायावती, सुनील निषाद, रंगीलाल निषाद और हुबलाल निषाद सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे।1